झारखंड अभिभावक संघ ने राज्य सरकार से ठंड को देखते हुए स्कूल बंद करने की मांग की हैअजय राय ने स्कूलों से भी इस पर निर्णय लेने की अपील की हैटीम एबीएन, रांची। लगातार गिर रहे तापमान ठंड एवम कुहासों के बीच शीतलहरी में बस के जलते हुए लाइट के बीच बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने पर विवश हैं। इस पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को इस पर अविलंब निर्णय लेने की जरूरत है अन्यथा बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित कोई घटना घट जाये, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। उक्त बातें आज झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कही।उन्होंने बताया कि कल इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं शिक्षा साक्षरता विभाग झारखंड सरकार को भी पत्र के माध्यम से इस पर निर्णय लिये जाने का आग्रह किया था। बावजूद इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री राय ने कहा कि कई अन्य जिलों से भी अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य खराब होने, नाक से खून, दस्त एवं कई अन्य तरह की बीमारियों से ग्रसित होने की शिकायत कर रहे हैं। अजय राय ने मौसम विभाग का हवाला देते हुए कहा कि मौसम विभाग ने भी यह संभावना जतायी है कि ठंड अभी और बढ़ेगा। साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताते हुए शीतलहरी चलने की भी बात कही है। साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है। इन परिस्थितियों में अगर कोई घटना दुर्घटना घट जाती है तो इसके लिए जिम्मेवार राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन होगा। अजय राय ने बताया कि आज प्रधान सचिव के रवि कुमार से मोबाइल पर बात कर उनसे आग्रह किया और उनके कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आसवासन दिया की इस पर निर्णय जल्द ही लेंगे।
पलामू में चीनी व्यापारी के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरएबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। हरिहरगंज के चीनी व्यापारी शंकर गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार को छतरपुर के जपला रोड स्थित होंडा शो रूम के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर स्थिति देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
दिल्ली के परेड में योग को पहली बार किया गया शामिलझारखंड के 5 महिला सहित 16 योग प्रशिक्षक 22 जनवरी को रांची से होंगे रवानाकुलदीप कुमारटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोडरमा सहित झारखंड के 21 योग प्रशिक्षकों का चयन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के परेड में योग प्रशिक्षक के रूप में आमंत्रित किया है। गणतंत्र दिवस समारोह में कोडरमा जिला की सुषमा सुमन के चयन होने पर स्वास्थ्य विभाग एवं जिला आयुष अफसर डीएएमओ डाक्टर प्रभात कुमार के साथ कोडरमा वासियों में खुशी है।इधर सुषमा सुमन सहित 21 योग प्रशिक्षक रांची से 22 जनवरी को ट्रेन से दिल्ली रवाना होंगे इस सम्बन्ध में आयुष मंत्रालय झारखंड सरकार की निर्देशक सीमा कुमारी उदयपुरी ने इन योगाचार्यों को नोडेल अफसर दिवाकर कुमार झा को नियुक्त किया है, जिनके देखरेख में योग प्रशिक्षक दिल्ली रवाना होंगे।24 और 25 जनवरी को इन्हें दिल्ली में प्रशिक्षण दिया जाएगा जो कि 26 जनवरी योग का प्रदर्शन करेगें।बताते चलें कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड में योग को स्थान दिया है।इधर इस सम्बन्ध में आयुष मंत्रालय झारखंड की निदेशक डाक्टर नूजहक सुल्ताना ने भी आदेश जारी किए हैं और झारखंड के विभिन्न जिलों के हेल्थ एंड बैलेंस सेंटर की खूबियों के बारे में लोगों को बतायेंगे। सुषमा सुमन कोडरमा प्रखंड के चेचाई में योग प्रशिक्षण दे रही है।20 साल से 20 हजार शिविर में 8 लाख से भी अधिक कोडरमा वासियों को सिखाया है योगसुषमा सुमन ने झुमरी तिलैया के गायत्री शक्तिपीठ में हरिद्वार से आए योग प्रशिक्षक एवं झुमरी तिलैया के स्व समरजीत दास से योग का प्रशिक्षण लिया और बाबा रामदेव के योग से प्रेरित होकर दिसंबर 2004 में अपने गांधी स्कूल रोड में सात आठ लोगों को योग का प्रशिक्षण अपने पति योगी प्रदीप सुमन के साथ शुरू किया था।उसके बाद जयनगर प्रखंड के घंघरी में प्रशिक्षण दिया। झुमरी तिलैया शहर में स्कूल स्तर पर पहली बार सीडी स्कूल में प्रशिक्षण देना शुरू किया था।देव संस्कृति विधालय हरिद्वार में योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया और बाबा रामदेव ने भी सम्मानित किया।इधर 20 वर्षों में 20 हजार से अधिक समाजिक, स्कूल, स्वयंसेवी संगठन व कई स्थानों पर 8 लाख से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।इसके साथ योग से लोगों को निरोग रहने का मंत्र भी दिया।जितना खाना महत्वपूर्ण, उतना योग भी जरूरी : सुषमासुषमा सुमन ने बताया कि आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में तेजी से लोग रोग से ग्रसित हो रहे हैं। शारीरिक श्रम का कम होना, खान-पान में बदलाव, तनाव का बढ़ना सहित मधुमेह, थाइराइड, ब्लडप्रेशर, कैंसर, हृदयरोग आदि बिमारियों की चपेट में तेजी से आ रहे हैं।ऐसे में योग स्वस्थ शरीर के लिए सहायक है। कुछ घंटे योग और ध्यान कर कई बिमारियों को दूर कर सकते हैं। उन्होंने योग को दिल्ली की परेड में शामिल किए जाने पर बधाई दी है और कहा कि करें योग रहे निरोग का नारा जनजन तक पहूंचेगा।
