टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के किशोरगंज चौक स्थित शक्ति आश्रम विश्व हिन्दू परिषद प्रांत कार्यालय में अयोध्या में श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कार्यालय परिसर पर अवस्थित दुर्गा माता की मंदिर पर भव्य पूजा अर्चना, आरती एवं वैदिक अनुष्ठान पुरोहित नवीन पांडेय ने संपन्न कराया। अयोध्या में जब भव्य दिव्य श्रीराम मंदिर में राम लला की प्रथम आरती होने लगी तो उपस्थित सभी लोगों ने टीवी के सामने खड़े होकर राम लला की आरती में शामिल हो गये। आरती संपन्न होने के बाद प्रसाद स्वरूप भव्य भंडारा किया गया, जहां सैकड़ों भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो ने बताया कि झारखंड के गांव-गांव में लगभग इक्यावन हजार से अधिक मंदिरों पर आज कोई न कोई धार्मिक अनुष्ठान हुए। पूरा प्रदेश आज राममय हो गया है। आगे उन्होंने कहा पांच सौ वर्षों के लंबे संघर्ष एवं लाखों रामभक्तों के बलिदान के बाद यह शुभ घड़ी आर्यी है और इस खुशी में आज पूरे प्रदेश में भव्य दीपोत्सव मनायी जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यरूप से विहिप प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, विभाग सेवा प्रमुख रविशंकर राय, महानगर उपाध्यक्षा डॉ ज्योतिका श्रीवास्तव, महानगर सहमंत्री विश्वरंजन कुमार, रेणु अग्रवाल, तड़ित राय, टिंकू जी, ज्ञान जी, विपिन जी, कपिल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। हटिया चौक के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और श्री रामनवमी श्रृंगार समिति हटिया ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। श्री रामलला की आरती के बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर हटिया चौक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने सभी रामभक्तों को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी।इस आयोजन में डॉ प्रेम प्रकाश मिश्र, मनमोहन मिश्र, राम मनोज, पारस प्रसाद, मंजू सिंह, रीना सिंह, कार्तिक महतो, महावीर महतो, नर्मदेश्वर मिश्र, विशेश्वर ठाकुर, कृत नारायण प्रसाद, मनोरमा मिश्रा, विजय मिश्र, मुकेश गिरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन,झुमरीतिलैया। श्री श्याम महिला कमेटी के तत्वावधान में 22वां निशान यात्रा रविवार को एकादशी को लेकर झुमरीतिलैया के झण्डा चौक स्थित दुर्गा मंदिर से निकाला गया।मंदिर में पूजा अर्चना पंडित जीवकांत झा ने कराई।इसके बाद सुसज्जित वाहन में बाबा श्याम का दरबार सजाया गया।जिसमें महिला और पुरूष निशान लेकर शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए पानी टंकी रोड स्थित श्याम मंदिर पहुचकर सम्पन्न हुई। रास्ते मे निशान यात्रियों ने कभी राम बन कर कभी श्याम बन कर चले आना प्रभु...राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराउ गली गली ... जैसे भजन ने श्रद्धालु भक्त झूमते रहे।वही हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा के शहर से गुंजयमान होता रहा।इस निशान यात्रा में सुशीला देवी,अंजुला खाटूवाला, पिंकी खेतान,अंजना केडिया, रश्मि गुटगुटिया, सुमन सर्राफ, प्रीति गुटगुटिया,सारिका केडिया, पूजा केडिया, अमर लता देवी,मूली जोशी,गुड्डा कुमारी,बबिता जोशी,मधु शर्मा,रश्मि शर्मा,रितेश कुमार,पवन शर्मा,रवि कुमार आदि मौजूद थे।वही देर शाम श्याम मंदिर में ताली कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम बाबा श्याम बाबा तेरे पास आये है चरणों मे अरदास लाये है.....खाटुवाले श्याम तेरे चरण में आ गया प्रभु रूप तेरे नैनो में ....जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्त झूमते रहे।इस अवसर पर बाबा के श्रृंगार भगवान राम के अयोध्या में उद्घाटन को ले केसरिया रंग के रूप में किया गया।मौके पर ताली कीर्तन में शान्ती देवी खेतान,महावीर खेतान,हिमांशु केडिया, संजय पिलानिया, संतोष लड्डा, विपुल चौधरी, संजय रदेड़ी, विष्णु चौधरी, संदीप हिसारिया, मनोज पिलानिया आदि कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। एकादशी को ले कोडरमा जंक्शन कई श्रद्धालु भक्त से राजस्थान की खाटूधाम पूजा अर्चना के लिए पहुँचे है।
