एलुमनाई एसोसिएशन ने स्व गंगा प्रसाद बुधिया की 120वीं जयंती के अवसर पर बुधिया परिवार को किया सम्मानितटीम एबीएन, रांची। सोमवार को मारवाड़ी कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय गंगा प्रसाद बुधिया की 120वीं जयंती कॉलेज परिसर में मनायी गयी।सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार जी ने कहा की आज के समय में गंगा बाबू के जीवन से शिक्षा लेकर काम करने की प्रेरणा लेने के लिए ही हमलोग उनकी जयंती मना रहे हैं।सादा जीवन उच्च विचार की भावना से उन्होंने इस कॉलेज का निर्माण कराया, जिससे 18 हजार छात्र छात्रा पड़ रहे है, इस कॉलेज में झारखंड के सब से अधिक नामांकन के आवेदन आते है, यहां से पढ़े लोग पूरे विश्व में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने अपने संदेश के माध्यम से कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि हमलोग सृजन शील समाज सेवी गंगा प्रसाद बुधिया द्वारा स्थापित महाविद्यालय में पढ़ने का अवसर मिला।मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार बंका, कन्या पाठ शाला के सचिव वेद प्रकाश बागला ने अपने उद्गार व्यक्त किये एवं विश्वनाथ नरसरिया ने संचालन किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉक्टर आर आर शर्मा, डॉ रोनाल्ड खालको, डॉ उमेश कुमार, डॉ राजीव रजक, डॉ एम सारंगी, अनुभव चक्रवर्ती महोदय सहित कई लोगों ने गंगा बाबू के सत कार्यों की चर्चा की एवं उन्हें जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। एलुमनाई एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता एवम शुभम मंत्री ने कॉलेज के प्राचार्य, बुधिया परिवार की वरिष्ठ महिला शारदा बुधिया एवम अरुण बुधिया को अंगवस्त्र देकर कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत मित्तल, पवन मंत्री, कृपाल सिंह, हरबिंदर सलूजा, सुरेश जैन, मनोज चौधरी,पवन शर्मा, सतपाल सलूजा उर्फ गुड्डी, शिव शंकर साबू, नरेंद्र लखोटिया, विष्णु कांत खेमका, सुरेश चंद अग्रवाल, ओ पी लाल, महावीर महेश्वरी, सुनीता जैन, रजनी बुधिया, राजेंद्र अग्रवाल सहित भरी संख्या में समाज के लोग एवम छात्र छात्रा उपस्थित थे।सब ने अपने अपने उद्गार व्यक्त कर सृजन शील गंगा प्रसाद बुधिया जी के वृहद सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला, मनोज रूईया ने कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में भरपूर मेहनत की। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवक भी भारी संख्या में मौजूद थे।वे भी अपने से ज्यादा समाज के लिए सोच कर काम करने वाले गंगा बाबू के जीवन से प्रेरणा मिली। उन्होंने उनके आदर्श को जीवन में अपने एवं प्रचारित करने कि शपथ ली। उक्त जानकारी मारवाडी शिक्षा ट्रस्ट के सचिव अरुण कुमार बुधिया (94311 08946) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 से होने की संभावनाटीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। सरकार ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंत्री व विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार 23 से सत्र बुलाने पर विचार कर रही है।विधानसभा का बजट सत्र नौ फरवरी से होनेवाला था। इसे राज्यपाल के आदेश के बाद विलोपित कर दिया गया है। ऐसे में सत्र के लिए 14 दिन का समय चाहिए। सरकार सभी प्रावधान को ध्यान में रखते हुए इस पर विचार कर रही है। इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो जाने की भी संभावना है।
रांची में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशानाटीम एबीएन, रांची। राहुल गांधी रांची के शहीद मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक उपक्रमों को खत्म कर रही है।राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि एचईसी काम न करे, वे इसका निजीकरण करना चाहते हैं।पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंच गये, वे वहां हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात करने पहुंचे हैं। राहुल गांधी रांची में जनसभा को संबोधित कर रवाना हो गये। वे आज खूंटी में रात्रि विश्राम करेंगे।
कल से झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएडमिट कार्ड नहीं आने पर छात्रों ने किया सड़क जामटीम एबीएन, रांची। कल (6 फरवरी) से झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू हो रही है, लेकिन अब तक कई छात्र ऐसे हैं, जिन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिला है।गिरिडीह में एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज 50 से अधिक इंटर के छात्र-छात्राओं ने सड़क जाम कर दिया है। प्लस टू जिला स्कूल के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड नहीं आया।
2019 चुनाव के बाद कितनी बदली झारखंड की राजनीतिचंपई सोरेन ने कैसे हासिल किया विश्वास मतटीम एबीएन, रांची। झारखंड की सरकार ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। चंपई सोरेन सरकार के पक्ष में 47 मत पड़े जबकि विपक्ष में 29 मत ही पड़े। तीन सदस्य अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही राज्य में 31 जनवरी से चल रहे सियासी उठापटक का पटाक्षेप हो गया। इससे पहले गठबंधन सरकार के सभी विधायक हैदराबाद में डेरा डाले हुए थे। इन तमाम घटनाक्रमों के केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इस्तीफा रहा। भूमि घोटाले में ईडी द्वारा हेमंत की गिरफ्तारी के बाद राज्य में सियासी संकट खड़ा हो गया था। पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे कैसे थे81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए पिछले चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर 2019 तक हुए थे। ये चुनाव पांच चरणों में कराए गए थे जिसमें कुल 65.