बजट सत्र का नौ फरवरी से आ सकता है प्रस्तावटीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक 24 जनवरी को दिन के चार बजे से होगी। बताया गया कैबिनेट की बैठक में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का प्रस्ताव आयेगा। बजट सत्र इस बार नौ फरवरी से बुलाये जाने की संभावना है, जो 29 फरवरी तक चलेगा। सूत्रों ने बताया कि 15 फरवरी को सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर सकती है। 13 फरवरी को सरकार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेगी। गौरतलब है कि यह हेमंत सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम बजट होगा। श्रम विभाग द्वारा राज्यभर में 49 नियोजनालय कार्यरत हैं। इसकी संख्या कम करने का प्रस्ताव है। इसकी जगह 31 नियोजनालय किये जाने का प्रस्ताव है। वजह है कि एक ही जिला में दो-दो, तीन-तीन नियोजनालय कार्यरत है। इससे सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इन्हें मर्ज कर दिया जायेगा। इससे सरकार को पांच करोड़ रुपये सालाना की बचत होगी। 150 माध्यमिक विद्यालय उच्च माध्यमिक में अपग्रेड का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में 150 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अपग्रेड करने का प्रस्ताव आ सकता है। इससे संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट विभाग को भेजा गया है। उर्दू के 7232 सहायक आचार्य के पद सृजन का प्रस्ताव कैबिनेट ने उर्दू के लिए सहायक आचार्य (शिक्षक) के 7232 पद सृजन के प्रस्ताव भी आ सकता है। इनमें प्राथमिक विद्यालयों (वर्ग एक से पांच) के लिए 5478 एवं उच्च प्राथमिक (वर्ग छह से आठ) विद्यालयों में 1754 पद शामिल है। 49 की जगह 31 नियोजनालय ही होंगे कार्यरत श्रम विभाग द्वारा राज्यभर में 49 नियोजनालय कार्यरत हैं। इसकी संख्या कम करने का प्रस्ताव है। इसकी जगह 31 नियोजनालय किये जाने का प्रस्ताव है। वजह है कि एक ही जिला में दो-दो, तीन-तीन नियोजनालय कार्यरत है। इससे सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इन्हें मर्ज कर दिया जायेगा। इससे सरकार को पांच करोड़ रुपये सालाना की बचत होगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के हुसैनाबाद में अज्ञात अपराधियों ने गौतम सिंह नाम के एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगते ही गौतम वहीं गिर गये, जबकि अपराधी भाग निकले। गौतम को गोली क्यों मारी गयी, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल गौतम को हॉस्पिटल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, गोली चलने की घटना से इलाके में दहशत है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 26 जनवरी को राढू नदी के पावन तट पर आयोजित गणतंत्र किसान मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम सह दूसू पर्व महोत्सव को धूमधाम के साथ आयोजित करने का निर्णया लिया गया है। इसके लिए पतराहातु, रादू नदी के पावन तट पर सिल्ली, सोनाहातु एवं राहे प्रखंड के प्रमुख ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भजोहरी महतो ने की। गणतंत्र मेला का मुख्य आकर्षण गया तीर्थ के पंच पंडितो द्वारा अनुष्ठित प्राचीन श्रीलक्ष्मी विष्णुपद एवं निर्मित भव्यमंदिर, बंगाल, उड़ीसा, एवं झारखंड का सांस्कृतिक कार्यक्रम, किसानों द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट फल, सब्जी का प्रदर्शनी एवं हजारों की संख्या में ग्रामीणों का बाजा गाजा के साथ रंग-बिरंगे वेशभूषा में जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए हाथ में दूसू चौड़ल के उपर तिरंगा लहराते हुए मेला स्थल पर पहुंचना होगा।