टीम एबीएन रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वव्यापी आध्यात्मिक तथा सामाजिक संस्था है। जिसकी स्थापना परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी द्वारा सन 21 सितम्बर 1961 को की गयी थी। तब से समूह जनसेवा, विश्वशान्ति तथा सर्वधर्म समन्वय जैसे मूलभूत उद्देश्यों के साथ निरन्तर कार्य कर रही है।श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा राँची में श्री राम जन्मभूमि मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसमे निम्नांकित कार्यक्रम किये जायेंगे:1. प्रातः 7.00 बजे से साफ-सफाई, श्रमदान और साज-सज्जा2. मध्याह्न 12.00 बजे से 2.00 बजे तक अखण्ड संकीर्तन3. संध्या 6.30 बजे से 1001 दीपों के साथ दीपोत्सव4. रात्रि 8.30 बजे से प्रसाद वितरण
प्रेस विज्ञप्ति:-टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) द्वारा ग्राम - मलगो, लापुंग, राँची के पंचायत सचिवालय भवन में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुवात श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं वर्तमान अध्यक्ष परमपूज्य संभव राम जी के तस्वीर के विधिवत आरती-पूजन के साथ की गई। शिविर में राँची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. उत्तपल कुमार एवं सी. एच. सी. लापुंग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिलीप कुमार उराँव, डॉ. माधवी कुमारी, लाल प्रवीन सिंह, राजीव माँझी, प्रवीण सिंह, नीलम आइन्ड और श्रवण सिंह ने चिकित्सीय सेवा उपलब्ध की।चिकित्सा शिविर प्रातः 10.00 बजे से संध्या 4.00 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में मलगो ग्राम के हादिर टोली, पत्रा टोली, कोड़ा टोली, झिकि, माड़ी, कोड़ा टोली इत्यादि गांवों से लगभग 236 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा दी गयी।ज्ञात हो कि शिविर के आयोजन के लिए ग्राम - मलगो, लापुंग एवं आस पास के छेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था।शिविर में ग्राम - मलगो की मुखिया - श्रीमती सुगि मुंडाइन् एवं उनके पती श्री राम प्रसाद साहू भी सम्मलित हुए।लापुंग से श्री कमलेश साहू, श्री विकास नाग, श्री सौरभ कुमार साहू, श्री रविन्द्र साहू, श्री शशि साहू, श्री अमित साहू एवं श्री गजेन्द्र साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।शिविर में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा राँची की तरफ से श्री राधेश्याम सिंह, श्री आनन्द सिंह, श्री आशुतोष कुमार, श्री नवल किशोर सिंह, श्री अरुण सिंह, श्री पवन कुमार, श्री अभिजीत रौनियार, श्री दक्ष कुमार, श्री जय शंकर कुमार, श्री लालदेव उराँव, श्री बालदेव उराँव, श्री राजीव कुमार, श्री सुधीर कुमार साहु, श्री नितेश साहू के साथ लगभग 30 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।
प्रेस विज्ञप्ति:-टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) द्वारा ग्राम - मलगो, लापुंग, राँची के पंचायत सचिवालय भवन में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुवात श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं वर्तमान अध्यक्ष परमपूज्य संभव राम जी के तस्वीर के विधिवत आरती-पूजन के साथ की गई। शिविर में राँची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. उत्तपल कुमार एवं सी. एच. सी. लापुंग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिलीप कुमार उराँव, डॉ. माधवी कुमारी, लाल प्रवीन सिंह, राजीव माँझी, प्रवीण सिंह, नीलम आइन्ड और श्रवण सिंह ने चिकित्सीय सेवा उपलब्ध की।चिकित्सा शिविर प्रातः 10.00 बजे से संध्या 4.00 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में मलगो ग्राम के हादिर टोली, पत्रा टोली, कोड़ा टोली, झिकि, माड़ी, कोड़ा टोली इत्यादि गांवों से लगभग 236 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा दी गयी।ज्ञात हो कि शिविर के आयोजन के लिए ग्राम - मलगो, लापुंग एवं आस पास के छेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था।