Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
आयुक्त और आईजी कार्यालय में आईजी ने किया झंडोत्तोलन
Published / 2024-01-26 13:13:38
आयुक्त और आईजी कार्यालय में आईजी ने किया झंडोत्तोलन

टीम एबीएन, मेदिनीनगर (पलामू)। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज प्रमंडलीय आयुक्त एवं आईजी कार्यालय परिसर में पलामू प्रक्षेत्र के आईजी राजकुमार लकड़ा ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर आयुक्त के सचिव अरविंद कुमार, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक शिवेंद्र कुमार, उपनिदेशक कल्याण मतियस विजय टोप्पो, वरीय पुलिस उपाधीक्षक प्रशासन राहुल देव बड़ाइक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार, सार्जेंट मेजर अनीस मोमित कुजूर, आयुक्त कार्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी के अलावा आयुक्त कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी कर्मी, आईजी कार्यालय के पदाधिकारी-कर्मी एवं क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के कर्मीगण एवं आमजन उपस्थित थे।

आयुक्त के आवासीय कार्यालय में आयुक्त के सचिव ने किया झंडोत्तोलन
Published / 2024-01-26 13:11:07
आयुक्त के आवासीय कार्यालय में आयुक्त के सचिव ने किया झंडोत्तोलन

टीम एबीएन, मेदिनीनगर (पलामू)। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त के आवासीय कार्यालय में आयुक्त के सचिव अरविंद कुमार ने झंडातोलन किया।मौके पर उपनिदेशक कल्याण मतियस विजय टोप्पो, प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी के अलावा आयुक्त कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के कर्मी एवं क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आईजी ने मताधिकार का प्रयोग करने की दिलायी शपथ
Published / 2024-01-25 22:11:19
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आईजी ने मताधिकार का प्रयोग करने की दिलायी शपथ

टीम एबीएन, मेदिनीनगर, (पलामू)। 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज आईजी पलामू प्रक्षेत्र के सभागार में मतदाता प्रतिज्ञा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पलामू प्रक्षेत्र के आईजी राजकुमार लकड़ा ने सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस जवनों को  वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम की थीम से अवगत कराते हुए सभी को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मयार्दा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने" की शपथ दिलायी। मौके पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक राहुल देव बड़ाईक, रिडर सुफल कंडूलना, एसआई भीम सिंह बानरा एवं मनोज कुमार रव्वानी सहित अन्य पुलिस जवान उपस्थित थे।

मतदाता दिवस लोकतंत्र में प्रत्येक वोट के महत्व को याद दिलाता है : दीपक गुप्ता
Published / 2024-01-25 21:58:16
मतदाता दिवस लोकतंत्र में प्रत्येक वोट के महत्व को याद दिलाता है : दीपक गुप्ता

टीम एबीएन, रांची। आज समाजसेवी दीपक गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं के बीच राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने में देश के साथ शामिल हुआ। इस वर्ष राष्टीय मतदाता दिवस उत्सव के लिए चुनी गर्यी थीम वोटिंग जैसा कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से वोट करता हूं (वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम) है, जो एक व्यक्ति द्वारा डाले गये प्रत्येक वोट की अद्वितीय शक्ति और प्रभाव पर जोर देती है। समाजसेवी दीपक गुप्ता ने उत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने और मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के महत्व के बारे में प्रोत्साहित करना और शिक्षित करना है। साथ ही उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी मतदाता बनें और अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत राष्ट्र निर्माण में अहम भागीदारी निभायें। सशक्त राष्ट्र बनाने में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अलावा समाजसेवी सेवी द्वारा उपस्थित लोगों को शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर कई अन्य लोग मौजूद थे।

कोडरमा : सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुस्तक मेला का समापन
Published / 2024-01-24 22:24:50
कोडरमा : सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुस्तक मेला का समापन

