Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
रांची में स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ युवाओं का महाजुटान
Published / 2024-01-12 18:29:58
रांची में स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ युवाओं का महाजुटान

पीआईएल मैन ऑफ इंडिया ने अश्विनी उपाध्याय ने कहा- दुनिया की सबसे बेस्ट शासन व्यवस्था है राम राज्ययुवा सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करेंअंधेरा हटे, अंधेरा छटे, इसके लिए जरूरी है कि हम हर तरफ रोशनी फैलायेंराष्ट्रीय युवा दिवस पर सांसद संजय सेठ ने युवाओं को दिलायी विकसित भारत की शपथटीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर रांची आर्यभट्ट सभागार में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन रांची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केन्द्र संगठन एवं राष्ट्र प्रथम के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पीआईएल मैन ऑफ इंडिया के नाम से चर्चित अश्विनी उपाध्याय मौजूद रहे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद संजय सेठ मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने की। इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र, नेहरू युवा केंद्र की राज्य प्रमुख हनी सिन्हा, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, रांची के पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और राष्ट्र प्रथम के संयोजक चंद्रकांत रायपत मौजूद रहे। कार्यक्रम के आरंभ में सांसद संजय सेठ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत और हमारा अभी एकमात्र लक्ष्य है 2047 तक विकसित भारत का निर्माण। हम सब इस पुनीत कार्य में लगे हुए हैं। विकसित भारत में संस्कृत भूमिका क्या हो इस विषय पर आज की विचार गोष्ठी आयोजित की गयी है। इस दौरान सांसद ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को विकसित भारत के लिए काम करने की शपथ दिलायी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि भारत आजाद तो हुआ परंतु आज भी हम गुलामी की मानसिकता में जी रहे हैं। यहां बैठे युवाओं से मैं आह्वान करता हूं कि 2047 तक हम ऐसे भारत का निर्माण करें, जहां सब कुछ भारत का ही हो। जब सब कुछ भारत का ही होने की बात आती है, तो हमें प्राथमिकता के साथ प्रधानमंत्री जी के स्लोगन वोकल फॉर लोकल को अपने दैनिक जीवन में अपनाना होगा। हम जितने वोकल फॉर लोकल के लिए मुखर होंगे, हमारा भारत उतना ही समृद्ध होगा। श्री उपाध्याय ने कहा कि अंधेरा हटे, अंधेरा छठे इसलिए जरूरी है कि हर तरफ रोशनी पहुंचे। इस रोशनी पहुंचने का काम इस देश के हर युवा को करना है। उन्होंने सभागार में बैठे युवाओं से यह भी कहा यदि आप सब मिलकर, साथ चलकर काम करें तो 2047 नहीं 2037 तक ही भारत विकसित राष्ट्र बनकर खड़ा होगा। भारत दुनिया का मार्गदर्शक बनेगा। श्री उपाध्याय ने यह भी कहा कि हम राम राज्य की बात करते हैं। रामायण या रामचरितमानस कोई धार्मिक किताब नहीं है। यह हमारे जीवन का मार्ग बताने वाली पुस्तक है। रामराज्य की कल्पना मतलब ऐसा भारत, जहां सब कुछ न्याय पूर्ण हो। जहां कोई दु:खी नहीं हो। भारत को ऐसे ही कानून बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुलामी के प्रतीक कई कानून को समाप्त किया है। बहुत जल्द अन्य ऐसे गुलामी के प्रतीक कानून को समाप्त किया जाए। ताकि भारत पुनः भारत बन सके। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कहा कि भारत के संविधान ने संस्कृत और हिंदी को अनिवार्य करने की बात कही है परंतु कालांतर की सरकारों ने इसे भुला दिया। उन्होंने कहा कि भारत को भारत बनाना है, भारत को विश्व गुरु बनाना है तो भारतीय भाषा को सबके लिए अनिवार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ही मुख्य वक्ता ने कहा कि युवा सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करें। अपनी तस्वीर जरूर डालें परंतु यह भी ध्यान रखें कि हम अपने विचार डालें। अपनी रचनात्मकता डालें। अपने आसपास की अच्छी चीजों को प्रसारित करें।

