Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया मंदिर की सफ़ाई कर स्वच्छता अभियान
Published / 2024-01-16 14:09:51
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया मंदिर की सफ़ाई कर स्वच्छता अभियान

टीम एबीएन, रांची। मंगलवार की सुबह 8 लालपुर स्थित वीर हनुमान मंदिर की भाजपा नेताओं ने साफ सफाई की 22 जनवरी को पूरे लालपुर चौक की साज सज्जा करने एवं लड्डू प्रसाद भोग बांटने का निर्णय लिया। मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय राय, जिला उपाध्यक्ष बसंत दास, पूर्व मीडिया प्रभारी बजरंग वर्मा, पूर्व पार्षद अभय कुमार सिंह, लालपुर उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, भाजपा नेता धनंजय सिंह, के के सिंह, बृजेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।मौके पर अजय राय ने कहा कि हम सब 22 जनवरी का इन्तज़ार कर रहे है जब भगवान पुरुषोत्तम राम की प्राण प्रतिष्ठा के हम गवाह बनें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश के अंदर स्वछता अभियान चला रहे हैं। इसी के तहत हम सब भी इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

रांची माहेश्वरी समाज ने बुजुर्गों को कराया बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का भ्रमण
Published / 2024-01-16 14:05:13
रांची माहेश्वरी समाज ने बुजुर्गों को कराया बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का भ्रमण

टीम एबीएन, रांची। रांची माहेश्वरी समाज के बुजुर्गों का मंच चौपाल के सदस्यों ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का भ्रमण किया एवं पिकनिक का आनंद उठाया।रांची के माहेश्वरी समाज ने अपने बुजुर्गों की आवश्यकताओं एवं उनके जीवन में नई ऊर्जा के संचरण हेतु एक मंच चौपाल का सृजन किया है। इस मंच के अंतर्गत समाज के बुजुर्ग सदस्य प्रत्येक महीने  माहेश्वरी भवन में आपस में मिलते हैं। साथ ही साथ बीच-बीच में मनोरंजन हेतु रांची के आसपास की जगह का भ्रमण भी करते रहते हैं। इसी कड़ी में रांची में नवीनिर्मित बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का भ्रमण किया तथा पिकनिक का आनंद उठाया। समाज के कुल 31 सदस्यों ने संध्या 4:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक स्मृति पार्क में स्थित बिरसा संग्रहालय का भ्रमण किया और उसके बाद लाइट एंड साउंड प्रोग्राम के द्वारा छोटा नागपुर संथालपरगना की आदिवासी संस्कृति एवं उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के इतिहास को जाना। पार्क भ्रमण के पश्चात अल्पाहार लेकर सदस्यों ने एक दूसरे से विदाई ली और इस तरह के आयोजन को पुनः करने के लिए संकल्प लिया। चौपाल के संयोजक राजकुमार मारू एवं सहसंयोजक अशोक साबू है।

श्री माहेश्वरी सभा रांची के रक्तदान और निशुल्क मेगा चिकित्सा कैंप में 103 यूनिट रक्त संग्रह
Published / 2024-01-16 14:02:51
श्री माहेश्वरी सभा रांची के रक्तदान और निशुल्क मेगा चिकित्सा कैंप में 103 यूनिट रक्त संग्रह

टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा रांची ने नागरमल मोदी सेवासदन के सहयोग से रविवार 14 जनवरी को माहेश्वरी भवन मैं रक्तदान शिविर का आयोजन किया । रक्तदान शिविर में दाताओं का उत्साह अतुलनीय था।कुल 103 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी 30% रही। रक्तदान शिविर के संयोजक विपिन भाला, दिनेश काबरा, उत्सव मंत्री एवं रितिका सारडा थी।रविवार को ही शैलबी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं श्री पद्मनाभ आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से निशुल्क मेघा चिकित्सा कैंप एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेगा कैंप में ऑथो के डॉक्टर विवेक कुमार डेविड, न्यूरो सर्जन डॉक्टर हेमंत अलडा एवं जेनरल फिजिशियन डॉक्टर आर के उपाध्याय ने अपनी सेवाएं दी। बीपी, सुगर, ईसीजी और बीएमडी की जांच नि:शुल्क की। इस सुविधा का लाभ 80से अधिक लोगों ने लिया।कार्यक्रम के संयोजक मनीष खटोड़ थे।मौके पर राजकुमार मारू, किशन साबू, नरेंद्र लखोटिया, शिव शंकर साबू, अशोक साबू, विनय मंत्री, सौरभ साबू, संगीता चितलांगिया, अनिता साबू, बिमला फलोड़ विशेष रूप से उपस्थित थे।

