Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
सांसद-मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधियों को मिला राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का न्योता
Published / 2024-01-17 21:15:45
सांसद-मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधियों को मिला राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का न्योता

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का एक प्रतिनिधि मंडल रांची के सांसद संजय सेठ, झारखंड सरकार के  स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप, झारखंड के लोक गीतकार विक्रम लड़का से मुलाकात कर राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। आज दिनांक 17.01.2024 दिन बुधवार को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश पहान के अगूवाई में एक प्रतिनिधि मंडल रांची के सांसद संजय सेठ, झारखंड सरकार में स्वच्छता एंव पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप एंव झारखंड के मशहूर आधुनिक गीतकार विक्रम लकड़ा से भेंट मुलाकात कर रांची के इतिहासिक मोराबादी में आगामी 31 जनवरी एंव 01 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय जतरा महोत्सव शामिल होने के लिए आग्रह किया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा की राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है। आज आदिवासी समाज में अपने परंम्परा, रीति रिवाज, सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित करना बहुत जरूरी है। जतरा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजन से आदिवासियों में अपनी परंम्परा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। झारखंड सरकार के स्वच्छता एंव पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजन से राष्ट्रीय और राज्य स्तर में आदिवासियों की कला, संस्कृति को आगे बढ़ाने में बल मिलेगा यह एक सराहनीय पहल है राष्ट्रीय जतरा महोत्सव आदिवासियों के लिए नींव का पत्थर सावित होगा। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के कोषाध्यक्ष सुरज टोप्पो ने कहा की करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का उद्देश्य आदिवासियों में प्रेम और आपसी भाईचारा को बढ़वा देना है इस  आयोजन के माध्यम झारखंड के सभी जिलों से आदिवासी शामिल होंगे और अपनी संस्कृति, परंपरा को प्रदर्शित करेंगे और इसे एक उत्सव की तरह मनायेंगे। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सचिव डब्लू मुंडा ने कहा कि झारखंड के 28 आदिवासी विधायकों से संपर्क कर उन्हे राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए समिति आग्रह करेगी साथ ही साथ आदिवासी समाजिक,धार्मिक अगुवाओं को भी आमंत्रण किया जाऐगा। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी अध्यक्ष अजित भगत, निरंजना हैरेंज, उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुरज टोप्पो, मोहन तिर्की, सचिव अरूण पहान, सह सचिव पवन कुमार, सह कोषाध्यक्ष सुरेश मिर्धा, अनिल मुंडा, आईटी सेक्टर विनय नायक, सदस्य मुन्ना टोप्पो, कार्यकरणी सदस्य अजय उरांव इत्यादि मौजूद थे। उक्त जानकारी राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सचिव डब्लू मुण्डा (990578574) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

माहेश्वरी महिला समिति ने स्लम एरिया के बच्चों में बांटी उपयोगी सामग्री
Published / 2024-01-17 21:10:10
माहेश्वरी महिला समिति ने स्लम एरिया के बच्चों में बांटी उपयोगी सामग्री

टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी महिला समिति, रांची के सौजन्य से हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एचआई  आवासीय परिसर में कमजोर खासकर स्लम एरिया के बच्चों के बीच पठन-पाठन एवं अन्य उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति की उपाध्यक्ष अनीता साबू, सचिव विमला फलोर, कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया, सदस्य सीमा मालपानी एवं शारदा लड्डा उपस्थित थीं। मौके पर श्रीमती अनिता साबू ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देना सराहनीय कार्य है। इस दिशा में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्मी ललन कुमार मिश्र एवं गृहणी नेहा मिश्र का योगदान प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। उक्त कार्य सहयोग एवं जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने दी।

धनबाद : कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापा से हड़कंप
Published / 2024-01-17 13:23:35
धनबाद : कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापा से हड़कंप

