एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। भाजपा की बैठक आज शुक्रवार को धनबाद जिला कार्यालय में हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की इस बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह एवं कोडरमा के सांसद, सभी विधायक एवं जिलाध्यक्ष मौजूद थे। इस बैठक में 27 जनवरी के पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर चर्चा हुई। पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बलियापुर हवाई अड्डा मैदान में होगा। इस आयोजन को लेकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी है।भाजपा की बैठक के बाद औपचारिक घोषणा की गयी कि पीएम नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को धनबाद आयेंगे। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने जानकारी दी कि आमसभा दो बजे से होगी। धनबाद, गिरिडीह व कोडरमा संसदीय क्षेत्र की क्लस्टर बैठक शुक्रवार को कोयला नगरी धनबाद में हुई।भाजपा की ये बैठक धनबाद जिला कार्यालय में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद पशुपति नाथ सिंह, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद थे।
सफलता बिना संघर्ष के नहीं मिल सकतीमंच पर स्वामी डॉ उमकान्तानन्द सरस्वती जी भी थे मौजूदउन्होंने भी हनुमान चालीसा कार्यक्रम में भाग लियाराकेश भाष्कर ने उनका माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर किया उनका स्वागतमेरे हनुमान हनुमान चालीसा से प्रारंभ हुआ कार्यक्रमटीम एबीएन, रांची। स्वामी विवेकानंद जी की यंती एवं श्री हनुमान जी की कृपा से श्री हनुमान सेवा संस्थान, रांची द्वारा आज 12 जनवरी को एक शाम युवाओं के नाम आयोजन रांची के हरमू मैदान में रखा गया।हरमू मैदान में शाम 7:00 बजे एक शाम युवाओं के नाम में पंडित विजय शंकर जी मेहता द्वारा श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया गया।उपरोक्त पाठ में देश विदेश के 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग संस्कार टीवी व अन्य टीवी चैनलों के माध्यम से लाइव जुड़े थे। उन्होंने कहा परम पिता की बहुत असीम अनुकंपा है कि स्वामी विवेकानंद की पावन जयंती के अवसर पर हनुमान जी का पाठ करते हुए कहा आज हम मातृ शक्ति पर चर्चा करेंगे।उन्होंने मा कौशल्या की भी चर्चा की अयोध्या में श्री राम के आगमन पर भी चर्चा की।लोगो ने हनुमान चालीसा का पाठ का लाभ उठाया इस अवसर पर पंडित विजय शंकर जी ने हनुमान जी के विचारो की चर्चा करते हुए अपने उदबोधन के द्वारा बताया कि विवेकानंद जी कहते है कि कोई भी सफलता बिना संघर्ष के नही मिल सकती। जीवन मे जब भी चुनितियो का सामना करना पड़े हमेशा मुस्कराकर करे।उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष हम लोग विवेकानंद जी एवम हनुमान जी को जोड़कर ब्याख्यान करते है। उन्होंने कहा हनुमान चालीसा एक मंत्र है। बहुत सारे लोग है जिन्होंने परिश्रम से धन कमाया और समाज एवं राष्ट्र के योगदान में खर्च किया।विवेकानंद जी कहते हैं हनुमान जी से सीखो जहां भी रहो सही रहो हनुमान जी की सेवा से जुड़े रहो। विवेकानंद जी से प्रेरणा लें क्योकि उन्होंने कहा कि आपकी कितनी भी निंदा हो अपने लक्ष्य से आप ना भटके। हमारे जीवन मे बहुत सारे लोग निंदा करेंगे लेकिन आप टूटना नहीं।हमें ब्यवहारशील ओर सहनशील बनना चाहिए। सहनशील के 7 उपाय उन्होंने बताये। मेहता जी कहते हैं कि रात में सोने और उठने के बाद हनुमान जी का अवश्य ध्यान करो। इस अवसर पर मंचासीन श्री विजय शंकर मेहता को श्री हनुमान सेवा संस्थान रांची के अध्यक्ष राकेश भास्कर ने माल्यार्पण व अंग वस्त्र से अभिनंदन और स्वागत किया।वहीं संस्था के अध्यक्ष श्री हनुमान सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश भास्कर ने आये हुए सभी लोगों का अपने उदबोधन के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि 13 साल से यह कार्यक्रम होता आया है।