शिविर में ग्राम - मलगो की मुखिया - श्रीमती सुगि मुंडाइन् एवं उनके पती श्री राम प्रसाद साहू भी सम्मलित हुए।लापुंग से श्री कमलेश साहू, श्री विकास नाग, श्री सौरभ कुमार साहू, श्री रविन्द्र साहू, श्री शशि साहू, श्री अमित साहू एवं श्री गजेन्द्र साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।शिविर में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा राँची की तरफ से श्री राधेश्याम सिंह, श्री आनन्द सिंह, श्री आशुतोष कुमार, श्री नवल किशोर सिंह, श्री अरुण सिंह, श्री पवन कुमार, श्री अभिजीत रौनियार, श्री दक्ष कुमार, श्री जय शंकर कुमार, श्री लालदेव उराँव, श्री बालदेव उराँव, श्री राजीव कुमार, श्री सुधीर कुमार साहु, श्री नितेश साहू के साथ लगभग 30 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।
भव्य, ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय होगा पौष द्वादशी का दीपोत्सव : डॉ बिरेन्द्र साहुटीम एबीएन, रांची। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आह्वान पर दिनांक 22 जनवरी को अयोध्या जी में हो रहे श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन झारखण्ड प्रांत के सभी गावों में 51 हजार से अधिक मन्दिरो में पूर्वाह्न 10:00 बजे से धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, भजन, कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ, श्रीरामचरितमानस पाठ किया जाएगा, यह बात विश्व हिंदू परिषद प्रांत अध्यक्ष पंचम सिंह ने मोरहाबादी, रांची में प्रेस वार्ता कर कहा। श्री सिंह ने कहा अयोध्या जी में हो रहे कार्यक्रम का प्रांत के हजारों मंदिर परिसर में लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की जा रही है। इसकी तैयारी में समस्त हिंदू समाज के साथ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुषांगिक संगठन, सभी धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक संगठन, मन्दिर समिति के लोग लगे हुए हैं। श्री सिंह ने भाव विभोर होकर कहा अयोध्या जी में हो रहे पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है, वास्तव में हमारा जीवन धन्य हो गया।विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा कि 16 जनवरी से ही हिंदू समाज मंदिरों की साफ- सफाई, मंदिरों की साज - सज्जा में लगे हुएं हैं प्राण प्रतिष्ठा के दिन कि तैयारी लगभग पुरी हो गई हैं। हिंदू समाज अपने-अपने निकटतम मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाकर अनुष्ठान करने के लिए आतुर है। डॉ साहु ने कहा हिंदू समाज 22 जनवरी के दिवस को विस्मरणीय बनाने के लिए दांपत्य जीवन की शुरुआत करने के लिए, तो कहीं माताएं अपने शिशु को जन्म देने के लिए तो कहीं अपने-अपने निकट भगवान के नूतन मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम के अनुष्ठान प्रारंभ कर दिए हैं। भगवान पुरुषोत्तम श्री रामजी के जीवन लीलाओं को दिखाने के लिए कही रामलीला, तो कहीं राम कथा कर जन-जन तक राम की जीवन के प्रेरक प्रसंग को आने वाले नई पीढ़ियां को दिखाया जा रहा है। कार्यक्रम के निमित्त कहीं कलश यात्रा, तो कहीं भजन-कीर्तन, श्रीरामचरित मानसपाठ की मधुर ध्वनियां गुंजायमान हो रही है,वहीं विद्यालयों के छोटे-छोटे बच्चे राम का रूप धारण कर वातावरण को राममय बना रहे हैं। डॉ साहु ने कहा समस्त हिंदू समाज भक्तिपूर्ण भाव से प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में लगा हुआ हैं। पूरे झारखंड प्रांत का हर गांव व गली राममय हो गया है। डॉ साहु ने कहा समस्त हिंदु समाज 22 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने निकट के मंदिरों में परिवार के साथ एकत्र होकर धार्मिक अनुष्ठान करेंगे, घर के माताएं अपने-अपने घरों से आरती के थाली सजाकर लाएंगे व अयोध्या जी में हो रहे प्रथम आरती के साथ महाआरती में सम्मिलित होंगे तथा संध्या बेला में भव्य रूप में दीपोत्सव का कार्यक्रम कर भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा का आनंद लेंगे। उन्होंने कहा जहां मंदिर नहीं है वहां के लोगों के द्वारा अपने निकटतम किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रभु श्रीरामजी