धनबाद में आईटी की बड़ी कार्रवाईकई कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर की छापेमारीएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में आईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। आईटी की टीम ने एक साथ कई कोयला कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की है। छापेमारी बड़े कोयला कारोबारी अनिल गोयल, राणा रंजीत सिंह समेत अन्य कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर हुई है। कारोबारियों के भट्ठों में भी आईटी की रेड चल रही है। बड़ी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल तैनात किया गया है।धनबाद के मनईटांड़ रतन जी रोड स्थित कोयला कारोबारी अनिल गोयल के आवास समेत अन्य ठिकानों पर आईटी छापेमारी कर रही है। बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। इसके साथ ही कब्रिस्तान रोड स्थित कारोबारी राणा रंजीत सिंह के ठिकाने पर भी आईटी की छापेमारी चल रही है। करीब आधा दर्जन कोयला कारोबारियों के ठिकाने पर आईटी की रेड जारी है।बताया जा रहा है कि कोयला कारोबार में कारोबारियों के द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी की गयी है। आईटी की दबिश के कारण कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।हाल ही में जिस तरह से ईडी की लगातार छापेमारी चल रही है। सुबह से ही हड़कंप मचा हुआ था, कि यह कार्रवाई ईडी की तरफ से की जा रही है। कारोबारियों में भी ईडी की कार्रवाई की चर्चा को लेकर हड़कंप मचा हुआ था, लेकिन धीरे धीरे यह साफ होता चला गया। आखिरकार सही बात सामने आयी। हालांकि आईटी की कार्रवाई से कोयला कारोबारियों के चेहरे पर भी इस ठंड के पसीना छूट रहा है। अब देखना है कि आईटी की छापेमारी में क्या अहम दस्तावेज बरामद होते हैं।

केरेडारी : केडी कोल परियोजना में फायरिंग और मारपीट
Published / 2024-01-17 13:19:26
केरेडारी : केडी कोल परियोजना में फायरिंग और मारपीट

एनटीपीसी केडी कोल परियोजना में फायरिंग, मजदूरों से मारपीटएबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के केरेडारी के पांडू स्थित एनटीपीसी केडी कोल परियोजना में फायरिंग हुई। अपराधियों ने गोलीबारी करने के साथ मजदूरों से मारपीट भी की है। वहीं ओवर मैन से मोबाइल भी छीना गया हैं। घटना सोमवार देर रात की है।गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। हालांकि, रात में ही स्थानीय पुलिस और एनटीपीसी कर्मी मौके पर पहुंचे और कार्य को सुचारू रूप से शुरू कराया। इधर, केरेडारी पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है।

बोकारो : वसुधा उद्योग के दस्तावेजों की जांच करने पहुंची आयकर की टीम
Published / 2024-01-17 13:16:26
बोकारो : वसुधा उद्योग के दस्तावेजों की जांच करने पहुंची आयकर की टीम

बोकारो के बसुधा उद्योग में पहुंची आईटी की टीम, दस्तावेजों की कर रही जांचएबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिला के बालीडीह थाना अंतर्गत बोकारो औधोगिक क्षेत्र फेज वन पर स्थित बसुधा उद्योग में इनकम टैक्स की टीम पहुंची है।बुधवार अहले सुबह करीब 4 बजे आईटी की टीम कोयला का काम करने वाली इस कंपनी में पहुंची, जहां आईटी विभाग के अधिकारी स्टाक कोयला, कागजात के साथ संबंधित दस्तावेजों का जांच करने में जुटे हैं।मिली जानकारी अनुसार आईटी विभाग द्वारा यहां सर्वे का काम किया जा रहा है।

टाटानगर में मालगाड़ी से उतरे तीन डिब्बे
Published / 2024-01-16 22:04:26
टाटानगर में मालगाड़ी से उतरे तीन डिब्बे

