एबीएन न्यूज नेटवर्क, धालभूमगढ़। पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ गांव में मकर संक्रांति पर पूजा पाठ करने के बाद लोग चौक बाजार में जुटे एवं नारियल लड़ाई खेल का आनंद लिया। पारंपरिक रूप से नारियल लड़ाई का खेल लगभग 200 वर्ष पुराना बताया जाता है। धालभूम स्टेट के राजा शत्रुघ्न देव घवल देव ने इसे शुरू किया था। खेल में दो व्यक्ति मुर्गा लड़ाई की तर्ज पर झुक कर एक दूसरे की ओर नारियल टकराते हैं, जिसका नारियल फट जाता है वह हार स्वीकार करते हुए विजेता को फटा हुआ नारियल दे देता है।लोग इस खेल का खूब आनंद उठाते हैं। इस साल कृष्ण चंद्र साहू और विधान मिश्रा ने लगभग 45 नारियल जीते। मौके पर लगभग 1000 नारियलों की बिक्री हुई।
रांची के तमाड़ में रफ्तार ने बरपाया कहरएबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची/खूंटी। एनएच 33 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो अलग अलग सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें एक छठी क्लास का छात्र भी शामिल है। एनएच 33 पर तमाड़ थाना क्षेत्र में हुए अलग अलग सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो हुई है और दो लोग घायल हो गये। पहली घटना रांची-टाटा मार्ग पर स्थित लोंड्रा गांव के पास हुई, जहां एक खड़े ट्रक को पीछे से बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान लक्ष्मीकांत सिंह मुंडा के रूप में हुआ जबकि घायलों में मुकेश महतो और सागर मुंडा शामिल हैं। सूचना पर तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया। वहीं दूसरी घटना खूंटी तमाड़ रोड के तमाड़ बस स्टैंड से पहले की है, जहां रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें बाइक सवार ने टेलर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और बाइक कई टुकड़ों में बिखर गयी। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। बाईक सवार घायल नाबालिग है, उसका नाम सहदेव स्वांसी है और तमाड़ के ही झटगांव का रहने वाला है और बुंडू में हरिजन स्कूल में छठी क्लास का छात्र है। तमाड़ थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी मिली थी। सूचना पर दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच घायलों को अस्पताल भेजवाया गया और मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रेफर करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था और ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके कारण हादसा हुआ।
गणेश प्रसाद चौधरीटीम एबीएन, रांची। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा लाभार्थी कल्याण संघ झारखंड पंजीकृत संस्था है और पूरे भारत में इसकी उपस्थिति है। जमशेदपुर शहर और इसके आसपास रहने वाले डाक विभाग के पेंशनभोगियों के साथ-साथ केंद्रीय सरकार के अन्य विभाग से सेवानिवृत पेंशनभोगियों जिसमें अंशदायी केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत आने वाले सीजीएचएस लाभार्थियों का प्रतिनिधित्व करने वाले हजारों लोग इसके सदस्य हैं। यह एसोसिएशन जमशेदपुर में तैनात केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों की ओर से जमशेदपुर शहर में केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा वेलनेस सेंटर खुलवाने के लिए गत जुलाई माह में इस संघ का प्रतिनिधिमंडल मिलकर जमशेदपुर एक चिकित्सा केंद्र खोलेने हेतु माननीय सांसद विद्युतवरण महतो को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उनसे इस मामले को उचित मंच पर उठाने के लिए निवेदन किया था। प्रतिनिधिमंडल में गणेश प्रसाद चौधरी, संतोष कुमार मुखर्जी, पुण्यधन सेन, सोमनाथ दत्ता शामिल थे। जमशेदपुर और आसपास के स्थानों पर