ध्वजाधारी आश्रम में राममय वातावरण में धूमधाम से मना मकर सक्रांति का त्योहारभक्ति संगीत की धुन पर झूमी विधायक, कार्यकर्ता और समर्थक टीम एबीएन, कोडरमा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में ध्वजाधारी आश्रम में विधायक डॉ नीरा यादव के सौजन्य से चूड़ा-दही तिलकुट सहभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक ने पूजा अर्चना के उपरांत कार्यक्रम की रंगारंग शुरुआत हुई। वहीं उपस्थित जनसमूह को मकर सक्रांति पर्व की बधाई देते हुए उनका दिल से स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मकर सक्रांति त्याग, वैराग्य कर्म और सबके कल्याण का पर्व है। सही मायनों में मकर सक्रांति सत्य के संग क्रांति है, संत के संग क्रांति है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मकर सक्रांति की बधाई देते हुए कोडरमा वासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उनके उज्ज्वल भविष्य कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन करते हुए स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया और अपनी भक्तिमय प्रस्तुति से सबको देर शाम तक बांधे रखा। इन गीतों पर विधायक डॉ नीरा यादव और कार्यकर्ता झूमते नजर आये। विधायक ने कार्यकर्ताओं के बीच दही चूड़ा तिलकुट का वितरण कर भंडारे का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों की संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने चूड़ा-दही, तिलकुट गुड़ एवं स्वादिष्ट सब्जी का आनंद लेते हुए संगीत पर झूमते और थिरकते देखे गये। उन्होंने कार्यकर्ताओं संग संगीत कार्यक्रम एवं सह भोज का आनंद लिया और उपस्थित लोगों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी। मकर संक्रांति पर आयोजित मिलन समारोह में मुख्य रूप से केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद रविंद्र राय शामिल हुए उन्होंने उपस्थित जनों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए 15 एवं 16 जनवरी को अपने आवास पर आयोजित मिलन समारोह में आने का न्योता दिया। ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, टुन्नू गोप, पूर्व जिप अध्यक्ष महेश राय, वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र सिंह, बिरेंद्र सिंह, प्रकाश राम, डॉ नरेश पंडित, रवि मोदी, सुरेंद्र राजवंशी, जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, महामंत्री अनूप जोशी, राजकुमार यादव, प्रदीप केडिया, अविनाश सेठ, मनोज पिलानिया प्रदीप कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव, दिनेश सिंह, मुकेश कुमार, महेश वर्मा, नरेंद्र पाल, मनोज केडिया, संजय बोटा, धीरज जोशी, बिरेंद्र सिंह, भरत नारायण मेहता, सोनू अग्रवाल, उपेंद्र भदानी, रामरतन महर्षि, रामप्रवेश पांडेय, बिल्लू भारद्वाज, सुरेंद्र राजवंशी, अरशद खान, शिवेंद्र नारायण, अजय पांडेय, पंकज सिंह, गोपाल गुतुल, देवेंद्र राम, राजू भैया, राजेश सिंह, प्रवीण पाण्डेय, नीलू सिंह, राकेश शर्मा, बंटी ओझा, सौरभ कुमार, सुदीप्तो घोष, संजीव यादव, मुन्ना राम, विजय यादव, बैजनाथ यादव, पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव, कामिनी देवी, संगीता सिन्हा, रविंद्र गुप्ता, महेंद्र ठाकुर, महेंद्र साव, राजू साव, गिरधारी साव, हरि साव, महेंद्र यादव, शशि सिंह प्रेम गुप्ता, सनोज गुप्ता, विजय यादव, महेश यादव, नरेंद्र सिंह, भोला यादव पिंटू श्रीवास्तव, शोले चंद्रवंशी, मुखिया कन्हाई यादव, सुरेंद्र यादव, राजू यादव, सुभाष यादव, सुरेश यादव, छोटी यादव, सुनील यादव, धनंजय यादव, रविंद्र यादव, रामचंद्र यादव, दिलीप चंद्रवंशी, कैलाश यादव, अनु