टीम एबीएन, रांची। राजधानी में सोमवार को एचईसी कर्मचारियों द्वारा बुलाए गए धुर्वा बंद का व्यापक असर देखा गया। एचईसी कर्मचारियों ने बकाए वेतन को लेकर 29 जनवरी को बंद का आह्वान किया था। इसको लेकर एचईसी के कर्मचारी सोमवार को धुर्वा इलाके के विभिन्न चौक-चौराहों पर खुली दुकानों को बंद करा रहे थे, लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने बंद समर्थकों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों और बंद समर्थकों के बीच हल्की नोक-झोंक भी हुई है। हालांकि रांची उपायुक्त ने केंद्र सरकार के सभी उपक्रमों के पास सुरक्षा के विशेष इंतजाम करवाए थे, ताकि कोई भी किसी भी तरह से माहौल को खराब ना कर सकें। पुलिस और बंद समर्थकों के बीच हुई नोक झोंक के बाद मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। इस दौरान बंद समर्थकों ने एचईसी के तीनों प्लांट के कार्यों को बाधित कर दिया और धुर्वा इलाके की सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद करवाने की कोशिश करते रहे। इस संबंध में यूनियन नेता भवन सिंह ने कहा कि केंद्र में बैठी सरकार सिर्फ राज्य की स्थायी सरकार को गिराने में साजिश करने में व्यस्त रहती है। केंद्र सरकार की संस्थाओं के कर्मचारियों की हालत बद से बेहतर होते जा रही है, लेकिन केंद्र में बैठी सरकार इस पर ध्यान तक नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि बंद को सफल बनाने के लिए एचईसी कर्मचारी भरपूर कोशिश करेंगे। यदि जिला प्रशासन और पुलिस की टीम उन्हें रोकती है तो आने वाले समय में सभी कर्मचारी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
झामुमो के इतने विधायक अभी भी मुख्यमंत्री आवास में टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और भाकपा (माले) के 18 विधायक इस समय कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मौजूद हैं। इनमें सबसे ज्यादा विधायक झामुमो के हैं। सीएम आवास में मौजूद विधायकों में महेशपुर (एसटी) से विधायक स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा (एसटी) के नलिन सोरेन, डुमरी की विधायक बेबी देवी, टुंडी के एमएलए मथुरा प्रसाद महतो, पोटका (एसटी) के विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई (एससी) के विधायक मंगल कालिंदी, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, सरायकेला (एसटी) के विधायक चंपई सोरेन, चाईबासा (एसटी) के एमएलए दीपक बिरुआ, मझगांव (एसटी) के विधायक निरल पुरती, मनोहरपुर (एसटी) की विधायक जोबा मांझी, चक्रधरपुर (एसटी) के सुखराम उरांव, तमाड़ (एसटी) के विधायक विकास सिंह मुंडा, सिसई (एसटी) के एमएलए जिगा सुशारण होरो, गुमला (एसटी) के विधायक भूषण तिर्की, लातेहार (एससी) के विधायक बैद्यनाथ राम सीएम आवास में हैं। ये सभी विधायक झामुमो के हैं। बेरमो से कांग्रेस विधायक जय मंगल और बगोदर से भाकपा (माले) के विधायक विनोद सिंह भी सीएम आवास में हैं। इनके अलावा झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडेय भी वहीं मौजूद हैं।
टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 29-01-2024 से 31-01-204 तक वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, के सत्र 2022-24 और 2023-2025 के छात्रों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया । कार्यक्रम की शुरुआत लांग जंप से की गयी। आज प्रतियोगिता में महाविद्यालय के चारों हाउस अटल, कलाम, गुरुनानक और मंडेला के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया और शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन में वार्षिक खेल समारोह का पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के खेल शिक्षक नागेंद्र कुमार के देख-रेख में हुआ।आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज उप-प्राचार्य रूपेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ देशराज सिंह, रश्मिरती, डॉ विनीता कुमारी, ममता कुमार, अपर्णा कुमारी मिश्रा, शिक्षकेत्तर कर्मी सुरेश यादव, रोहित कुमार सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
ईडी की कार्रवाई को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, कहा- आज नहीं तो कल सीएम हेमंत सोरने को देना होगा जवाबटीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बयान दिया है, राज्यपाल ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जवाब नहीं दे रहे हैं तो उन्हें कल इसका जवाब देना होगा। कानून सबके लिए बराबर है और सबको कानून का पालन करना चाहिए। गवर्नर ने कहा कि राज्य में चल रही सभी राजनीतिक गतिविधियों पर हमारी नजर है और इसको लेकर जो भी नियम संगत कार्रवाई होगी वह किया जायेगा। गवर्नर ने यह भी कहा कि हम ईडी की कार्रवाई के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते। क्योंकि ईडी नियम सम्मत कार्रवाई कर रही है और उसके लिए उनके अधिकारी अधिकृत हैं। यह हमारा काम नहीं है कि हम ईडी की कार्रवाई पर नजर रखें या वह क्या कर रही है, उसके बारे में हम जानें। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ये जरूर कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है और इसे लेकर कई बार चिंता जाहिर की गई है। राज्यपाल ने कहा कि हमने इस बात को लेकर के कई बार कहा भी है कि राज्य में कानून व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के कस्टोडियन के तौर पर हमारी नजर राजनीतिक घटनाक्रम पर है और इसको लेकर जो भी विधिसम्मत कार्रवाई करनी होगी हम करेंगे।