सेवारत और सेवानिवृत्त केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए कोई सीजीएचएस वेलनेस सेंटर नहीं है। केंद्रीय अनुमान से वेतन पाने वाले सभी केंद्र सरकार के सेवारत कर्मचारी, जिनमें उनके आश्रित परिवार के सदस्य समेत सेवानिवृत्त उनके आश्रित परिवार के सदस्य भी शामिल हैं, अपनी बीमारियों के इलाज के लिए पात्र हैं। केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत सीजीएचएस सिटी क्षेत्र (स्टेशन) पर मासिक योगदान का भुगतान करके कार्यरत कर्मचारी और केंद्र सरकार के पेंशनभोगी और उनके आश्रित परिवार के सदस्य एक समय में एक वर्ष से दस वर्षों के लिए निर्धारित योगदान एक साथ भुगतान पर सीजीएचएस क्षेत्र या इसके बाहर क्षेत्रों में रहने वाले आजीवन सीजीएचएस सुविधाओं के लिए पात्र हैं। जहां सीजीएचएस सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां पर सेवारत केंद्रीय कर्मचारी सीएस (एमए) नियम 1944 के अंतर्गत आते हैं और चिकित्सा सुविधा के पात्र होते हैं। जहां कोई सीजीएचएस सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं यथा जमशेदपुर सीजीएचएस योगदान का भुगतान करके सीजीएचएस सुविधा का लाभ पेंशनभोगी उठा सकते हैं और केवल 1000 रुपये के निश्चित चिकित्सा भत्ते को छोड़ना होता है, अन्यथा उन्हें गैर सीजीएचएस शहर के लिए चिकित्सा भत्ता 1000 रुपये का भुगतान किया जाता है। जमशेदपुर या इसके आस पास कोलहन प्रमंडल में रहने वाले केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों ने केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना से लाभ लेने के लिए रांची में योगदान दिया है और निबंधन कराया है। उन्हे उपचार का लाभ उठाने के लिए निकटतम रांची या कोलकाता जाना होता है। उन्हें इन दो सीजीएचएस शहरों की यात्रा करके दवाएं, रेफरल और परामर्श लेने की आवश्यकता होती है, जो जमशेदपुर से बहुत दूर हैं और निर्धारित दवाएं जो औषधालयों में उपलब्ध नहीं रहती हैं, वे दवाएं सीजीएचएस खरीद कर लाभार्थी को देने में तीन या चार दिन लगा देते हैं और अधिकृत दवा दुकानदार जिन दवाइयों की आपूर्ति नहीं करतें हैं, उनको चिकित्सा अधिकारी के अनुमति के बाद खुलेबाजार से स्वयं खरीद करनी पडती है, जिसका बिल भुगतान करने के लिए रांची कार्यालय जा कर जमा करना होता है, जिसके भुगतान में बहुत देरी होती है। वृद्धावस्था सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित पेंशनभोगियों के लिए बहुत कठिनाई पैदा करती हैं ।वे अनेक मौकों पर रांची या कोलकाता की यात्रा करने में असमर्थ होते हैं। वृद्धावस्था की कमजोरी के कारण पेंशनभोगियों के लिए यात्रा करना बोझिल होता है। सीजीएचएस अंशदायी योजना भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सीजीएचएस के अंतर्गत मूल्यांकन प्राक्कलन (2022-23) 21वां प्रतिवेदन (17वीं लोक सभा) की मूल्यांकन प्राक्कलन समिती ने स्वास्थ्य और पररवार कल्याण मंत्रालय सीजीएचएस के अंतर्गत विभिन्न पहलों का मूल्यांकन प्राक्कलन समिति 21वें प्रवतवेदन, जिसे लोकसभा में फरवरी 23 में प्रस्तुत किया गया था। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवाके नए चिकित्सा केंद्र खोलने की हुए मौजूदा मानदंडों में अधिदेशित किया। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा के चिकित्सा केंद्र खोलने के लिए कम से कम 6000 कार्यरत कर्मचारी की जगह पर 2000 प्राथमिक कार्ड धारक होने चाहिए। नया केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवाके चिकित्सा केंद्र खोलने का खर्च समग्र केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवाके बजट से ही पूरा किया सकता है।