टीम एबीएन, रांची। राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने श्री चैती दुर्गा मंदिर (भूतहा तालाब) के समीप अपने सांसद मद से बने प्याऊ का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। बच्चों के बीच पतंग और खिचड़ी, दही-चूड़ा, चिप्स, अचार का वितरण किया। मौके पर सोमवित माजी, नन्द किशोर सिंह चंदेल, संजय सिंह लल्लू, भोलू सिंह, राहुल सिंह, शंकर दूबे, रवि कुमार पिंकू, राधा हेमरोम, पिंटू पासवान, विक्की कुमार, अशोक महतो, मुकेश सिंह, करण सिंह, मोहित रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, सौरभ रजक, नमन भरतिया, प्रियांशु वर्मा, आयुष वर्मा, पवन रजक, सूरज गुप्ता, शुभम सिंह, ऋत्विक मोदक, लकी रजक, प्रिंस मोदी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। भाजपा सांसद संजय सेठ की ओर से मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को भव्य नमो पतंग उत्सव का आयोजन किया गया है। राजधानी रांची के रातू रोड स्थित ओटीसी मैदान (हेहल) में 11 बजे से नमो पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर बच्चों के बीच पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। पतंग पर राम मंदिर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र आकर्षण का केंद्र होंगे। आपको बता दें कि पिछले 16 वर्षों से पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
टीम एबीएन, रांची। रांची जीपीओ में शनिवार को केडी राय व्यथित की अध्यक्षता में आल इंडिया पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। एम एम बनर्जी (93) के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक में पोस्टमैन एवं मेल गार्ड के जनवरी 1996 से बढ़े हुए वेतन का बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर चिंता व्यक्त की गयी। रिटायरमेंट के एक साल बाद भी रिटायरमेंट लाभ एवं प्रोविजनल पीपीओ के जारी नहीं करने पर पेंशनर्स ने आक्रोश व्यक्त किया। सीजी एच एस में पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम बिल के एक साल से अधिक समय से पेंडिंग रहने पर चिंता व्यक्त की गयी। कुछ निजी मामलों पर भी चर्चा की गयी और इसे गंभीरता से लिये जाने का निर्णय लिया गया। इन मुद्दों को लेकर एसोसिएशन का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल डाक निदेशक, झारखंड से 17 जनवरी को मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में एम जेड खान के अलावा साधन कुमार सिन्हा, पूर्व डाक अधीक्षक, सत्यपीर मंडल, पूर्व डाक अधीक्षक, के डी राय व्यथित, त्रिवेणी ठाकुर, त्रिलोकी नाथ साहू, गणेश डे शामिल होंगे। बैठक में प्रत्येक जिला /डिविजन में सदस्यता अभियान जारी रखने का निर्णय लिया गया। आज की बैठक को साधन सिन्हा, एस पी मंडल, अमर नाथ मिश्र, हरी राम तिवारी, रमेश सिंह, पास्कल बोदरा, जे सी डे, गौतम विश्वास, बी के चौधरी आदि ने संबोधित किया। बैठक में इशहाक मिंज ने अपनी समस्या रखी। मौके पर अमिता मिंज, बी बारा, हसीना तिग्गा, संगीता देवी, रूना शाह, रामचंद्र प्रसाद, रमेश कासी, रफी अहमद, राजेंद्र महतो, डी एन साहू, रमेश दुबे, नवल कुमार मंडल, देव चरण साहू, रामेश्वर प्रसाद, बलदेव साहू, पास्कल बोदरा, रामेश्वर प्रसाद और अवधेश पाठक ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। सभा का संचालन एम जेड खान और धन्यवाद ज्ञापन बी बारा ने किया। उक्त जानकारी झारखंड पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन स्टेट सचिव एम जेड खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। बुंडू प्रखंड के हुमटा पंचायत के बारूहातू गांव में शनिवार को मकर सक्रांति और टुसू परब के मौके पर एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग और खेल-प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेबीकेएसएस क्रांतिकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो, विशिष्ट अतिथि जेबीकेएसएस नेत्री दमयंती मुंडा, अतिथि स्थानीय उप मुखिया मेघनाथ मुंडा, रतन सिंह मुंडा, कालीचरण मुंडा, दुबराज महतो, अनूप महतो शामिल हुए। टूर्नामेंट के फाइनल विजेता एफसी बुंडू की टीम को मुख्य अतिथि देवेंद्रनाथ महतो और उपविजेता एफसी हुमटा पंचायत की टीम को विशिष्ट अतिथि दमयंती मुंडा ने पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने प्रथम स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी के शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी फ्री फायर, पबजी जैसे आनलाइन खेल से ग्रसित होते जा रहे हैं। इससे बाहर निकलकर फुटबॉल जैसे खेल में भाग लेना होगा। फुटबॉल का मैदान हमें टाइम मैनेजमेंट सिखाते हुए अनुशासनपूर्वक टीम वर्क सिखाता है। इसीलिए खेल के मैदान को बचाना होगा। विशिष्ट अतिथि दमयंती मुंडा ने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक मजबूती के साथ-साथ स्फूर्ति आती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में केदारनाथ, नागेश्वर, संजय, मंगल सिंह, भगीरथ, जीतवाहान राम, मनोहर, रोशन, भुवनेश्वर, बिनाधार, गंगाधर, देवेंद्र, नकुल के अलावा अन्य लोगों का अहम योगदान रहा।
लोहरदगा पेशरार प्रखंड के इचवाटांड के जनजातीय समाज के लोगों ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने हमें बुलाया है इसलिए पूजित अक्षत भिजवाया हैअयोध्या जी जायेंगे, राम लला के लिए 22को घर-घर ज्योत जलायेंगेटीम एबीएन, लोहरदगा। अयोध्या धाम से लगभग साढे 600 किमी दूर झारखंड के लोहरदगा जिला के पेशरार प्रखंड में के सुदूरवर्ती गांव ओनेगडा में भी जनजातीय समाज के रामभक्त भी राम मंदिर निर्माण और उसमें रामलाल के विराजने को लेकर भारी उत्साह है।ग्रामीणों ने जब गुनगुनाया यदि राम नहीं है स्वासों में, तो प्राणों की घट रिता है... तो मानो पूरे गांव के नदी- नालों, पेड़-पर्वतों में ही नहीं जन-जन के मन में राम रामे हो गये। गांव में अद्भुत वातावरण देखने को मिला। जैसे ही उनके हाथों में अयोध्या में पूजित अक्षत को आर्य समाज की संस्था आर्य वीरदल झारखंड प्रमुख आचार्य शरदचंद्र आर्य, आरएसएस गुमला विभाग के विभाग संघचालक मनोज दास और लोहरदगा जिला के प्रचारक दीपक कुमार के द्वारा उनके हाथों में अक्षत और पत्रक दिया गया, तो सभी भाव विभोर हो गये।जनजातीय बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों ने कहा कि इस जंगल में निवास करने वाले हम जनजातियों के दर्द को भगवान श्रीराम ने हरने के लिए हमें निमंत्रण भेजा है। भले ही हम प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या जी नहीं पहुंच पाये, पर इस निमंत्रण को हम स्वीकार करते हैं, कुछ दिनों बाद जरूर अयोध्या धाम जायेंगे रामलाल का दर्शन करेंगे। श्रीराम हमारे स्वासों में बसे हैं।मौके पर आचार्य शरदचंद्र आर्य ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से भारत अपनी सांस्कृतिक धरोहरों और प्राचीन परंपराओं को पुनर्स्थापित कर रहा है। भारत के जन-जन के मन में भगवान राम फिर से उनके परंपराओं का अलख जगाने आ रहे हैं। हम भारत को उसकी सांस्कृतिक धरोहरों को वापस लौट रहे हैं। आप सभी वन कंदराओं में रहते हो, कंदमूल खाते हो पर भगवान श्री राम सबके हृदय में वास करते हैं। हम उनके अनन्य भक्त हैं। हमें अपार हर्ष हो रहा है, कि पांच शताब्दी के बाद भगवान श्रीराम अपने जन्मभूमि (घर) में फिर से पधार रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि हम सभी प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को