Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
पलामू : हत्या के विरोध में बंद असरदार
Published / 2024-01-19 13:12:10
पलामू : हत्या के विरोध में बंद असरदार

व्यवसायी के बेटे की हत्या के विरोध में हरिहरगंज और छतरपुर बाजार बंद, रोड जामटीम एबीएन, पलामू। जिले में व्यवसायी के बेटे शुभम कुमार की हत्या के विरोध में आज हरिहरगंज और छतरपुर बाजार बंद है। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड भी जाम कर दिया है। करीब डेढ़ घंटे से बाजार बंद है। मौके पर डीएसपी भी पहुंचे हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

झारखंड : राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
Published / 2024-01-19 13:07:04
झारखंड : राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों लेट

टीम एबीएन, रांची। कोहरे का सीधा असर रेल परिचालन पर पड़ा है। कोलकाता नई दिल्ली रेल लाइन पर कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं, जबकि कुछ को रद्द भी करना पड़ रहा है।गुरुवार को रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 17 जनवरी का भुनेश्वर राजधानी डाउन (ट्रेन नंबर 22824) 18 जनवरी को दोपहर 1 बजे 29 घंटा विलंब से कोडरमा जंक्शन पहुंचा, जबकि 18 जनवरी का भुनेश्वर राजधानी डाउन रद्द रही। वहीं 17 जनवरी को पहुंचने वाली नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 12382 गुरुवार को 21 घंटा विलंब से कोडरमा पहुंची।इसके अलावा 18623 इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस 5 घंटा 50 मिनट, 12312 कालका हावड़ा मेल तीन घंटा, 12308 जोधपुर हावड़ा 4 घंटा 30 मिनट, 13010 देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस सवा 3 घंटा, 12314 नई दिल्ली सियालदाहा राजधानी 9 घंटा, 12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी 6 घंटा 30 मिनट विलंब से कोडरमा पहुंचा। दूसरी ओर 12987 सियालदाह अजमेर एक्सप्रेस अप में रद्द रही।

सीएम का खूंटी दौरा रद होगा या फिर ईडी का बयान का कार्यक्रम!
Published / 2024-01-19 11:12:00
सीएम का खूंटी दौरा रद होगा या फिर ईडी का बयान का कार्यक्रम!

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 20 जनवरी को खूंटी दौरा प्रस्तावितअबुआ आवास योजना के लाभुकों को पैसे करेंगे ट्रांसफरटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 20 जनवरी को खूंटी दौरा प्रस्तावित है। वो यहां से अबुआ आवास योजना के लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह कार्यक्रम स्थगित भी हो सकता है।बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 20 जनवरी को खूंटी के तोरपा में कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री तोरपा से राज्य भर के अबुआ आवास योजना के लाभुकों के खाते में डीबीटी से पैसे ट्रांसफर करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी चल रही है।मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सभा एनएचपीसी मैदान में होगी। यही से वो लाभुकों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओं की भी शुरुआत होगी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित खूंटी दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं झामुमो ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को तोरपा पहुंचने के लिए आमंत्रित करना शुरू कर दिया है। उधर डीसी लोकेश मिश्रा ने बताया कि 20 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खूंटी आगमन होना है। हालांकि डीसी ने यह भी कहा कि संभावना है कि कार्यक्रम रद्द भी हो जाए, लेकिन प्रशासन की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना के लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम पैसा ट्रांसफर किये जाने की जानकारी मिली है। फिलहाल सीएम के कार्यक्रम को लेकर सीएमओ ने डिटेल्स नहीं दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री 20 जनवरी को ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे। ऐसे में यह बात कही जा रही है कि उनका खूंटी का कार्यक्रम रद्द भी हो सकता है।

हजारीबाग : डेली मार्केट में लगी भीषण आग में 20 दुकानें राख
Published / 2024-01-19 11:07:41
हजारीबाग : डेली मार्केट में लगी भीषण आग में 20 दुकानें राख

