Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
कोडरमा : हिन्द मार्बल्स एंड टाइल्स दुकान का उद्घाटन
Published / 2024-01-19 19:47:09
कोडरमा : हिन्द मार्बल्स एंड टाइल्स दुकान का उद्घाटन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। असनाबाद स्थित हिन्द टाइल्स एंड मार्बल दुकान का उद्घाटन किया गया। मुफ्ती नसीम काशिम ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि ऐसी दुकान के खुलने से शहर के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नही पड़ेगी। सारा सामान एक ही छत के नीचे अपने शहर में ही मिल पायेगा। वहीं दुकान के संचालक अहमद हुसैन और शाहनवाज़ राजा ने कहा कि हिन्द मार्बल्स एंड टाइल्स जो जॉनसन टाइल्स के ऑथराइज्ड डीलर है। उन्होंने बताया कि वे टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट, सेनेटरी वेयर, बाथ फिटिंग, पाइप फिटिंग, किचन मिरर आदि के थोक एवं खुदरा विक्रेता हैं। मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, हाजी गुलाम जिलानी, हाजी परवेज अहमद, मो. साजिद हुसैन, पप्पू सिंह, चंदन चक्रवर्ती, झुनु सिंह, पिंकू सहाय, सरवर खान, राजा सिंह, चांद आलम, परवेज खान, अमर सिंह, राजेश सिंह, सुबोध कुमार, विनय उर्फ बेलू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोडरमा : जलछाजन योजना का डीडीसी ने किया निरीक्षण
Published / 2024-01-19 18:50:32
कोडरमा : जलछाजन योजना का डीडीसी ने किया निरीक्षण

टीम एबीएन, कोडरमा। डीडीसी ऋतुराज ने डोमचांच एवं जयनगर प्रखंड अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बने अमृत सरोवर, ट्रेंच सह बंड, मेडबंदी, वैट, लूज बोल्डर स्ट्रक्चर, पॉलीहाउस इत्यादि का गुणवता की जांच करते हुए स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में निर्मित तालाबों के आसपास की भूमि पर फसल लगाने एवं तालाब में मछली पालन तथा इसके मेड पर सब्जी लगाने हेतु लाभुकों को प्रेरित किया। इसके साथ ही ट्रेंच सह बंड, मेडबंदी का बेहतर ड्रेसिंग करने का निदेश दिया। विदित हो की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत डोमचांच एवं जयनगर प्रखंड के 13 पंचायत के कुल 45 गांव के तकरीबन 4700 हेक्टेयर में मृदा एवं जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर जिला तकनीकी विशेषज्ञ, बीपीओ रवि शंकर, कन्हैया, अभियंता सत्यवान, रामा शंकर पाल, सुधीर कुमार, लाभुक् त्रिलोकी महतो, रामदेव महतो, अयोध्या प्रसाद, सुरेश तुरिया आदि उपस्थित थे।

दिल्ली पैरेड में कोडरमा की सुषमा होंगी शामिल
Published / 2024-01-19 18:48:36
दिल्ली पैरेड में कोडरमा की सुषमा होंगी शामिल

विशेष अतिथि के रुप में हुआ है चयनटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। पतंजलि परिवार में बहुत हर्ष की बात है की गणतंत्र दिवस के परेड में दिल्ली जा रही है। विशेष अतिथि के रूप में कोडरमा की योग शिक्षिका सुषमा सुमन का चयन हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर झारखंड के आयुष विभाग ने सुषमा सुमन का चयन किया है। सुषमा सुमन ने बताया कि यह सम्मान पूरे कोडरमा जिला वासियों के लिए है। विगत 20 वर्षों से लाखों व्यक्तियों के बीच में जाकर गांव शहर वनवासी आदिवासी जंगल वासी सभी लोगों के बीच में जाकर योग शिविर का कार्य किया। आज उसी का फल हमें मिला है। सुषमा सुमन ने बताया की स्वामी रामदेव महाराज को कोटि-कोटि नमन करता हूं कि हमें एक साधारण व्यक्ति को एक अच्छे इंसान बनने के लिए ज्ञान और उत्साह दिया। सुषमा सुमन कोडरमा से रांची 22 की रात को निकलेगी और 25 जनवरी की रात को कैबिनेट मंत्री के साथ बैठक में भाग लेगी। इस उपलबधि के लिए सुषमा सुमन को कई लोगों ने बधाई दी है।

सेक्रेड हार्ट के छात्रों का सार्वांगीण विकास प्राथमिकता : प्रमोद
Published / 2024-01-19 18:35:17
सेक्रेड हार्ट के छात्रों का सार्वांगीण विकास प्राथमिकता : प्रमोद

