टीम एबीएन, रांची। माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन के प्रेस सलाहकार के रूप में श्री धर्मेंद्र गोस्वामी पिता स्वर्गीय परमेश्वर गोस्वामी, मांझी टोला, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के नजदीक, आदित्यपुर, जिला सरायकेला खरसांवा को नियुक्त किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में कहा गया है कि यह पद गैर संवर्गीय होगा तथा पद धारक का कार्यकाल मुख्यमंत्री की इच्छा अथवा मुख्यमंत्री के कार्यकाल तक सीमित रहेगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। मुरहू थाना क्षेत्र के कारूडीह गांव में 14 नवंबर को हुए 15 वर्षीय कांडे पहान की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गुंडुई बंदगांव निवासी सुमित बंडिंग और तुतुई अड़की निवासी जोगोन सोय को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को एसडीपीओ वरूण रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अवैध संबंध को लेकर कांडे पहान की हत्या की गयी थी। उन्होंने बताया कि मृतक कांडे पहान का हत्या का आरोपी जोगोन सोय की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी होने पर जोगोन सोय ने अपने दोस्त सुमित बंडिंग और एक और आरोपी के साथ मिलकर कांडे पहान की चाकू से वारकर हत्या कर दी थी।
किसान मेला किसानों के हित में किया गया एक उल्लेखनीय पहल है: राज्यपालटीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आयोजित यह किसान मेला किसानों के हित में किया गया एक उल्लेखनीय पहल है। राज्यपाल ने बीते सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान नामकुम द्वारा तोरपा, खूंटी में आयोजित पूर्वी क्षेत्र कृषि मेला-2024 (सतत एवं चक्रीय जैव-अर्थव्यवस्था- आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत) के समापन समारोह में कहा कि इस मेला में किसानों को नयी कृषि तकनीकों के साथ-साथ आधुनिक कृषि पद्धति और उन्नत आॅर्गेनिक फार्मिंग का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न स्थलों से आये प्रगतिशील किसानों ने अपना अनुभव भी साझा किया। इससे निश्चित ही उनकी उत्पादकता के साथ-साथ आमदनी भी बढ़ेगी। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की। उन्होंने 15 नवंबर, 2023 (भगवान बिरसा मुंडा की जन्म तिथि) को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री अर्जुन मुंडा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का भार ग्रहण करने से पूर्वी क्षेत्र के किसान जागरूक होंगे और इस क्षेत्र के जलवायु के अनुसार कृषि को बढ़ावा मिलेगा।राज्यपाल ने कहा कि यहां के मिट्टी के लिए कौन सा फसल श्रेयस्कर है, इसकी जानकारी किसानों को मिलेगी। इससे कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। उन्होंने किसानों को कृषि के साथ आय के अन्य वैकल्पिक स्रोतों यथा- बागवानी, सब्जी उत्पादन, फूल उत्पादन, बकरी पालन, गौ पालन इत्यादि अपनाने का भी आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि यह किसान मेला किसानों के लिए वरदान साबित होगा और वे उन्नत कृषि हेतु प्रेरित होंगे। उन्होंने इस अवसर पर किसानों को सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा अन्नदाता सुखी भव।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा सीजीएल पेपर लीक महाघोटाला के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन के अगुआ देवेंद्र नाथ महतो को पेपर लीक गिरोह द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। आज दिनांक 6 फरवरी 2024 को झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन टीम प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, सत्ता पक्ष के बगोदर विधायक विनोद सिंह, सिमरिया विधायक किसून दास को ज्ञापन सौंपा। मौके पर योगेश चंद्र भारती, रविंद्र कुमार महतो, चंदन कुमार ने बताया कि झारखंड का विडंबना है कि सीजीएल पेपर लीक महाघोटाला का उजागर करने वाले देवेंद्र नाथ महतो को पेपर लीक गिरोह द्वारा जान से मारने की धमकी देने के बाद छुपते फिर रहे हैं। अभी तक सरकार ने देवेन्द्र नाथ महतो का सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है, अगर देवेंद्र नाथ महतो को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हुई, तो संपूर्ण झारखंड में उग्र आंदोलन होगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जेएसएसी कार्यालय में तोड़फोड़ हुई मामला का जांच को लेकर गठित एसआईटी कमिटी से विश्वास है कि झारखंड के गरीब आदिवासी मूलवासी छात्र को न्याय मिलेगा। 