युवा दिवस पर उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम
Published / 2024-01-12 18:21:19
युवा दिवस पर उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम

एनके मुरलीधर   एबीएन एडिटोरियल डेस्क। युवा दिवस अवसर पर खबर मन्त्र और एबीएन के संयुक्त तत्वावधान में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह समाज और राष्ट्र के बिखरे हुए ऊर्जा के स्रोत युवाओं को संगठित और अनुशासित करके उनकी ऊर्जा को किसी सकारात्मक लक्ष्य और समाज उत्थान के कार्य हेतु अगर प्रयोग में लिया गया तो यह युवा शक्ति हर लक्ष्य को भेदती हुई सफलता के नए आयाम गढ़कर देश और समाज को हिमालय की बुलंदियों तक पहुचा सकेंगे। इसके लिए उचित शिक्षा, सही मार्गदर्शन एवं अभिभावक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ताओं व सरकारी तंत्र के पारस्परिक समन्वय की महती आवश्यकता है। अतएव शिक्षा को रोजगारपरक, अहिंसामुक्त, क्रियाशील, मूल्यपरक एवं प्रकृति से सम्बन्धित करके ही निर्भय, स्वानुशासित, अहिंसात्मक जीवन दृष्टि वाले, आत्मनिर्भर, सहकारप्रिय एवं गीता में र्विणत आत्मन्येवात्मना तुष्ट (अपने भीतर स्वयं से तृप्त) युवाओं का निर्माण किया जा सकता है।ऐसे युवकों के द्वारा ही देश में सामाजिक सौहार्द्र, सुख-शान्ति व समृद्धशाली समाज की स्थापना की जा सकती है जिसके द्वारा ही आधुनिक सभ्यता के उज्जवल भविष्य का सपना साकार हो सकेगा।कौन संभालेगा युवाओं कोआज प्रश्न यह है कि युवा शक्ति को संभालने और दिशा देने की सामर्थ्य किसमे है जबकि  वर्तमान भारतवर्ष में 13 से 35 वर्ष की आयु वाले लगभग 42 करोड़ यूवाओं की मानवीय पूंजी है जो कि दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में बहुत अधिक है अर्थात हमारा देश इन दिनो सर्वाधिक युवा देश है जिसमें से 70 प्रतिशत (लगभग 29 करोड़) ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं। गांव में रहने वाले युवाओं तथा शहरों में निवास करने वाले लगभग 13 करोड़ युवा दोनो के रहन-सहन, क्षमता, रूचि, परिवेश, शिक्षा आदि एकदम अलग है। गांवों की शिक्षा व्यवस्था और शहरों की सुविधाए, दोनो में जमीन-आसमान का फर्क है। इसलिए ग्रामीण युवाओं को आज शिक्षा एवं रोजगाार के पर्याप्त अवसर प्राप्त नही हो पा रहे हैं और वे विकास की दौड़ में पीछे छूट रहे हैं। जबकि किसी भी राष्ट्र की युवा शक्ति उसके रचनात्मक कार्यों का आधार होती है परन्तु जब युवाओं को अपनी योग्यता व शक्ति का सदुपयोग करने का अवसर नही मिलता तो वह अपने वास्तविक मार्ग से भटक जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में युवा शक्ति रचनात्मक कार्यो में व्यस्त न रहकर विध्वंसक कार्यों की ओर अग्रसर होतीे है।आज हमारे देश में ग्रामीण युवा शक्ति के सामने अनेक गम्भीर चुनौतियां हैं जिनमें आर्थिक विषमता, मूल्यरहित शिक्षा, शिक्षा का रोजगारोन्मुखी न होना, उचित मार्गदर्शन का अभाव एवं टेलीवीजन के द्वारा सेक्स और हिंसा का ग्लैमराइजेशन किया जाना आदि हैं। जिसके कारण उत्पन्न अमीरी-गरीबी की बढ़ती खाई, बेरोजगारी, सामाजिक रिश्तों का अभाव, पारिवारिक विघटन, उपभोगवादी संस्कृति का प्रसार, टूटते सामाजिक-राजनैतिक मूल्यों ने इन युवाओं के भीतर निराशा पैदा कर दी है। आज हमारे देश में उचित मार्गदर्शन के अभाव में भारतीय युवा पीढ़ी दिग्भ्रमित है और कुप्रवृत्तियों की पगडंडियों में भटककर अपराध और आतंकवाद पर चल रही है। कश्मीर में जारी आतंकवादी गतिविधियों तथा देश के कोने-कोने में पैर पसारते नक्सलवाद में गुमराह युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके अतिरिक्त देश की बढ़ती जनसंख्या ने भी युवा वर्ग को दिशा से भटकने के लिए मजबूर कर दिया है। शिक्षा में सामाजिक व नैतिक मूल्यों के अभाव ने युवाओं को नैतिक मूल्यों के सरेआम उल्लंघन की ओर अग्रसर किया है।  