बाबूलाल मरांडी का हमला- हेमंत सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त, चारों तरफ लूट मची हैटीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस, झामुमो, राजद छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह भी उपस्थित रहे। सरोज सिंह ने ऑनलाइन सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मण राम ने किया। इस अवसर पर लातेहार भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, भगत दयानंद यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक हीरा राम तूफानी भी उपस्थित थे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मनिका जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, गारू प्रखंड की पूर्व जिला परिषद सदस्य शिल्पा कुमारी, मनिका की पूर्व प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी एवं गढ़वा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार तूफानी के नेतृत्व में सैकड़ों शामिल हैं। वहीं मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मरांडी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मरांडी ने कहा कि आज इंडी एलायंस को जनता नकार चुकी है। उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। चारों तरफ लूट मची है। खान, खनिज, बालू पत्थर, कोयला, जमीन की लूट हो रही। बिचौलिए दलाल सत्ता के संरक्षण में फल फूल रहे हैं।
झारखंड सरकार पर केंद्र की शक्तियों को हथियाने की कोशिश का आरोपएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड सरकार पर पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाये हैं। ईडी पत्र के जरिए कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग में जांच करने का राज्य सरकार को कोई अधिकार नहीं है। साथ ही कहा कि केंद्र की शक्तियों को अधिग्रहण करने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि यह मामला तब सामने आया जब झारखंड की प्रधान सचिव वंदना दलेल को एक पत्र के जवाब में ईडी ने यह भेजा था। दलेल ने ईडी को पत्र लिखकर आईएएस अधिकारी और कुछ अन्य लोगों को तलब करने का कारण पूछा था। साथ ही पत्र के जरिए ईडी के जांच अधिकारी से मनी लॉन्ड्रिंग मामले के बारे में जानकारी मांगी थी।झारखंड कैबिनेट ने पिछले सप्ताह एक निर्देश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि राज्य में सरकारी कर्मचारी और केंद्रीय एजेंसियों से मिलने वाले नोटिस या समन के बारे में जवाब देने से पहले अपने विभाग के अधिकारी या राज्य कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता विभाग को सूचित करना जरूरी कर दिया था। ईडी आईओ ने प्रधान सचिव को पत्र लिखकर कहा कि राज्य कैबिनेट का पारित आदेश और उनके द्वारा एजेंसी को सूचित किया गया आदेश राज्य सरकार की कानूनी क्षमता से परे था।जो जांच में बनेगा रोड़ा उस पर होगी कड़ी कार्रवाईपत्र में कड़े शब्दों में कहा कि ईडी एजेंसी के समन को न मानने के लिए उकसाने या साजिश रचने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने से पीछे नहीं हटेगी। ईडी आईओ ने दलेल को दिए पत्र के जवाब में कहा कि समन नामित व्यक्तियों को जारी किया गया था, आश्चर्य की बात है कि इस मुद्दे में हस्तक्षेप वह क्यों कर रही हैं।सब्सिडी कोयला पाने के लिए रिश्वत मामले में ईडी ने कही यह बात वहीं ईडी ने बुधवार को आरोप लगाया कि गिरफ्तार झारखंड कोयला व्यापारी इजहार अंसारी सब्सिडी वाला कोयला पाने के बदले कुछ अधिकारियों को रिश्वत देता था। मामले पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ईडी ने अंसारी को गिरफ्तार किया था। हजारीबाग में तीन स्थानों पर छापेमारी की थी। विशेष अदालत ने बुधवार को छह दिनों के लिए आरोपी को ईडी की हिरासत में भेज दिया है।