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के डेली मार्केट में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गयी। जिसमें लगभग 20 दुकान जलकर राख हो गये। घटना शुक्रवार सुबह की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।बताया जाता है कि जिन दुकानों में आग लगी है वह जूता-चप्पल, कपड़ा और श्रृंगार के हैं। आग के कारण लाखों रुपये का नुकसान व्यापारियों को हुआ है। घटना के पीछे वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है। डेली मार्केट हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र में पड़ता है। ऐसे में सदर इंस्पेक्टर ललित कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे।

विहिप ने की सूचना चिपकाने की निंदा
Published / 2024-01-18 22:16:27
विहिप ने की सूचना चिपकाने की निंदा

टीम एबीएन, रांची। 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि नूतन मंदिर में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त झारखंड सहित संपूर्ण देश के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती, महाप्रसाद वितरण के साथ दीपोत्सव का कार्यक्रम के लिए हिंदू समाज तैयारी में लगा हुआ है। परंतु रांची सहित अन्य जिलों के प्रमुख मंदिरों में दुर्भावनापूर्ण ढंग से अनावश्यक कुछ सूचनाएं चिपकाये जा रहे हैं, जिसकी विश्व हिंदू परिषद इसकी कड़ी निंदा करती है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा कि भगवान पुरुषोत्तम श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त झारखंड के सभी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, आरती, प्रसाद वितरण, दीपोत्सव का कार्यक्रम निर्बाध रूप से होगा। कार्यक्रम संचालन में विहिप सहित संघ के सभी अनुसांगिक संगठन इसमें सहयोग करेगा। डॉ साहू ने कहा मंदिरों में कार्यक्रम करने के लिए किन्हीं विशेष व्यक्ति की अनुमति की कोई आवश्यकता नहीं है। मंदिर हिन्दू समाज का होता है, अपना धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए किन्हीं को पूछने अथवा अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है।

पूर्व मंत्री सुबोधकांत और मंत्री सत्यानंद भोक्ता को मिला राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का आमंत्रण
Published / 2024-01-18 21:34:30
पूर्व मंत्री सुबोधकांत और मंत्री सत्यानंद भोक्ता को मिला राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का आमंत्रण

टीम एबीएन, रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व रांची सांसद सुबोधकांत सहाय, सत्यनारायण भोक्ता अभी राज्य में श्रम मंत्री है और राजद पार्टी से हैं। चतरा से विधायक एवं रांची महानगर कांग्रेस कमिति के अध्यक्ष कुमार राजा को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया। आज दिनांक 18.01.2024 दिन गुरुवार को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के अध्यक्ष अंतू तिर्की की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व रांची सांसद सुबोधकांत सहाय, सत्यनारायण भोक्ता अभी राज्य में श्रम मंत्री है और राजद पार्टी से हैं। चतरा से विधायक एवं रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। रांची महानगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सभी पदाधिकारीगण बहुत अच्छी शुरुआत की है। आदिवासी समुदाय के द्वारा की जा रही है। रांची का हृदय स्थल मोराबादी मैदान में एक बार फिर से जतरा के माध्यम् से आदिवासियों के 32 आदिवासियों के वर्ग को एक सूत्र में बांधने का काम किया जा रहा है जो ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के अध्यक्ष अंतू तिर्की ने कहा की आदिवासी समाज के युवा पीढ़ी अपने परंपरा, सभ्यता को छोड़कर शहरीकरण में ढलते जा रहे हैं जो उचित नहीं है जतरा के माध्यम से उन्हे ज्ञान दिया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में कोषाध्यक्ष सूरज टोप्पो, अमित मुंडा, नीलम बिरुली, विक्की करमाली, संजू प्रधान, मोहन तिर्की, सुरेश मिर्धा, पवन कुमार, प्रकाश महतो इत्यादि मौजूद थे। उक्त जानकारी राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सचिव डब्लू मुंडा (9905785740) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

