टीम एबीएन, रांची। राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रदेश का 11 फरवरी से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना होगा। पांच सूत्री मांगों को लेकर राज्य भर के स्वयंसेवक आंदोलन पर रहेंगे। इसका निर्णय स्वयंसेवकों ने बुधवार को चांडिल डैम की बैठक में लिया। यह जानकारी चंद्रदीप कुमार ने दी।
11 फरवरी से इन इलाकों में हो सकती है बारिशटीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का देखने को मिलेगा। इस कारण सुबह में कई जिलों में कोहरा व बादल छाये रहेंगे। 11 फरवरी से 13 फरवरी तक कई इलाकों में बारिश की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग ने कहा है कि पलामू प्रमंडल और उसके आसपास के इलाकों में रूक रूक बारिश होगी। इसके अलावा 12 और 13 फरवरी को राजधानी रांची समेत देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह के कई इलाकों में बारिश की संभावना है, तो वहीं आठ और नौ फरवरी को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। उसके बाद तापमान चढ़ने का अनुमान है। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेसि के आसपास रहा। गुरुवार को इसमें तीन से चार डिग्री सेसि की गिरावट हो सकती है।
रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 2 से 4 मार्च तक राज्यस्तरीय किसान मेले का आयोजनटीम एबीएन, रांची। कृषक समुदाय को कृषि, पशुपालन, वानिकी, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, मत्स्यपालन, डेयरी प्रौद्योगिकी, कृषि यंत्रीकरण आदि की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 2 से 4 मार्च तक राज्य स्तरीय एग्रोटेक किसान मेले का आयोजन विश्वविद्यालय के कांके स्थित मुख्य प्रांगण में किया जायेगा।
युवा समाजसेवी दीपक गुप्ता ने गरीब बच्चों के बीच जन्मदिन मनायाटीम एबीएन, रांची। आज के वर्तमान समय में अक्सर अक्सर लोग अपने जन्मदिन को आलीशान होटलों एवं प्रतिष्ठानों में घर-परिवार के साथ मनाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो अपने किसी भी खुशी के पलों को गरीबों के बीच जाकर खुशियां बांटते हैं। इन्हीं वाक्यों को चरितार्थ करते हुए समाजसेवी ने अपने जन्मदिन को गांव में वंचित तबके के बीच गरीब बच्चों के बीच मनाकर मिसाल पेश किया। गरीब बस्तियों में पहुंचकर छोटे बच्चों के बीच जाकर किताब पेन व बिस्किट, चॉकलेट बांटकर व मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां साझा की । समाजसेवी दीपक गुप्ता ने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। यही काम आपको औरों से अलग रखता है। इससे आपको को जो संतुष्टि व प्यार मिलता है उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं। यही सोचकर ये निःस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। जब ईश्वर हमें मनुष्य का जन्म दिया तब ही उसने हमें इस लायक बना दिया और इस जीवन को लोगों की मदद में लगाना चाहिए। मदद न करने के लिए बहाने तो लाखों मिल जाते हैं परंतु एक बार किसी की मदद कर जो सुकून मिलता है। वह तमाम ऐशो आराम आपको नहीं दे सकते। जीवन में हमें जब भी कुछ अच्छा करने को मौका मिला तो अपने जीवन का वह हर एक मूल्यवान समय ऐसे ही सामाजिक कार्यों में समर्पित करता रहा हूं। वर्तमान में तो हर एक इंसान सिर्फ अपनों में ही व्यस्त जिये जा रहा है तो हम यदि इसी समय में अपनों से निकलकर ऐसे जीवंत सामाजिक कार्यों के करने से एकाकी जीवन से निकल कर आत्मिक सुकून को प्राप्त करता हूं, जिसकी अनुभूति हो जीवन जीने का एक मात्र साध्य है।
हत्या के आरोपी पुत्र को आजीवन कारावास की सजाएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। प्रधान जिला जज राजकमल मिश्र की अदालत ने हत्या के आरोपी घनश्याम साहू को आजीवन कारावास की सजा सुनायी तथा दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। बताया गया कि आरोपी घनश्याम साहू पर पारालाईसिस की शिकार मां को टांगी से काटकर हत्या करने का आरोप लगा था। घटना दस जून 2018 की है। बताया गया है कि घनश्याम साहू की मां बिजली देवी पिछले पारालाईसिस की शिकार थी और वह अपने बिस्तर पर ही लेटी रहती थी। घनश्याम के पिता ही अपनी पत्नी की सेवा करते थे। इसी क्रम में शाम चार बजे घनश्याम टांगी लेकर घर आया और अपनी मां को टांगी से काटकर हत्या करने के बाद फरार हो गया।घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे दौड़ा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सजा यह सुनायी।