मसलन मादक द्रव्यों व धूम्रपान की आदतें, यौन शुचिता का अभाव आदि ने विद्यालयों को विद्यास्थल के बजाए राजनीतिक अखाड़ा, असामाजिक व अनैतिक कार्यों की जन्मस्थली बना दिया है। दुर्भाग्यवश आज के गुरूजन भी प्रभावी रूप् में सामाजिक व नैतिक मूल्यों को स्थापित करने में असफल रहे। युवाओं के समक्ष एक अन्य चुनौती उचित मार्गदर्शन का अभाव है। आदर्श नेतृत्व ही युवाओं को सही दिशा दिखा सकता है, पर जब नेतृत्व ही भ्रष्ट हो तो युवाओं का क्या? किसी दौर में युवाओं  के आदर्श गांधी, नेहरू, विवेकानन्द, आजाद, सुभाष जैसे लोग या उनके आसपास के सफल व्यक्ति, वैज्ञानिक और शिक्षक रहे। पर आज के युवाओं के आदर्श वही हैं जो शार्टकट के माध्यम से ऊंचाइयों पर पहुंच जाते हैं। फिल्मी अभिनेता, अभिनेत्रियां, विश्वसुन्दरियां, भ्रष्ट अधिकारी, उद्योगपति, राजनीतिज्ञ और अपराध जगत के डान आदि उनके आदर्श बन गये हैं। फलस्वरूप अपनी संस्कृति के प्रतिमानों और उद्यमशीलता को भूलकर रातोरात ग्लैमर की चकाचैंध में वे शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं। पर वे यह भूल जाते हैं कि जिस प्रकार एक हाथ से ताली नहीं बज सकती, उसी प्रकार बिना उद्यम के ठोस कार्य भी नहीं हो सकता।स्वामी विवेकानंद के विचारराष्ट्रीय युवा नीति  का लक्ष्य युवाओं की पूर्ण क्षमता हासिल करने के लिए उन्हें सशक्त बनाने और उसके जरिए देश को राष्ट्रों के बीच सही जगह हासिल करने में समर्थ बनाना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नीति में पांच भली-भांति परिभाषित उदेश्यों और प्राथमिकता वाले 11 क्षेत्रों की पहचान की गई है। इसमें प्रत्येक प्राथमिक क्षेत्र में नीति के लिए भी सुझाव दिया गया है। प्राथमिक क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार, उद्यमिता, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली, खेल, सामाजिक मूल्यों का संवर्द्धन, समुदाय से जोड़ना, रानीति एवं शासन में भागीदारी, युवाओं को संलग्न करना, समावेश और सामाजिक न्याय शामिल हैं। यह नीति 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के सभी युवाओं की जरूरतें पूरी करेगी जो 2011 की जनगणना के अनुसार कुल आबादी का 27.5 प्रतिशत हैं।  राष्ट्रीय युवा नीति राष्ट्रीय युवा नीति  का लक्ष्य युवाओं की पूर्ण क्षमता हासिल करने के लिए उन्हें सशक्त बनाने और उसके जरिए देश को राष्ट्रों के बीच सही जगह हासिल करने में समर्थ बनाना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नीति में पांच भली-भांति परिभाषित उद्देश्यों और प्राथमिकता वाले 11 क्षेत्रों की पहचान की गयी है। इसमें प्रत्येक प्राथमिक क्षेत्र में नीति के लिए भी सुझाव दिया गया है। प्राथमिक क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार, उद्यमिता, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली, खेल, सामाजिक मूल्यों का संवर्द्धन, समुदाय से जोड़ना, राजनीति एवं शासन में भागीदारी, युवाओं को संलग्न करना, समावेश और सामाजिक न्याय शामिल हैं।यह नीति 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के सभी युवाओं की जरूरतें पूरी करेगी जो 2011 की जनगणना के अनुसार कुल आबादी का 27.5 प्रतिशत हैं।  युवा वर्ग देश का भविष्य होने के साथ-साथ हमारे देश के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत में युवाओं संख्या सर्वाधिक है। भारत की लगभग 65 प्रतिशत जनसंख्या की आयु 35 वर्ष से कम है। सरकार का पूरा ध्यान युवाओं के माध्यम से विकास लाने पर केन्द्रित है।