सिंह, चंदन सिन्हा, सुनील मंडल, अरुण यादव, अजय यादव, अरविंद यादव, महेश यादव, सुधीर यादव, नरेंद्र सिंह, ललन सिन्हा, सुधीर पांडेय, प्रभु यादव, राजा यादव, श्यामसुंदर यादव, सहदेव यादव, नगीना पासवान, टिंकू यादव समेत हजारों कार्यकर्ता, समर्थक, शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, वरिष्ठ पत्रकार, जिले के गणमान्य, बुद्धिजीवी, महिलाएं और युवा उपस्थित होकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखायी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज दीपाटोली कैंट, रांची में गौरवशाली भूतपूर्व सैनिक रैली (ईएसएम रैली) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सैनिकों के बलिदान और प्रतिबद्धता ने न केवल देश की सीमाओं की रक्षा की है बल्कि शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज की नींव भी रखी है।
सीएम हेमंत सोरेन को ईडी का पत्र, पूछा- समन पर उपस्थित क्यों नहीं हो रहे?टीम एबीएन, रांची। ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को एक बार फिर पत्र लिखा है। एजेंसी ने उनसे पूछा है कि वे बयान दर्ज कराने के लिए क्यों उपस्थित नहीं हो रहे हैं? इससे जांच में बाधा उत्पन्न हो रही है। ईडी ने उन्हें जवाब देने के लिए 16 से 20 जनवरी तक का वक्त दिया है। उन्हें एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने को भी कहा गया है। इसके पहले ईडी की ओर से उन्हें सात समन भेजे जा चुके हैं। इस पत्र को आठवां समन बताया जा रहा है। रांची के बड़गाईं अंचल में हुए जमीन घोटाले के मामले में ईडी हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करना चाहती है। इसके लिए उन्हें बीते 29 दिसंबर को सातवां समन भेजा गया था, जिसे एजेंसी ने आखिरी समन बताते हुए सात दिनों के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा था। सातवें समन में सोरेन से कहा गया था कि वे दो दिनों के अंदर ऐसी जगह तय करके सूचित करें, जहां उनका बयान दर्ज किया जा सके। यह जगह दोनों पक्षों के लिए उपयुक्त होनी चाहिए। हालांकि, सोरेन इस समन पर भी उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने इस पर 2 जनवरी को ईडी को पत्र लिखकर बार-बार भेजे जा रहे समन की तार्किकता और वैधता पर सवाल उठाया था।सीएम ने लिखा था कि समन भेजने की खबर उनसे पहले मीडिया तक पहुंचायी जाती है, जिसकी वजह से उन्हें मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी मामलों में अपना पक्ष स्पष्ट रूप से पहले ही रख दिया है। इसके बावजूद उन्हें भेजा जा रहा समन राजनीति से प्रेरित लगता है और ऐसा करके उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।ईडी के आठवें समन को लेकर गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आप के पाप के लिए चौथा और झारखंड के मुख्यमंत्री के डकैती के लिए 8वां समन कोई मायने नहीं रखता। केजरीवाल जी तो हल्ला मचा रहे हैं, हमारा मुख्यमंत्री तो चुपचाप रजाई में घुसकर जाड़ा काट रहे हैं। कम से कम शिबू सोरेन जी की इज्जत तो रखिए, इस्तीफा दीजिये व एजेंसियों के प्रश्न का जवाब दीजिये।
झारखंड के छात्रों को सीएम फेलोशिप योजना का मिलेगा लाभ4 साल तक प्रतिमाह 25 हजार की मदद देगी हेमंत सरकारटीम एबीएन, रांची। हेमंत सरकार झारखंड के छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु सीएम फेलोशिप योजना लेकर आयी है। इसके तहत पीएचडी शोध के लिए चयनित यूजीसी नेट/सीएसआईआर नेट उत्तीर्ण छात्रों को 4 साल तक 25 हजार रुपये प्रतिमाह दी जायेगी। बता दें कि सीएम फेलोशिप योजना के तहत यूजीसी नेट / सीएसआईआर नेट उत्तीर्ण छात्रों को 25000 रुपये प्रतिमाह और झारखंड पात्रता परीक्षा पास छात्रों को 22500 रुपये प्रतिमाह 4 साल तक दिये जायेंगे।