Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ ने बनायी संगठन की मजबूती की रणनीति
Published / 2024-02-04 20:44:37
अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ ने बनायी संगठन की मजबूती की रणनीति

अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की सभी जिला कमिटियों का गठन 15 दिनों मेंप्रत्येक जिलों के लिए प्रभारी मनोनीतटीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की एक बैठक आज हरमू स्थित आजसू पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वमी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ को मजबूत बनाने के लिए राज्य के सभी जिलों में 15 दिनों के अन्दर संघ की जिला कमेटी का गठन का कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया। कमेटी गठन का कार्य पूरा करने के लिए विभिन्न जिलों के लिए प्रभारियों का मनोनयन किया गया जो विभिन्न जिलों में जाकर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के सदस्यों से बैठक कर जिला कमेटी का गठन कर उसकी सूची संघ की केन्द्रीय कमेटी को सुपुर्द करेंगे। बैठक में विभिन्न जिलों के लिए मनोनीत प्रभरियों के नाम इस प्रकार हैं : रांची-राजेद्र कुमार  महतो, झलक देव महतो, एवं डा एम सुब्रमण्यम। रामगढ- महेश्वर महतो, जेपी महतो, रेखा वर्मा एवं अंजित कुमार। पूर्वी सिंहभूम- भरत चन्द्र महतो, दिनेश चैघरी एवं रमेश कुमार सिंह। धनबाद- मृत्युंजय प्रसाद, ज्योति कुमारी एवं अंजित कुमार। लोहरदगा- महेश्वर महतो, दिनेश चैधरी, भरत चन्द्र महतो, रमेश पाठक एवं रमेश कुमार सिंह। गुमला- मृत्युंजय प्रसाद एवं निरंजन राम। कोडरमा-रमेश कुमार सिंह, दिनेश राणा एवं मीता ठाकुर। खूंटी- संजीत कुमार। हजारीबाग-सतीश सिन्हा, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, वकील महतो एवं शेख खालिद।बोकारो- भरत चन्द्र महतो, दिनेश चैधरी एवं निरंजन राम। गिरिडीह- शेख खालिद, सतीश कुमार सिन्हा, मीता ठाकुर एवं दिनेश राणा। बैठक में जिन जिलों के लिए प्रभारियों का मनोनयन नहीं किया गया है उन जिलों के लिए प्रभारियों का मनोनयन संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी एवं प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो करेंगे जो उन जिलों में कमेटी गठन का कार्य पूरा करेंगे।बैठक में आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव भरत चन्द्र महतो, निरंजन राम, ज्योति कुमारी, मृत्युंजय प्रसाद, रेखा वर्मा, रमेश कुमार सिंह, कृतिवास गोस्वामी, अंजित कुमार, विजेन्द्र सिंह, पीसी महतो, संजित कुमार, दिनेश चैधरी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

लापुंग के लालगंज ग्राम में निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर आयोजित
Published / 2024-02-04 18:46:28
लापुंग के लालगंज ग्राम में निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर आयोजित

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) द्वारा ग्राम -लालगंज , लापुंग, रांची के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय भवन में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर लगाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम एवं वर्तमान अध्यक्ष परमपूज्य संभव राम के तस्वीर की विधिवत आरती-पूजन के साथ की गयी। शिविर में रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एसएन सिन्हा, डॉ रंजन नारायण, डॉ शंकर रंजन, डॉ रोहित सिंह के साथ लापुंग ब्लॉक सीएचसी से डॉ प्रियंका कुमारी ने चिकित्सीय सेवा उपलब्ध की। शिविर में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर की जांच सुविधा भी उपब्ध कराई गयी, जिसमें सीएचसी लापुंग से प्रदुमन सिंह, शरत कुमार यादव, श्रवण सिंह, सिमसुन केरकेट्टा, सबिता कुमारी, शशि चेर्माको ने सेवा प्रदान की।चिकित्सा शिविर प्रातः 10 बजे से संध्या 4 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में डोम्बा एवं आसपास के गांवों से लगभग 174 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा दी गयी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रविन्द्र साहु, भानु प्रताप नाथ शाहदेव, चरकु साहु, राजेन्द्र साहु, विकास नाग, सौरभ कुमार, नितेश साहु, गजेन्द्र साहु एवं शशि साहु का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।शिविर में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची की तरफ से राधेश्याम सिंह, आनंद सिंह, आशुतोष कुमार, सुनील साहु, उदय नारायण पाण्डेय, प्रशान्त सिन्हा, सौरभ चौधरी, दक्ष कुमार, जय शंकर कुमार, अंजनी सिंह, सुधीर कुमार साहु, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, अमित तिवारी के साथ लगभग 40 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।