स्वामी विवेकानंद युवाओं की प्रेरणा : शिव शंकर साहू
Published / 2024-01-12 15:03:26
स्वामी विवेकानंद युवाओं की प्रेरणा : शिव शंकर साहू

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय युवा दिवस किस अवसर पर रांची जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। मौके पर शिव शंकर साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के सबसे बड़े आदर्श है और हमेशा रहेंगे। मौके पर जितेंद्र वर्मा, नेहा शर्मा, प्रकाश रंजन, पीयूष मिश्रा, शशि तिग्गा, बबलू सिंह, अनिल सिंह, नंदकिशोर महतो अनामिका शर्मा एवं अन्य अधिवक्ता गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उक्त जानकारी रांची जिला बार एसोसिएशन के शिव शंकर साहू (7250615966) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

नेशनल गेम्स के बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर अनिकेत सर्राफ को मारवाड़ी समाज ने दी बधाई
Published / 2024-01-12 14:57:30
नेशनल गेम्स के बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर अनिकेत सर्राफ को मारवाड़ी समाज ने दी बधाई

21 जनवरी को मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अधिवेशन मे अनिकेत सर्राफ को किया जायेगा सम्मानितटीम एबीएन, रांची। सामाजिक कार्यकर्ता सह व्यवसायी संजय सर्राफ के सुपुत्र अनिकेत सर्राफ दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता मे अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता मे सिल्वर मेडल जीतने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा एवं मारवाड़ी सहायक समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अनिकेत सर्राफ एवं उनके पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया एवं मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने अनिकेत सर्राफ को बधाई देते हुए कहा है यह समाज के लिए गौरव की बात है कि हमारे समाज के होनहार उभरता बैडमिंटन खिलाड़ी अनिकेत समाज एवं झारखंड का नाम पूरे देश में गौरवान्वित की है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि अनिकेत ने जमशेदपुर में आयोजित क्लस्टर स्पोर्ट्स जोन प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल जीता तथा धनबाद मे आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल गेम्स खेलने के लिए चयनित हुआ था। अनिकेत को बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवार्ड भी मिला है। वह आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन करेगा।रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि अनिकेत सर्राफ कि इस शानदार उपलब्धि के लिए 21 जनवरी को अग्रसेन भवन में आयोजित मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अधिवेशन मे अनिकेत सर्राफ को सम्मानित किया जायेगा।बधाई देने वालों में ललित कुमार पोद्दार, कमल केडिया, विनोद कुमार जैन, पवन शर्मा, कौशल राजगढ़िया, सज्जन पाड़िया, प्रमोद अग्रवाल, पवन पोद्दार, रमन बोडा, अशोक नारसरिया, अनिल अग्रवाल, प्रेम मित्तल, मनोज बजाज, कमल जैन, किशोर मंत्री, अशोक पुरोहित, अजय डीडवानिया, राम बांगड़, राजेश भरतिया, विजय कुमार खोवाल, रमाशंकर बगड़िया, प्रमोद सारस्वत, मनीष लोधा, सुनील पोद्दार, अमित कुमार चौधरी, अशोक लाठ, अजय खेतान, कमल खेतावत, निर्मल कुमार बुधिया, नारायण विजयवर्गीय, किशन अग्रवाल, अजय बजाज, नरेश बंका, सुभाष पटवारी, रतन मोर, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, सुनील केडिया, राजकुमार मित्तल, किशन पोद्दार, मनोज रूईया, मुकेश काबरा, रोहित पोद्दार, भरत बगड़िया, प्रमोद बगड़िया, प्रकाश नाहटा, ललित पोद्दार, विकास अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, आदि शामिल है। उक्त जानकारी समाज के संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