दरबार का चित्र को रखकर पूजार्चना, धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती कर प्रसाद ग्रहण करने की तैयारी कर चुके हैं। डॉ साहु ने कहा पौष द्वादशी तदनुसार 22 जनवरी का दीपोत्सव त्रेतायुग से 500 गुना बड़ा होगा क्योंकि पूर्व का दीपोत्सव मात्र 14 वर्ष वनवास के बाद वापसी की थी, कलयुग का दीपोत्सव 496 वर्ष वनवास के बाद का होगा, यह दीपोत्सव भव्य, ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय होगा। डॉ साहू ने कहा भगवान पुरुषोत्तम राम वनवास के समय झारखंड के रामरेखा धाम होकर गुजरे हैं, ऐसे में झारखंड के सभी वनवासी, गिरिवासी, शहरवासी समाज उनके नूतन भवन में प्राण प्रतिष्ठा के पावन दिवस में उत्सव मनाने को तैयार बैठे हैं।प्रेस वार्ता में प्रांत अध्यक्ष पंचम सिंह जी, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा यादव जी, प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु , प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रचार प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन, बजरंग दल पूर्व प्रांत संयोजक राजकिशोर, सामाजिक समरसता प्रांत अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह, रांची विभाग मंत्री किशुन झा, रांची विभाग सेवा प्रमुख रवि शंकर राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
हाथ में फाइल और 300 सवालों की लिस्टतीन घंटे से जारी सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछटीम एबीएन, रांची। जमीन घोटाले मामले में ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करीब 3 घंटे से पूछताछ करने में जुटी है। इस दौरान सीएम आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। सीआरपीएफ के 10 वाहनों से भारी संख्या में जवान सीएम आवास के चारों तरफ पहुंचे हैं। जवान हीट प्रूफ जैकेट के साथ पूरी तैयारी से लैस हैं। अलग-अलग टुकड़ियों में सीएम आवास के चारों तरफ लगाये गये हैं।मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम को जमीन घोटाले से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं, जिसे लेकर टीम लगातार पूछताछ करने में जुटी है। सूत्रों के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ देर रात तक चल सकती है। ये भी बताया जा रहा है कि ईडी की टीम खाने-पीने के सामान के साथ सीएम आवास के अंदर गयी। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम करीब 300 सवालों की लिस्ट लेकर हेमंत सोरेन के पास पहुंची है। ईडी का एक कर्मचारी किसी फाइल को लेकर सीएम आवास पहुंचे हैं।बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी सीएम हेमंत सोरेन को आठ बार समन कर चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत ने पत्र भेजकर प्रवर्तन निदेशालय के समन का जवाब दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय का कर्मी सूरज कुमार पत्र लेकर ईडी ऑफिस पहुंचे थे। पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईडी की टीम 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास आकर बयान दर्ज कर सकती है। उधर, ईडी ने झारखंड पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है। पत्र में ईडी ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा है। ईडी ने पुलिस मुख्यालय को लिखे पत्र में बताया है कि 20 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में पूछताछ करने के लिए ईडी के अधिकारी जायेंगे। पूछताछ के लिए आने-जाने के दौरान ईडी के अधिकारियों को सुरक्षा संबंधित कोई परेशानी न हो, किसी तरह की विधि-व्यवस्था बाधित न हो, इसे सुनिश्चित कराया जाये।
टीम एबीएन, इटखोरी। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ एसएन पाठक ने शनिवार को मां भद्रकाली मंदिर में पूजा की। उन्होंने माता का दर्शन किया। उसके बाद सुफलनाथ, पंचमुखी हनुमान, शनिदेव व बौद्ध स्तूप का भी दर्शन किया। उन्होंने सहस्त्रशिवलिंगम पर जलाभिषेक किया। मंदिर आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने उन्हें पौधा भेंट किया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.