जेएसएससी सीजीएल आंदोलनरत देवेन्द्र नाथ महतो के साथ 15 नामजद समेत 4000 छात्रों पर एफआईआर दर्ज
Published / 2024-02-04 18:38:03
जेएसएससी सीजीएल आंदोलनरत देवेन्द्र नाथ महतो के साथ 15 नामजद समेत 4000 छात्रों पर एफआईआर दर्ज

टीम एबीएन, रांची। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक महाघोटाला के विरोध तथा 28 जनवरी के सभी पेपर रद्द एवं 4 फरवरी का परीक्षा को स्थगित कर जेएसएससी सीजीएल महाघोटाला का सीबीआई जांच, अध्यक्ष नीरज सिन्हा का स्थिफा, सीजीएल एग्जाम लेने वाले एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड कर नई विश्वसनीय एजेंसी का टैंडर कर यथाशीघ्र परीक्षा घोषणा करने और सीजीएल लेने वाले एजेंसी ही पीजीटी, नगरपालिका, लैब असिस्टेंट टेक्नीशियन का परीक्षा लिया हो तो उक्त परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर निरंतर चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे दिन 31 जनवरी 2024 को जेएसएससी कार्यालय के समक्ष महाघेराव कर रहे छात्र झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो, योगेश चन्द्र भारती, मनोज यादव, संजय मेहता, बेबी महतो, महेन्द्र प्रसाद, प्रेम नायक, लक्की रामू, चंदन, रविन्द्र महतो, विशाल पॉल, सायना प्रवीण, देव महतो, विनय मेहता, महेन्द्र प्रसाद महतो, समेत 3000-4000 छात्रों पर एफआईआर दर्ज किया गया। सभी पर अध्यक्ष नीरज सिन्हा को  गाली गलौज, सरकारी संपत्ति को तोड़ फोड़ करने, मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के अलावा अन्य आरोप में आईपीसी धारा 147/ 148/ 149/ 353/ 307/ 186/ 188/ 323/ 332/ 504/ 506/ 427 एवं 3 प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के आरोपित बनाया गया है।हालांकि झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन का आंदोलन के परिणामस्वरूप आंदोलन के दौरान ही 31 जनवरी को जेएसएससी पेपर लीक को स्वीकारते हुए अपना ऑफिशियल वेबसाइट में 28 जनवरी को आयोजित सीजीएल एग्जाम का सभी पेपर को रद्द कर दिया तथा 4 फरवरी के परीक्षा को स्थिगित कर दिया है।देवेन्द्र नाथ महतो से सम्पर्क नहीं होने पर करीबी योगेश चन्द्र भारती और महेन्द्र प्रसाद से सम्पर्क करने पर बताया कि आंदोलन के अगुवा देवेंद्र नाथ महतो को पेपर लीक करने वाले गैंग और जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा के गुंडों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिसके वजह से देवेन्द्र नाथ महतो गुप्त रूप से छिपकर जान बचाये हुए हैं, फिलहाल देवेन्द्र नाथ महतो कहां छिपे हुए हैं किसी को जानकारी नहीं है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले देवेन्द्र नाथ महतो को सुरक्षा प्रदान किया जाये।साथ ही योगेश चन्द्र भारती और महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पेपर लीक में शामिल कोचिंग माफिया जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा का गुंडा आंदोलन को बदनाम करने के साजिश से पढ़ने वाले छात्रों को एकतरफा टारगेट करके हमला किया। तोड़ फोड़ किया गया। अध्यक्ष खुद अपने ऊपर हमला कराकर पेपर लीक करने वाले माफिया को बचाकर निर्दोष पढ़ने वाले छात्रों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मारवाड़ी कॉलेज के संस्थापक स्व गंगा प्रसाद बुधिया की 120वीं जयंती कल
Published / 2024-02-04 15:50:08
मारवाड़ी कॉलेज के संस्थापक स्व गंगा प्रसाद बुधिया की 120वीं जयंती कल