यह संघ सांसद महोदय श्रीमहतो जी से बहुत विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया था कि केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को स्वास्थ्य या परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ जमशेदपुर में एक सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोलने का मामला जल्द से जल्द उठाया जाये। माननीय सांसद श्री महतो जी ने इस प्रसंग को 07/09/2023 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के माननीय मंत्री डॉक्टर मंसूख मंडिवीयाजी को एक पत्र लिख कर शीघ्र केन्द्रीय चिकित्सा केंद्र का अनुरोध किया था। जिसे मान लिया गया तथा रांची के केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा के अतिरिक्त निदेशक को एक आदेश देकर अनुमानित सेवारत या पेंशनभोगी लाभार्थियों की संख्या, उपयुक्त भवन चयन करने का आदेश 10/01/24 को दिया है। हम संघ सांसद एवं प्रशांतों पोद्दार अध्यक्ष भाजपा सोनारी मंडल का सदा आभारी रहेंगे। यह संघ अपने संघ के महासचिव टी के दामोदरण का भी सदा आभारी रहेंगे। यह अनिवार्य रूप से आवश्यक है कि अपर निदेशक सीजीएचएस रांची के अधीन जमशेदपुर में एक वेलनेस सेंटर खोला जाये जो स्थानीय लाभार्थियों को परामर्श और रेफरल के लिए बहुत ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान कर सकता है। इस शहर में यह केंद्र खुलने से अनेक निजी अस्पताल इसमें सेवा दे सकते हैं। (लेखक केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा लाभार्थी संघ के कार्यकरणी सदस्य एवं प्रभार झारखंड राज्य इकाई सह संतोष कुमार मुखर्जी समूह संचालक जमशेपुर हैं।)
अघोर पथ में प्रभु श्री राम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा समारोह को धूमधाम से मनाने को लेकर बैठकटीम एबीएन, रांची। अघोर पथ नागरिक मंच द्वारा धूम धाम से मनाया जायेगा। 22 जनवरी को प्रभु श्री राम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा समारोह। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।कार्यक्रम निम्नवत हैं : 21 जनवरी को दिन के 12 बजे स्वयंसेवकों द्वारा इस दिन के महत्व की जागरूकता अभियान चलायी जायेगी। 21 जनवरी के शाम 4 बजे से अघोर पथ की सजावट एवं अन्य जरूरी कार्य होंगे। 22 जनवरी महोत्सव के दिन प्रातः 10 बजे श्री राम मंदिर, अघोर पथ (पालकोट हाउस के सामने) भजन कीर्तन तथा दोपहर 12.30 बजे सामूहिक आरती मे सम्मिलित होना है।दोपहर 3 बजे अघोर पथ निवाशियों के घर प्रसाद वित्रण किया जायेगा। शाम 5.30 बजे हनुमान मंदिर तुलसी नगर मे सामूहिक आरती के पश्चात अपने अपने घर के द्वार एवं पूजन स्थल मे घी/सरसो तेल के दीप प्रज्ज्वलित किया जायेगा।शाम 7 बजे से देवी मंडप, किशोर गंज मे जागरण मे सम्मिलित होना है।श्री राम जी के जयकारा के साथ बैठक का समापन किया गया। बैठक मे मुख्य रूप से महेंद्र शर्मा, अशोक मिश्रा, सतीश पोदार, राजेश शाहू, अशोक गुप्ता, कीर्तिमान शाहदेव संग अन्य मुहल्लेवासी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा में मकर संक्रांति पर हवन आदि का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम पर लोहरदगा जिला से दो लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या द्वारा भेजा गया जिसमें गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य शरद चंद्र आर्य एवं करपात्री सेवा सदन मसमानो के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी जी को मिला है। दोनों को लोहरदगा जिला के विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित करते हुए अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने को ले विदाई दी गयी। कार्यक्रम में लोहरदगा जिला विश्व हिंदू परिषद, बनवासी कल्याण केंद्र, पतंजलि योग समिति, आर्य वीर, आरएसएस