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। नतीजे 23 दिसंबर 2019 को घोषित किये गये। जब नतीजे सामने आये तो सत्ताधारी भाजपा को झटका लगा और वह 41 सीटों के जादुई आंकड़ों से पिछड़ गयी। हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम को सबसे ज्यादा 30 सीटें आयीं। इसके बाद भाजपा को 25 सीटें मिलीं। अन्य दलों की बात करें तो कांग्रेस के 16 विधायक, झाविमो के तीन और आजसू के दो विधायक जीते। इसके अलावा दो निर्दलीय विधायक जबकि राजद, सीपीआई (एमएल) और एनसीपी के एक-एक विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे। राज्य में महागठबंधन की सरकार बनीहार के बाद भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे रघुबर दास ने इस्तीफा दे दिया। जेएमएम के नेतृत्व में राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी। इस सरकार में जेएमएम को कांग्रेस, राजद, सीपीआई (एमएल) और एनसीपी का साथ मिला। इसके अलावा झाविमो प्रमुख और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी हेमंत सोरेन सरकार को अपनी पार्टी का समर्थन दे दिया। वहीं 24 दिसंबर 2019 को झामुमो विधायक दल का नेता हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।बाबूलाल मरांडी ने भाजपा में किया अपनी पार्टी का विलय फरवरी 2020 में झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी घर वापसी करते हुए भाजपा में शामिल हो गके। इसके अलावा उन्होंने अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का भाजपा में विलय भी कर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी का पार्टी में स्वागत किया। उसी समय झारखंड विकास मोर्चा से निकाले गए दो विधायक प्रदीप यादव और बंधु तीर्की कांग्रेस में शामिल हो गये। झारखंड कांग्रेस के तत्कालीन प्रभारी आरपीएन सिंह की मौजूदगी में दोनों विधायकों ने कांग्रेस का हाथ थामा था। कितनी सीटों पर हुए उपचुनावनवंबर 2020 में झारखंड में दो सीटों बेरमो और दुमका के लिए उपचुनाव हुए थे। सत्ताधारी गठबंधन ने दोनों ही विधानसभा सीटें बरकरार रखते हुए सफलता पाई थी। बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो को हराया था। वहीं, दुमका में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन ने भाजपा की लुईस मरांडी को शिकस्त दी थी।इसके बाद मई 2021 में मधुपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। इसमें झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी ने भाजपा के गंगा नारायण सिंह को पराजित किया था। झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर जून 2022 में उपचुनाव हुए थे। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की जीती थीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को हराया था।पिछले साल मार्च में रामगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आए थे। इसमें एनडीए की तरफ से आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बजरंग महतो को हराया था।राज्य में अंतिम उपचुनाव गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट के लिए हुआ था। सितंबर 2023 में आये नतीजे में झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी ने आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी को हराकर जीत हासिल की थी।
प्रांतीय वार्षिक प्रधानाचार्य सम्मेलन ललमटिया, गोड्डा में हुए सम्मानितमनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानितलोहरदगा से स्थानांतरित होकर वर्तमान में प्लस टू सरस्वती विद्या मंदिर, भूलीनगर, धनबाद विद्यालय में है कार्यरतटीम एबीएन, लोहरदगा। प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन 2023-24 ललमटिया, गोड्डा में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय के तात्कालिक प्राचार्य उत्तम मुखर्जी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रांतीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रधानाचार्य के रूप में सम्मानित किया गया। प्राचार्य उत्तम मुखर्जी का सम्मान प्रदेश सचिव अजय तिवारी ने अंग वस्त्र भेंट कर किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री ख्यालीराम, क्षेत्र मंत्री रामावतार नारसरिया, क्षेत्र सचिव नकुल कुमार शर्मा अन्य प्रांतीय अधिकारी एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता और प्रधानाचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित थे।बधाई देने में प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, सहसचिव अश्विनी कुमार साहू, शिक्षाविद सदस्य कृष्णा प्रसाद, शशि कुमार गुप्ता, पूनम मिश्रा, शोभा देवी, जीतराम बड़ाईक, संकुल प्रमुख विपिन कुमार दास, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे और शिक्षक-शिक्षिकाओं में प्रीति कुमारी गुप्ता, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, कविता कुमारी, चेतना प्रिया, स्नेहा शर्मा, आरती भगत, रितेश कुमार पाठक, अर्चना कुमारी आदि उपस्थित थे।