स्वर्गीय गंगा प्रसाद बुधिया का संपूर्ण जीवन हैं प्रेरणादायक : दीपक गुप्ता उपाध्यक्ष एलुमनाई एसोसिएशन मारवाड़ी कॉलेजटीम एबीएन, रांची। झारखंड रत्न से सम्मानित मारवाड़ी कॉलेज के संस्थापक प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाले स्व. गंगा प्रसाद बुधिया की 120वीं जयंती पांच फरवरी को हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। वर्ष 1963 में मारवाड़ी कॉलेज, रांची की स्थापना संस्थापक स्वर्गीय गंगा प्रसाद बुधिया के ईमानदार और निरंतर प्रयासों एवं शिक्षा ट्रस्ट द्वारा समाज के युवा और होनहार छात्रों, विशेष रूप से जनजातियों और वंचितों के लिए उच्च शिक्षा की सुविधा के लिए की गयी थी। मारवाड़ी कॉलेज गवर्निंग बॉडी के पहले अध्यक्ष स्वर्गीय गंगा प्रसाद बुधिया थे।लाखों छात्र-छात्राएं अभी तक यहां से शिक्षा प्राप्त कर देश विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। स्व. बुधिया धनाढ्य परिवार से होने के बावजूद साधारण परिवेश में जीवन व्यतीत करते थे।उनके द्वारा संपूर्ण जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में किया किए कार्य दूसरे के लिए अनुकरणीय व प्रेरणादायक है। बुधिया जी रांची व आस पास के क्षेत्रों में कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना की। जिनमें मारवाड़ी कॉलेज, मारवाड़ी हाई स्कूल, संस्कृत महाविद्यालय, मारवाड़ी कन्या पाठशाला आदि प्रमुख हैं।उनकी ईच्छा थी कि पूरा समाज शिक्षित हो इसलिए उन्होंने शिक्षण संस्थान खोलने के लए कई अलग-अलग स्थानों पर कई एकड़ भूदान किया। आज दिखावे और फिजूलखर्ची में लिप्त समाज को गंगा प्रसाद बुधिया के कार्य पद्धति और जीवन से सभी को सिख लेने की आवश्कता है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में समाज के हर तबके का विकाश हो सके।

लोहरदगा : पूर्व पंसस की गोली मार कर हत्या, सड़क जाम
Published / 2024-02-04 15:41:20
लोहरदगा : पूर्व पंसस की गोली मार कर हत्या, सड़क जाम

गोली मारकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य की हत्या, लोगों ने किया रोड जामटीम एबीएन, लोहरदगा। जिला में अपराधियों ने फिर एक बार दुस्साहस का परिचय देते हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी है। वहीं गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा कर दिया।कुड़ू में कई जगहों पर लगा जामलोहरदगा में फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कुड़ू थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में कुड़ू बाजार टांड़ बिजली ऑफिस के पास रविवार को दो अज्ञात अपराधियों ने कुड़ू पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य और वर्तमान पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी के पति संतोष मांझी उर्फ मंगलू की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी वहां से फरार हो गये।संतोष ने कुड़ू बाजार टांड़ का ठेका लिया था। संतोष रविवार को प्रत्येक दिन की तरह कुड़ू बिजली ऑफिस बाजार टांड़ के पास सब्जी ढोने वाले वाहनों से चुंगी वसूल कर रहे थे। इसी बीच दो अपराधी वहां पर आये और संतोष को चार गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। इसकी खबर पूरे कुडू थाना क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। कुड़ू में कई स्थानों पर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसकी वजह से कई स्थानों पर वाहनों का आवागमन रूक गया। इस घटना की पुष्टि लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने की है।लोहरदगा एसपी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या के पीछे की वजह क्या है। इधर, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