दिन में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। रात को दीपावली मनायें। भगवान श्रीराम जिनके घर दीप जलेगा उन्हीं के घर आने वाले हैं। इसलिए हम सभी राम ज्योति जलायेंगे। घर-घर राम जी को बुलायेंगे। क्योंकि वह वनवास के समय हम ही वनवासियों के साथ उनका मिलन हुआ था। आज फिर से हम वनवासियों को वह निमंत्रण देकर बुला रहे हैं। हम जरूर अयोध्या जायेंगे, जय श्री राम के नारे लगायेंगे अपनी संस्कृति को प्रबल बनायेंगे। मौके पर बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग मौजूद थे।
नल जल योजना की में भारी गड़बड़ीदेवदरिया ग्राम पंचायत मुखिया कामिल टोपनो ने डीसी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग कीलोहरदगा जिले में दो अरब रुपए की लागत से नल जल योजना को दिया जाना है मूर्त रूपटीम एबीएन लोहरदगा। नल जल योजना के तहत लोहरदगा जिला के संवेदक और विभागीय अधिकारियों के द्वारा घोर अनियमित बरती जा रही है। इसका खुलासा किस्को प्रखंड के देवदरिया पंचायत के मुखिया कामिल टोपनो ने उपायुक्त को फोटो और अर्जी देकर किया है। इस तरह की शिकायत अमूमन तमाम पंचायत से विभाग और जिला प्रशासन को आ रहा है। वह वजूद इसके इस कार्रवाई नहीं हो रहा है।लोहरदगा जिले में एक जेई इंजीनियर को पांच प्रखंड का प्रभार दिया गया है, जबकि दूसरे के पास दो प्रखंड का प्रभार है। जिले भर में सिर्फ एक एसडीओ स्तर के और एक कार्यपालक इंजीनियर ही पदस्थापित है। जबकि अभी लोहरदगा में दो करोड रुपए की लागत से 80 नल जल मीनार बनने हैं। इसमें स्टील के फ्रेम लगाने हैं। पर इसकी गुणवत्ता काफी घटिया है। इस बाबत इंजीनियर भी बात नहीं करते हैं। न कोई जानकारी देते है। भारत सरकार के फ्लैकशिप योजना के तहत कलेक्टर बनकर नया बोरिंग कर उसमें नया समरसेबल सेट लगाकर आसपास के घरों में नल से जल पहुंचना है।मुखिया कामिल टोपनो के द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गयी है, कि देवदरिया पंचायत के ठकुराइन डेरा क्षेत्र में ही चार पूराने चापाकल जो पहले से लगे हुए थे। उसके ऊपर के हिस्से को खोलकर ठेकेदार और उसके करिंदों के द्वारा ले जाया गया है। वहां टावर बनाकर पुराने चापाकल में मशीन लगा दिये गये हैं। कामिल टोपनो ने दावा किया है, कि इसमें से दो चापाकल का पानी पीने लायक नहीं है। कुछ खराब पड़े हैं ।बोरिंग की गहराई जितनी होनी चाहिए वह पहले से बने चापाकलों में नहीं है। नई योजना के तहत नया बोरिंग कर टावर बनाना है इसके लिए एक यूनिट टावर समेत बनाने में 12 से 14 लख रुपये का स्टीमेट बनाया गया है।दिलचस्प बात यह है कि बिना काम किये हुए ही कलस्टर स्तर पर दो से तीन करोड रुपये का भुगतान कर दिया गया है। यही नहीं फिर से इतनी ही राशि का भुगतान होने वाला है। जिला प्रशासन से लेकर विभाग के वरीय अधिकारी भी इस मामले में चुपी साधे हुए हैं।कामिल टोपनो के द्वारा उपायुक्त को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि लोहरदगा जिले में जल-नल योजना में पंचायत के चापाकल का समान नल जल योजना नल जल से जुड़े ठेकेदार और उसके मुंशी के द्वारा समान खोलकर बिना जानकारी के ही ट्रैक्टर में लोड कर ले जाया जा रहा है। मुखिया ने इसकी शिकायत उपायुक्त से की है। पत्र के माध्यम से मुखिया ने बताया कि उनके काफी प्रयास के बाद देवदरिया पंचायत में जल-नल योजना की शुरुआत हुई है। योजना में काम कर रहे मुंशी पंकज उरांव योजना के नाम पर चापाकल का हेड, पाइप, वाशर आदि चुरा कर ले गये। उन्होंने इसकी सूचना पीएचडी और जोबांग थाना को भी दी है। फोटो भी अटैच किया है। मुखिया ने डीसी से मामले पर संज्ञान लेते हुए अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जलडेगा थाने के जलडेगा-ओड़गा रोड में बनजोगा बाजार के पास एंटी क्राइम वाहन चेकिंग के दौरान तीन अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। जलडेगा की ओर से डिस्कवर बाइक को रोका गया, जिसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस को देखकर सभी गाड़ी से उतरकर भागने लगे। मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं पदाधिकारियों द्वारा दौड़ाकर उन्हें पकड़ा गया।