स्मार्ट कक्षाओं के साथ मिल रही है शिक्षा, बच्चे भी बन रहे है स्मार्ट : प्राचार्या रश्मिटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। रांची पटना मुख्य मार्ग पर स्थित द रामेश्वर वैली स्कूल में विद्यालय का चौथा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री व कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने शिरकत किया।मुख्य अतिथि के अलावा स्कूल के चेयरपर्सन चन्दन कुमार बर्णवाल, अनिल कुमार पाण्डेय, उर्जा फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्भू कुमार बर्णवाल, निदेशक प्रवीण कुमार, प्राचार्या रश्मि ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जविलत कर किया गया। वहीं शिक्षिका श्रृष्टि पाठक ने मुख्य अतिथि का स्वागत राम मंदिर का मोमेंटो व शाल दिलवाकर व अन्य उपस्थित अतिथियों का अभिवादन व स्वागत फ्लावर पॉट व उपहार दिलवाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का मुख्य मूलमंत्र शिक्षा है। उन्होंने कहा कि द रामेश्वर वैली स्कूल क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और उच्च शिक्षा स्मार्ट तरीके से प्रदान कर रही है जैसा कि बड़े शहरों में उपलब्ध होता है साथ ही साथ खेल, योग, नृत्य, जैसे शिक्षा भी बच्चों को मिल रही हैं।उन्होंने विद्यालय के निदेशक प्रवीण कुमार व प्राचार्या रश्मि बर्णवाल को बधाई देते हुए कहा कि शहर में शिक्षा की अलख जलाने के लिए विद्यालय चलाना अपने आप में महत्वपूर्ण काम है। उन्होंने बच्चों के द्वारा दिये गये शैक्षणिक प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान संदर्भ में शिक्षा रटन्त प्रणाली पर आधारित न होकर क्रियान्वयन पर आधारित है ताकि विद्यार्थी ने जो कुछ सीखा है, वह बेझिझक सबके समक्ष प्रकट कर सके। छात्र नेतृत्व सम्मेलन (SLC) भी शिक्षा को ऐसा ही मंच प्रदान करता है। द रामेश्वर वैली स्कूल ने छात्र शैक्षणिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जिसमें कक्षा पहली से नवम तक के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। छात्रों ने प्रत्येक विषय का एक छोटा-सा प्रकरण लेकर उसे शिक्षण सामग्री की सहायता से रोचक ढंग से पढ़ाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के भीतर आत्मविश्वास तथा आत्मनिर्भरता के गुण को उभारकर उनकी विषय के प्रति समझ का आकलन करना था। वहीं विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और विद्यालय परिवार को बधाई दी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अलावा विशिष्ट अतिथि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बी एन पी बर्णवाल, योग गुरु सुषमा सुमन, प्रदीप सुमन, समाजसेवी राखी भादानी, सी पी प्रोग्रेसिव स्कूल के डायरेक्टर तौफीक हुसैन, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, समाजसेवी विशाल भदानी, समाजसेवी रमेश सिंह, समाजसेवी शिवेन्द्र नारायण सिन्हा, ईश्वर मोदी, मंजू बर्नवाल, विजय लक्ष्मी पांडेय व प्रचार्या सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालय के बच्चों के द्वारा दी जा रही प्रस्तुति की सराहना किया।वहीं विद्यालय की शिक्षिका एकता तिवारी ने कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रगति के साथ साथ उपलब्ध सुविधाओं को सबों के समक्ष रखा। साथ ही इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा हिंदी व अंग्रेजी नाटक, नृत्य, रामायण पर आधारित नाट्य रूपांतरण सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। रामायण नाट्य प्रस्तुति में स्कूल की छात्रा श्रीनिका ने सीता व तेजस ने राम एवं हनुमान के रूप में सौरभ और पियूष ने रावण की भूमिका निभायी, जिसे अभिभावकों ने काफी पसंद किया।