टाटानगर में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं हुईं प्रभावित टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के टाटानगर यार्ड में मंगलवार तड़के एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गये, जिससे कुछ घंटों के लिए रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तड़के 3.17 बजे हुई, जिससे दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर मंडल में टाटा-चक्रधरपुर खंड के अप और डाउन दोनों पटरियों पर ट्रेनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गयी। क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अभिषेक सिंघल ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि घटना के बाद लगभग एक दर्जन लंबी दूरी की ट्रेनों को विभिन्न स्टेशन पर कुछ घंटे के लिए रोक दिया गया। प्रभावित ट्रेनों में पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा मेल, गोरखपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस, नयी दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस और गीतांजलि एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। वहीं सिंघल ने कहा कि मंगलवार सुबह 6.30 बजे अप पटरी पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई, जबकि डाउन लाइन सुबह 9.30 बजे ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकी। चक्रधरपुर-टाटा पैसेंजर ट्रेन और टाटा-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन को दिन के लिए रद्द कर दिया गया।

झारखंड में 17 से हो सकती है बारिश
Published / 2024-01-16 22:03:43
झारखंड में 17 से हो सकती है बारिश

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 जनवरी से होगी बारिशटीम एबीएन, रांची। कड़ाके की ठंड व शीतलहरी के बीच झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा। कोहरे से भी अभी राहत नहीं मिलने वाली है। 17 व 18 जनवरी को राज्य में बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग की मानें, तो पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। 19 जनवरी तक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 22 जनवरी तक कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना झारखंड में 17 व 18 जनवरी को दक्षिणी(पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा), मध्य (रांची, बोकोरो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) एवं उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज) भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।

गिरिडीह : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Published / 2024-01-16 22:00:22
गिरिडीह : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड गैडा के पास हुई। हादसा बाइक का बायलेंस बिगड़ने के कारण हुआ। हादसे के बाद पूर्व विधायक नागेंद्र कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंचे। बगोदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

22 को राजकीय अवकाश घोषित करने और मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग
Published / 2024-01-16 15:00:58
22 को राजकीय अवकाश घोषित करने और मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग

पूरे भारतवर्ष के लिए अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक दिनटीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय सनातन एकता मंच एवं विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने झारखंड सरकार से 22 जनवरी को राजकीय अवकाश घोषित करने एवं पूरे झारखंड मे मांस एवं मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संजय सर्राफ ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र प्रेषित कर कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम प्रभु का भव्य मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा का शुभ दिन है, यह भारतवर्ष के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, जिसकी प्रतिक्षा 500 वर्षों से पूरे भारत के जनमानस कर रहे थे।इतने लंबे अर्से के बाद संघर्ष, तपस्या एवं त्याग के बाद हम सबों को यह सौभाग्य मिला है कि अयोध्या में रामलला पुनः विराजमान होने जा रहे हैं। इस गौरवशाली दिन का महत्व इसलिए और अधिक बढ़ जाता है कि श्री राम का झारखंड से भी गाढ़ा प्रेम रहा है, श्री रामचंद्र के अनन्य भक्त श्री हनुमान का जन्मस्थली झारखंड के आंजन धाम ही है। यह दिन हिंदू समाज ही नहीं पूरे भारतवर्ष के लिए अविस्मरणीय दिन है। हम सबों के लिए गौरव की बात है। कि श्री राम प्रभु का पुनः प्रतिष्ठा कई सदियों के बाद हो रहा है। इस तिथि को लेकर संपूर्ण समाज स्वत स्फूर्त होकर दीपावली मनाने की तैयारी कर रहा है। साथ ही सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी उत्साह पूर्वक चल रहा है। अतः इस महत्वपूर्ण एवं पवित्र दिन 22 जनवरी को झारखंड में राजकीय अवकाश घोषित किया जाये तथा इसके साथ ही मांस एवं मदिरा की बिक्री भी प्रतिबंधित की जाये। जिससे कि श्री रामलला के पुनः आगमन के उत्सव को हम सभी और भी भावपुर्ण एवं सात्विक ढंग से बना सके। सभी मंदिरों, दुर्गा पूजा के पंडालो,एवं घर-घर मे उत्सव की जोर- शोर से तैयारियां प्रारंभ हो चुका है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,525