Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड बंद आज
Published / 2024-02-01 10:45:29
सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड बंद आज

टीम एबीएन, रांची। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में कल एक फरवरी को समस्त आदिवासी मूलवासी संगठन ने झारखंड बंद का एलान किया है। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने बताया कि बंद का आह्वान केंद्रीय सरना समिति, अखिल भरतीय आदिवासी विकास परिषद, आदिवासी सेना, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन, आदिवासी लोहरा समाज व अन्य संगठनों ने किया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है।

चंपई सोरेन होंगे अगले सीएम!
Published / 2024-01-31 20:19:00
चंपई सोरेन होंगे अगले सीएम!

हेमंत सोरेन से जुड़े लाइव अपडेट टीम एबीएन, रांची। किसी भी वक्त सीएम सोरेन की गिरफ्तारी हो सकती है। सीएम आवास के बाहर हलचल तेज हो गयी है। सीएम आवास के बाहर बारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। सूत्रों के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही सूचना है कि चंपई सोरेन अगले सीएम होंगे। ईडी अधिकारियों पर सोरेन के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में एससी-एसटी आयोग के चेयरमैन अरुण हलदर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि सोरोन ने कानून का दुरुपयोग किया है। बताया जा रहा है कि अब से कुछ ही देर में जेएमएम और कांग्रेस के विधायक झारखंड के राज्यपाल से मिलेंगे। इसको लेकर राजभवन के सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। दिल्ली से लेकर रांची तक सियासी गलियारों में केवल इसी बात की चर्चा है कि क्या आज सीएम सोरेन की गिरफ्तारी होगी। बताया जा रहा है कि सीएम सोरेन ईडी अधिकारियों के सवालों के सही जवाब नहीं पाए। गिरफ्तारी से पहले पूछताछ का आखिरी दौर चल रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ ऋकफ दर्ज करवाई है, उस एफआईआर में गलत जानकारी दी गई है। सोरेन को बरहेट के बजाय साहेबगंज विधानसभा का विधायक बता दिया गया है। राजभवन के बाहर भी सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। भारी संख्या में यहां जवान तैनात हैं। बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई विधायक राजभवन जा सकते हैं। रांची में सीएम आवास के बाहर हलचल बढ़ गई है। कई अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। DIG, IG, DC, SSP आयुक्त सीएम आवास के अंदर गए हैं।

झारखंड : राज्यपाल ने लिया राज्य की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
Published / 2024-01-31 14:13:32
झारखंड : राज्यपाल ने लिया राज्य की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

सियासी उठापटक के बीच झारखंड के राज्यपाल ने की अहम बैठकराज्य की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लियाटीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर ईडी की तलाशी के बाद उभरती राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि राधाकृष्णन ने राजभवन में मुख्य सचिव लालबियाक्तलुआंगा खियांग्ते, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अविनाश कुमार समेत अन्य लोगों को बुलाया और विस्तार से कानून व्यवस्था के बारे में बात की।किसने क्या कहाउन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए राज्यभर में अतिरिक्त 7,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती सहित व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। सीएम हाउस, राजभवन और डोरंडा स्थित ईडी कार्यालय सहित रांची के प्रमुख इलाकों में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (रांची) उत्कर्ष कुमार ने बताया कि हमने सीएम हाउस, राजभवन और डोरंडा स्थित ईडी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में (सीआरपीसी की धारा 144 के तहत) निषेधाज्ञा लागू कर दी है।अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अविनाश कुमार ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि यहां कानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित रहे। हमने राज्य की राजधानी में इन प्रमुख प्रतिष्ठानों पर लोगों की भीड़ से बचने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।

झारखंड : सीएम हाउस के सामने भारी पुलिस बल की तैनाती
Published / 2024-01-31 14:05:50
झारखंड : सीएम हाउस के सामने भारी पुलिस बल की तैनाती

सीएम आवास के बाहर तैनात हैं सुरक्षाकर्मीटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी दूसरी बार मुख्यमंत्री आवास पहुंचने वाले हैं। इसके मद्देनजर सीएमओ की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। बुधवार सुबह से ही सुरक्षाकर्मी सीएमओ के बाहर तैनात हैं।