बैठक में गणतंत्र किसान मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम, सह दूसू पर्व एवं 24 जनवरी को लक्ष्मी विष्णुपद मंदिर स्थापना दिवस के सफल संचालन हेतु विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया। स्वागत समिति संरक्षक भजोहरि महतो अध्यक्ष भूपेन भगत उपाध्यक्ष श्रीपद महतो, नरहरि सिंह मुण्डा, रासबिहारी बढ़ाईक, अरुण कुमार साहु, सचिव सनातन मांझी, उप सचिव कार्तिक महतो, दिनबन्धु पोद्धार, महेश महतो अश्विनी महतो सतांकी कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार प्रमाणिक, उप-कोषाध्यक्ष प्रदीप मांझी। कृषि प्रदर्शनी उप समिति- कार्तिक महतो, राधव महतो, जयसियाराम महतो, लाल मोहन कोईरी दुसू- चौड़ल प्रदर्शनी उपसमिति विरेन्द्र साहु, दिगंबर प्रभाणिक, शिवनन्दन महतो, नागेश्वर महतो। निगरानी समिति-हलधर महतो, कार्तिक महतो, सुधीर महतो, अप्रेश महतो, तपन साहु, डोमन महतो, परिक्षित महतो।कलश यात्रा- अनिल कुमार महतो, मृगु प्रमाणिक, जयसियाराम महतो हेलोजन लाईट- प्रहलाद महतो, लखीदास महतो। प्रसाद वितरण- विद्यासागर मांझी, दिनबंधु पोद्दार, दिगंबर प्रमाणिक, अनिल कुमार, अनन्त साहु, रघुनाथ साहु, द्वरिका प्रसाद साहू। स्वच्छता समिति- नरसिंह महतो, बलराम महतो, महावीर महतो, चित रंजन महतो, कार्तिक महतो। कलश यात्रा हेतू बाजा व्यवस्था- हलघर महतो। बैठक में पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश, कृष्णा प्रमाणिक, कार्तिक महतो, राजबिहारी महतो, विरेंद्र कुमार साहु, लखीदास महतो, श्रीपद महतो, नागेश्वर महतो, अमुल्या महतो, अनिल कुमार, लखीचरण महतो, महावीर महतो, शिवनन्दन महतो, अशोक पोद्दार महतो, सनातन मांझी, भजोहरी महतो, शिवनन्दन महतो, अशोक पोद्दार, सनातन मांझी, पंकज कुमार महतो, कृष्णा मोहन महतो, जयसियाराम, अश्विनी कुमार, कार्तिक महतो, दिगम्बर प्रमाणिक, रमाकांत सिंह, राजकुंवर साहु, विदेशी महतो, आशिष महतो, हलधर महतो, महकम महतो, अमरेश महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, रमेश चन्द्र महतो, परीक्षित महतो, देवानंद सिंह मुण्डा, प्रदीप कुमार मांझी, दिवेश्वर महतो, सुरेश चन्द गांझ, नरसिंह महतो, बलराम महतो, रामेश्वर महतो, लाल मोहन कोईरी, महादेव महतो, राधव महतो, कृष्ण मोहन महतो, विद्यासागर मांझी, मकरधज पातर, अनिल महतो, श्रीकांत महतो, पहाद महतो, दिगंबर प्रमाणिक आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। पांच परगना क्षेत्र के सिल्ली विधान सोनाहातू प्रखंड बांकु पंचायत अन्तर्गत हारिण निवासी मनोरंजन महतो (40) की मंगलवार सुबह 6:30 बजे हाथी की चपेट में आने से मौत हो गयी। वह पत्नी और दो छोटे बच्चों का एकमात्र सहारा था। ग्रामीणों की सूचना पर सिल्ली के लोकप्रिय जेबीकेएसएस छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो पहुंचकर दु:ख की घड़ी में सहयोग किया। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि शान्ति शुकून आनन्दित पांच परगना क्षेत्र आज जंगली हाथी के आतंक से भय अशान्ति डरावना क्षेत्र बन गया है, रोज किसी न किसी की हाथी के चपेट में जान जा रही है। पिछले कुछ दिनों के अंदर हाथी के चपेट से लगातार जान जा रहा है। आज हारिण निवासी मनोरंजन महतो, कुछ दिन पूर्व 6 जनवरी 24 को राहे प्रखंड बनसीया पंचायत हुसीरबेड़ा निवासी मनराय मुंडा, 20 दिसंबर 23 को सोनाहातू प्रखंड जामूदाग पंचायत चोगा निवासी 58 वर्षीय गोविंद कोइरी, 5 जनवरी 24 को सोनाहातु प्रखण्ड जिन्तु पंचायत बेहराजारा निवासी 56 वर्षीय दु:खीराम महतो, 13 जनवरी सोनाहातु प्रखण्ड बारेंदा पंचायत गाड़ाडीह निवासी 40 वर्षीय सुखदेव गोराई, बेहराजारा निवासी ही 9 जनवरी 23 को 58 वर्षीय सरला देवी ऐसे अन्य सैकड़ों लोगों की मृत्यु दिन प्रतिदिन लगातार हो रही है। ऐसे लगातार