आज हैदराबाद से लौटेंगे सत्ता पक्ष के विधायक
Published / 2024-02-04 15:36:22
आज हैदराबाद से लौटेंगे सत्ता पक्ष के विधायक

हैदराबाद में लंच के बाद आज सभी विधायक लौट रहे रांचीटीम एबीएन, रांची। हैदराबाद में आज लंच के बाद सभी विधायक रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। तेलंगाना पुलिस के 300 जवान उनकी सुरक्षा में लगाये गये हैं। प्रियरंजन दास मुंसी और पूनम प्रभाकर लगातार व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। वहां के डिप्टी सीएम भट्टी भी उनलोगों से मिलने वाले हैं।

झामुमो के 52वें स्थापना दिवस में शामिल होंगे सीएम
Published / 2024-02-04 15:33:27
झामुमो के 52वें स्थापना दिवस में शामिल होंगे सीएम

झामुमो का 52वां स्थापना दिवस समारोह, सीएम चंपाई सोरेन के साथ शिबू सोरेन भी होंगे शामिलटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हेलीकॉप्टर से दोपहर तीन बजे बरवाड्डा एयरपोर्ट पर आयेंगे। करीब सवा 3 बजे वे गोल्फ मैदान पहुंचे। यहां स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद 4.30 बजे बरवाअड्डा एयरपोर्ट से रांची के लिए निकल जायेंगे।सीएम बनने के बाद चंपाई सोरेन पहली बार धनबाद आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आज (रविवार को) होने वाले स्थापना दिवस समारोह को लेकर पूरा धनबाद होर्डिंग व पोस्टर से सज चुका है।जिला के वरीय नेताओं के साथ ही प्रखंड स्तर के नेताओं भी अपनी-अपनी होर्डिंग लगा दी है। सभी चौक-चौराहों पर झंडा लगाया गया है। लोगों को आने के लिए अलग-अलग द्वार बनाया गया है। साथ ही सीएम के आने की सूचना पर जिला में कई सड़कों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झामुमो के 52वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। समारोह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन समेत कई नेता भी शामिल होंगे। कुछ देर में नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटान होगा।

छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो समेत कुल 4000 छात्रों पर जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज
Published / 2024-02-04 15:27:05
छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो समेत कुल 4000 छात्रों पर जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज

टीम एबीएन, रांची। नामकुम थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार केसरी द्वारा बीते 31/01/2024 को JSSC CGL का CBI जांच के मांग करने वाले छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो सहित कुल चार हजार (4000) छात्रों पर गैर जमानती, जानलेवा धारा दर्ज किया गया है। प्रेषित कागजात के अनुसार से प्रत्येक छात्रों पर कुल 12 धाराएं लगायी गयी है।