इस योजना से प्रतिवर्ष कुल 1000 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। साथ ही पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और स्नातक स्तर पर 1500 रुपये प्रतिमाह, स्नातकोत्तर स्तर पर एक सेमेस्टर की अधिकतम अवधि के लिए 2000 रुपये प्रति माह की शिक्षण सहायता प्रदान की जायेगी।अगले शैक्षणिक वर्ष से लागू हो जायेगी ये योजनायह योजना अगले शैक्षणिक वर्ष से लागू हो जाने की उम्मीद है। यह जानकारी उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने बीते शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और स्नातक स्तर पर भी छात्रवृत्ति योजना के तहत 1,500 रुपये प्रतिमाह और स्नातकोत्तर स्तर पर एक सेमेस्टर की अधिकतम अवधि के लिए 2,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। सरकार ने उच्च मान्यता प्राप्त शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट योजना के तहत 15 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की रियायती दर पर उपलब्ध कराये जाने की योजना भी लॉन्च कर दी है। प्रधान सचिव ने कहा कि शिक्षण अवधि तक लोन की ईएमआई नहीं देनी होगी, ईएमआई कोर्स पूरा करने के बाद ही देय होगी। उन्होंने कहा कि यूपीएससी, जेपीएससी एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों के लिए प्रतिष्ठित सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही 2500 रुपये का मासिक भत्ता भी दिया जायेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए झारखंड से 12वीं उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 25 सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में 27000 विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।छात्राओं के लिए शुरू की जा रही है मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजनाप्रधान सचिव ने कहा कि इसी तरह तकनीकी शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के नामांकन में सुधार हेतु मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की योजना है। इसके तहत डिप्लोमा करने के लिए 15,000 रुपये की वार्षिक सहायता एवं डिग्री के लिए 30,000 रुपये की वार्षिक सहायता दी जायेगी। प्रधान सचिव ने कहा कि राज्य में निजी विश्वविद्यालयों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को सुनिश्चित करने और मॉनिटरिंग करने के लिए मॉडल यूनिवर्सिटी एक्ट (झारखंड निजी विश्वविद्यालय विधेयक) का प्रारूप तैयार किया गया है। विश्वविद्यालयों में घंटी आधारित शिक्षकों का पारिश्रमिक को बढ़ाकर 57,700 रुपये प्रति माह एवं पॉलिटेक्निक में 56,100 रुपये प्रति माह किया गया है। वहीं, रांची में स्थित विज्ञान केंद्र का उन्नयन करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही गुमला, लोहरदगा, गिरिडीह , डालटनगंज, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, देवघर, दुमका में जिला विज्ञान केंद्रों का पुनरुद्धार करने का निर्णय लिया गया है। नेतरहाट में डिजिटल प्लेटोरियम के निर्माण का निर्णय भी लिया गया है।