सरकार ने कल मंत्रियों के शपथ के लिए राजभवन से समय मांगा थाटीम एबीएन, रांची। चंपाई सोरेन की सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण अब 16 को होगा। सरकार ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन से गुरुवार (8 फरवरी) को 2:30 बजे का समय मांगा था। हालांकि, अभी तक मंत्रियों की सूची नहीं दी गयी है।ऐसी चर्चा है कि अगर समय पर कांग्रेस की ओर से मंत्रियों की लिस्ट नहीं दी गयी, तो गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे के मंत्री शपथ ले सकते हैं। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के यहां पार्टी नेताओं की अहम बैठक चल रही है। झारखंड मंत्रिमंडल का विस्तार कल, शामिल हो सकते हैं नये चेहरे झारखंड की चंपाई सोरेन के मंत्रिमंडल का गुरुवार (8 फरवरी) को विस्तार होगा। नए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है। कांग्रेस कोटे के वर्तमान मंत्रियों का टिकट कट सकता है, उनकी जगह नए और युवा चेहरों का मौका मिल सकता है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने इसके संकेत दिये हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में जेएसएससी पेपर लीक महाघोटाला से संबंध विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलनरत हैं। 31 जनवरी 2024 को जेएसएससी कार्यालय घेराव के दौरान निर्दोष छात्रों पर दर्ज एफआईआर और आगे रणनीति का बड़ा ऐलान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। यह प्रेस कांफ्रेंस 08/02/2024 को दोपहर 2 बजे दिन में बापू वाटिका मोराहबादी रांची में होगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, जिलिंगगोड़ा,गम्हरिया, सरायकेला- खरसावां। झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभालने के उपरांत चम्पाई सोरेन का आज सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में पहली बार आगमन हुआ। मौके पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से अभिवादन और स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहां अमर वीर शहीद डीबा-किशुन जी एवं जागेश्वर टुडू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सरना पूजा स्थल- जाहेरस्थान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा -अर्चना कर राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
तीन घायल, कई नक्सलियों को भी लगी गोलीघायल एक जवान को रांची एयरलिफ्ट किया गयाएबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। जिले के जोरी थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सदर थाना का एक जवान समेत दो शहीद हो गये है। तीन अन्य जवान भी घायल हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर है। गंभीर अवस्था को देखते हुए एक जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। शहीद जवानों के नाम सिकंदर सिंह और शुकर राम बताया जा रहा है। ये मुठभेड़ सदर थाना और जोरी बॉर्डर के बैरियो जंगल में हुई है। सुरक्षाबल बल के जवान इलाके में सर्चिग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए। सुरक्षाबल इलाके में घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चला रहें हैं। घटना की एसडीपीओ संदीप सुमन ने पुष्टि की है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगी है। अपने घायल साथियों को नक्सली ले कर भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल वहां भेजा गया है। आपरेशन जारी है। एक अन्य जानकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मी अफीम की फसल नष्ट कर लौट रहे थे। इसी दौरान टीपीसी नक्सली संगठन के दस्त ने अचानक पुलिस बल पर हमला कर दिया। नक्सलियों की फायरिंग में दो पुलिसकर्मी सिकंदर सिंह और शुकर राम शहीद हो गये। वहीं तीन जवान कृष्णा, आकाश और संजय घायल हैं। आनन-फानन में घायल जवानों को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर अवस्था देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। शहीद सिकंदर राम गया के और शुकर राम पलामू के रहने वाले थे। एसडीपीओ ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया गया है। टीपीसी के नाम पर मांगी लेवी वहीं दूसरी ओर चतरा के ही टंडवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दो बाइक से आये चार नकाबपोशों ने उतराठी गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को बाधित किया। हवाई फायरिंग कर ठेकेदार से लेवी मांगी। घटना की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। आशंका है कि टीपीसी के नाम पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया हो। फिलहाल, जांच-पड़ताल कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.