Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
देवघर : गहरे गुलाबी रंग की धोती और कंधे पर अंगोछा में खूब जंच रहे थे राहुल गांधी
Published / 2024-02-03 21:07:41
देवघर : गहरे गुलाबी रंग की धोती और कंधे पर अंगोछा में खूब जंच रहे थे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजाएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। राहुल गांधी देवघर में हैं। शनिवार को उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में वे देवघर पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत देवघर पहुंचे। देवघर के बाबा मंदिर में राहुल गांधी ने शिवलिंग पर जलार्पण किया और पूरे विधी विधान से पूजा अर्चना की। राहुल गांधी अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजा के दौरान राहुल गांधी ने गहरे गुलाबी रंग की धोती पहन रखी थी। इसके अलावा उन्होंने कंधे पर अंगोछा भी रखा था। पूजा के दौरान उनके ललाट पर चंदन का लेप लगा हुआ था। गर्भ गृह में उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और शिवलिंग पर जलार्पण किया।

धूमधाम से मनी अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 102वीं जयंती
Published / 2024-02-03 12:56:22
धूमधाम से मनी अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 102वीं जयंती

टीम एबीएन, रांची। अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 102वीं जयंती सह पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसे जगदेव जन कल्याण परिषद द्वारा परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो की अध्यक्षता में किया गया।मंच के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो एवं विशिष्ट अतिथि इटकी निवासी विजय महतो, सतनारायण सिंह उपस्थित थे। समारोह का संचालन श्री राम भगत एवं धन्यवाद ज्ञापन राजू रंजन कुमार ने किया।कार्यक्रम में चंद्रमा सिंह, रामप्रवेश सिंह, नागेश्वर सिंह, चंद्रमा प्रसाद वर्मा, शंकर कुमार सिंह, राकेश कुमार, रणजीत सिंह, विजय कुमार, अनूप कुमार, हरिप्रसाद, मुन्ना कुमार सिंह, सुबोध कुमार, दीपक कुमार, शशिकांत कुमार, कमलकांत कुमार, अमन कुमार, एवं अन्य भी गणमान्य उपस्थित रहे।

JSSC घेराव मामले में 15 नामजद सहित 3-4 हजार अज्ञात पर प्राथमिकी
Published / 2024-02-03 12:48:44
JSSC घेराव मामले में 15 नामजद सहित 3-4 हजार अज्ञात पर प्राथमिकी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, नामकुम, रांची। JSSC CGL 2024 की परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक मामले में बीते 31 जनवरी को आयोग के सामने प्रदर्शन कर रहे 15 नामजद सहित तीन से चार हजार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्रदर्शनकारियों ने आयोग के कार्यालय का घेराव कर सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया था। प्राथमिकी नामकुम थाना में पदस्थापित पुअनि रवि केशरी के बयान पर दर्ज की गयी है।झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, मनोज यादव, प्रेम नायक, महेंद्र प्रसाद, लक्की रामू, संजय मेहता, रविंद्र महतो, यूगेन महतो उर्फ योगेस चंद्र भारती, बेबी महतो, विनय मेहता, महोन्द्र प्रसाद महतो, विशाल पॉल, चंदन, सायना परवीन देव महतो सहित 3000 से 4000 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गाली गलौज, सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने, पुलिस कर्मी एवं मीडिया कर्मियों से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।प्राथमिकी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तैनात आरक्षी सुनील कुमार झा, चयन आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा, दैनिक अखबार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी और मारपीट की। इसके साथ ही अध्यक्ष की कार एवं चयन आयोग के कार्यालय को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है।

हेमन्त सोरेन से ईडी की पूछताछ शुरू
Published / 2024-02-03 12:16:48
हेमन्त सोरेन से ईडी की पूछताछ शुरू

ईडी की रिमांड पर हेमंत सोरेन से पूछताछटीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय शनिवार से पांच दिनों तक पूछताछ करेगी।रांची जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को शुक्रवार को ईडी की विशेष अदालत ने पूछताछ के लिए 5 दिन का रिमांड मंजूर किया था। रांची जमीन घोटाला मामले में ईडी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से शनिवार से अगले पांच दिनों तक पूछताछ करेगी।अदालत ने शुक्रवार को ही रिमांड को लेकर मंजूरी दे दी थी। हेमंत सोरेन को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से ईडी के दफ्तर लाया जायेगा। हेमंत सोरेन से पूछताछ को देखते हुए ईडी दफ्तर के चारो तरफ विशेष सुरक्षा व्यस्था की गयी है।बता दें कि हेमंत सोरेन को बुधवार प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रांची जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन को एजेंसी के दफ्तर में ही रखा गया था, जिसके बाद गुरुवार की दोपहर उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया।