आदिवासी महासभा ने बनायी राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की रणनीति
Published / 2024-01-15 23:50:31
आदिवासी महासभा ने बनायी राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की रणनीति

राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्न टीम एबीएन, रांची। करमटोली स्थित धुमकुड़िया में सोमवार को राष्ट्रीय जतरा महोत्स समिति की बैठक की गयी, जिसमें आदिवासी महासभा के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री देव कुमार धान का पूर्ण समर्थन राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को दिया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अंतू तिर्की ने की।संचालन कोषाध्यक्ष सुरज टोप्पो ने किया। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के अध्यक्ष अंतू तिर्की ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की तैयारी को लेकर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। चारों जोन में लोगों को बांट दिया गया है। राष्ट्रीय जतरा को लेकर समिति के पदाधिकारी बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों के बीच जाकर जतरा से संबंधित बातों से रूबरू करा रहे हैं और लोगों में राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल दिख रहा है। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को लेकर समिति के पदाधिकारी झारखंड के अलावा दूसरे राज्य के आदिवासियों से संपर्क कर रहे हैं। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में आदिवासी दर्शन की झलक लोगों को देखने को मिलेगी। यह जतरा ऐतिहासिक होगी। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के उपाध्यक्ष अमित मुंडा ने बताया कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजन को लेकर समिति के लोग लगातार बैठक कर रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। जतरा में किसी प्रकार का त्रुटि न हो, उसका खासा ध्यान रखी जा रही है।मौके पर राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के संरक्षक संजय तिर्की कार्यकारी अध्यक्ष अभय भूटकुवर, रवि मुंडा, निरंजना हेरेंज, सचिव डब्लू मुंडा, कोषाध्यक्ष मोहन तिर्की, विक्की करमाली, मीडिया प्रभारी निरंजन भारती, सलाहकार राज उरांव, मानसिन मुण्डा, रिक्की नायक, माला कुजूर, विनय नायक, राधा हेमरोम, डॉ हेमलाल मेहता, किस्टो कुजूर, मुन्ना टोप्पो, दीपक मुण्डा, पवन कुमार महतो सदस्यगण मौजूद थे। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव, समिति के सचिव डब्लू मुण्डा (9905785740) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए धोनी को मिला न्योता
Published / 2024-01-15 23:42:18
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए धोनी को मिला न्योता

टीम एबीएन, रांची। अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे लोगों का उत्साह चरम पर होने लगा है।इन सब के बीच जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी पद्म भूषण महेंद्र सिंह धोनी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण देने आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह धनंजय सिंह सोमवार को उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे।महेंद्र सिंह धोनी को आमंत्रण पत्र देते हुए आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह धनंजय सिंह ने इसमें शामिल होने का आग्रह किया। इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा भी धोनी को आमंत्रण पत्र भेजा गया था। अब देखना होगा कि धोनी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं कि नहीं। गौरतलब है कि धोनी सहित रांची के 06 बड़ी हस्तियों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा आमंत्रित किया गया है।

भारतीय सभ्यता संस्कृति को संजोये रखने में गुरुकुल का योगदान अतुलनीय : अर्जुन मुंडा
Published / 2024-01-15 23:26:48
भारतीय सभ्यता संस्कृति को संजोये रखने में गुरुकुल का योगदान अतुलनीय : अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुकुल शांति आश्रम पहुंच गुरुकुलीय व्यवस्था से रूबरू हुए, देख अविभूत हुएटीम एबीएन, लोहरदगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरकारी कार्यक्रम में शामिल होकर नेतरहाट से लौटते हुए गुरुकुल शांति आश्रम रांची जाने के क्रम में आचार्य शरचचंद्र आर्य जी के आग्रह पर पधारे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुष्प वर्षा एवं तिलक लगाकर आर्य वीरांगना दल के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया।गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने स्वस्ति वाचन एवं वैदिक मंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। आचार्य  गुरुकुल के संचालक आचार्य आचार्य शरच्चंद्र आर्य जी के द्वारा गुरुकुल के मौजूदा व्यवस्था के बारे में अर्जुन मुंडा को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि लोहरदगा, गुमला, रांची, सिमडेगा एवं आसपास के जिलों के समीप के अध्यनरत ब्रह्मचारियों को देखकर केंद्रीय मंत्री काफी प्रसन्न हुए।उन्होंने मौके पर कहा कि भारतीय सभ्यता संस्कृति को संजोये रखने में गुरुकुल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने आश्रम में गुरुकुल में आचार्य शरच्चंद्र आर्य द्वारा बच्चों को विद्यादान करने पर महान कार्य बताया। आश्रम में अध्ययन करने वाले ब्रह्मचारियों को देख उन्होंने सराहनीय पहल बताया एवं गदगद होकर आश्रम की व्यवस्था में उनका सहयोग बढ़-चढ़कर रहेगा यह आश्वासन भी दिया। आश्रम परिवार के द्वारा आचार्य आचार्य शरच्चंद्र आर्य के नेतृत्व में महर्षि दयानंद सरस्वती जी का चित्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया।मौके पर आश्रम व्यवस्था में सहयोग करने वाले एवं समाजसेवी, जिनमें लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव, भाजपा के वरीय नेता ओमप्रकाश सिंह, प्रवीण सिंह, दीपक मुखर्जी, गुप्तेश्वर गुप्ता, सतीश जायसवाल, अनिल गुप्ता, गुडुस गुप्ता, दीपक सर्राफ, भूषण प्रसाद, आर्य वीरांगना दल की सदस्य खुशी भारती, रीमा केसरी, मानसी भारती, गुरुकुल के स्नातक शिक्षक कृष्ण चंद्र, योगेंद्र आर्य, सूरज आर्य, आलोक आर्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