जमशेदपुर :  नौ दिवसीय 76वां प्रीति महोत्सव शुरू
Published / 2024-01-31 14:03:20
जमशेदपुर : नौ दिवसीय 76वां प्रीति महोत्सव शुरू

जमशेदपुर के बिष्टुपुर धर्म सास्था मंदिर में नौ दिवसीय 76वां प्रीति महोत्सवएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित धर्म सास्था मंदिर में नौ दिवसीय 76वां प्रीति महोत्सव चल रहा है। इसके चौथे दिन मंगलवार को महागणपति हवन से अनुष्ठान शुरू हुआ। चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद से आये 32 वेद पंडितों की देखरेख में अनुष्ठान हुआ।जप और पूजा के साथ एकाक्षर गणपति के लिए चार लाख होम अनुष्ठान को आगे बढ़ाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति देव को मोदक भी चढ़ाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष पीएन शंकरन ने महादीप आराधना की। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। संध्याकाल में भगवती सेवा के बाद वेद पंडितों ने चारों वेदों के श्लोकों का पाठ किया। इसके बाद शाम को प्रसाद वितरण हुआ। 31 जनवरी को वसुंधरा के साथ हवन होगा।

झारखंड की राजनीति में बुधवार का दिन अहम...
Published / 2024-01-30 21:29:08
झारखंड की राजनीति में बुधवार का दिन अहम...

सीएम आवास में ईडी करेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछटीम एबीएन, रांची। बुधवार का दिन झारखंड के लिए बेहद अहम है, एक तरफ ईडी मुख्यमंत्री से दूसरी बार सीएम आवास जाकर पूछताछ करेगी। वहीं, दूसरी तरफ ईडी आफिस से लेकर सीएम आवास तक की सुरक्षा व्यस्था व्यस्था को पुख्ता करना रांची पुलिस की जिम्मेदारी होगी। रांची जमीन घोटाले में दिल्ली में हुई सीएम घेराबंदी के बाद बुधवार को सीएम से होने वाली पूछताछ बेहद अहम है। दिन के एक बजे से होगी पूछताछ रांची जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी बुधवार को दिन के एक बजे से पूछताछ करेगी। सीएम ने ईडी के जांच पदाधिकारी देवव्रत झा को ई मेल भेजकर सीएम आवास में आकर पूछताछ करने का वक्त दिया था। सीएम का मेल भजेने के बाद एजेंसी ने एक बार फिर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर यह बताया है की ईडी की टीम दिन के 1 बजे सीएम आवास जाएगी ऐसे में वे सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें।रांची पुलिस ने बनाई है सुरक्षा की रणनीतिवहीं, दूसरी तरफ ईडी के द्वारा सीएम से पूछताछ करने को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद राजधानी में 1800 पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इसके अलावा चार कंपनी आरएएफ की भी तैनाती रांची में की जा रही है। साथ ही अलग-अलग जगहों से 14 डीएसपी रैंक के अधिकारी सीएम हाउस और उसके आसपास तैनात किये गये हैं। मौके पर कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए सीधे तौर पर रांची डीसी, एसएसपी और सिटी एसपी को मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया है।सीएम के आवास से मिले 36 लाख, दस्तावेज भी मिलेगौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास शांति निकेतन से ईडी को 36.34 लाख रुपये नगद मिले हैं। ईडी ने दिल्ली में छापेमारी के बाद इस बात का खुलासा किया है। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, ये पैसे एक बैग में अलमीरा में रखे थे। वहीं ईडी का दावा है कि जांच के क्रम में ईडी को मौके से जमीन घोटाले से ही जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। मौके पर मिले दस्तावेजों को ईडी काफी अहम मान रही है। जानकारी के मुताबिक, जब्त दस्तावेजों में कई नए साक्ष्य मिले हैं। सीएम के दिल्ली आवास से एक बीएमडब्लू कार भी जब्त किया गया है। कार एक निजी कंपनी के नाम पर है। कंपनी के मालिक अनीश अग्रवाल नाम के व्यक्ति हैं। ईडी की टीम अनीश अग्रवाल के साथ सीएम हेमंत सोरेन के संबंधों की भी जांच कर रही है।