आगे सुख मेरे मीता पाछे आनंद प्रभ कीता परमेसर बणत बणाई फिर डोलत कतहु नाहीं...
Published / 2024-01-12 14:40:41
आगे सुख मेरे मीता पाछे आनंद प्रभ कीता परमेसर बणत बणाई फिर डोलत कतहु नाहीं...

टीम एबीएन, रांची। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 353वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। आज 12 जनवरी, शुक्रवार की प्रभातफेरी सुबह छह बजे गुरुद्वारा साहब के दर्शन दिऊडी गेट से निकलकर देवकी नंदन दुआ, रमेश पपनेजा, भगवान सिंह बेदी, सरदार त्रिलोचन सिंह,शालु दीपक, सरदार हरभजन सिंह की गलियों से होते हुए महेंद्र अरोड़ा और मनीष मल्होत्रा के फ्लैट पहुंची।फिर वहां से अशोक मिढ़ा,मनोहर मुंजाल और जीतू काठपाल की गलियों से होते हुए दर्शन दिऊडी गेट वापस पहुंचकर अरदास के साथ विसर्जित हो गयी। फेरी के समापन पर सत्संग सभा द्वारा संगत के लिए चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया।फेरी में शामिल स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ, शीतल मुंजाल, मंजीत कौर, नीता मिढ़ा, रेशमा गिरधर, गूंज काठपाल ने जा कै दरस पाप कोट उतारे भीतर संता इहु भव जल तारे... एवं आगे सुख मेरे मीता पाछे आनंद प्रभु कीता परमेसर बणत बणाई फिर डोलत कतहु नाहीं... तथा हमारी गणत ना गणिया काई अपणा बिरद पछाण हाथ देई कर राखे अपणे सदा सदा रंग माण... जैसे कई शबद गायन करते हुए कॉलोनी की गलियों को भक्तिमय कर दिया।सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवाई की। मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने कुशल क्षेम की अरदास की। सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि कल प्रभातफेरी का अंतिम दिन है, फेरी पिस्का मोड़ गुरुद्वारा से आरंभ होगी और वहां से निकलकर इटकी रोड स्थित लक्ष्मण दास मिढ़ा के फ्लैट जायेगी और इसी के साथ श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में निकाली जा रही प्रभातफेरीयों का समापन हो जायेगा।प्रभात फेरी में द्वारका दास मुंजाल,अशोक गेरा,हरगोबिंद सिंह, मोहन काठपाल,वेद प्रकाश मिढ़ा, सुरेश मिढ़ा, अनूप गिरधर, भगवान दास मुंजाल, विनोद सुखीजा, जीवन मिढ़ा, महेंद्र अरोड़ा, बसंत काठपाल, हरीश मिढ़ा, मोहित झंडई, राकेश गिरधर, जीतेश बेदी, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, राजेन्द्र मक्कड़, इन्दर मिढ़ा, अमर मदान, दिलीप सिंह, रौनक ग्रोवर, सूरज झंडई, रमेश तेहरी, आशीष दुआ, रिक्की मिढ़ा, हरीश तेहरी, भरत गाबा, रिक्की घई, प्रताप तलेजा, हरविंदर सिंह, गौरव मिढ़ा, तनय काठपाल, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, सोनू खुराना, उमेश मुंजाल, कमल मुंजाल, मनीष गिरधर, कमल अरोड़ा, ज्ञान मादन पोत्रा, प्रवीण मुंजाल, चंदन गिरधर, मोहित मुंजाल, बंसी मल्होत्रा, अमर मुंजाल, बिमला मिढ़ा, पायल मल्होत्रा, दिशा मुंजाल, सुनीता मिढ़ा, सोनी बेदी, गीता डावरा, मीना गिरधर, सुषमा गिरधर, ममता थरेजा, श्वेता मुंजाल, कमलेश मुंजाल, गोविंद कौर, भजना देवी डावरा, देवकी मुंजाल, दुर्गी मिढ़ा, उषा झंडई, नेहा मुंजाल, अंजना गिरधर, कंचन मिढ़ा, हरदेवी गिरधर, उर्मिला खत्री, हर्षा मिढ़ा, नीतू किंगर, स्वीटी सिडाना, जूली गाबा, इशिका काठपाल, रजनी तेहरी, ममता सरदाना, गुड़िया मिढ़ा, रजनी तेहरी समेत अन्य शामिल थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