31 जनवरी 2024 को झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले प्रशासन को पूर्व सुचित करके संवैधानिक तरीके से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जेएसएससी कार्यालय महाघेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, अपने हक अधिकार को लेकर सम्पूर्ण झारखंड से आदिवासी मूलवासी पीड़ित छात्र हजारों की संख्या में पहुंचे थे।लेकिन पेपर लीक गिरोह को बचाने की मंशा से आंदोलन को कमजोर और बदनाम करने की साजिश से आयोग और प्रशासन द्वारा सुनियोजित तरीके से कुछ असामाजिक तत्व को भेजकर भीड़ को भड़काने का काम किया गया और तोड़फोड़ किया गया, सीसीटीवी कैमरा के माध्यम जांच किया जाय 15 नामजद एफआईआर में से कोई छात्र तोड़फोड़ नहीं किया है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा अगामी 8 फरवरी 2024 को प्रेस कांफ्रेंस स्थान बापू वाटिका मोराहबादी रांची में समय दिन 2 बजे से किया जायेगा।
खूंटी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू नहीं जायेंगे राहुल गांधी टीम एबीएन, खूंटी। झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मंगलवार को 24वां दिन है और इस दिन राहुल गांधी की यात्रा झारखंड से ओडिशा की तरफ निकलेगी। इसके आगे वो ओडिशा के विभिन्न जिलों का दौरा करने वाले हैं। झारखंड में उनका अंतिम पड़ाव सिमडेगा जिला होगा, जहां से भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओडिशा की सीमा में प्रवेश करेगी। मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी खूंटी टोली चौक से रोड शो करते हुए कचहरी मोड़ तक जायेंगे। रोड शो के दौरान कचहरी मोड़ के पास वो लोगों को संबोधित करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर काफी तैयारी की गयी है। इसके अलावा सड़कों पर भारी संख्या में उनके समर्थकों का हुजूम भी मौजूद रहेगा। राहुल गांधी के भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू नहीं जायेंगे। खूंटी के नगर पार्क में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। खूंटी के बाद राहुल गांधी सिमडेगा पहुंचेंगे, जहां ठेठईटांगर होते हुए ओडिशा के राउरकेला के लिए प्रस्थान करेंगे। जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं। इससे पहले रांची से राहुल गांधी की यात्रा सोमवार दोपहर बाद खूंटी पहुंची। हालांकि उन्हें हुटार चौक से बाइक रैली के जरिये दोपहर सोमवार को तीन बजे खूंटी पहुंचना था लेकिन उनका काफिला सीधे खूंटी पहुंच गया। राहुल गांधी अपनी टीम के साथ खूंटी के कचहरी मैदान पहुंचे। वहा से उनका काफिला सीधे कैंप में चला गया। जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। हालांकि राहुल गांधी सीधे कैंप में चले जाने से उनके समर्थकों में काफी मायूसी हाथ लगी। क्योंकि लोग सड़कों पर उनका इंतजार करते रहे कि उनके नेता आयेंगे और समर्थक अपने चहेते नेता का स्वागत करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
महामंत्री विनोद कुमार जैन, संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ एवं कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती बने टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र - 2024- 26 की कार्यकारिणी समिति का गठन करते हुए पदधारियों एवं कार्य समिति सदस्यों की घोषणा की। संरक्षक-भागचंद पोद्दार, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, राजकुमार केडिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, विनय कुमार सरावगी, सुरेश चंद्र अग्रवाल परामर्शदात्री समिति- विद्याधर जी शर्मा, जुगल किशोर मारू, पूरणमल जैन, डॉ ओमप्रकाश प्रणव, राजकुमार मारू, रतनलाल बंका, अजय मारू, कमल कुमार केडिया, उम्मेदमल जैन, नंदकिशोर पाटोदिया, संजीव विजयवर्गीय, विश्वनाथ नारसरिया, अरुण कुमार बुधिया,प्रेम मित्तल, प्रेम कटारूका, एवं राजेंद्र केडिया, अध्यक्ष- ललित कुमार पोद्दार उपाध्यक्ष- पवन कुमार पोद्दार, किशन कुमार साबू, रमेश शर्मा, नरेंद्र गंगवाल, मनोज कुमार चौधरी, महामंत्री- विनोद कुमार जैन, संयुक्त महामंत्री- कौशल कुमार राजगढ़िया, प्रमोद अग्रवाल, अंजय सरावगी, प्रमोद सारस्वत, निर्भय शंकर हारित, संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता- संजय सर्राफ, कोषाध्यक्ष- कमलेश संचेती, आंतरिक अंकेक्षक- महेंद्र कुमार जैन, संगठन मंत्री- विकास कुमार अग्रवाल विभागीय मंत्री- संविधान एवं पंजीकरण विभाग- पवन कुमार शर्मा, सदस्यता विभाग- मनीष लोधा एवं अमित चौधरी, सेवा समिति- विजय कुमार खोवाल, जितेश अग्रवाल युवा समिति- सौरभ बजाज एवं सनी टिबडेवाल, महिला समिति- अनु पोद्दार एवं मीनाक्षी शर्मा प्रतिभा सम्मान- विशाल पाड़िया विधि सहायता विभाग- दीपेश निराला,कला एवं फिल्म विभाग- आनंद जालान, साहित्य एवं संस्कृति विभाग- नरेश बंका, गृह पत्रिका- अमर अग्रवाल, कार्यालय विभाग- निर्मल बुधिया एवं आकाश अग्रवाल, व्यापार समिति- रोहित पोद्दार एवं शैलेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्यों में- रमाशंकर बगड़िया, अनिल अग्रवाल, सुरेश कुमार जैन, अशोक नारसरिया, मुकेश अग्रवाल, अजय डीडवानिया, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, रमन बोडा, विकास अग्रवाल, प्रकाशचंद्र नाहटा, राजेश भरतिया, मनोज रूईया, किशन शर्मा, नरेंद्र लखोटिया, प्रमोद बगड़िया, सुनील पोद्दार, द्वारका अग्रवाल, रौनक झुनझुनवाला, सुमित महलका अजय खेतान एवं सुभाष राजगढ़िया, को शामिल किया गया है।