आगे भी यह होता रहेगा। मौके पर महाराज श्री से सांसद समीर उरांव, सांसद संजय सेठ, राकेश भास्कर, धर्मेंद्र तिवारी, प्रमोद सारस्वत, इंद्रजीत यादव, अरुण झा, सुरेश सिंह, राज किशोर सिंह, विमलेश सिंह, गोपाल सोनी, नवीन झा, के के गुप्ता, अजय सिंह, रामचंद्र जायसवाल, अरुण कुमार सिंह सहित काफी लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके उदबोधन का लाभ उठाया।मौके पर प्रातः 8:30 बजे वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, व ब्लड डोनेशन का भी कार्यक्रम रखा गया। काफी लोगों ने रक्तदान शिविर का लाभ लेकर रक्त दान किया। उक्त जानकारी संरक्षक प्रमोद सारस्वत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद की जयंती) के अवसर पर शुक्रवार (12जनवरी) को श्री रामकृष्ण सेवा संघ और बासुदेव चटर्जी स्मृति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जोन्हा (गौतमधारा) व आसपास के जरूरतमंदों के बीच कंबल व अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।कंबल वितरण के बाद समाजसेवी आलोक मजूमदार, सोहिनी मजूमदार और आनंद रंजन घोष के सौजन्य से आसपास के गरीब व लाचार वृद्धजनों (महिला-पुरुष) को दोपहर में भोजन कराया गया। इस अवसर पर बासुदेव चटर्जी स्मृति फाउंडेशन के संस्थापक राजीव चटर्जी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है।मौके पर श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषारकांति शीट ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन सदैव समाज के प्रति समर्पित रहा। उनके पदचिन्हों पर चलकर हमें समाजसेवा के क्षेत्र में सहभागिता निभाने और राष्ट्र के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। श्री शीट ने अन्य सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों को भी इस दिशा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।मौके पर श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषारकांति शीट, सचिव डॉ स्मिता डे, अध्यक्ष सुकृत भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष तन्मय मुखर्जी, डॉ आशुतोष चटर्जी, विवेक राय, मंतोष मजुमदार, आलोक मजुमदार , सोहिनी मजुमदार सुशील पात्रो, श्रावंती शीट, केया मुखर्जी, बुला दत्त, छंदा घोष, अरुण दयाल, तनय शीट, आनंद रंजन घोष, राजीव रंजन राजू, अशोक कुमार, शुभंकर बनर्जी, सपन डे, जेजे राय, समीर मोहन्ती सहित अन्य उपस्थित थे।
सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हुए शामिल टीम एबीएन, कोडरमा। आगामी मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा प्रोजेक्ट रेल 3.0 के तहत कोडरमा जिले के सभी विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ किया गया। प्री-बोर्ड परीक्षा के तहत 10वीं के छात्र-छात्राओं का गणित विषय का परीक्षा लिया गया। प्रोजेक्ट रेल के तहत हो रहे इस प्री-बोर्ड परीक्षा में जिले के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा में आज करीब 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए।ज्ञात हो कि प्रश्नपत्र का पैंटर्न मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को ध्यान में रखकर शिक्षकों की गठित टीम द्वारा तैयार किया गया। साथ ही 13 जनवरी को हिंदी, 16 जनवरी को विज्ञान, 17 जनवरी को अंग्रेजी और 18 जनवरी को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित किया जायेगा।
सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हुए शामिल टीम एबीएन, कोडरमा। आगामी मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा प्रोजेक्ट रेल 3.0 के तहत कोडरमा जिले के सभी विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ किया गया। प्री-बोर्ड परीक्षा के तहत 10वीं के छात्र-छात्राओं का गणित विषय का परीक्षा लिया गया। प्रोजेक्ट रेल के तहत हो रहे इस प्री-बोर्ड परीक्षा में जिले के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा में आज करीब 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए।ज्ञात हो कि प्रश्नपत्र का पैंटर्न मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को ध्यान में रखकर शिक्षकों की गठित टीम द्वारा तैयार किया गया। साथ ही 13 जनवरी को हिंदी, 16 जनवरी को विज्ञान, 17 जनवरी को अंग्रेजी और 18 जनवरी को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित किया जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। श्री राम भरत मिलाप समिति डोरंडा रांची के सदस्यों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर के उद्घाटन को उत्सव के रूप में मनाने हेतु रखी गयी। बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में अपने-अपने क्षेत्र के मंदिर को सजाने में अपना योगदान देने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि 22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में अंकित हो ऐसा सुनहरा दिन है और श्री राम भरत मिलाप समिति की स्थापना 1971 में हुई थी और पिछले 50 दशकों से समिति के सदस्य श्री राम जन्मभूमि के कार्यों में निरंतर लगे रहे हैं और यह समिति के लिए बहुत गर्व की बात है।उन्होंने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि श्री राम भरत मिलाप समिति ने निर्णय लिया है कि 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने हेतु 11000 दीपों का वितरण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया जायेगा। साथ ही समिति के सहयोगी संस्थाओं द्वारा ध्वज उपलब्ध कराया जा रहा है। उसे भी घर-घर वितरण करने में समिति के सदस्य अपना सहयोग करेंगे और 22 जनवरी को अपने-अपने क्षेत्र में उत्सव मनाने में अपना योगदान देंगे।बैठक में समिति के संरक्षक सरदार अशोक सिंह अध्यक्ष रोहित शारदा महामंत्री अमित गुप्ता, नम्रता सोनी, कोषाध्यक्ष कुमुद पांडे, माधवनगर करावा, शैलेश सिंह, व्यवस्था प्रमुख सुनील विजय, प्रकाश बर्मन, प्रिया सिन्हा, जितेंद्र बरनवाल, विनय ठाकुर, कुंदन सिंह, कृष्ण कुमार पिलानिया, श्वेता सिंह, सीमा प्रकाश, संतोष सिंह रवि कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
स्वच्छता अभियान में भी हुए शामिलटीम एबीएन, रांची। 12 जनवरी को विजय शंकर मेहता के सानिध्य में प्रातः 8:30 बजे से वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, व दोपहर 12:30 बजे से ब्लड कैंप का भी शिविर लगाया गया।मौके पर सांसद समीर उरांव, अध्यक्ष राकेश भास्कर, संरक्षक प्रमोद सारस्वत, सुरेश सिंह, अरुण कुमार झा, इंद्रजीत यादव, नवीन झा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी संरक्षक सह प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत (94313 25438) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
हरमू मैदान में चल रही तैयारी - 4000 लोगों के बैठने की ब्यवस्थाआयोजन में रांची की सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं को आने का किया जा रहा आग्रहकई जिलों से कथा में शामिल होंगे श्रद्धालु भक्तगण22 को हवन ओर भंडारे का आयोजन हरमू मैदान मेंटीम एबीएन, रांची। रांची के हरमू मैदान में 13 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन श्री हनुमान सेवा संस्थान व श्री राम कथा आयोजन समिति, रांची के सानिध्य में किया जा रहा है। आयोजन समिति रांची के अध्यक्ष राकेश भास्कर ने बताया कि 13 जनवरी को होने वाले श्री राम कथा की पूरी तैयारी बहुत सुंदर तरीके से हरमू मैदान में चल रही है।