सेक्रेड हार्ट स्कूल प्रबंधन समिति की बैठकटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सेक्रेड हार्ट स्कूल विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक विद्यालय के मीटिंग हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा और संचालन निर्देशक प्रमोद कुमार ने किया। बैठक में विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, सीबीएसई द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा का सेंटर सेक्रेड हार्ट स्कूल में दिया गया है, जिसे सफलतापूर्वक संचालित करने, अपने विद्यालय की वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन समेत अन्य बातों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा दिल्ली में आयोजित जी-20 शिक्षा शिखर सम्मेलन में सेक्रेड हार्ट स्कूल को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर आठवां स्थान मिलने तथा जिला स्तर पर पहला स्थान मिलने पर हर्ष जताया गया। जापान ऑन कैनवस परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की दो छात्राओं हंसिका रानी और स्वीटी कुमारी का चयन होने पर दोनों को बधाई दी गयी और खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान जी-20 शिक्षा शिखर सम्मेलन में विद्यालय की बड़ी उपलब्धि पर प्रबंधन समिति के द्वारा निदेशक प्रमोद कुमार और प्राचार्य प्रमोद शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने समिति के प्रति आभार जताया और कहा कि विद्यालय का प्रयास छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर हमेशा से रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में नई शिक्षा नीति के तहत एनसीएफ के आधार पर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। निदेशक प्रमोद कुमार ने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। बैठक में समिति के पदाधिकारी और सदस्यों की ओर से भी कई सुझाव आए, जिस पर अमल किए जाने की बात कही गयी। बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद आरिफ अंसारी, निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेंद्र मिस्त्री, फखरुद्दीन अली, मोहम्मद परवेज, ममता वर्मा, मौसमी विश्वास, मोहम्मद असित, अजीत कुमार, छात्र प्रतिनिधि अंशिका सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, सुभय कुमार, मनोज कुमार पांडेय समेत विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य लोग मौजूद थे।

सीएम के समर्थन में आदिवासी संगठनों के लोग पहुंचे राजभवन
Published / 2024-01-19 18:24:06
सीएम के समर्थन में आदिवासी संगठनों के लोग पहुंचे राजभवन

सीएम हेमंत से ईडी की पूछताछ के विरोध में राजभवन पहुंचे विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोगटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बार-बार की जा रही पूछताछ के खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठन आज राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। परंपरागत हथियारों के साथ प्रदर्शन करने पर प्रशासन की रोक के बावजूद विभिन्न आदिवासी संगठन के लोग राजभवन के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे हुए हैं। वे तीर-धनुष, कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों के साथ राजभवन पहुंचे हैं। नाराज लोगों का कहना है कि जिस तरह से ईडी एक आदिवासी मुख्यमंत्री को परेशान कर रही है, उसके खिलाफ चेतावनी देने के लिए वे राजभवन आये हैं।बता दें कि 20 जनवरी को ईडी के अधिकारी जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करने वाले हैं। यह पूछताछ सीएम आवास में होगी। इसे देखते हुए ईडी कार्यालय से लेकर सीएम आवास तक सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किये गये हैं।

रांची स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटी इंडिया अवार्ड
Published / 2024-01-19 18:20:35
रांची स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटी इंडिया अवार्ड

बेस्ट ग्रीन बिल्डिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए रांची स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटी इंडिया अवार्डटीम एबीएन, रांची। झारखंड में बन रही रांची स्मार्ट सिटी को बेस्ट ग्रीन बिल्डिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए स्मार्ट सिटी इंडिया अवार्ड मिला है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 31वें कन्वर्जेंस इंडिया और 9वें स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में रांची को सम्मानित किया गया।19 जनवरी को कन्वर्जेंस इंडिया कार्यक्रम में रूस के मास्को शहर के मंत्री सर्गेई चेरेमिन ने झारखंड के अधिकारियों को यह सम्मान प्रदान किया। रांची स्मार्ट सिटी की ओर से सीईओ अमित कुमार और जीएम (टेक्निकल) राकेश कुमार नंदक्योलियार ने सम्मान ग्रहण किया। यह अवार्ड स्टेट ऑफ ऑर्ट ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए दिया गया है।

21 को रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का जिला अधिवेशन सह पदस्थापना समारोह की तैयारियां पूरी
Published / 2024-01-19 17:54:52
21 को रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का जिला अधिवेशन सह पदस्थापना समारोह की तैयारियां पूरी

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार लेंगे शपथ ग्रहणटीम एबीएन, रांची। 21 जनवरी को रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का जिला अधिवेशन सह पदस्थापना समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी है।जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष कमल कुमार केडिया एवं स्वागत मंत्री पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला अधिवेशन सह पदस्थापना समारोह 21 जनवरी, दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2024-26 के लिए अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ, उद्घाटनकर्ता हटिया विधायक नवीन कुमार जायसवाल, सम्मानित अतिथियों में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीरा बथवाल, अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार केडिया सहित नगर के कई प्रतिष्ठित गणमाण्य लोग उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। जिला अधिवेशन में 101 नये सदस्य बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है एवं जनसेवा कार्य का प्रारंभ एक सामाजिक संस्था को जरूरतमंद बच्चों की देखभाल हेतु एक माह का राशन देकर किया जायेगा। अधिवेशन में शामिल होने वाले सबों के बीच दीपों का भी वितरण किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने सभी सदस्यों से जिला अधिवेशन सह पदस्थापना समारोह में भाग लेने की अपील की है।