स्टूडेंट लेड कान्फ्रेंस बना आकर्षण का केंद्रवार्षिकोत्सव समारोह में स्टूडेंट लेड कान्फ्रेंस आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिसमें स्कूल के कक्षा एक से नवम तक के बच्चों के 18 समूह ने भाग लिया। यह विधि एजुकेशन का नवाचार है। इसमें बच्चे स्कूल में सीखे गये किसी एक टॉपिक को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। वहीं कार्यक्रम में आये परिजनों ने विद्यार्थियों की इस गतिविधि की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने की अपेक्षा की।वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्कूल प्रचार्या रश्मि बर्नवाल ने कहा कि हम बच्चों को हरसंभव सभी सुविधाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जो प्रस्तुति बच्चों ने दी है , जिसके द्वारा छात्रों ने अपनी शैक्षणिक प्रगति का प्रदर्शन किया, अपने सीखने के अनुभवों का स्वामित्व लिया और अपने माता-पिता को दिखाया कि वे क्या जानते हैं और स्कूल में क्या सीख रहे हैं।स्मार्ट कक्षा आज के आधुनिक युग में किसी भी विषय वस्तु को बड़े ही आसान ढंग से समझाने का एक स्मार्ट तरीका है। जिसमें हम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते हैं जैसे कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर, स्मार्ट बोर्ड, स्पीकर आदि। इन उपकरणों की मदद से स्मार्ट कक्षा तैयार कर के हम बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की ओर तत्पर हैं। स्मार्ट कक्षा से बच्चों को अनेक विषयों को समझने व शिक्षकों को समझाने में आसानी होगी।वहीं स्कूल डायरेक्टर प्रवीण कुमार ने सबों को धन्यवाद दिया और कहा कि हम निरंतर बच्चों और अभिभावकों को बेहतर शिक्षा के साथ साथ बेहतर वातावरण देंगे ताकि हमारे बच्चे जिस जगह भी जाएं वहां अपने विद्यालय द रामेश्वर वैली स्कूल एवम माता पिता की एक पहचान बनें। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा मानना है कि बच्चों को सीखने को दृश्यमान होना चाहिए और छात्रों को अपनी प्रगति को स्पष्ट करने और सवालों के जवाब देने में सक्षम होना चाहिए, जिसके लिए हम हमेशा प्रयासरत रहेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक अनिल पाण्डेय, आकाश कुमार, सागर कुमार, सुदय कुमार, विकास कुमार, सुरज प्रताप, सिम्मी, सूर्यानारायण व शिक्षिका एकता तिवारी, मनाली, श्रुति, प्रीति अजमानी, दिव्या, साची चौधरी, सीमा, शीतल, प्रज्ञा ने अहम योगदान दिया।
टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष ज्ञान शंकर ने छतरपुर के व्यापारी शुभम कुमार की हत्या की कड़ी शब्दों में निंदा की है। श्री शंकर ने कहा झारखंड में व्यापारी परेशान है। प्रतिदिन कहीं न कहीं वैश्य समाज के लोगों की हत्याएं हो रही है और सरकार मौन है।प्रदेश के महामंत्री संजय चौधरी ने कहा झारखंड में गुंडाराज कायम हो गया है। लगातार झारखंड में वैश्य समाज के लोगों की हत्याएं हो रही है। सरकार और प्रशासन इसे रोकने में नाकाम है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों में प्रशासन का भय समाप्त हो गया है।सम्मेलन के रांची जिला के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने सरकार से मांग करते हुए कहा शुभम कुमार के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करें। अगर इसी तरह वैश्य समाज की हत्याएं होती रही, तो पूरे राज्य में आंदोलन होगा और आने वाले समय में सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।