सावधान : झारखंड में अब पड़ेगी दांत कटकटाने वाली ठंड
Published / 2024-01-12 13:54:58
सावधान : झारखंड में अब पड़ेगी दांत कटकटाने वाली ठंड

झारखंड में अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, फिलहाल नहीं मिलेगी राहतटीम एबीएन, रांची। आज 12 जनवरी दिन शुक्रवार को भी सर्दी में कोई कमी नहीं देखी गयी है। फिलहाल अभी ठंड से लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं है।मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में एक बार फिर ठंड से लोगों की हालत खराब होने वाली है। सुबह के वक्त कोहरे और ठंडी हवा के वजह से सड़कों रोड पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। वहीं रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में पश्चिम विछोभ का असर लगभग खत्म हो चुका है। हालांकि अभी बारिश की संभावना नहीं है। इन दिनों न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके वजह से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।बढ़ती ठंड के वजह से सड़कें और रोड पर सन्नाटा छाया हुआ है। लोगों में अच्छी खासी कंपकंपी देखी जा रही है। विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। रोजाना कोहरे में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसका असर सबसे ज्यादा विजिब्लिटी पर पड़ रहा है।लोगों का सुबह और रात में बाइक, कार चलाना मुश्किल हो गया है। घने कोहरे के वजह से थोड़ी सी दूरी का भी कुछ नहीं आ रहा था। फिलहाल मकर संक्रांति तक मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

21 जनवरी नहीं, अब तीन फरवरी को झारखंड में निकलेगी नीतीश की जोहार रैली
Published / 2024-01-12 13:51:38
21 जनवरी नहीं, अब तीन फरवरी को झारखंड में निकलेगी नीतीश की जोहार रैली