झारखंड : सीएम की अपील- बैग एंड बैगेज के साथ तैयार रहें विधायक
Published / 2024-01-30 20:12:19
झारखंड : सीएम की अपील- बैग एंड बैगेज के साथ तैयार रहें विधायक

ईडी कार्रवाई से संकट में सीएम, सत्ताधारी दल के विधायकों को बैग एंड बैगेज के साथ तैयार रहने का निर्देश टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की दबिश के बाद झारखंड की सियासत में खलबली मची हुई है। सोमवार को सीएम आवास पर दिनभर सत्ताधारी दल के विधायक और मंत्रियों का आना-जाना लगा रहा। सूत्रों से जानकारी मिली है कि सभी विधायकों को बैग एंड बैगेज के साथ तैयार रहने को कहा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सत्ताधारी दल के सभी विधायकों को किसी सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया जा सकता है, इसकी वजह से कई विधायक पशोपेश में भी हैं। लिहाजा मंगलवार और बुधवार का दिन झारखंड के लिए बेहद खास होने वाला है। पहले भी हो चुकी है कवायद इस तरह की कवायद पूर्व में भी हो चुकी है, जब आफिस आफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग की चिट्ठी राजभवन पहुंची थी, तब सीएम आवास पर कई बसें मंगवाई गई थीं। एक दिन सभी विधायक और मंत्रियों को खूंटी के लतरातू डैम की सैर करवायी गयी थी। उसके बाद सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक रिसॉर्ट में ठहराया गया था। आशंका जताई जा रही है कि वर्तमान हालात में फिर उसी तरह की कवायद दोहराने की तैयारी चल रही है लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विधायकों को आखिर कहां ले जाया जाएगा क्योंकि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अब नहीं है। ऐसे में सिर्फ पश्चिम बंगाल एक बड़ा विकल्प के रूप में दिख रहा है, संभावना यह भी जतायी जा रही है कि विधायकों को तेलंगाना भी शिफ्ट किया जा सकता है। सीएम हाउस में गहमागहमी ईडी की कार्रवाई तेज होता देख सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के सभी विधायकों को 31 जनवरी तक रांची में रहने को कहा गया है। मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार देर शाम तक चली बैठक में मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गैरमौजूदगी में हुई इस बैठक में सीएम को लेकर मीडिया में आ रही खबर पर चर्चा होती रही।

एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में शहीद दिवस
Published / 2024-01-30 20:08:09
एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में शहीद दिवस

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में कृतज्ञता के साथ महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विद्यार्थियों ने बापू गांधी को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कक्षा सप्तम के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित प्रशोत्तरी करायी गयी, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यापिका काजोरी दत्ता ने विद्यार्थियों को गांधी दर्शन से अवगत करवाया। प्राचार्य एसके मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी केवल हाड़-मांस से बने साधारण मनुष्य नहीं थे, बल्कि वे एक सच्चे कर्मयोगी भी थे। केवल मात्र देश को स्वतंत्र करवाना ही उनका उद्देश्य नहीं था, बल्कि सामाजिक कुरीतियों, कुसंस्कारों, अस्वच्छता, अस्पृश्यता, गरीबी, अशिक्षा आदि को दूर करना भी उनका लक्ष्य था। तभी कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें राष्ट्रपिता के पद पर बैठाया। उनके सिद्धांतों पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। राष्ट्र गान के साथ सभा समाप्त हुई।

शहीदों की स्मृति में आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने रखा दो मिनट का मौन
Published / 2024-01-30 20:07:27
शहीदों की स्मृति में आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने रखा दो मिनट का मौन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी को शहीद दिवस पर पूर्वाह्न 11 बजे प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण किया। आयुक्त के सचिव अरविंद कुमार के नेतृत्व में सभी मौन धारण किया।मौके पर आयुक्त के सचिव अरविंद कुमार के अलावा प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी, प्रेम धीरज कुमार, अमित कुमार, शितलेश कुमार सिंह, कमल कुमार, शिव शंकर सिंह, नीरज कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सिंह, मनीयस राज, विन्देश्वर राय आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,617