प्रधानाचार्य सम्मेलन 2023-2024 ललमटिया, गोड्डा में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा के तात्कालिक प्रधानाचार्य सम्मानितटीम एबीएन, लोहरदगा। विद्या भारती के खेलकूद प्रतियोगिता में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा की बहन अल्पना शैली उरांव ने अखिल भारतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था एवं एस जी एफ आई में उनकी सहभागिता रही।इसके लिए प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन 2023-24 ललमटिया, गोड्डा में विद्यालय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया और तत्कालीन प्राचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी को सम्मानित किया गया।प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद, विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार, संकुल प्रमुख विपिन कुमार दास सहित प्रधानाचार्य एवं सदस्य गण तथा महाविद्यालय के वर्तमान प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने इस उपलब्धि के लिए समस्त विद्यालय परिवार को बहुत-बहुत बधाई दी है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने पूर्ववर्ती हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गयी कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ायेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को यहां राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। चंपई सोरेन के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता सत्यानंद भोक्ता ने राज्य के मंत्रियों के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित किया गया और इस अवसर पर झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। आदिवासी समुदाय के नेता चंपई सोरेन (67) राज्य के 12वें मुख्यमंत्री हैं।अदालत ने हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा में विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति दीरांची की एक विशेष अदालत ने शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पांच फरवरी को राज्य विधानसभा में विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति दे दी। धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को गिरफ्तार किये गये हेमंत सोरेन ने विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत के समक्ष एक याचिका दायर की। इस याचिका में हेमंत ने नयी चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति मांगी थी। शुक्रवार को अदालत ने सोरेन को पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।भारत जोड़ो न्याय यात्रा के झारखंड में प्रवेश करते ही नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पिछली भारत जोड़ो यात्रा आरएसएस और भाजपा के खिलाफ है।सुप्रीम कोर्ट ने धन शोधन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर हस्तक्षेप करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गयी उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए उन्हें झारखंड हाई कोर्ट जाने को कहा है। शिबू सोरेन से मुलाकात के बाद झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कहते हैं कि अब वो राज्य में हेमंत सोरेन की जगह लेंगे। हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले चंपई सोरेन भी करोड़पति हैं मगर उनकी संपत्ति हेमंत सोरेन की अपेक्षा काफी कम है। हेमंत सोरेन के पास चंपई से चार गुणा अधिक संपत्ति है।गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई से न्यायालय का इनकारसोरेन को 31 जनवरी को भूखंड के अवैध कब्जे और भूमि माफिया के साथ कथित संबंध से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें बृहस्पतिवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
लोन दिलाने के नाम पर लोगों से करते थे ठगीनौ आरोपियों को कोडरमा पुलिए ने किया गिरफ्तारटीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा में बिहार और कर्नाटक के साइबर अपराधी मिलकर धनी फाइनेंस लिमिटेड के नाम पर ठगी करने वाले 9 अपराधियों को कोडरमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी जिले में करीब 4 महीने से लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को झांसा में लेकर ठगी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के नालंदा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र स्थित बाउरी निवासी कमलेश कुमार पासवान, कतरीसराय थाना क्षेत्र स्थित कतरी सराय निवासी अजीत पासवान, अनिल पासवान, पप्पू पासवान, सारे थाना क्षेत्र स्थित पिपरापुर निवासी भरत कुमार, कर्नाटक के मैसूर जिला के सुब्रह्मण्यमपुर थाना क्षेत्र स्थित बेंगलुरू निवासी मुरली, बसंत, के ज्वाइस और मुरूकिरण के नाम शामिल हैं। आरोपियों के पास से 22 मोबाइल, 32 सिम कार्ड, 115 कूपन, एक आधार कार्ड ,एक पैन कार्ड और एक लाख 20 हजार रुपये नगद प्राप्त हुए हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि साइबर अपराधियों का एक गिरोह कोडरमा थाना क्षेत्र के दुधी माटी में सक्रिय होकर धनी फाइनेंस लिमिटेड से लोन दिलाने के नाम पर लोगों को झांसी में लेकर उनसे पैसों की ठगी कर रहा है। सूचना पर कोडरमा एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की विशेष टीम छापामारी करते हुए गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इन लोगों ने मेटा ऐड एप्प का प्रयोग कर धनी फाइनेंस लिमिटेड का फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया में डालते थे, जिसे देखकर लोग इनके प्रलोभन में आ जाते थ। इसके बाद गिरोह के लोग लोन की स्वीकृति के लिए प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी करते थे। बरामद मोबाइल फोन की जांच करने पर उनकी मोबाइल फोन में कई सारे लोगों से ऐसे ही ठगी करने की जानकारी पुलिस को मिली है। इस संदर्भ में कोडरमा थाना में कांड संख्या 18/24 के तहत आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गयी है। छापामारी दल में एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर, थाना प्रभारी द्वारिका राम, कुंदन कुमार, ऋषिकेश कुमार सिन्हा, लव कुमार और कोडरमा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.