मांस मछली और शराब दुकान भी बंद रहेसांसद सेठ ने 22 तारीख को सभी लोगों से रामकाज में लगने की अपील कीटीम एबीएन, रांची। सांसद सेठ ने 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन रांची के सभी व्यवसाईयों से अपने प्रतिष्ठान को बंद रखने की अपील की है। साथ ही 22 तारीख को मांस मछली और शराब की बिक्री पर भी रोक लगाने की मांग की।सांसद सेठ ने मांस मछली बेचने वालों से 22 तारीख को स्वेच्छा से अपनी दुकान बंद रखने की अपील की है। जबकि शराब का कारोबार खुद सरकार कर रही है सरकार को भी 22 तारीख को शराब बंद रखने का आदेश निकालना चाहिए।सांसद सेठ ने कहा 500 साल के प्रतीक्षा के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है 22 तारीख को सारा देश राममय होगा। श्री सेठ ने 22 तारीख को अपने-अपने घरों में दीपावली, रामनवमी मनाने की अपील करते हुए कहा पूरा भारत अयोध्या मय हो गया है सभी सभी लोगों में काफी उत्साह और उमंग है। क्या शहर, क्या गांव, सभी अपने-अपने स्तर से मंदिर हो या घर, मोहल्ला हो या शहर, पूरा भगवामय हो गया है। हम सब इस पल का साक्षी बना रहे हैं यह हमारे लिए सौभाग्य का पाल है। सांसद सेठ ने 22 जनवरी को लोगों से अपील करते हुए कहा सभी लोग रामकाज में लगे।
टीम एबीएन, रांची। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज सुबह दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में पटना साहिब में प्रकाश पर्व में शामिल होने गए श्रद्धालुओं के जत्थे के रांची वापस लौट के बाद आज पहला दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा आसा दी वार कीर्तन से हुई, तत्पश्चात उन्होंने तहीं परकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो... एवं वाहो वाहो गोबिंद सिंह जी, कलगियां वाले गोविंद सिंह जी... शबद गायन किया।प्रकाश पर्व में विशेष रूप से दिल्ली से शिरकत करने पहुंचे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई प्यारा सिंह एवं साथियों ने सुबह 9 बजे से 10:15 बजे तक मैं हूं परम पुरख कउ दासा देखन आयो जगत तमासा... तथा नस वंझऊ किलविखो करता घर आया... शबद गायन कर श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में डुबो दिया।श्री आनंद साहब जी के पाठ, गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्दर सिंह द्वारा अरदास, हुक्मनामा एवं कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति सुबह 10:30 बजे हुई। दीवान समाप्ति के उपरांत साध संगत के लिए नाश्ते का लंगर चलाया गया। सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि आज रात का दीवान रात 8 बजे से 11:30 बजे तक सजेगा और दीवान समाप्ति के पश्चात गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा। कल रविवार का दीवान सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 तक सजेगा। मौके पर गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा।आज के दीवान में अर्जुन देव मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, सुरेश मिढ़ा, हरगोविंद सिंह, अशोक गेरा, अमरजीत गिरधर, चरणजीत मुंजाल, वेद प्रकाश मिढ़ा, बिनोद सुखीजा, नानक चंद अरोड़ा, महेंद्र अरोड़ा, सरदार भूपेंद्र सिंह, अनूप गिरधर, रिक्की मिढ़ा, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, हरीश मिढ़ा, राकेश गिरधर, किशोर मिढ़ा, पंकज मिढ़ा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, नरेश मक्कड़, रमेश गिरधर, उमेश मुंजाल, मनीष मल्होत्रा, नीरज सरदाना, हरिश तेहरी, मनीष गिरधर, अमर सिंह मुंजाल, शीतल मुंजाल, मंजीत कौर, रेशमा गिरधर, नीतू किंगर, दुर्गी देवी मिढ़ा, खुशबू मिढ़ा, बिमला मिढ़ा, रजनी तेहरी, इंदु पपनेजा, नीता मिढ़ा, गरिमा पपनेजा, मीना गिरधर समेत अन्य शामिल हुए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
