जयकारे के साथ जलयात्रा संपन्नटीम एबीएन, लोहरदगा। शहर के अजय पार्क के समीप स्तिथ नवनिर्मित हनुमान एवं विश्वकर्मा भगवान के प्राण प्रतिष्ठा को ले शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा का शुभारम्भ सिठियाे कोयल नदी तट से प्रारम्भ हुई। कलश यात्रा में 1501 श्रद्धालु महिलाएं, किशोरियाें एवं सनातन धर्मावलम्बी शामिल हुए। मौके पर आचार्य जयशंकर मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र आदि ने कलश का संकल्प कराया इसके बाद यात्रा प्रारम्भ हुई जो सेरेंगहातू, बीएस कॉलेज रोड, सोबरनटोली एवं बरवा टोली चौक शुक्र बाजार अजय पार्क होते हुए श्री सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर परिसर पहुंची जहां कलश स्थापित की गयी। जल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान एवं विश्वकर्मा भगवान के गगन भेदी जयकारे से पूरा वातावरण गुंजयमान हो उठा। कलश यात्रा के क्रम में सेरेंगहातु बरवाटोली मंदिर आदि स्थानों पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।आचार्य जयशंकर मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र, पंकज मिश्र, परमानंद मिश्र, गोपाल मिश्रा द्वारा यजमान सरोज प्रजापति, सरिता देवी, दीपक अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, महेंद्र प्रजापति, यशोदा देवी, विनय शर्मा, जयंती देवी, रवि शंकर शर्मा, नीलम शर्मा के साथ द्वार पूजन, मंडप प्रवेश, ब्राह्मण वरण ,बेदी स्थापना, सर्व देव पूजन, हवन, आरती एवं पुष्पांजलि कराया गया। वहीं संध्या में आरती का आयोजन हुआ। आचार्य जयशंकर मिश्र ने श्रधालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व कल्याण हेतु कलश यात्रा का आयोजन किया जाता है। कलश यात्रा में श्रद्धालु जितना पद कलश लेकर चलते हैं उतना अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। वेदी स्थापना, सर्व देव पूजन से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। मौके पर प्रसाद एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा को ले हर तरफ उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर को फूलों व विद्युत लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूरे क्षेत्र को भगवा झंडा से पाट दिया गया था। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सरोज प्रजापति, दीपक अग्रवाल, महेंद्र प्रजापति, अजय प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, विनोद प्रसाद, कुलदीप, राहुल कुमार, पप्पू, कन्नू, विनय शर्मा, नवल अग्रवाल, रमेश साहू, नागेंद्र प्रजापति, मृत्युंजय मधुप, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक शर्मा, राहुल प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, दिनेश प्रजापति, किरण देवी, ऋषिका प्रजापति, समेत हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। 10 फरवरी को वेदी पूजन, सर्वदेव पूजन, सभी देवी विग्रहाें का जलाधिवास, फलाधिवास, हवन, आरती, पुष्पांजलि एवं संध्या आरती की जायेगी।
अफसरों से बोले सीएम चंपाई सोरेन- गरीबों के साथ न हो अन्यायटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शुक्रवार (9 फरवरी) को कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों को अबुआ आवास योजना की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने पहले चरण में 24,827 लाभुकों के बैंक अकाउंट में 74.48 करोड़ रुपए ट्रांसफर किये। साथ ही अधिकारियों को नसीहत दी कि आवेदन के अनुरूप ही लाभुकों का चयन हो। किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने में अपनी भूमिका निभायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, यह अधिकारी सुनिश्चित करें। चंपाई सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी जमकर निशाना साधा।जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड को सजाना-संवारना हमारा काम है। हेमंत बाबू के जेल जाने के बाद जो काम अधूरे रह गये हैं, उसे हम पूरा करेंगे।