प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को किया गया सम्मानितकार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है : डीसी टीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा झुमरी तिलैया ब्लॉक मैदान कोडरमा में दो दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन किया गया, जिसका आज समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। कोडरमा पुस्तक मेला के दूसरे दिन सुबह से ही लोगों के आना जाना लगा रहा। स्कूली बच्चों के साथ साथ युवा वर्ग से लेकर बड़े बुजुर्ग का कोडरमा पुस्तक मेला में शामिल हुए और राज्य व जिले के विभिन्न प्रकाशकों द्वारा स्टॉल में लगायें गये किताबें का लाभ उठाया। स्कूली बच्चों ने अपने अपने विषय से संबंधित विभिन्न प्रकाशकों के किताबों को देखा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की किताबों को जानकारी ली। इसके साथ साथ स्टॉल में लगायें गये किताबें व साहित्य उपन्यास, कविता, लेख की किताबें का लाभ भी इस पुस्तक मेला में जिलेवासियों ने उठाया। समापन कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि पुस्तक मेला एक पहल है और दो दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। इस पुस्तक मेला में बहुत सारे कार्यक्रम किया गया। पुस्तक मेला जैसे छोटे छोटे इवेंट से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाता है। बच्चों को किताबों में रूचि बढ़ता है। पुस्तक मेला कार्यक्रम को सफल बनाने वाले पदाधिकारी व टीम की प्रशंसा की। साथ ही कोडरमा पुस्तक मेला के सफल संचालन में जिलेवासियों का भी आभार व्यक्त किया। सेल्फी प्वाइंट व फोटो गैलरी बना आर्कषण का केंद्रपुस्तक मेला में जिला प्रशासन ने द्वारा कोडरमा पुस्तक मेला का सेल्फी प्वाइंट व पर्यटन फोटो गैलरी लगाया गया। पुस्तक मेला सेल्फी प्वाइंट में स्कूली बच्चों के साथ साथ सभी वर्गों के लोगों ने सेल्फी ली। इसके अलावा जिला खेल सह पर्यटन विभाग द्वारा स्टॉल के माध्यम से कोडरमा जिले के पर्यटन स्थलों की प्रर्दशनी लगाया गया था। लोगों ने जिले के पर्यटन स्थलों के बारे में जाना। पुस्तक मेला में कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन कोडरमा पुस्तक मेला में कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, एएसपी प्रवीण पुष्कर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन गुप्ता, खोरठा लेखक डॉ बीएन ओहदर, रेलवे से शालिनी सिन्हा और बैंक आफ महाराष्ट्र में रौशन कुमार सिंह शामिल हुए। कॅरियर काउंसिलिंग में शामिल अतिथियों द्वारा कोडरमा पुस्तक मेला में आये छात्र छात्राओं व युवाओं को यूपीएससी, जेपीएससी, जेएसएससी,एसएससी, बैंकिंग व रेलवे की तैयारी को लेकर जानकारी दी गयी। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कोडरमा पुस्तक मेला के दूसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया। जिसमें वाद-विवाद, पाजल, इमेज देखकर कहानी लेखन और मनोरंजन विषय पर आमजनों के बीच क्विज इवेंट कराया गया। कोडरमा पुस्तक मेला में आयोजित सभा प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन किया। इसके साथ-साथ पुस्तक मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा नृत्य, एकल सॉन्ग का प्रदर्शन किया गया। देशभक्ति गीत पर किया गया नृत्य का आमजनों ने खूब लुत्फ उठाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानितपुस्तक मेला में आथर मीट एंड ग्रीट,  पेंटिंग प्रतियोगिता, क्रिएटिव राइटिंग, क्विज इवेंट, पैनल डिस्कशन, कवि सम्मेलन, वाद-विवाद, पाजल, इमेज देखकर कहानी लेखन और मनोरंजन विषय पर आमजनों के बीच क्विज इवेंट कराया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताएं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपायुक्त मेघा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त ऋतुराज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कवि सम्मेलन में कविकारों को उपायुक्त ने शॉल भेंट किया। मौके पर प्रकाशकों, प्रतिभागी व वॉलिंटियर को भी दिया गया प्रशस्ति पत्र दिया गया। ये रहे उपस्थित पुस्तक मेला के समापन कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी कोडरमा, अंचल अधिकारी कोडरमा, प्रशिक्षु उप समाहर्ता, एपीआरओ अविनाश कुमार समेत वॉलिंटियर व काफी संख्या में आमजन मौजूद थे।

मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी : दीपक गुप्ता
Published / 2024-01-24 22:22:37
मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी : दीपक गुप्ता

रांची का एक युवा ऐसा भी जो लगातार पिछले कई वर्षों से चला रहे है मतदाता जागरूकता के प्रति अभियानटीम एबीएन, रांची। समाजसेवी दीपक गुप्ता के नेतृत्व में पिछले कई सालों से मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम मतदाता जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, हस्ताक्षर अभियान, रंगोली प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, शपथ, संगोष्ठी, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इनके कार्य को देखते हुए माननीय सांसद (रांची लोक सभा) माननीय विधायक (रांची विधान सभा) माननीय डिप्टी मेयर (रांची नगर निगम) के द्वारा प्रशंसा पत्र भी दिया गया है।

डीएवी कपिल देव में सुभाष चंद्र बोस जयंती का आयोजन
Published / 2024-01-24 22:19:54
डीएवी कपिल देव में सुभाष चंद्र बोस जयंती का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। सुभाष चंद्र बोस संकल्प के धनी थे। एक बार मन में ठान लिया कि देश के लिए क्रांति करनी है तो वही किया। प्रस्तुत बातें डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के प्राचार्य श्री एम के सिन्हा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को याद करते हुए कही। श्री सिन्हा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस पढ़ने में भी तेज थे और उन्होंने आईसीएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यह दिखा दिया। डीएवी कपिलदेव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस को याद किया।प्राचार्य ने आगे कहा कि व्यक्ति चला जाता है लेकिन उसके सिद्धांत हमेशा अमर रहते हैं। हमें महापुरुषों के आदर्शों पर चलना चाहिए। उनके बताये सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। मौके पर विद्यालय दो बच्चियों आराधना और तनिषा ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। बच्चों ने नेताजी के जन्म, शिक्षा, महिला स्वतंत्रता के बारे में उनकी सोच, आजाद हिंद फौज और नेताजी की मौत के बारे में विस्तार से बताया। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

रांची : सिटी एसपी राजकुमार मेहता को ट्रैफिक एसपी का अतिरिक्त प्रभार, एक्शन शुरू
Published / 2024-01-24 20:24:45
रांची : सिटी एसपी राजकुमार मेहता को ट्रैफिक एसपी का अतिरिक्त प्रभार, एक्शन शुरू

टीम एबीएन, रांची। रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता को ट्रैफिक एसपी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। प्रभार मिलते ही राजकुमार मेहता एक्शन में आ गये। उन्होंने दो घंटे के अंदर ट्रैफिक दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस दोनों मिलकर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखें। 25 जनवरी से बड़ा अभियान चलेगा।

सीआरपीएफ कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Published / 2024-01-24 20:23:04
सीआरपीएफ कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

धन शोधन मामला सीएम से पूछताछ के दौरान निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई टीम एबीएन, रांची। रांची जिला प्रशासन ने धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के दौरान दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी रविवार को गोंडा थाने में दर्ज की गई। रांची के सर्किल आफिसर मुंशी राम ने बताया कि हमने रविवार को मुख्यमंत्री आवास के आसपास धारा 144 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए सीआरपीएफ के महानिरीक्षक, कमांडेंट और अन्य कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। राम ने कहा कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं और भीम आर्मी समर्थकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिला प्रशासन ने सोरेन के आधिकारिक आवास के पास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी थी, जहां किसी भी प्रदर्शन, हथियार ले जाने और सार्वजनिक बैठकों की अनुमति नहीं थी। वहीं हेमंत सोरेन से उनके आवास पर शनिवार को सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक पूछताछ की गयी। ईडी के अधिकारियों ने भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में शनिवार को सोरेन से कई घंटों तक पूछताछ की थी। सत्तारूढ़ झामुमो ने रविवार को आरोप लगाया था कि सीआरपीएफ कर्मी पूछताछ के दौरान बिना किसी अनुमति के मुख्यमंत्री आवास में घुसने की कोशिश कर रहे थे। टिप्पणी के लिए सीआरपीएफ अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,994