सीएम नीतीश की झारखंड में 21 जनवरी होने वाली नीतीश जोहार रैली स्थगित, अब इस दिन की जायेगी आयोजितएबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना/ रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की झारखंड  में होने वाली रैली तीन फरवरी तक के लिए टल गयी है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले कुमार 21 जनवरी को रामगढ़ में नीतीश जोहार रैली को संबोधित करने वाले थे।अब तीन फरवरी को आयोजित होगी रैलीझारखंड जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष खिरू मेहतो ने कहा कि 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अब रैली तीन फरवरी को आयोजित की जायेगी। वहीं इस रैली के बाद जेडीयू तय करेगी कि उसे झारखंड में कितनी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ना है। झारखंड में नीतीश कुमार की रैली से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में बेचैनी देखने को मिल रही है।अब झारखंड में अपनी पकड़ बनाना चाहती है जदयूबिहार की राजनीति में खलबली मचाने के बाद नीतीश कुमार अब अपनी पार्टी के विस्तार की रणनीति पर काम करने वाले हैं। उनका टारगेट अब झारखंड है। नीतीश कुमार अब झारखंड में अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए जेडीयू के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हो चुका है। ललन सिंह द्वारा जदयू अध्यक्ष पद की कुर्सी से छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान अपने हाथों में ले ली है।

चार साल में चकाचक हो गयीं झारखंड की 5200 किमी सड़कें
Published / 2024-01-12 12:43:34
चार साल में चकाचक हो गयीं झारखंड की 5200 किमी सड़कें

चार साल में झारखंड में बनी 5200 किलोमीटर सड़क4600 किलोमीटर पर हो रहा काम : सुनील कुमारटीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा है कि बीते चार सालों में मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में पूरे राज्य में पथ निर्माण विभाग और भवन निर्माण विभाग ने बेहतर कार्य किया है।श्री कुमार ने गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के सभागार में विभाग की उपलब्धियों की जानकरी मीडिया को देते हुए कहा कि लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के साथ नई योजनाओं की स्वीकृति और पूर्व की योजनाओं को पूर्ण कर जनता को सौंपा जा चुका है।

धनबाद : ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में भीषण आग
Published / 2024-01-12 12:39:29
धनबाद : ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में भीषण आग

चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू, दहशत में लोगटीम एबीएन, धनबाद। जिले में गुरुवार की रात एक ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में भीषण आग लग गयी, जिसके बाद अफरा मच गयी। आग में कई ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गये। रह रह कर ट्रांसफार्मर के विस्फोट से लोगों में भय का माहौल बन गया। कारखाने में करीब 1 हजार लीटर ट्रांसफार्मर तेल होने के कारण आग ने भयावह रूप ले लिया।सूचना मिलने के बाद 6 दमकल वाहन के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गयी। विधायक राज सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचे। विधायक ने सरकार और जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जतायी है।धनबाद कोयलांचल में कई भीषण अगलगी की घटनाओं के बावजूद जिला प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। आग से बचाव लोगों की सुरक्षा और भीषण आग पर काबू पाने की कोई व्यवस्था करने में गंभीरता नहीं की है। हालांकि अगलगी की घटना के बाद सरकार, जिला प्रशासन रेस होती है, लेकिन जैसे ही मामला ठंडा होता है वैसे ही सरकार जिला प्रशासन सब भूल जाती है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के बिजली टीआरडब्ल्यू ऑफिस परिसर (ट्रांसफार्मर मरम्मती कारखाना) का है, जहां भीषण आग गुरुवार रात लगभग 10 बजे लगी। आग के भीषण रूप को देख आस पास रहने वालों में डर का माहौल बन गया। भीषण आग की लपटें ऊंची ऊंची उठने लगी। आग के काले गुबार ने पूरे क्षेत्र को अंधकार मय कर दिया। आग लगने की घटना से मौके पर डर अफरा तफरी हो गयी।टीआरडब्ल्यू (ट्रांसफार्मर मरम्मती कारखाना) परिसर में आग लगने के बाद मौके पर रखें कई ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ गये। बता दें कि इस वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए लाया जाता है, जबकि इस जगह कई पुराने ट्रांसफार्मर भी रखे हुए थे।जानकारी के अनुसार मरम्मत किये गये करीब 20 से 25 ट्रांसफार्मर में आग लगने से ब्लास्ट हो गया और जलकर खाक हो गया। वहीं ट्रांसफार्मर के लिए रखा गया करीब 1 हजार लीटर तेल भी जलकर खत्म हो गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,092