टीम एबीएन, रांची। ग्रवाल सभा एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा है। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन व मंदिर निर्माण में अग्रवाल समाज का भी अग्रणी भूमिका रही है। विदित हो सन् 1528 में मुग़ल बादशाह बाबर ने रघुकुलवंश मणि श्री राम की जन्मभूमि पर बना विशाल मंदिर तोड़ कर वहां बाबरी मस्जिद का निर्माण किया। ये एक कलंक था करोड़ों हिंदुओं विशेषकर श्री राम के वंशज रघुवंशिओं के मस्तक पर। उसके बाद सैकड़ों वर्षों तक रघुवंशियों और मुग़लों में खूनी संघर्ष हुए लेकिन हम उस कलंक को धोने में सफल नहीं हुए। संघर्षों से जूझते हुए आंदोलन की बागडोर फिर संभाली अग्रवालों ने, अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन के वंशज हैं जिनका जन्म राजा राम के पुत्र कुश की चौतीसवीं पीढ़ी में हुआ था। 1949 में जब श्रीरामलला सरकार का प्राकट्य हुआ था उसमें श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार जी महती भूमिका थी। श्रीराम लला सरकार की वर्तमान मूर्ति को श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार जी ने संत समाज के सहयोग से जन्मभूमि मंदिर में स्थापित किया था। उस मूर्ति को स्वयं पोद्दार जी ने अष्टधातु से निर्मित करवाया था। श्रीराम लला का प्राकट्य होने से विवादित ढांचे पर दोबारा श्री राम का पूजन अर्चन सम्पूर्ण विधिविधान से होना शुरू हो गया था। इसके बाद सन् 80 के दशक के अंत मे श्री अशोक सिंघल जी ने दोबारा पूरे भारत वर्ष में भव्य राममंदिर आंदोलन का शंखनाद किया। पूरे भारत वर्ष से उन्होंने रामभक्त निकाल दिये। सन् 1989 में उन्होंने अपने सर पर ईंट रखकर रामजन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास किया। माननीय श्री अशोक सिंघल जी के नेतृत्व में ही रामभक्तों ने 6 दिसंबर 1992 को 5 शताब्दियों से हिंदुओं के माथे पर लगा धो दिया। उसके बाद से श्री अशोक सिंघल जी और उनकी पूरी रामजन्मभूमि के लोय सतत संघर्षशील रही।बाबरी मस्जिद विध्वंश पर जब बड़े बड़े नेता इस कार्य को स्वीकारने से पीछे हट गए तब शिव सेना के बड़े नेता जय भगवान गोयल ने डंके की चोट पर कहा कि हां हमने बाबरी मस्जिद का विध्वंश किया है। अशोक सिंघल जी ने रामजन्मभूमि निर्माण के लिए अग्रकुल की परंपरा एक रुपये और एक ईंट का सहारा लिया। हर हिन्दू के घर से एक रामनामी ईंट और एक रुपये का दान आया। जिससे आंदोलन को बहुत मजबूती प्राप्त हुई। श्री देवकी नंदन अग्रवाल जी ने श्रीरामलला के वर्तमान विग्रह को ही जन्मभूमि का पैरोकार बनाने का मुकदमा कोर्ट में पेश किया और मुकदमे को जीतकर रामलला विराजमान को मुख्य पैरोकार बनाया और उनके प्रथम मित्र बने। सीताराम गोयल, हनुमान प्रसाद पोद्दार, रामस्वरूप अग्रवाल, डॉ धर्मपाल अग्रवाल आदि ने विवादित ढांचे से पूर्व वहां रामजन्मभूमि मंदिर था इसको सिद्ध करने के लिए अनेकों साक्ष्य प्रस्तुत किये जो कोर्ट केस में बहुत काम आये। अशोक सिंघल जी के राइट हैंड श्री चम्पत राय बंसल जी ने भी ये सभी साक्ष्य कोर्ट में रखे जिससे हिन्दू समाज को इस केस को जीतने में बहुत मजबूती मिली। उन्हें ही सबने रामलला के पटवारी के नाम से विभूषित किया। अग्रवाल समाज के उद्योगपति विष्णु हरि डालमिया जी ने और हनुमान प्रसाद पोद्दार जी आजीवन जन्मभूमि आंदोलन के भामाशाह बने रहे और आंदोलन को आर्थिक मजबूती प्रदान की। वर्तमान में जिस जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है। उसका मॉडल स्वयं अशोक सिंघल जी द्वारा निर्मित है, जो श्री राम जी का विग्रह है उसका निर्माण श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार जी द्वारा करवाया गया था, इस मंदिर में जो रामनामी ईंट लगेंगी वो महाराज अग्रसेन के सिद्धान्त की प्रतीक हैं, उस मंदिर के शिलान्यास में मुख्य जजमान अशोक सिंघल जी के भतीजे पवन सिंघल थे। जिन्होंने संकल्प आदि मंत्र पढ़े, वर्तमान में मंदिर का पूरा निर्माण अग्रकुल रत्न श्री चम्पत राय, बंसल जी की देख रेख और नेतृत्व में हो रहा है।अग्रवाल का अर्थ है अग्रणी - जो सम्पूर्ण समाज का नेतृत्व करे अगर हम कहें कि हिन्दू समाज के सबसे बड़े और सबसे लंबे समय तक चलने वाले आंदोलन में सर्व समाज का नेतृत्व अग्रवालों ने किया था तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