झारखंड : जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से चार लोगों को काटातीन की मौत, एक की हालत नाजुक, जांच में जुटी गुमला पुलिसटीम एबीएन, गुमला। गुमला जिले से बड़ी खबर आ रही है। गुमला जिले के सिसई में चार लोगों को कुल्हाड़ी (टांगी) से काट दिया गया है। इससे तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि एक की हालत नाजुक है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये घटना करीब ढाई बजे की है। जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है। गुमला जिले के सिसई में जमीन विवाद में टांगी से वारकर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है, जबकि एक की स्थिति गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार पूर्वजों द्वारा अपनी जमीन पर फुटकल का पेड़ लगाया गया है। उसी फुटकल पेड़ को लेकर आपस में भाइयों के बीच विवाद था। आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि भाई-भाई में ही खूनी संघर्ष हो गया और एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गये।मामूली विवाद में कर दी तीन लोगों की हत्यामामूली विवाद में शुक्रवार को तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गयी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। मृतकों में नागेश्वर साहू (63 वर्ष) पिता बरजु साहू, सुंदरू साहू उर्फ मुन्ना साहू (60 वर्ष) पिता बरजु साहू व पवन कुमार साहू (35 वर्ष) पिता नागेश्वर साहू शामिल हैं। विकास कुमार साहू पिता सुंदरू साहू गम्भीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी सकरौली गांव के हैं. ये सभी एक ही परिवार के हैं।
अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलता रहेगा, मारवाड़ी सम्मेलन जिले मे शाखाओं का करेगा गठन : ललित पोद्दारटीम एबीएन, रांची। महाराजा अग्रसेन भवन मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की सत्र- 2024- 26 की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने नवगठित जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सभी संरक्षकों, परामर्शदात्रियों, पदाधिकारियों, विभागीय मंत्रियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में मारवाड़ी सम्मेलन के विगत संपूर्ण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मारवाड़ी सम्मेलन 2 वर्षों मे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य वृहद स्तर पर करेगी। मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित दो अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलता रहेगा। एक चलंत अन्नपूर्णा सेवा प्रारंभ करने का भी विचार किया गया तथा संगठन को मजबूत एवं विस्तार करने हेतु रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन जिले में 3-4 शाखाएं का गठन करेगा। बैठक में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार केडिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने भी अपना उद्गार व्यक्त करते हुए मारवाड़ी सम्मेलन के किये जा रहे हैं। सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए संस्था की सभी जन सेवा कार्यों मे अपना पूर्ण योगदान एवं सहयोग देने की बात कही।बैठक में संयुक्त महामंत्री कौशल कुमार राजगढ़िया ने विगत आमसभा एवं जिला अधिवेशन की कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती ने आय-व्यय का ब्योरा की पूर्ण जानकारी दी। बैठक का संचालन महामंत्री विनोद कुमार जैन ने तथा धन्यवाद- ज्ञापन उपाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने किया।बैठक में भागचंद पोद्दार, राजकुमार केडिया, कमल कुमार केडिया, नंदकिशोर पाटोदिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, विनोद जैन, सुरेश अग्रवाल, किशन साबू, प्रमोद अग्रवाल, मनोज चौधरी, संजय सर्राफ, रमेश शर्मा, कौशल राजगढ़िया, कमल कुमार जैन, पवन पोद्दार, नरेंद्र गंगवाल, निर्भय शंकर हरित, कमलेश संचेती, अशोक नारसरिया, महेंद्र कुमार जैन, सुरेश कुमार जैन, कैलाश सिंघानिया, ज्योति बजाज, पवन शर्मा, राजेश भरतिया, अनिल कुमार अग्रवाल, मनीष लोधा, नरेश बंका, राजेंद्र केडिया, सुनील पोद्दार, अजय डीडवानिया, प्रमोद बगड़िया, मुकेश अग्रवाल, मनोज रूईया, अमर अग्रवाल, रमाशंकर बगड़िया, प्रकाश चंद्र नाहटा, उम्मेदमल जैन, दीपेश निराला, विजय कुमार खोवाल, रोहित पोद्दार, शशांक भारद्वाज, सौरभ बजाज, सुमित महलका, रौनक झुनझुनवाला, पंकज शर्मा, विशाल पाड़िया, विकास कुमार अग्रवाल, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