प्रकाश पर्व में शामिल होने पटना गये सत्संग सभा के 191 श्रद्धालु वापस रांची पहुंचे
Published / 2024-01-19 17:47:26
प्रकाश पर्व में शामिल होने पटना गये सत्संग सभा के 191 श्रद्धालु वापस रांची पहुंचे

टीम एबीएन, रांची। पटना में प्रकाश पर्व में शामिल होने गये गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के 191 श्रद्धालुओं का जत्था आज वापस रांची पहुंचा। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के 191 श्रद्धालुओं का जत्था पटना में प्रकाश पर्व में शामिल होने के बाद आज 19 जनवरी, शुक्रवार को सुबह वापस रांची पहुंचा। यह जत्था कल रात पटना से हटिया पटना ट्रेन द्वारा रवाना हुआ और आज सुबह हटिया स्टेशन पहुंचा। पटना गये जत्थे ने पटना साहिब में प्रकाश पर्व के उपलक्ष में निकाली गयी बड़ी प्रभातफेरी, नगर कीर्तन तथा प्रकाश पर्व के दीवान में अपनी हाजिरी भरी।रांची से यह जत्था सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, इंदौर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, मोहित मुंजाल एवं चंदन गिरधर के नेतृत्व में 14, 15 एवं 16 जनवरी को अलग-अलग जत्थे में ट्रेन एवं बस से रवाना हुआ था।सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि जत्था के आज रांची पहुंचने के बाद सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कल 20 एवं परसों 21 जनवरी को विशेष दीवान सजाये जायेंगे।20 जनवरी, शनिवार को सुबह का दीवान 8 से 10:30 बजे तक और रात का दीवान 8 से 12:30 बजे तक सजेगा और 21 जनवरी, रविवार का दीवान सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक सजेगा.सभी दीवानों की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा। इस दीवान में शिरकत करने के लिए सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई जसप्रीत सिंह जी विशेष रूप से रांची पहुंच रहे हैं।सत्संग सभा के सभी कार्यक्रमों का यूट्यूब चैनल मेरे साहब पर सीधा प्रसारण किया जायेगा और 21 जनवरी को गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जायेगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। बताते चलें कि  इस दीवान में शिरकत करने के लिए सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई प्यारा सिंह जी दिल्ली वाले रांची पहुंच रहे हैं।

प्रभु श्रीराम के कार्य में कभी कमी नहीं होती : दीपक प्रकाश
Published / 2024-01-19 17:40:34
प्रभु श्रीराम के कार्य में कभी कमी नहीं होती : दीपक प्रकाश

टीम एबीएन, रांची। श्रीराम भरत मिलाप समिति डोरंडा के कार्यालय के जीर्णोद्धार हेतु राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने अपने सांसद निधि से 14.50लाख रुपया निर्गत करवाए। शिलान्यास के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया शाल एवं राम दरबार का चित्र देकर।इस अवसर पर सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि डोरंडा राम भक्तों का एक महत्वपूर्ण राजधानी के हृदयस्थली में स्थान है और उन्होंने भी अपना बचपन इस क्षेत्र में समय बिताया है और इस कार्यालय की झज्जर स्थिति को देखकर उन्हें हमेशा यह लगता था कि यहां एक भव्य भवन होना चाहिए।श्री राम भरत मिलाप के सदस्य रामकाज में लगे हुए हैं और रामकाज में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती और यहां बनने वाले भव्य भवन में अगर आगे भी मद की आवश्यकता होगी तो वह देने को तैयार हैं परंतु एक भव्य भवन यहां बने ऐसी उनकी इच्छा है। इस अवसर पर हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनकल्याण के कार्य में लगे रहती है और हमेशा ऐसा कार्य करती है जिससे ज्यादा से ज्यादा जनता को लाभ हो और यहां भवन बनने से आने वाले समय में जनता को बहुत फायदा होगा और भव्य भवन बनाने में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी।कार्यक्रम में श्री राम भरत मिलाप समिति के संरक्षक बीके विजय, सरदार अशोक सिंह, पुरुषोत्तम दास, जय नारायण विजय, सुरेश प्रसाद, सोहन राम अध्यक्ष रोहित शारदा महामंत्री अमित गुप्ता नम्रता सोनी कोषाध्यक्ष प्रकाश बर्मन, कुमुद पांडे, उपाध्यक्ष विनय ठाकुर, पीयूष विजयवर्गीय, ऋषि शारदा, प्रिया सिन्हा, जितेंद्र बरनवाल, देवराज बर्मन, अनिल विजय, प्रदीप वर्मा, अनूप बर्मन, कुंदन सिन्हा, मयंक विजय, शंभू गुप्ता, राजू पाल, इस्निड रंजन, शैलेश सिंह, सुनील विजय, संजय कुमार सिंह, सरवन कुमार, राजेश वर्मा, रेखा पासवान, रेणुका पासवान, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा डोरंडा मंडल की अध्यक्ष अनीता मोटे एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष विवेक कुमार अपने सदस्यों के साथ एवं अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,721