समाजसेवी रंजीत कुमार महतो के प्रयास और सरायढेला चैंबर आफ कामर्स धनबाद के सौजन्य से जिले के सबसे अंतिम सूदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र मरिचो पंचायत में ठंड से बचाव के लिए दिया कंबलएबीएन न्यूज नेटवर्क, बरवाअड्डा। धनबाद जिले के सबसे अंतिम सुदूरवर्ती पहाड़ी के तरायी में अवस्थित गोविंदपुर प्रखंड मरिचो पंचायत के बेहराडीह भोलमारा डिग्री पंजनियां घनुवाडीह ताराजोरी आदि ग्रामीणों के बीच इस कड़कड़ाती ठंड से बचाव हेतु क्षेत्र के अत्यंत गरीब आदिवासी मुलवासी जरुरतमंदों बुढ़ा बुजुर्गों दिव्यांगजनों के बीच समाजसेवी रंजीत कुमार महतो के प्रयास और सरायढेला चैंबर आफ कामर्स धनबाद के सौजन्य से लगभग दो सौ ग्रामीणों के बीच कंबल गर्म कपड़े का नि:शुल्क वितरण किया गया। धनबाद जिले के सबसे सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र जहां सरकारी व्यवस्था योजनाएं बिल्कुल न के बराबर पहूंच पाती हैं। वहां पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार महतो के द्वारा जैसे ही सरायढेला चैंबर आफ कामर्स धनबाद के अध्यक्ष शिव आशिष पांडेय महोदय जी और और चैंबर्स के पदाधिकारियों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण के सूचना दिया गया।त्वरित संज्ञान में लेकर आज़ गोविंदपुर प्रखंड के मरिचो पंचायत के सबसे सूदूरवर्ती पहाड़ी के तरायी में अवस्थित डिग्री गांव में लगभग दो सौ ग्रामीणों के बीच गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिकाएं मदद करने के लिए समाजसेवी रंजीत कुमार महतो के द्वारा तमाम मरिचो के पंचायत के ग्रामीणों के तरफ से सरायढेला चैंबर आफ कामर्स धनबाद के जिला अध्यक्ष शिव आशिष पांडेय, सचिव आशुतोष कुमार ओझा, कोषाध्यक्ष कालीचरण प्रसाद, श्रवण सिन्हा, संजय विश्वकर्मा, संजय सोनी, चंद्रभूषण प्रसाद, बिजेंद्र कुमार सिंह, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के डीएसपी अमर कुमार पांडेय बरवाअड्डा थाना प्रभारी विक्रम कुमार सिंह जी को हृदय से धन्यवाद आभार प्रकट किया गया।मौके पर उपस्थित आदिवासी समाज के मांझी हड़ाम ढोलो मांझी, सोनाराम मांझी, चुरामन महतो, मनोहर सिंह, शिवचरण महतो, परमेश्वर रजवार, विजय रजवार, राजू महतो, दशरथ मांझी, महावीर कोल, रामप्रसाद सिंह, पुरण सिंह आदि सैकड़ों उपस्थित ग्रामीणों को समाजसेवी रंजीत कुमार महतो ने सभी को कंबल वितरण में सहयोग करने लिए हृदय से धन्यवाद आभार प्रकट किया।
दुनिया के बेहतरीन सेना है हमारी सेना के असाधारण पराक्रम और साहस से देशवासियों का बढ़ता है मनोबलभारतीय सेना हर चुनौतियों का सामना करने में है सक्षम: कैप्टनप्रथम बिहार बटालियन के द्वारा लोहरदगा में भूतपूर्व सैनिक कल्याण ट्रस्ट के सहयोग से सम्मान समारोह का किया आयोजनकारगिल शहीद की वीरांगना समेत 20 नारियों को किया गया सम्मानितटीम एबीएन, लोहरदगा। भारतीय सैनिक दुनिया की बेहतरीन, अतुल्य पराक्रम से भरा और सशक्त सेनाओं में एक है। सेना से हमें प्रेरणा मिलती है। हम उनके युद्ध कौशल और बलिदान को सदैव नमन करते हैं। उक्त बातें लोहरदगा उपयुक्त डॉ बाघमरे प्रसाद कृष्ण ने कही। वह शनिवार को लोहरदगा प्रखंड परिसर स्थित नगर भवन में पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित प्रथम बिहार बटालियन रेजीमेंट द्वारा आयोजित और भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट लोहरदगा द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।