अयोध्या राम मन्दिर की प्रतिमा प्रतिष्ठा की पूर्व सन्ध्या पर कांके डैम में होगी राम सह गंगा आरतीसांसद संजय सेठ और विधायक होंगे शामिलकल शाम कांके डैम में गोबर के दीपक की जगमगाहटभक्त जन भी पांच पांच दीपक लेकर आयें : पं रामदेवदोपहर 3 बजे से 5 बजे तक भजन संध्याटीम एबीएन, रांची। कांके रोड सीएमपीडीआई गेट के सामने कांके डैम में 21 जनवरी को भजन संध्या और राम सह गंगा आरती का आयोजन किया गया है। श्री बगलामुखी ब्रह्म विद्या संस्थान, रांची ने यह आयोजन किया है। संस्थान के सचिव पं रामदेव पाण्डेय ने बताया कि अक्टूबर 2018 में झारखंड में पहली बार गंगा आरती का आयोजन इसी स्थल पर हुआ था, किन्तु कोरोना के कारण कार्यक्रम विराम ले लिया था। इसमें स्थानीय कलाकार आरती किया जा रहा है, इसके आयोजन में आलोक कुमार की महती भूमिका रही थी और इस बार भी है।कलाकरों में रजनीश पाठक, मेघा पाण्डेय, मंगलम कुमार, अभिजीत पाण्डेय, विद्या राज पाण्डेय होंगे। दोपहर तीन बजे धर्मेंद्र कुमार राय और भजन मण्डली के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा। इस अवसर पर संस्था के द्वारा शाहीवाल गाय के गोबर से बने दीपक, धुपबती का प्रयोग किया जायेगा। यह भी झारखंड में पहली बार स्थानीय गोबर और कलाकार के द्वारा बना है।कार्यक्रम में रांची सांसद संजय सेठ, कांके विधायक समरी लाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहेंगे। इसी दल के द्वारा 22 जनवरी को शाम 7 बजे श्री राम जानकी मंदिर हाउसिंग कालानी बरियातू में राम आरती का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी पं रामदेव पाण्डेय ने दी।
खूंटी में सड़क हादसा, एक बाइक सवार की मौत, दो घायलएबीएन न्यूज नेटवर्क, कर्रा। खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-डोड़मा मुख्य पथ पर सोटेया मोड़ में हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान लिमड़ा गांव निवासी सुजल कच्छप (17 वर्ष) के रूप में की गयी है। घायलों में लिमड़ा गांव के ही अनुज कुजूर और प्रकाश उरांव शामिल हैं। जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक पल्सर में सवार होकर बाला मोड़ से लिमड़ा वापस आ रहे थे। इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी।
पेशरार प्रखंड के ग्रामीणों के बीच गुरुकुल की ओर से बांटा गया 100 से अधिक कंबलकंबल प्राप्त करने वाले में बुजुर्ग महिलाओं की संख्या उल्लेखनीयटीम एबीएन, लोहरदगा। समय पर सहयोग करना ही सच्चा सहयोगी कहलाता है। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिहार-झारखंड क्षेत्रीय समिति के सेवा प्रमुख प्रचारक अजय कुमार ने कहीं। वह लोहरदगा के गुरुकुल शांति आश्रम के द्वारा पेशरार प्रखंड के में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कंबल वितरण समारोह में पेशरार प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक गांव के जरूरतमंद नागरिक पहुंचे थे। इसमें बुजुर्ग महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय थी।इस मौके पर आचार्य शरदचंद्र आर्य ने कहा की समाज में दानदाताओं की कमी नहीं है। वह जरूरतमंदों को सहयोग देने में तत्पर रहते हैं। हमारे जैसे गुरुकुल संचालित करने वाले समाज के असहाय, बुजुर्ग, जरूरतमंदों नि:शक्त लोगों को उनके सहयोग को देखकर एक सेतु का काम किया जाता है।यही वास्तविक मानवता है। मानवता की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य ही नहीं धर्म भी है।