उन्होंने बैठक में बताया कि 13 जनवरी से 21 जनवरी तक महामंडलेश्वर स्वामी डॉ उमाकान्तानन्द सरस्वती जी महाराज श्री राम कथा का व्यासपीठ से अपनी मधुर वाणी में उपस्थित श्रोताओं को अमृत पान करायेंगे। आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने बताया कि कथा वाचक महाराज के मुखारविंद से 9 दिनों तक राज्य के सभी धर्म प्रेमियों को श्री राम कथा के रसपान का अमृत पान प्राप्त होगा।भास्कर ने बताया कि कल दोपहर 1 बजे हरमू मैदान के नजदीक हाईकोर्ट मंदिर से 500 महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जायेगी जो हरमू मैदान कथा स्थल पहुंचेगी। समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में अपनि सेवा दे रहे हैं।श्री राम कथा के भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए रांची के सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं व ब्यापारिक संस्थाओ को आमंत्रित किया गया है। 13 जनवरी से 21जनवरी 2024 तक चलने वाले कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक रहेगा। कथा स्थल पर विशाल पंडाल बन रहा है।जिसमे 4000 से भी ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। पंडाल के अंदर लाइट की सुविधा के संग कुर्सियों की ब्यवस्था श्रोताओ के लिए रखी गयी है।पेयजल व्यवस्था, चरण पादुका व्यवस्था, शौचालय की गाड़ी व्यवस्था, प्रतिदिन प्रसाद वितरण व्यवस्था के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी समिति ने रखा है। कथा स्थल में सुरक्षा के लिए सीनियर एसपी व स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी सूचित कर सहयोग मांगा गया है। ट्रैफिक यातायात सुविधा के लिए सहयोग मांगा गया है।अध्यक्ष राकेश भास्कर, राज किशोर सिंह,सुरेश सिंह, प्रमोद सारस्वत ने रांची के सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं सहित सभी धर्म प्रेमियों से इस कथा में सपरिवार व इष्ट मित्रों सहित हरमू मैदान पहुंच कर श्री राम कथा की अमृत वर्षा का रसपान करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक सरयू राय, सी पी सिंह, समीर उरांव, हरिनारायण सिंह, अखिलेश पांडेय है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राकेश भास्कर, संरक्षक राज किशोर सिंह, प्रमोद सारस्वत, सुरेश सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, अजय सिंह, स्वामी विमलेश सिंह, रामचंद्र जायसवाल, इंद्रजीत यादव, नवीन झा, अरुण कुमार सिंह, प्रेम मित्तल, मुकेश पांडेय, प्रेम मित्तल, गोपाल सोनी, के के गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग लगे हुए हैं। उक्त जानकारी आयोजन समिति के संरक्षक सह प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। श्री राम भरत मिलाप समिति के द्वारा विवेकानंद जयंती के अवसर पर समिति के सदस्यों के द्वारा मेकॉन गेट स्थित विवेकानंद जी की मूर्ति पर समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा के अध्यक्षता में माला अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मौके पर समिति के संरक्षक सरदार अशोक सिंह ने कहा कि विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं और आज भी उनके पदचिह्नों पर चलकर युवा अपना भविष्य तय कर सकते हैं। समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने अपने युवा साथियों के साथ आह्वान किया कि समिति के सभी सदस्य अपनी मातृभूमि अपने देश के लिए जब जहां जरूरत होगी, वह खड़े रहेंगे और विवेकानंद जी के पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्रभक्ति की नयी मिसाल कायम करेंगे।मौके पर समिति संरक्षक सरदार अशोक सिंह अध्यक्ष रोहित शारदा माधव नगर करवा शैलेश सिंह, महामंत्री अमित गुप्ता, नम्रता सोनी कोषाध्यक्ष कुमुद पांडे, प्रकाश बर्मन, प्रिया सिन्हा, जितेंद्र बनवाल, कृष्ण कुमार पिलानिया, विनय ठाकुर, कुंदन शिन्हा, श्वेता सिंह, सीमा प्रकाश, संतोष कुमार, रवि कुमार, सोनू मिश्रा साहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.