अयोध्या राम मंदिर समारोह का होगा सीधा प्रसारणटीम एबीएन, रांची। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में विशेष आयोजन होगा। मंदिर को आकर्षक स्वरूप में सजाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री श्याम मंडल द्वारा कई कार्यक्रम होंगे। सुबह 10 बजे से एकल अभियान के श्री हरी सत्संग रांची के वनवासी भाई-बहन द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जायेगा। साथ ही मंदिर परिसर से प्रसाद स्वरूप शुद्ध घी के लड्डू का वितरण होगा। शाम छह बजे से रात आठ बजे तक भजन कार्यक्रम व दीपोत्सव मनाया जायेगा। इस अवसर पर मंदिर में विराजमान रजत सिंहासन पर श्री श्याम प्रभु, वीर बजरंगबली व शिव परिवार का विशेष शृंगार होगा। अयोध्या में होनेवाले कार्यक्रम का मंदिर परिसर में लगे एलसीडी टीवी पर सीधा प्रसारण किया जायेगा। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट श्री श्याम मंडल के यूट्यूब चैनल पर भी होगा। रात में प्रभु राम के स्वागत में आतिशबाजी की जायेगी।
रांची समेत में कई जिलों में छायी रही धुंधआज झारखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारीटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में कोहरा व बादल छाये रहे। धूप नहीं निकली। इससे अधिकतम तापमान गिर गया। वहीं, न्यूनतम तापमान चढ़ गया। कोहरा और धूप नहीं निकलने के कारण दिन भर लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। ऐसी स्थिति आज को भी रह सकती है। राजधानी, संताल और कोल्हान में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेसि बढ़ गया है। यह एक-दो दिनों तक बढ़ा रहेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 18 जनवरी के बाद तापमान शुष्क रहेगा। तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। रात का न्यूनतम पारा बढ़ा रहेगा। अगले तीन दिनों तक बिहार से सटे इलाकों में घना कोहरा रह सकता है। इसको लेकर सावधान रहने की जरूरत है। मौसम केंद्र ने भी इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची के न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सोमवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास था। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.7 तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से अधिक रहा। डालटनगंज का अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेसि रहा। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शीतलहरी और ठंड को देखते हुए प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को बंद करने या इसके समय में बदलाव की मांग की है। संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि तापमान में गिरावट से बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चों में बुखार व खांसी उल्टी की समस्या हो रही है़ सुबह में इन दिनों कोहरा छाया रह रहा है़ ऐसे में स्कूलों को बंद किया जाये या फिर समय में बदलाव करते हुए सुबह 10 से दो बजे तक किया जाये।
लड़कियां उपलब्ध कराने के लिए करता था पैसों की ठगी टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा एसपी को यह गुप्त सूचना मिली की साईबर अपराधियों का एक गिरोह नवलशाही थाना क्षेत्र के तोलखार में सक्रिय होकर लड़कियां उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर पैसों की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इसके सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एसपी ने एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने छापेमारी करते हुए इस गिरोह के एक अभियुक्त सचिन शर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने एवं उसके मोबाईल फोन की जांच करने पर यह पाया गया कि इसके द्वारा स्कॉर्ट गर्ल सर्विस उपलब्ध कराने के लिए लोगों को फर्जी वेबसाईट का लिंक, होटलों के कमरों एवं लड़कियों की अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर भेज कर इसकी बुकिंग कराने के नाम पर लोगों से पैसों की ठगी की जाती थी। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 1 मोबाईल फोन, 2 सिम कार्ड, 1 पासबुक, 1 आधार कार्ड एवं 1 एटीएम कार्ड बरामद की गई है। इस सन्दर्भ में नवलशाही थाना कांड सं. 04/24 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। छापामारी में शामिल छापामारी दल में पुनि अवधेश सिंह, डोमचांच अंचल प्रभारी, पुअनि सोनी प्रताप, थाना प्रभारी नवलशाही, पुअनि कुमार शिवम, नवलशाही थाना, पुअनि कुन्दन कुमार, कोडरमा थाना, पुअनि ऋषिकेश सिन्हा, कोडरमा और नवलशाही थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। ये लोग लातेहार और गढ़वा जिले से हैं। मनिका के जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, गारू प्रखंड की पूर्व जिला परिषद सदस्य शिल्पा कुमारी, मनिका की पूर्व प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी ने करीब एक बजे रांची स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इनके अलावा गढ़वा जिला से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तूफानी ने दिन में दो बजे भाजपा की सदस्यता ली। इन सभी लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पार्टी में शामिल कराया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.