इस मौके पर कार्यक्रम को लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव, दीपक कुमार, सुखदेव मुंडा, महादेव उरांव, बरतिया नगेशिया, परमेश्वर नगेशिया, सुखनाथ नगेशिया, बुधराम नगेसिया, सरतू नगेसिया, फुलमानिया नगेशिया, करमचंद नगेशिया, विलेंद्र, वीरसमुनि उरांव, राजमनी नगेशिया,ललिता उरांव, बलकू उरांव, रामप्रसाद प्रजापति, जयराम उरांव, बंधन लोहार, रंजीत नगेसिया आदि ने संबोधित किया।ग्रामीणों ने कहा की आश्रम के द्वारा हम गरीबों को सहयोग देकर इस कड़कड़ाती ठंड में राहत पहुंचाने का काम किया गया है। हम सदैव आश्रम और आचार्य शरदचंद्र आर्य का आभारी रहेंगे कि लोहरदगा शहर से 40 किलोमीटर दूर आकर हम सबों को कंबल दिया। बच्चों को मिठाइयां दी। 100 से अधिक कंबल देकर बाद राहत पहुंचा गया है। पहाड़ में इस समय 3 से 4 डिग्री चल रहा है। ऐसे में यह कंबल व्यक्ति व्यक्ति को गर्माहट देने का काम करेगा।
टीम एबीएन, रांची। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्याधाम प्राण प्रतिष्ठा की झारखंड में मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी के द्वारा किया जा रहा है। मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी ने बताया कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी के दिन पूरे झारखंड प्रांत में मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा भव्य रूप से मंदिर में कार्यक्रम किया जायेगा। उस दिन मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों के द्वारा मंदिरों में सुन्दरकाण्ड का पाठ, हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात महाआरती का आयोजन की तैयारी की जा रही हैं। इसके पूर्व पूज्य अक्षत वितरण से लेकर मंदिर की स्वच्छता में बहनों का महत्वपूर्ण श्रमदान हो रहा है। मौके पर रांची में चंदा सिंह, श्वेता सिंह, राखी सिंह, उषा सिंह, डॉली सिंह, सीमा शर्मा, ललिता मिश्रा, सलोनी जी, रेखा रंजन, उषा देवी, सुनीता पाण्डे, साहेबगंज से शशि शर्मा के नेतृत्व रामगढ़ से अनामिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में रांची ग्रामीण से रीता गुप्ता, इन्द्राणी, रंजु साहु, जमशेदपुर से बबली सोनम, पूनम रेड्डी गुमला से गंगा, शैल देवी, पूनम देवी एवं अन्य दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति के लोग उपस्थित थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी और श्री राम संकीर्तन मंडल के द्वारा शहर के सभी सनातन धर्म प्रेमियों के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन श्री सत्यनारायण मंदिर खुदरा पट्टी में किया जा रहा है। इस अवसर के लिए मंदिर प्रांगण में एक मनमोहक राम दरबार ग्रिजली विद्यालय के छात्रों ने अपने शिक्षक दीपक पांडेय के नेतृत्व में बनाया है। यह जानकारी मंदिर प्रबंधन के सदस्य मनीष कपसीमे, राजेश कपसीमें, गौरीशंकर कपसीमें, अविनाश कपसीमे, राहुल कपसीमे ने दी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे से अखंड दीप प्रज्वलित की जायेगी। तत्पश्चात श्री राम संकीर्तन मंडल एवं कोडरमा जिले के अन्य भजन मंडली के द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति की जायेगी। वहीं 23 जनवरी अपराह्न 12 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक महिला मण्डल सामन्तो काली मंदिर के सहयोग से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया जायेगा। सामूहिक सुंदर कांड पाठ दोपहर 3 बजे से की जायेगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए सतीश भदानी, रवि कपसीमे, अविनाश सेठ, संजय अग्रवाल, अरविन्द चौधरी, सचिन कपसीमें, बब्लू सिंह, राकेश राजपूत, बिनोद चौरसिया, रवि दाहिमा, राजेश गुप्ता, ज्योति पहाड़ी, आशीष कपसीमे, प्रेम मेहता, नवीन सिन्हा, पंकज पाण्डेय आदि सक्रिय रुप से लगे हुए हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.