तलाशी लेने पर काला रंग का पीट्ठू बैग से देसी हथियार बरामद किया गया। तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गये आरोपियों में जस्टिन तोपनो उर्फ जेम्स तोपनो बनजोगा पाढ़ोझरिया निवासी, रंजीत मुंडा गेनमेर निवासी एवं प्रेम कुमार किस्कू बनहरपाली जिला झारसुगुड़ा निवासी शामिल है।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में धूमधाम से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। मौके पर महान युवा संन्यासी व राष्ट्र निर्माता स्वामी विवेकानंद को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की गयी। प्राचार्य एस के मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी। वे अध्यात्म और विज्ञान दोनों को समान रूप से महत्त्व देते थे। उनके विचारों से आज भी युवा उत्प्रेरित रहते हैं। हमारी युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की वास्तविक संपत्ति है। उनका सही रास्ते पर चलना ही राष्ट्र को प्रगति के पाठ पर अग्रसर कर सकता है और ऐसा स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण करके ही संभव है। हमारा देश सदैव उनका ऋणी रहेगा क्योंकि वे भारत के योग और वेदांत दर्शन को विश्व पटल पर लेकर गये। उन्होंने बेलूर मठ की स्थापना की। उनके द्वारा स्थापित राम कृष्ण मिशन के द्वारा आज भी जन कल्याण के अनेक कार्य किये जा रहे हैं। स्वामी जी मानव मात्र के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वे हमेशा देश को उन्नति के शिखर पर देखना चाहते थे। स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे|
टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 12-01-2024 को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में इंटर बीएड खेल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, पटेल बीएड काॅलेज, शाइन अब्दुल रजाक बीएड काॅलेज और मदर जीरा मनी बीएड काॅलेज के सत्र 2022-24 और 2023-25 के छात्रों के द्वारा खेल प्रतियोगिता मे भाग लिया। गर्ल्स कबड्डी में शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन,रनर अप रहा तथा पटेल बीएड काॅलेज विनर रहा और बॉयज वॉलीबॉल में मदर जीरा मनी बीएड काॅलेज रनरअप रहा तथा शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन विनर रहा।प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया और शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन में राष्ट्रीय युवा दिवस का पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के एनएसएस यूनिट के द्वारा एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर नागेंद्र कुमार की देखरेख में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज अध्यक्ष अनिल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।साथ में उपाध्यक्ष अमरनाथ भगत, प्रबंधन ट्रस्टी अनुपम शशांक, ट्रस्टी स्नेह रंजन, अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सहायक प्रोफेसर अतिथि के रूप में शामिल हुए। महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ देशराज सिंह, रश्मिरथी, डॉ विनीता कुमारी, ममता कुमार, रूपेश कुमार, अपर्णा कुमारी मिश्रा, सुरेश यादव साथ शिक्षणेत्तर कर्मियों आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.