सरदार इंद्रजीत सिंह और सूरज सिंह सम्मानित
Published / 2024-01-18 21:33:34
सरदार इंद्रजीत सिंह और सूरज सिंह सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। सिख पंथ की महान शख्सियत सरदार इंद्रजीत सिंह जी एवं सरदार सूरज सिंह नलवा को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने पटना साहिब में सम्मानित किया। तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के जनरल सेक्रेटरी सरदार इंद्रजीत सिंह एवं अध्यक्ष, पूर्वी भारत,तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के  सरदार सूरज सिंह नलवा को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने पटना साहिब में आज सम्मानित किया। सत्संग सभा के सचिव मनीष मिढ़ा ने बताया कि टाटा नगर निवासी सरदार इंद्रजीत सिंह नम्र स्वभाव के और बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्तित्व हैं। बचपन से ही धार्मिक कार्यों में रुचि के अलावा वे साइकिलिंग के गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं और रांची के साथ उनका विशेष लगाव है, हर वर्ष प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए रांची से पटना साहिब गई साध संगत की देखरेख की व्यवस्था में विशेष रूचि लेते हैं। सत्संग सभा की ओर से इंदर मिढ़ा ने सरदार इंद्रजीत सिंह को एवं आशु मिढ़ा ने सरदार सूरज सिंह नलवा को सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

रविवार तक सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा करें उपायुक्त संजय पोद्दार
Published / 2024-01-18 21:31:44
रविवार तक सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा करें उपायुक्त संजय पोद्दार

इस भीषण ठंड में बीमार हो रहे हैं बच्चेटीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन रांची जिला के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने रांची के उपायुक्त से रविवार तक स्कूल बंद रखने की मांग की है श्री पोद्दार ने कहा विगत दो दिनों से काफी ठंड बढ़ गयी है। रांची का तापमान 5 से 6 डिग्री और कांके का तापमान 2 से 3 डिग्री तक पहुंच गया है। स्कूल आज भी 8 बजे से खोला जा रहा है। बच्चे और शिक्षक रांची के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं इस ठंड में बच्चों को 7 बजे बस स्टॉपेज पहुंचना पड़ता है और इस समय भयंकर कुहासा भी रहता है। बच्चों को बस लेकर जाती है अत्यधिक कुहासों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इस कड़ाके की ठंड में बच्चे और शिक्षक बीमार पड़ रहे हैं। अभिभावक भी परेशान हैं। कांके क्षेत्र में पढ़ने वाले स्कूल के बच्चे का और भी बुरा हाल है। रांची के  उपायुक्त को इस पर संज्ञान लेते हुए रविवार तक सभी स्कूल को  छुट्टी घोषित करने का आदेश दें।

थोक विक्रेता संघ भी जलायेगा दीपक, लहरायेगा भगवा ध्वज
Published / 2024-01-18 21:29:21
थोक विक्रेता संघ भी जलायेगा दीपक, लहरायेगा भगवा ध्वज

झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची भी अपने कार्यालय में दीपक जलायेगा और श्रीराम ध्वज लहरायेगाटीम एबीएन, रांची। अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने अपने सदस्यों के बीच गौशाला में बनाए गए दीपक व श्री राम ध्वजा का वितरण किया। अध्यक्ष विक्रम खेतावत मानव सचिव प्रमोद सारस्वत उपाध्यक्ष अमरचंद बेगवानी, कोषाध्यक्ष सौरव कटारुका सहित अन्य पदाधिकारी ने आज थोक वस्त्र विक्रेता संघ  के अपने सदस्यों के बीच पहुंच सभी के प्रतिष्ठान में श्री राम ध्वजा लगाया व गोशाला में बने दीपक भी दिया। उन्होंने सदस्यों से 22 जनवरी 2024 को सायं 5:30 बजे अपने प्रतिष्ठान एवम आवास में भगवान श्री राम के आगमन पर दीपक जलाकर प्रकाशउत्सव मनाने का आग्रह किया। प्रतिष्ठान के बाहर एवं अपने आवास पर श्रीराम ध्वजा लगाने का भी आग्रह किया। इसके पूर्व अयोध्या से आए पूजित अक्षत भी सदस्यों के बीच निमंत्रण के रूप में दिए गये थे। उक्त जानकारी मानद सचिव प्रमोद सारस्वत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,993