दु:खदायी पीड़ादायक घटना से पूरा पांच परगना क्षेत्र दहशत में है। ऐसी समस्या के स्थाई समाधान को लेकर चर्चा परिचर्चा हेतु अगामी 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार को झारखंड मैदान सोनाहातू बाजारटाड़ बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें बुंडू, तमाड़, महिलोंग रेंज वन विभाग का पदाधिकारी को आमंत्रित किया जायेगा। जिसमें पांच परगना क्षेत्र के बुंडू, तमाड़, सोनाहातू, सिल्ली, राहे, अनगढ़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोग शामिल होंगे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश का माहौल भक्तिमय हो गया। जगह जगह भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ का आयोजन हुआ तो शोभा यात्रा भी निकाली गई। इसी तरह की यात्रा के दौरान पथराव हुआ, जिसके बाद स्थिति गंभीर हो गई। भगदड़ मच गयी और दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। घटना में आधा दर्जन लोगों को चोट लगी जिनमें से दो का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। यह मामला मुफस्सिल थाना इलाके के पुरनानगर का है। घटना सोमवार की देर शाम की है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम को यात्रा निकली थी, इसी दौरान पथराव की घटना घटी, जिसके बाद भगदड़ भी मच गई। दूसरी तरफ घटना के तुरंत बाद ही इंस्पेक्टर कमलेश पासवान पहुंच गये और लोगों को समझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना इंस्पेक्टर ने एसपी - डीसी को दी। थोड़ी देर में ही डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक शर्मा, एसडीएम विशालदीप खलखो, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के साथ दर्जनों अधिकारी पहुंचे और लोगों समझाते हुए स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में लिया। इस दौरान पता लगाया गया कि आखिर सुबह से शाम तक सब शांतिपूर्ण था तो विवाद किस बात को लेकर हुआ। डीसी-एसपी ने पूरे कारण की जानकारी ली और दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। वरीय पदाधिकारी के निर्देश के बाद मुफस्सिल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इधर, आजाद नगर में भी झड़प हुई। यहां आरएसएस के कार्यकर्त्ता को पीटा गया। घटना के बाद एसपी ने साफ कहा कि पूरा उत्सव जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शाम के समय इस तरह कीहरकत कुछ लोगों ने की है। शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने वाले लोग बख्से नहीं जाएंगे।
झारखंड में गोल्ड मेडल और नेशनल गेम्स में सिल्वर मेडल जीतना समाज के लिए गौरव की बात : ललित पोद्दार टीम एबीएन, रांची। महाराजा अग्रसेन भवन में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने जिला अधिवेशन समारोह मे सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ के पुत्र अनिकेत सर्राफ को बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खेलकूद अवार्ड से सम्मानित किया। रांची सांसद संजय सेठ और हटिया विधायक नवीन कुमार जायसवाल ने अनिकेत को मोमेंटो, पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए बहुत-बहुत बधाई दी। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मौके पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने कहा कि यह समाज के लिए गौरव की बात है कि हमारे समाज के होनहार उभरता बैडमिंटन खिलाड़ी अनिकेत सर्राफ ने दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता मे अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर, एवं झारखंड राज्यस्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर एवं झारखंड का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवार्ड लेकर समाज एवं झारखंड का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। आगे भी अनिकेत बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन करेगा। मौके पर अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार केडिया, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, भागचंद पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, कमल कुमार केडिया, पवन शर्मा, विनोद कुमार जैन, मुकेश मित्तल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, अनिल अग्रवाल, रमन बोडा,किशोर मंत्री, पवन पोद्दार, प्रमोद सारस्वत, अमित चौधरी, मनीष लोधा, अजय डीडवानिया, किशन पोद्दार, सुनील पोद्दार, अजय राय, नारायण विजयवर्गीय, किशन साबू, निर्मल बुधिया, नरेश बंका, नैना मोर, रीना सुरेखा, संजय सर्राफ, नीरज भट्ट आदि सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से नारायण साहू की याद में 26 जनवरी 2024 को अरगोड़ा चौक से रोड रेस प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। महिला, पुरुष के लिए 10 किलोमीटर की रेस होगी।15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पांच किलोमीटर, 35 साल से ऊपर के लोगों के लिए तीन किलोमीटर और 50 साल के अधिक के बुजुर्गों के लिए तीन किलोमीटर की रेस होगी। रजिस्ट्रेशन सुबह छह बजे से शुरू हो जायेगा।
रांची के पहाड़ी मंदिर में भव्य राम दरबार, गीत-संगीत से मंत्रमुग्ध हुए भक्तटीम एबीएन, रांची। पहाड़ी मंदिर में सुबह 8 बजे सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। इस दौरान प्रभु श्री राम का जीवंत स्वरूप देखते ही बन रहा था। सभी लोग प्रभु की एक झलक पाने के लिए और सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखे। प्रभु श्रीराम की अयोध्या में आरती शुरू होते ही पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने महाआरती की।महाआरती के बाद डांस झारखंड के प्रशिक्षक राम सिंह की टीम ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजन और नृत्य पेश किया। मशहूर गायक सक्षम तिवारी ने राम आयेंगे और जय सिया राम जैसे मनमोहक गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे कलाकारों ने मंदिर के बाहर रंगोली बनायी। इसमें अयोध्या राम मंदिर का प्रारूप बनाया गया।मौके पर समिति के सचिव राकेश सिन्हा, शिव बारात के अध्यक्ष राजेश साहू, कार्यक्रम संयोजक मेहुल प्रसाद, राम सिंह, राजकुमार तलेजा, दीपक नंन्दा, उर्मिला चौधरी, बादल सिंह, पीयूष राज, चार्ली, शुभम सोनी, मोनू शर्मा, अंशु तिवारी, सोनी तिवारी, स्वप्ना चटर्जी, रूपा बनर्जी समेत कई राम भक्त मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री वीरेंद्र विमल जी अयोध्या धाम राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए। श्री विमल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया की मेरा जीवन का धन्यता अनुभव कर रहा हूं। एक बार इतिहास निर्माण में सहभागी हुआ था; जब जन्मभूमि से बाबरी कलंक मिटाया गया था। भक्ति, शक्ति, पराक्रम और संघर्ष से अयोध्या की पावन धरती पर एक स्वर्णिम अध्याय का आरंभ किया था। आज वह अध्याय भव्य दिव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूर्ण हो रहा है। शताब्दियों से हिन्दू समाज जिसकी प्रतिक्षा कर रहा था, उस सपने को अपनी आंखों के सामने साकार होते हुए देखने का आनंद अद्भुत है। तन-मन मानों आनंद सागर में होते लगा रहा है। पता नहीं कितने जन्मों के पुण्य फल उदित हुए कि इस पावन घड़ी का साक्षी बनने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हो रहा है। भगवान की महति कृपा है। जीवन सार्थक हो गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.