के अलावा लोहरदगा जिला सेवा भारती द्वारा दोनों आचार्य को राम दरबार की तस्वीर एवं पुष्प माला पहनकर सम्मानित किया गया। जिला एकल अभियान के द्वारा शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वहीं महिलाओं ने अंग वस्त्र, पुष्प एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। मौके पर सभी ने मकर संक्रांति पर गुड़, दही, चूड़ा एवं तिलकुट खा कर त्योहार मनाया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 15 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक अपने आसपास के सभी मंदिरों को पूर्ण सफाई रखें एवं प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को अपने-अपने घरों पर एवं आसपास के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली का उत्सव मनायें।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। सीसीएल कर्मी राजहरा कोलियरी के सेवानिवृत कर्मचारी व एटक नेता लोहड़ा ग्रामवासी मुरलीधर मिश्रा नहीं रहे। उनका निधन दोपहर में अपने पैतृक निवास स्थान लोहड़ा में हो गया। वे 80 वर्ष के थे। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका दाह संस्कार स्थानीय गाड़ी गांव स्थित कोयल नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र संजय मिश्रा ने दी। वह अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री समेत नाती-पोतों से भरा परिवार छोड़ गये हैं। मेदिनीनगर स्थित रेमंड्स शोरूम के मैनेजर अजय मिश्रा ने बताया कि अनिल सर्जन डॉक्टर गोविंद यादव की उनका इलाज न्यूरो सर्जन गोविंद माधव पांडेय कर रहे थे। मुरलीधर मिश्रा अपने गांव के सभी जाति के कार्यक्रमों में शरीक रहते थे। वे सभी के दुख-सुख में भागीदारी निभाते थे। पंचायत चुनाव हो या लोकसभा व विधानसभा चुनावी बूथ पर पहला वोट मुरलीधर मिश्रा ही देते थे। दाह संस्कार में बड़ी संख्या में गणमान्य व ग्रामवासी शामिल थे।
कोडरमा में पहला और राज्य में आठवां स्थानटीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरी तिलैया को वर्ष का उभरता हुआ विद्यालय का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस विद्यालय को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर आठवां स्थान तथा जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त हुआ है, जो अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस बारे में विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार और प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने बताया कि दिल्ली में द लीला एवीयंश कन्वेंशन न्यू दिल्ली में आयोजित जी-20 शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 में विद्यालय को यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने बताया कि भारत इंस्टीट्यूशन एलिट कॉफी टेबल बुक में इस विद्यालय का आर्टिकल प्रकाशित हुआ था। इसी किताब का लोकार्पण दिल्ली में हो रहा था, जहां पर प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया और मोमेंटो तथा सर्टिफिकेट दिया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के अलावा इग्नू के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर एमएम पंत, भारत सरकार के स्कूल एंड मास एजुकेशन फॉर्मर सेक्रेट्री अनिल स्वरूप, एनआईओएस के फॉर्मर चेयरमैन प्रोफेसर सीबी शर्मा, सीबीएसई के पूर्व अध्यक्ष विनीत जोशी, सीबीएसई के डायरेक्टर एकेडमिक्स जोसेफ इमानुएल, सिटी इंटरनेशनल स्कूल लखनऊ की संस्थापिका सुनीता गांधी अतिथि के रूप में मौजूद थे।