झारखंड : राहुल की न्याय यात्रा पहुंची गोड्डा
Published / 2024-02-03 12:14:29
झारखंड : राहुल की न्याय यात्रा पहुंची गोड्डा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची गोड्डाएबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। राहुल गांधी गोड्डा पहुंचे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला शनिवार सुबह पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा से सुंदरमोड़ होते हुए गोड्डा की सीमा में प्रवेश किया। यहां पर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया।कांग्रेस नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गोड्डा पहुंचने पर पार्टी के नेताओं के द्वारा सरकंडा चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव विकास सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते नेता राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया।सड़क के दोनों ओर कार्यकर्ता जमा होकर उन्हें निहारा, राहुल गांधी ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। वहीं राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी मौजूद हैं, उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता कर मीडिया के बात की जायेगी।वहीं पाकुड़ से भी उनके साथ कई कांग्रेस नेता गोड्डा पहुंचकर उनके साथ न्याय यात्रा में भाग ले रहे हैं। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी को गोड्डा शहीद स्तंभ जाना था लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम बदल दिया गया है।अब सरकंडा चौक से गोड्डा कॉलेज तक राहुल गांधी पैदल भारत जोड़ो जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। यहां पर इस बड़ी संख्या लोग सड़क के किनारे मौजूद हैं और आम लोगों द्वारा पुष्प वर्षा किया गया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान यहां भ्रमण करेंगे।राहुल गांधी की यात्रा को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के ठोस प्रबंध किये गये हैं। इसके बाद वो गोड्डा से निकल कर पोड़ैयाहाट के लिए निकलेंगे, जहां पर स्थानीय प्रधान व मांझी को राहुल गांधी के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

पांच-छह को विशेष सत्र में बहुमत साबित करेगी नयी सरकार
Published / 2024-02-02 18:32:58
पांच-छह को विशेष सत्र में बहुमत साबित करेगी नयी सरकार

5-6 फरवरी को विशेष सत्र में होगा बहुमत परीक्षण टीम एबीएन, रांची। सियासी घमासान के बीच झारखंड की गद्दी को संभालने में सफल रहे चंपाई सोरेन ने राजभवन में शपथ लेने के बाद झारखंड मंत्रालय में अपने दो सहयोगी मंत्रियों के साथ कैबिनेट की पहली बैठक की। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की इस बैठक में 5 और 6 फरवरी को विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया। उसी दिन सत्ता पक्ष के द्वारा विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया जायेगा। राज्यपाल का अभिभाषण होने के बाद वाद विवाद के बीच सरकार द्वारा बहुमत साबित करने की तैयारी की गयी है। चंपई सोरेन के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में तीन प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि राजीव रंजन को महाधिवक्ता बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

बाबूलाल ने सीएम चंपई सोरेन को दी बधाई
Published / 2024-02-02 18:31:02
बाबूलाल ने सीएम चंपई सोरेन को दी बधाई

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंपई सोरेन को बधाई दी है। बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा, झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री चंपई सोरेन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वहीं, मरांडी ने कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता को भी मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। बता दें कि झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में 3 प्रस्ताव पर मुहर लगी है। 5 और 6 फरवरी को विधानसभा का सत्र आहूत किया गया है, जिसमें सरकार बहुमत साबित करेगी। साथ ही राजीव रंजन को फिर से एडवोकेट जनरल नियुक्त करने के प्रस्ताव की स्वीकृति दी गयी। वहीं, इस बैठक के बाद चंपई सोरेन ने मीडिया के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आपके माध्यम से अपनी बात लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र पहले 9 फरवरी से निर्धारित था। उस फैसले को रद्द करते हुए अब नए सत्र के औपबंधिक कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। उन्होंने यह भी कहा कि एक-दो दिनों में वे विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध कर देंगे।

शाश्वत इंस्टीच्यूट में कला प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता
Published / 2024-02-02 18:29:56
शाश्वत इंस्टीच्यूट में कला प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता

टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में  02-02-2024 महाविद्यालय में कला प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता जिसमें शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन के सत्र 2022-24 और 2023-2025 के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें छात्रों ने अपने अपने हाउस से भाग लिया। महाविद्यालय के चारों हाउस अटल, कलाम, गुरुनानक और मंडेला के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कलाम हॉउस फूड स्टॉल, गुरुनानक क्राफ्ट, मंडेला डांस एंड ड्रामा, अटल सब्जेक्ट मॉडल में विनर रहा। महाविद्यालय के उप-प्राचार्च रूपेश कुमार सहायक प्रोफेसर नागेंद्र कुमार, डॉ रश्मिरती, डॉ विनीता कुमारी, डॉ अंजली कुमारी, ममता कुमारी, अपर्णा कुमारी मिश्रा, साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मी सुरेश यादव, रोहित कुमार सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

लोकतंत्र बचाने में सफल रहा महागठबंधन : राजद
Published / 2024-02-02 18:27:43
लोकतंत्र बचाने में सफल रहा महागठबंधन : राजद

राजद ने नये सीएम चंपई सोरेन को दी बधाईटीम एबीएन, रांची। राजद नेताओं ने कहा कि अंतत: सत्य की जीत हुई और महागठबंधन लोकतंत्र बचाने में सफल हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने चंपई सोरेन और महागठबंधन को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के सारे षड्यंत्र धरे के धरे रह गये।झारखंड में महागठबंधन की सरकार जब से बनी है, भाजपा जनमत के विरुद्ध जाते हुए यहां की सरकार गिराने के लिए हमेशा प्रयास करती रही है। एक आदिवासी मुख्यमंत्री को किस तरह से परेशान किया जा रहा है, यह झारखंड की जनता देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब भी जनता भाजपा से मांगेगी। राजद युवा प्रदेश अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि झारखंड की जनता की जीत हुई है। महासचिव कमलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए बधाई। यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,800