झारखंड सरकार क्या सिर्फ हिंदू संतों की कथा के लिए सक्षम नहीं?सत्येंद्र मिश्रएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। मेदनीनगर की प्रथम महापौर श श्री हनुमंत कथा समिति की संयोजक अरुणा शंकर ने रांची उच्च न्यायालय द्वारा श्री धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा का पलामू में कार्यक्रम करने के लिए दिये गये आदेश के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा अब तक स्वीकृति नहीं दिये जाने और अब जिला प्रशासन एवं सरकार द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में पुनः कार्यक्रम को रद्द करने के लिए रांची उच्च न्यायालय में एलपीए फाइल करने की तैयारी पर तीखा प्रतिक्रिया देते हुए कहीं। सरकार एक संत को झारखंड आने से रोककर हिंदुओं की भावनाओं से खेल रही जिसका परिणाम हेमंत जी को भुगतना पड़ रहा।श्रीमती शंकर ने कहा कि सरकार कहती है इस कार्यक्रम मैं लगभग 3 लाख की भीड़ प्रतिदिन होगी जिसके लिए 300 मजिस्ट्रेट एवं 5000 पुलिस बल की आवश्यकता है, जिसे झारखंड सरकार उपलब्ध नहीं करा सकती, तो क्या सरकार झारखंड में इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं कराई या करेगी या बड़ी-बड़ी राजनीतिक सभाएं रोक पायेंगी? या फिर यह शर्तें सिर्फ हिंदुओं के संतों, शंकराचार्य या कथा वाचकों के लिए झारखंड में रखी गयी है। संयोजक अरुणा शंकर ने कहा हम हिंदू कमजोर नहीं बाबा बागेश्वर का कथा पलामू मेदिनीनगर में होकर रहेगा चाहे सुप्रीम कोर्ट से आदेश लाना होगा मैं लेकर आऊंगी।
टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड राजभवन का निर्माण सन 1930 में अंग्रेज हुकूमत में शुरू हुआ था। उस समय एकीकृत बिहार का ग्रीष्मकालीन राजधानी रांची हुआ करता था। आज भी रांची पहाड़ी से रांची हिल का अनुभव किया जा सकता है। राजभवन क्षेत्र 52 एकड़ में फैला हुआ है। ये रांची का विशेष ऐतिहासिक प्रांगण एवं इमारत है। इस प्रागंण में चार पार्क जो अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इस प्रांगण कुछ खास पेड़, करीब 1700 प्रकार का गुलाब और बहुत प्रकार अन्य फूल और पौधे आश्चर्यचकित कर देता है। बहुत ही मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है जो रांची में और कहीं नहीं है। हमें दिये गये समय में इस ऐतिहासिक धरोहर जरूर देखना चाहिए। राज भवन झारखंड राज्य को विरासत में मिला है। हालांकि अंग्रेजों के जाने के बाद ये भवन सुना ही था, लेकिन इस प्रांगण का की सुरक्षा और रख रखाव कायम रहा।
हेमंत सोरेन के आधिकारिक ट्विटर और FB अकाउंट को अब पत्नी कल्पना सोरेन करेगी मैनेजटीम एबीएन, रांची। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि हेमंत सोरेन का ट्विटर और फेसबुक अकाउंट अब उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मैनेज करेंगी। हेमंत सोरेन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के प्रोफाइल स्टेटस पर लिखा हुआ है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष सह बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू और बाबा साहब के शिष्य हेमंत सोरेन के खाते का संचालन पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन करती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अकाउंट को पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा मैनेज किया जा रहा है।वहीं, कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर भी ऐलान कर दिया है कि जब तक झारखण्डी योद्धा हेमंत सोरेन जी केंद्र सरकार और बीजेपी के षड्यंत्र को परास्त कर हम सब के बीच नहीं आ जाते, तब तक उनका यह एकाउंट, मेरे यानी उनकी जीवन साथी कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा चलाया जायेगा। हमारे वीर पुरुखों ने अन्याय और दमन के खिलाफ हूल और उलगुलान किया था, अब फिर वह वक्त आ गया है। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद पूर्व की भांति बना रहे।लड़े हैं, लड़ेंगे! जीते हैं, जीतेंगे! जय जोहार! जय झारखण्ड!
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.