बता दें कि विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार के कुशल निर्देशन में विद्यालय पिछले कई वर्षों से सफलता का कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि यह विद्यालय के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है और विद्यालय परिवार को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। जिला भर में नंबर वन बनना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि इस पोजीशन को बनाए रखने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। विद्यालय की इस उपलब्धि पर पूर्व प्राचार्य नवीन कुमार, एकेडमिक को-आॅर्डिनेटर प्रवीण कुमार, दीपक सर्राफ, सुभय कुमार, आशुतोष गौतम, संजय तिवारी, जेपी सिंह, विक्रम कुमार, शंकर कुमार, फैयाज कैशर, अभिलाषा सिंह, पायल सिंह, विशाल आनंद, पवन ठाकुर, सतीश कुमार, विक्की कुमार, हंसपाल कुमार, राकेश पांडेय, कुंदन राणा, अनमोल रतन, प्रियंका सिंह, अलका सिंह, प्रियंका गुप्ता, लता सिन्हा, रजनीबाला, सीमा जैन, सपना शर्मा, स्वीटी सिन्हा, स्वाति कुमारी, सरोज पांडेय, रेणु सेठ, पूजा सलूजा, रंजीता कुमारी, कुंतल जेठवा, रूबी वर्मा, राहुल कुमार, चंदन पांडेय, किशोर कुणाल, संजय कुमार, सुनील पाठक समेत अन्य शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने हर्ष जताया है।
नीरा यादव द्वारा आयोजित दही चूड़ा कार्यक्रम सह मिलन समारोह में हजारों लोग शामिलटीम एबीएन, कोडरमा। रविवार को कोडरमा ध्वजाधारी धाम में 11 बजे से कोडरमा विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री झारखंड सरकार डॉ नीरा यादव द्वारा आयोजित दही चूड़ा कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नीरा यादव ने आश्रम अवस्थित मन्दिर में पूजा अर्चना कर किया। उसके बाद अपने हाथों से उन्होंने उपस्थित लोगों को दही, चूड़ा, तिलकुट, गुड़ और लजीज सब्जी को परोसते हुए प्रारंभ किया। मौके पर सन्देश देते हुए उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम से आपसी सौहार्द कायम होता है। इसे राजनीति में नहीं लेना चाहिए। भगवान श्री राम सभी का कल्याण करे एवं लोग स्वस्थ वातारण में भाईचारे के साथ जीवन यापन करे। कार्यक्रम के दौरान स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप कोडरमा के द्वारा बहुत ही सुंदर भक्ति मय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसका कार्यक्रम के दौरान साथ में लोगों ने संगीत का लुत्फ उठाया। जिसमे धीरज पांडे, दीपक कुमार, रंधीर मालाकार, नवीन पांड्या, स्वेता सिंह, राजा चौरसिया, काली महिला मंडल के द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया तथा सुधीर पांडेय द्वारा मंच का संचालन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोग काफी झूमते नजर आये स्वयं नीरा यादव भी महिलाएं संग झूमी। बीच बीच में जय श्री राम और नीरा यादव जिंदाबाद के नारे लगते देखे गए। कार्यक्रम को दुरुस्त करने के लिए कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम की अहम भूमिका देखी गयी। हजारों की संख्या में उमड़े लोगों को संभालने और सफल करने के लिए विधायक के कार्यकर्ता जगह जगह पर दुरुस्त और तैनात देखे गए जिसके कारण किसी प्रकार की भगदड़ और आपाधापी की सूचना नहीं मिली। सभी लोग सही तरीके से दही चूड़ा तिलकुट गुड़ ग्रहण किए। साथ ही विधायक द्वारा सभी को नव वर्ष की शुभकामना के साथ नए कैलेंडर बांटे गए। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नापूर्णा देवी, पूर्व सांसद सह हुडको निदेशक रविंद्र कुमार राय, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष महेश राय, भाजपा जिला प्रभारी टुन्नु गोप, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अमरदीप यादव, जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी,अनूप जोशी, राजकुमार यादव, देवेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र सिंह, प्रकाश राम, रामचंद्र सिंह, रवि मोदी, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ पी कुमार, डॉ रंजीत कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ नरेश पंडित, व्यवसायी सुरेश कुमार झांझरी, बिरेंद्र यादव, जिप सदस्य नीतू कुमारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप मेहता, सुरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिन्हा, देवनारायण मोदी, संजीव यादव, चंद्रशेखर जोशी, शिवलाल सिंह, संगीता सिन्हा, सबिता देवी, सुनीति सेठ, परमेश्वर यादव, जयशंकर प्रसाद, महेश वर्मा, महेंद्र वर्मा, पवन सिंह, सदानंद यादव, वीरेंद्र सिंह, शशि भूषण प्रसाद, कांति देवी, व्यवसायी मनोज पेलानिया, धर्मेंद्र सिंह, राम प्रवेश पांडेय, धर्मेंद्र यादव, विजय सिंह, अशोक पासवान, कामिनी देवी, विनोद यादव, धनंजय यादव, राजकुमार यादव, पप्पू मेहता, बबलू सिंह, नरेंद्र पाल, पप्पू सिंह, कन्हाय यादव, दीपनारायण सिंह, अरुण यादव, दिनेश सिंह, मुकेश राम, कुलदीप राम, बिनोद कुमार मुन्ना, गौतम चंद्रवंशी, मुखिया उमेश यादव, सुनील मंडल, विक्की चंद्रा, सुदीप्तो घोष, बिनोद यादव, सुरेन्द्र यादव, कुर्बान मिस्त्री, सौरभ कुमार, महेश यादव, अरशद खान, संजय सिंह, चन्दन वर्णवाल, मुन्ना भदानी, व्यवसायी शिव रतन संघई, मुन्ना सुल्तानिया, राम रतन महर्षि, पप्पू केडिया, गुड्डू केडिया, अंकित गुप्ता, रवि कपसीमे, मुरारी भगत, अशोक सिंह, राजू सिंह बरगवे, विजय सिंह, अमित अनुराग, विनोद यादव, श्याम सुंदर यादव, राजु सिंह, सोनी सिंह, उदय सिंह, विक्की चंद्रा, बैजनाथ यादव, महेश यादव, राजेश यादव, सुमन यादव, रतन लाल चौधरी, प्रमोद यादव, सुरेश सिंह, गोपाल यादव, साधु यादव, सिकंदर पंडित, प्रकाश पंडित, नगीना पासवान एवं काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
टीम एबीएन, रांची। टुसू परब के शुभ अवसर पर रविवार को सिल्ली विधानसभा राहे प्रखंड लोवाहातू पंचायत कोलमा, सिमरताड़ ग्रामीणों ने एक दिवसीय फुटबॉल का आयोजन किया। मौके पर मुख्य अतिथि जेबीकेएसएस झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति नेता देवेंद्र नाथ महतो, विशिष्ट अतिथि दमयंती मुंडा शामिल हुई। अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया रंभावती मुंडा, पंचायत समिति निधि मेहता, ग्राम प्रधान गणेश चंद्र मुंडा, वार्ड पार्षद तीजन सिंह मुंडा, पूर्व मुखिया राधिका देवी, पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सुभाष महतो, खुदीराम महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भृगु लोहारा एवं वीर सिंह मुंडा ने किया। एक दिवसिय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल विजेता बी एन टी स्पोर्टिंग एडेलपीडी एवं उप विजेता टीम चंदन ब्रदर्श चिरुडीह को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि देवेंद्र नाथ महतो और विशिष्ट अतिथि दमयंती मुंडा खिलाड़ीयों का हौंसला बढ़ाते हुए मेला प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे होगे खराब कहावत अंधविश्वास है। इससे राज्य और देश को बहुत नुकसान हुआ है, सच्चाई यह है कि खेल ही एकमात्र विकल्प है जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत हो सकता है। आज खेल के क्षेत्र में राज्य और देश का नाम रोशन हो रहा है, बड़े बड़े डॉक्टर वैज्ञानिक खेलने का सलाह देते हैं। आज के युवा को फ्री फायर, पपजी जैसे आॅनलाइन गेम से बाहर निकलकर मैदान में उतरकर खेल खेलना होगा। आयोजन को सफल बनाने में हरेन्द्र, मनोज, धीरज, उपेन, राकेश, परमेश्वर मुंडा, खगेन्द्र मुंडा, हरेकृष्ण महतो, अमित कुमार, नीतीश के अलावा अन्य लोगों का अहम योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.