Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
गोंदलपुरा खनन परियोजना : पुनर्वास और भूमि अधिग्रहण के लिए हुई ग्राम सभा
Published / 2024-02-02 18:26:50
गोंदलपुरा खनन परियोजना : पुनर्वास और भूमि अधिग्रहण के लिए हुई ग्राम सभा

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को कोयला मंत्रालय द्वारा आवंटित गोंदलपुरा खनन परियोजना के लिए शुक्रवार को हजारीबाग जिला प्रशासन ने महुगाई कला पंचायत में ग्राम सभा का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी मे सेंटर फॉर एडवांसिंग एंड लॉन्चिंग एंटरप्राइजेज (क्रेडल) के सलाहकारों ने परियोजना के भू-अर्जन के कारण होने वाले संभावित विस्थापितों और परिवारों के लिए बनी पुनर्वास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसे हजारीबाग के समाहर्ता सह प्रशासक ने तैयार किया है। यह योजना भूमि अर्जन और पुनर्वासन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 16 (4) और (5) के प्रावधानों के अधीन है। ग्राम सभा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे, जिनमें से ज्यादातर ग्रामीण जहां एक और परियोजना के समर्थन में थे, वहीं कुछ ग्रामीणों ने अपने पुनर्वसन और मुआवजे पर अपना मतभेद भी सामने रखा। इस अवसर पर जिला प्रशासन की तरफ से अधिकारियों ने ग्रामसभा का संचालन किया और ग्रामीणों के निवेदनों को दर्ज किया। मौके पर दंडाधिकारी दीपक कुमार दुबे, अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, सीआई अनुज कुमार, राजस्व कर्मी आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार और थानेदार विनोद तिर्की आदि मौजूद थे।परियोजना शुरू होने से हजारीबाग को मिलेंगे रोजगार के हजारों अवसर खान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अदाणी इंटरप्राइजेज के गोंदलपुरा खनन परियोजना के शुरू होने से राज्य सरकार को करीब 600 करोड़ रुपये का राजस्व हर साल मिलेगा। इसके अलावा हजारीबाग जिले में पांच से दस हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का अवसर भी मिलेगा। यहां कोयला खनन शुरू होने से अवैध कोयले की तस्करी पर भी लगाम लगेगी, जिस कारण सरकार को राजस्व में भारी फायदा मिलेगा और जनहित के कार्यक्रमों को बाल भी। याद रहे कि झारखंड भारत के प्रमुख कोयला उत्पादक राज्यों मे से एक है और तकनीकों से लेस अध्यतन खदानें राज्य के पर्यावरण और अर्थतंत्र दोनों के हितों के बीच संतुलन बनाये रखेंगी।

निलय सिंह बने भारत-तिब्बत सहयोग मंच के प्रचार प्रमुख
Published / 2024-02-02 15:21:54
निलय सिंह बने भारत-तिब्बत सहयोग मंच के प्रचार प्रमुख

टीम एबीएन, रांची। भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने झारखंड में वरिष्ठ पत्रकार निलय सिंह को भारत तिब्बत सहयोग मंच, झारखंड प्रांत का प्रचार प्रमुख एवं सरदार जगदीश सिंह को सह प्रचार प्रमुख की घोषणा की। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में और राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों से भारत तिब्बत सहयोग मंच सफलता पूर्वक कार्य करता आ रहा है।स्वामी दिव्यानंद ने शुभकामना एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि निलय सिंह और जगदीश सिंह के प्रचार विभाग में आने से मंच की गतिविधियों का प्रसार और प्रचार और भी अच्छे और तेजी से होगा।

जानें जेल में कहां कटी हेमन्त की पहली रात
Published / 2024-02-02 13:27:03
जानें जेल में कहां कटी हेमन्त की पहली रात

जेल के सेल नंबर एक में कटी हेमंत सोरेन की रात, अर्दली भी मिला टीम एबीएन, रांची। ईडी द्वारा रांची जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अपर डिवीजन सेल नंबर 1 में रखा गया है। ईडी की विशेष अदालत में पेश करने के बाद हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रखा गया है। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपर डिवीजन के सेल नंबर एक में रखा गया है। जैसे ही जेल प्रशासन को यह सूचना मिली कि हेमंत सोरेन को ज्यूडिशल कस्टडी में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेजा जा रहा है। वैसे ही उनके लिए अपर डिवीजन के सेल नंबर एक को अलॉट किया गया। गुरुवार देर शाम हेमंत सोरेन के जेल पहुंचने के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई कर उन्हें सेल नंबर एक में शिफ्ट कर दिया गया। हेमंत सोरेन को जो सेल अलॉट हुआ, उसमें अटैच बाथरूम और किचन मौजूद है। अपर डिवीजन के सेल नंबर एक को वीआईपी कैदियों को रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हेमंत सोरेन को सेल में एक अर्दली भी उपलब्ध करवाया गया। इसी सेल में हेमंत सोरेन ने रात बितायी।