डीसी डॉ वाघमारे ने कहा कि हम लोहरदगा जिले के पूर्व सैनिकों और सैनिकों की सुविधाओं के लिए हर पहल करेंगे। हमें गर्व है, कि इस जिले के कई सैनिकों ने देश की सीमा पर विपरीत परिस्थितियों में युद्ध करते हुए अपने असाधारण बहादुरी और साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान देश के लिए दिया है। हम प्रथम बिहार रेजीमेंट के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, कि उन्होंने लोहरदगा में पूर्व सैनिकों के सम्मान में इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। उनकी समस्याओं का मौके पर निष्पादन किया। इसमें तमाम बटालियन के के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। अकेले प्रथम बिहार बटालियन के 100 से अधिक लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों माता को हम नमन करते हैं। उनकी वीरांगना नारियों के साहस और धैर्य को सैल्यूट करते हैं। जिनके प्रेरणा से हम सबों को सेना में शामिल होने का गौरव हासिल होता है।मौके पर जिला स्तरीय सर्टिफिकेट, पीओपी संबंधी समस्या, आईएवीसी कार्ड और उनकी सुविधाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया गया। मौके पर कारगिल में शहीद हुए लोहरदगा के विश्राम टाना भगत की पत्नी तारामनी भगत समेत 20 से अधिक विरांगना नारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में वीर तालियां बजायी गयी।मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रथम बिहार रेजीमेंट के कैप्टन दक्ष कुमार पंत ने कहा कि प्रथम बिहार रेजीमेंट का अध्याय वाक्य ही है, बजरंगबली की जय। हम देश की सेवा में अपने प्राणों की निछावर करने में पीछे नहीं हटते हैं। अपनी वीरता से देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर हैं। भारत के हर नागरिक सुरक्षित रहे। वह बाहरी आक्रमण से हमेशा सुरक्षित रहें। ऐसी व्यवस्था भारत सरकार ने हम सेना के माध्यम से करती है। हाल के दिनों में हमने सेना ने सीमा पर अपने सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर दुश्मनों को करारा जवाब दिया है, हम सदैव देते रहेंगे।मौके पर भारतीय सेना के द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सूबेदार संजय कुमार मलिक, सूबेदार विजय सिंह, अरविंद प्रधान, एमके टुडू, सीएचएम अवधेश कुमार सिंह, आदि ने विस्तार से लोहरदगा के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बताया। मौके पर लोहरदगा जिला भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो, संरक्षक सूबेदार मेजर सहदेव उरांव, सूबेदार विजय कुमार, सूबेदार महेश कुमार टुडू आदि ने संबोधित किया।अध्यक्ष पूर्व सैनिक धर्मराज महतो ने कहा कि प्रथम बिहार बटालियन के अधिकारियों ने लोहरदगा में आकर ऐतिहासिक पहल किया है। अधिकारियों ने भरोसा दिया है, कि लोहरदगा आगे भी आना होगा। पूर्व सैनिकों की सुविधाओं के लिए बटालियन तत्पर है। देश की सेवा में अपना योगदान करने वाले सैनिकों और उनके परिजनों की सुचिंता करना हम सभी का कर्तव्य है। श्री महतो ने कहा कि हम सीमा पर एक फिट जमीन के लिए भी मर मिटने को तैयार हैं। पूर्व सैनिकों के परिजनों को भी सरकार और सेना द्वारा दिए जाने वाली सुविधाओं, बच्चों के छात्रवृत्ति आदि के लिए हमें जागरूक होना होगा।सभा को डीसी दीलिप प्रताप सिंह शेखावत, लोहरदगा वन प्रमंडल के डीएफओ अरविंद कुमार आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर पूर्व सैनिकों के परिजनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक पूर्व सैनिक और 100 से अधिक प्रथम बिहार बटालियन के अधिकारी और जवान मौजूद थे।
गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा की ओर से पीड़ित जनों के बीच कंबल का किया गया वितरणटीम एबीएन, लोहरदगा। कोई भी मनुष्य हमारे आसपास रहता हो, और वह इस कड़कड़ाती ठंड में कहरा रहा हो और उसे गर्म कपड़े की आवश्यकता हो,तो उसकी सेवा गर्म कपड़े और कंबल देकर सहायता जरूर करना चाहिए, तभी हमारा जीवन सार्थक सिद्ध होता है।उक्त बातें गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य सह आर्यवीर दल के झारखंड प्रदेश प्रमुख शरदचंद्र आर्य ने कहीं। वह लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती पहाड़ी गांव मदनपुर में आश्रम के द्वारा वितरित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाते हैं उनके पास हम जाकर जरूरतमंदों के लिए सहयोग लेते हैं। फिर उसे असहाय जनों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों के बीच वितरण करते हैं।आचार्य शरदचंद्र आर्य ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के बिना आत्म कल्याण की परिकल्पना कोरी है।कम्बल आदि सहायता की आवश्यकता हो तो उसकी से सेवा करना चाहिए, तभी हमारा जीवन सार्थक सिद्ध होता है। पीड़ित मानवता की सेवा बिना आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता है।मौके पर आरएसएस गुमला विभाग के विभाग संघ चालक मनोज दास लोहरदगा जिला प्रचारक दीपक कुमार के अलावा ग्रामीण सुखनाथ नगेसिया, बरतिया नगेसिया, विश्वनाथ नागेसिया, देव कुमार सिंह, राज किशोर महतो, रामस्वरूप लोहार, रामवृक्ष लोहरा, मकरी देवी, वीणा कुमारी, ललिता देवी, चिंतू देवी, तुला देवी आदि विशेष रूप से मौजूद थे।एक अन्य खबर के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस, लोहरदगा ईकाई की ओर से इस मौके पर मदनपुर के ग्रामीणों को अयोध्या में पूजित अक्षत और पत्रक देकर अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि में बने भव्य मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आमंत्रित किया गया। ग्रामीणों ने निमंत्रण स्वीकार कर फरवरी महीने में अयोध्या धाम जाने की बात कही।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी सीएमसी नई दिल्ली के तत्वावधान में हरियाणा के पानीपत, सोनीपत एवं करनाल में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। सोनीपत में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रियांशु कुमार ने स्वर्ण, अरमान कुमार पांडे ने रजत, राजवीर कुमार साहू ने रजत, कृति कृष्णा, सूरज कुमार एवं रोनित कुमार सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। पानीपत में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में निमेश देव ने रजत, करण नाथ शाहदेव ने रजत, रिदम कुमारी एवं आयुषी कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया तथा ताइक्वांडो में अबरार अहमद ने रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया। इसके साथ ही करनाल में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पलक कुमारी ने रजत तथा अपूर्वा कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। विद्यार्थियों के शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि हमारे विद्यालय के खिलाड़ी खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही प्राचार्य ने भविष्य में अधिक से अधिक सफलता अर्जित करने के लिए खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास जारी रखने की सलाह दी। मौके पर विद्यालय की उपलब्धि पर प्राचार्य एसके मिश्रा एवं सुपरवाइजरी हेड राजश्री मिश्रा, खेल शिक्षक आशीष जायसवाल, ऋतु रानी, पुष्पा त्रिवेदी, अर्चना प्रिया, राजश्री वर्मा, अनुरंजन कुमार, सुधांशु श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.