भरनो के डोंबा ग्राम में नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजनटीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने रविवार को ग्राम - डोम्बा, भरनो, गुमला के राजकीयकृत मध्य विद्यालय भवन में एक नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं वर्तमान अध्यक्ष परमपूज्य संभव राम जी के तस्वीर के विधिवत आरती-पूजन के साथ की गयी। शिविर में रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एसएन सिन्हा, डॉ रंजन नारायण, डॉ उत्तपल कुमार, डॉ शंकर रंजन, डॉ रोहित सिंह के साथ भरनो ब्लॉक से डॉ जाहिद अख्तर एवं डॉ सीमा प्रकाश ने चिकित्सीय सेवा उपलब्ध की। चिकित्सा शिविर प्रात: 10 बजे से संध्या 4 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में डोम्बा एवं आस पास के गांवों से लगभग 218 मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा दी गयी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लालदेव उरांव एवं बालदेव उरांव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची के राधेश्याम सिंह, नवीन कुमार, आशुतोष कुमार, अरुण सिंह, समरेन्द्र कुमार सिंह, प्रशान्त सिन्हा, पवन कुमार, अभिजीत रौनियार, दक्ष कुमार, जय शंकर कुमार, सागर सिंह, अंजनी सिंह, गजेंद्र साहु, राजीव कुमार, सुधीर कुमार साहु, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव के साथ लगभग 30 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।
टीम एबीएन, रांची। 20 माह के बकाया वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर एचइसी कर्मियों का आंदोलन शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सभी कर्मी जुलूस निकालते हुए नेहरू पार्क पहुंचे। वहां देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गोलचक्कर में शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एचइसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति के अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल ने 29 जनवरी को एचइसी आवासीय परिसर बंद करने को लेकर अभियान चलाया। आवासीय परिसर के दुकानदारों व एचइसी परिसर के स्कूलों में जाकर बंद में सहयोग करने का आग्रह किया। आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों से कहा गया कि एचइसी बचेगा, तभी रोजगार व व्यापार सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर भवन सिंह, दिलीप सिंह, लालदेव सिंह, राम कुमार नायक, मनोज पाठक, लीलाधर सिंह, डीएन ठाकुर, वाई त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
टीम झारखंड के वरीय सदस्य और समाचार प्लस के पलामू ब्यूरो हेड की पहल पर पला मू उपायुक्त शशि रंजन ने लिया विशेष संज्ञान एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर/पलामू। टीम झारखंड के वरीय सदस्य और समाचार प्लस के पलामू ब्यूरो हेड की पहल पर पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने विशेष संज्ञान लिया है। सदस्य के टीम के द्वारा देखा गया की पलामू समाहरणालय के समीप श्याम सुंदर भुइयां नामक एक वृद्ध बेबस, लाचार और बीमार समाहरणालय के समीप भटक रहा है, जिसकी सूचना उपायुक्त को दी गयी। वृद्ध व्यक्ति जो करीब पिछले 1 साल से गंभीर बीमारी से ग्रसित है। गरीबी के कारण इलाज नहीं करा पा रहा है। इसकी सूचना उपायुक्त को दी गयी। इसके बाद उपायुक्त ने तत्काल उस वृद्धि व्यक्ति को अपने पास कार्यालय में बुलाकर बैठाकर बातचीत की और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया।वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसकी सूचना दी और इसका बेहतर इलाज कराने का दिशा निर्देश दिया। वहीं इस विशेष पहल पर टीम झारखंड के वरीय सदस्य और पलामू समाचार प्लस ब्यूरो हेड ने उपायुक्त को विशेष धन्यवाद हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। मारंगहादा थाना क्षेत्र में लांदुप का एक सवारी वाहन पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि वाहन में सवार कई लोग घायल हो गये। घटना शुक्रवार की शाम की है। मृतक की पहचान लांदुप के टोला सलगा जोला निवासी 26 वर्षीय जगाय मुंडा के रूप में की गयी है। वहीं घायलों में पांड्या नाग, गनसा मुंडा, सनिका मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, सुनिया कुमारी, बिरंग देवी, जौनी कुमारी, रुक्मणि कुमारी, एतवारी कुमारी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद देर शाम सभी को अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
महाविद्यालय अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने छात्रों को गणतंत्र दिवस का महत्व बतायाटीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 26-01-2024 को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में झंडोत्तोलन आयोजन किया गया। महाविद्यालय अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने झंडोत्तोलन के साथ छात्रो को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया साथ ही महाविद्यालय के उप-प्राचार्य रूपेश कुमार ने छात्रो को गणतंत्र दिवस के इतिहास से अवगत कराया। महाविद्यालय के छात्रों ने झंडे को सलामी दी साथ ही नृत्य, गीत एवं झांकी का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ देशराज सिंह, रश्मिरती, डॉ विनीता कुमारी, नागेंद्र कुमार, ममता कुमार, अपर्णा कुमारी मिश्रा, साथ शिक्षणेत्तर कर्मी सुरेश यादव, रोहित कुमार सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.