चंपई की साथ अन्य मंत्रियों ने भी ली शपथ
Published / 2024-02-02 13:23:20
चंपई की साथ अन्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

चंपई सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, डिप्टी सीएम बने बसंत सोरेन, जानिये और कौन-कौन लेंगे मंत्री पद की शपथ टीम एबीएन, रांची। देर रात चंपई सोरेन को राजभवन से बुलावे के बाद यह तय हो गया था कि चंपई सोरेन राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। आज दोपहर शपथ ग्रहण के साथ वे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गये। उनके साथ गठबंधन दल से जुड़े सत्यानंद भोक्ता समेत अन्य ने भी शपथ ली। अभी तक की जानकारी के मुताबिक चंपई सोरेन के शपथ के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और राजद के इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी। आपको बता दें कि 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद 29 दिसंबर 2019 को हेमंत सोरेन ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और डॉक्टर रामेश्वर उरांव को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी थी। इसके अलावा राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। तब गठबंधन की कमान हेमंत सोरेन के हाथ में थी। फिर भी उन्हें कैबिनेट विस्तार के लिए काफी वक्त लेना पड़ा था। अब चंपई सोरेन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सत्ताधारी दल के विधायकों को एकजुट रखने की होगी। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद अब तक इस काम को करने में वे सफल साबित हुए हैं। राज्यपाल ने बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। लिहाजा, आने वाले 10 दिन चंपई सोरेन के लिए चुनौती भरे होंगे। यही वजह है कि कैबिनेट का पूर्ण विस्तार नहीं किया जा रहा है। क्योंकि जब हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार चल रही थी। उस वक्त भी कांग्रेस कोटे के कई विधायक मुखर होकर तत्कालीन मंत्री बना गुप्ता और बादल पत्रलेख को बदले जाने का दबाव डालते रहे थे। एक वक्त ऐसा भी आया था, जब करीब करीब तय हो गया था कि कांग्रेस कोटे के दो मंत्रियों की छुट्टी कर दी जायेगी और उनकी जगह नए चेहरे सामने आयेंगे। लिहाजा, आलमगीर आलम के लिए भी अपने सभी विधायकों को एकजुट रखना बड़ी चुनौती होगी। इन संभावित मुसीबतों को ध्यान में रखते हुए ही बहुमत साबित करने तक कैबिनेट विस्तार की संभावना नहीं के बराबर है।

इधर चंपई का शपथ ग्रहण, उधर हैदराबाद जा रहे विधायक
Published / 2024-02-02 13:13:38
इधर चंपई का शपथ ग्रहण, उधर हैदराबाद जा रहे विधायक

इधर सीएम पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन, उधर हैदराबाद रवाना होंगे सभी विधायक टीम एबीएन, रांची। एक तरफ आज चंपई सोरेन सीएम पद की शपथ लेंगे, दूसरी तरफ सभी विधायक हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। हैदराबाद जाने के लिए विधायक 12 बजे तक एयरपोर्ट पहुचेंगे। वहीं चंपई सोरेन करीब 12.15 में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सर्किट हाउस में गहमा-गहमी, सीता सोरेन भी पहुंचीं चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण से पहले सर्किट हाउस में गहमा-गहमी बढ़ी हुई है। इस बीच विधायक सीता सोरेन भी सर्किट हाउस पहुंचीं।

कल सीएम पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन
Published / 2024-02-01 23:52:01
कल सीएम पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन

टीम एबीएन रांची। झारखंड में जारी सियासी संकट के बीच अब संकट के बदले छंटने के आसार दिख रहे हैं। गुरुवार की देर रात राजभवन से बुलावा आने के बाद मंत्री आलमगीर आलम और चंपई सोरेन राजभवन पहुंचे, जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शुक्रवार को शपथ ग्रहण का न्योता दिया। उम्मीद की जा रही है कि कल यानी शुक्रवार को कोल्हान टाइगर झारखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। साथ ही राज्य में जारी सियासी संकट पर विराम लगने की भी पूरी उम्मीद है। बताते चलें कि ईडी की कार्रवाई के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से राज्य में मुख्यमंत्री का पद रिक्त है। फिलहाल, झारखंड बिना मुख्यमंत्री के है।

शाश्वत इंस्टीच्यूट में हुआ तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह
Published / 2024-02-01 21:02:06
शाश्वत इंस्टीच्यूट में हुआ तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह

टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 29-01-2024 से 31-01-204 तक वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन के सत्र 2022-24 और 2023-2025 के छात्रों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत लंबी कूद से की गयी। प्रतियोगिता में लांग जंप, हाई जंम, शॉर्ट पुट, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, चेस, कैरम, टग आफ वार, सेक रेस एंड बैडमिंटन आदि खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने-अपने हाउस से भाग लिया। महाविद्यालय के चारों हाउस अटल, कलाम, गुरुनानक और मंडेला के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। 42 गोल्ड के साथ कलाम हॉउस ओवरआल विनर रहा। 12 गोल्ड के साथ गुरुनानक दूसरे स्थान पर, 10 गोल्ड के साथ मंडेला तीसरे स्थान पर एवं 3 गोल्ड के साथ अटल चौथे स्थान पर रहा। शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन  में वार्षिक खेल समारोह का पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के खेल शिक्षक नागेंद्र कुमार की देखरेख में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज उप-प्राचार्य रूपेश कुमार मुख्य अतिथि  के रूप में शामिल हुए एव महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ देशराज सिंह, रश्मिरती, डॉ विनीता कुमारी, डॉ अंजली कुमारी, ममता कुमार, अपर्णा कुमारी मिश्रा साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मी सुरेश यादव, रोहित कुमार सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

हजारीबाग : भाजपा नेता ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला
Published / 2024-02-01 12:08:19
हजारीबाग : भाजपा नेता ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला

भाजपा नेता के बेटे ने चाकू मार कर की अपने बड़े भाई की हत्याएबीएन न्यूज नेटवर्क, केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड के कराली गांव में एक शख्स ने अपने ही भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी।हत्या का आरोपी और कोई नहीं बल्कि पूर्व सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता बैजनाथ तिवारी का छोटा बेटा बीरेंद्र तिवारी है। बीरेंद्र ने अपने बड़े भाई रविंद्र तिवारी के गर्दन में चाकू से वार किया और मौत के घाट उतार दिया।

अब झारखंड में कैसे चलेगी किसकी सरकार...
Published / 2024-02-01 10:59:33
अब झारखंड में कैसे चलेगी किसकी सरकार...

झारखंड में कैसे बनेगी सरकार, किस दल के पास हैं कितने विधायकजानिये क्या है विधानसभा सीटों का गणितटीम एबीएन, रांची। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज उनकी ईडी कोर्ट में पेशी होगी। जिसके बाद उन्हें रिमांड पर भेजा जा सकता है। उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चंपई सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने दावा पेश कर दिया है।ऐसे में जानते हैं झारखंड में सरकार बनाने के लिए कितने सीटों की है जरूरत और मौजूदा समय में क्या है विधानसभा में सीटों का गणित। झारखंड में सियासी उथल पुथल है। ईडी की कार्रवाई के बाद राजनीतिक परिदृश्य बदल चुका है।सीएम हेमंत सोरेन राज्यपाल को इस्तीफा दे चुके हैं। महागठबंधन की तरफ से चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। वो राज्य के अगले सीएम होंगे। उन्होंने दावा पेश कर दिया है। जल्द ही उन्हें शपथ दिलायी जायेगी।शपथ ग्रहण के बाद जो सबसे महत्वपूर्ण कार्य होगा वो चंपई सोरेन को सदन में विश्वास मत हासिल करना होगा। शक्ति परीक्षण के बाद ही तय होगा कि आगे की रूपरेखा क्या होगी? हालांकि मौजूदा हालात में सीटों का जो गणित है उसे देखकर कहा जा सकता है कि चंपई सोरेन को विश्वास मत हासिल करने में कोई परेशानी नहीं होगी। वर्तमान समय में जेएमएम के 29 विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के 17 और आरजेडी के एक विधायक हैं। कुल मिलाकर महागठबंधन के पास 47 विधायक हैं।वहीं वाम दल विधायक विनोद सिंह का भी उन्हें समर्थन प्राप्त है। झारखंड में कुल 81 सीट हैं। इस तरह सरकार बनाने के लिए 41 विधायक चाहिए। इस प्रकार कह सकते हैं कि चंपई सोरेन के पास बहुमत से बहुत ज्यादा सीट हैं।वहीं झारखंड विधानसभा में भाजपा के कुल 26 विधायक हैं, जबकि आजसू के पास दो विधायक हैं। वहीं एनसीपी के एक विधायक हैं। इस तरह से एनडीए के पास कुल 29 विधायक, जो बहुमत के आंकड़े से काफी दूर है।इन आंकड़ों को देखने से स्पष्ट होता है कि महागठबंधन की सरकार को कोई खतरा नहीं है। अगर कोई भीतरघात ना हो तो चंपई सोरेन को विश्वास मत पाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,798