अपराधमुक्त झारखंड बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
Published / 2024-02-04 15:18:57
अपराधमुक्त झारखंड बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मुख्य सचिव, डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ राज्य में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की...और क्या बोले मुख्यमंत्रीजेएसएससी बिल्डिंग तोड़फोड़ मामले में एसआईटी गठित करेंहत्या, महिला उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों का उद्वेदन सुनिश्चित होजेल के अंदर से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपराध ऑपरेट करने वालों पर हर हाल में लगाम लगायेंमुख्य सचिव-डीजीपी सभी जिलों के डीसी और एसपी के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर शीघ्र बैठक करेंटीम एबीएन, रांची। ख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से राज्य में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की विस्तृत जानकारी रखी। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि अपराध मुक्त झारखंड, राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को अवगत कराया कि पिछले दिनों नामकुम थाना अंतर्गत असामाजिक तत्वों के द्वारा जेएसएससी बिल्डिंग में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज किया जा चुका है और अनुसंधान भी जारी है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में एसआईटी (SIT) गठित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईटी का गठन कर जल्द से जल्द मामले का उद्वेदन कर दोषियों की गिरफ्तारी की जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस निमित्त घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा धनबाद के झरिया में हुई घटना की भी जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गयी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि झरिया में घटित घटना पर एफआईआर दर्ज कर त्वरित जांच की जाए। पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष जानकारी दी कि इस घटना पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। कई गिरफ्तारियां भी की गई हैं। अनुसंधान जारी है।हत्या, महिला उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों का उद्वेदन सुनिश्चित होमुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मौके पर महिला अत्याचार से संबंधित समीक्षा की। महिला अत्याचार के संबंध में अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि राज्य में विधि व्यवस्था संधारण में प्रयासों की वजह से सांप्रदायिक एवं संवेदनशील घटनाओं में कमी आई है। झारखंड पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई से अपराध शीर्ष यथा दहेज प्रताड़ना, चोरी, पोक्सो एवं हत्या के मामलों में भी कमी आयी है। मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने कहा कि महिला अत्याचार के विभिन्न मामलों में वर्ष 2019 में 7650 केस दर्ज किये गये थे। वहीं वर्ष 2020 में 7464, वर्ष 2021 में 7279, वर्ष 2022 में 6963 वर्ष 2023 से अबतक 6132 मामले दर्ज किये गये हैं। पिछले 4 वर्षों में महिला अत्याचार के मामलों में निरंतर कमी आई है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दहेज हत्या के मामलों का शीघ्र उद्भेदन किया जाना सुनिश्चित करें। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके इस निमित्त अनुसंधान ससमय पूरा करें।रांची, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर, हजारीबाग में अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान रखेंमुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने हत्या अपराध से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि हत्या के मामलों में जरूर कमी हुई है परंतु इनका शीघ्र उद्वेदन जरूरी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची में विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर एवं हजारीबाग में अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान रखें, क्योंकि ऐसी जगहों पर कोई अपराध होता है तो इसका नकारात्मक असर पूरे राज्य में पड़ता है।पोक्सो एक्ट जघन्य अपराध, नियंत्रण पर हो कामबैठक में मुख्यमंत्री ने पोक्सो एक्ट से संबंधित जानकारी अधिकारियों से ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पोक्सो के मामलों में भी निरंतर कमी आयी है। वर्ष 2019 में 1012, वर्ष 2020 में 1236, वर्ष 2021 में 1181, वर्ष 2022 में 1180 वहीं वर्ष 2023 से अबतक 973 पोक्सो एक्ट के मामले दर्ज किये गये हैं। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि पोक्सो एक अत्यंत जघन्य अपराध है। पोक्सो के तहत दर्ज मामलों के अनुसंधान में कोई कोताही नहीं बरती जाये यह सुनिश्चित करें।जेल में रहकर अपराध को बढ़ावा देने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंबैठक में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि ऐसी भी खबरें मिल रही हैं कि जेल के भीतर से ही कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का गैंग राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनपर कड़ी कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ATS में एसपी एवं डीएसपी की पोस्टिंग शीघ्र की जाये।अपराध नियंत्रण में सहायक सभी संसाधन शीघ्र खरीदेंमुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण में सहायक सभी संसाधन शीघ्र खरीदें। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष जानकारी दी कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए वायरलेस उपकरणों के क्रय हेतु प्रशासनिक स्वीकृति तथा बजट उपलब्धता हेतु गृह विभाग से पत्राचार किया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य सचिव एवं डीजीपी सभी जिलों के डीसी एवं एसपी के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर शीघ्र बैठक करें।बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) संजय आ० लाठकर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे सहित अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,276