चतरा : नक्सली मुठभेड़ में ती तमंचे बरामद
Published / 2024-01-15 19:13:29
चतरा : नक्सली मुठभेड़ में ती तमंचे बरामद

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन तमंचे बरामद; जंगल की घेराबंदी के साथ तलाशी अभियान जारीएबीएन, न्यूज नेटवर्क, चतरा। झारखंड के चतरा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने की जवाबी कार्रवाईचतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षाबल जिले के कुंडा के अंगारा जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्यों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जिसके बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई की।वन क्षेत्र की घेराबंदी की गयी : पुलिस अधीक्षकमुठभेड़ राजधानी रांची से करीब 240 किलोमीटर की दूरी पर हुई है। टीएसपीसी प्रतिबंधिति भाकपा (माओवादी) से टूटा हुआ गुट है। एसपी ने बताया कि तलाशी अभियान जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और विशेष जगुआर के जवानों की संयुक्त टीम के द्वारा चलाया जा रहा था। टीएसपीसी के सदस्य भागने में सफल रहे। अधिकारी ने कहा, वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गयी है। अभियान जारी है। मौके से तीन तमंचे बरामद किये गये हैं।

अजय राय ने बांटा अक्षत और आमंत्रण पत्रक
Published / 2024-01-15 19:12:29
अजय राय ने बांटा अक्षत और आमंत्रण पत्रक

टीम एबीएन, रांची। अयोध्या से आये अक्षत और आमंत्रण का पत्रक लालपुर क्षेत्र के अंतर्गत जेसी रोड पीएनटी कॉलोनी और विराज नगर में घर-घर जाकर लोगों को दिये गये और उन्हें 22 जनवरी को अपने घर पर दीया जलाने, आतिशबाजी करने और दिवाली मनाने का आग्रह किया गया। मौके पर भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्य समिति  सदस्य अजय राय, पूर्व पार्षद अभय कुमार सिंह, बजरंग वर्मा, लालपुर मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, छोटू कुमार, राजू यादव, सुधीर गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे। मौके पर अजय राय ने कहा कि 500 सालों के लंबे संघर्ष के बाद पुरुषोत्तम राम का भव्य मंदिर बन कर तैयार हो गया है, जिसपर हर भारतीय गर्व का अनुभूति कर रहा है।

चंदन को समाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Published / 2024-01-15 19:10:38
चंदन को समाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। रविवार की देर शाम राजगढ़िया रोड स्थित मोदी धर्मशाला में मोदी समाज के द्वारा समाज के युवा चंदन मोदी की आक्समिक मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा में  उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से उनकी आत्मा की शांति व परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करने की कामना की। वहीं समाज की महिला योगी सुषमा सुमन ने कहा कि परिवार के साथ साथ समाज के लिए भी उनका इतनी कम उम्र में चला जाना अपूर्णीय क्षति है। वहीं प्रदीप सुमन ने कहा कि वह एक हंसमुख और मृदुभाषी व्यक्ति थे जो समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। जिसकी कमी हमेशा खलती रहेगी।बताते चलें कि मृतक की उम्र मात्र 35 वर्ष थी जो अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी और माता पिता, भाई से भरा परिवार छोड़कर चले गये। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाज के सुषमा सुमन, कंचनलता देवी, रीना देवी, सुमन रानी, प्रदीप सुमन, विजय मोदी, अजय मोदी, कृष्णा मोदी, प्रिंस मोदी के अलावा कई लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,783