शिव महापुराण की भव्य कथा का गवाह बन रहा जमशेदपुर का डोबो काजू बागानएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। लौहनगरी के नाम से मशहूर जमशेदपुर में पंडित प्रदीप मिश्र का भव्य कार्यक्रम जारी है, जहां रोजाना हजारों भक्तों की भीड़ जुट रही है। भक्तों का हुजूम इस कदर उमड़ रहा है कि लाखों लोग इस कार्यक्रम के गवाह बन रहे हैं।श्री शिव महापुराण कथा की सुनने बड़ी दूर-दूर से उनके भक्त पहुंच रहे हैं। यह कथा शहर में 5 फरवरी से शुरू हुई है, जो 9 फरवरी तक चलेगी, जहां देश के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित पर्दित मिश्र भव्य शिव पुराण कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा का मुख्य आकर्षण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा हैं, जो एक अंतरराष्ट्रीय कथावाचक हैं। यहां 50 हजार से भी अधिक भक्तजनों के बैठने और कथा श्रवण करने की तैयारी समिति ने की है।जानकारी देते हुए आयोजक रंजीता वर्मा ने बताया कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा पहली बार झारखंड की लौह नगरी जमशेदपुर के डोबो काजू बागान में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। पंडितजी जमशेदपुर में ही नहीं, बल्कि झारखंड में पहली बार आये हैं, जिसके लिए पूरे शहर के शिव भक्तों में उल्लास देखने को मिल रहा है।बड़ी-बड़ी एलईडी से कार्यक्रम का प्रसारण5 से लेकर 9 फरवरी तक पंडित जी भक्तों के बीच दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मौजूद रहते हैं, जहां पर लोगों को कथा सुना रहे हैं। इसके अलावा कथा स्थल पर भक्तों के लिए बड़ी-बड़ी एलईडी लगी हैं। जहां दूर से भी भक्त पंडित जी को देख और सुन रहे हैं। साथ ही साथ भक्तों के लिए निशुल्क प्रसाद, भजन, शौचालय की उत्तम व्यवस्था की गयी है।यहां हो रही कथा5 लाख भक्तजन अगर एक साथ भी आ जायें, तब भी कोई परेशानी नहीं होगी। समिति उसके लिए भी समिति तैयार है। पार्किंग भजन स्थल से 1 km की दूरी पर है। साउंड बॉक्स की आवाज ऐसी है कि सभी को इस बड़े ग्राउंड में स्पष्टता से कथा सुनाई दे रही है। कथा स्थल डोबो का काजू बगान है।
टीम एबीएन, रांची। रांची विवि इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल रीझ-रंग 2024 का आयोजन नौ फरवरी से हो रहा है। 11 फरवरी तक चलनेवाला यह कार्यक्रम मोरहाबादी स्थित विवि कैंपस में होगा।नौ फरवरी की सुबह साढ़े 10 बजे से स्कूल ऑफ मास कॉम में लिटररी इवेंट व स्पॉट फोटोग्राफी, पीएफए विभाग में फाइन आर्ट इवेंट, आर्यभट्ट सभागार में डांस इवेंट, आइएलएस में म्यूजिक इवेंट होंगे। 10 फरवरी को मास कॉम में लिटररी इवेंट, पीएफए विभाग में फाइन आर्ट के अलावा थियेटर इवेंट आर्यभट्ट सभागार में होगा. 11 फरवरी को समापन होगा।
देवघर के कस्टर टाउन इलाके में जैप की गाड़ी से कुचल कर एक की मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। जिले में बड़े हादसे की सूचना है। दरअसल शहर के कस्टर टाउन इलाके में शुक्रवार की सुबह जैप की गाड़ी से कुचल कर एक छात्र की मौत हो गयी है। जबकि 3 लोग घायल हो गये हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं स्पॉट पर भारी संख्या में लोग जमा हो गये हैं।
देवेंद्रनाथ महतो का ऐलान आंदोलन के आह्वान को मैं स्वयं कबूल करते हुए सभी बेगुनाह छात्रों का धारा वापस कर सभी धारा को अपने ऊपर लेकर गिरफ्तारी देने हेतु 10 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक बापू वाटिका, मोराहबादी, रांची में एकदिवसीय उपवास में रहेंगे 31 जनवरी को जेएसएससी कार्यालय के समक्ष छात्रों के जुटान का जिम्मा हम अपने ऊपर लेते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ का नहीं, फिर भी कानून का सम्मान करते हुए जेल जाने को तैयार टीम एबीएन, रांची। आज जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामला, 31 जनवरी को 4000 निर्दोष छात्रों पर हुई गैरजमानती एफआईआर और आगे की रणनीति को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन आज दिनांक 08/02/2824 को किया गया। प्रेस को संबोधन करते हुए जेएसएसयू प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि 24 साल के झारखंड के इतिहास की सबसे बड़ी नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा जेएसएससी सीजीएल परीक्षा है, इसमें लगभग 7 लाख 50 हजार छात्र फार्म भरे। 6 लाख 40 हजार एडमिट कार्ड जारी किया गया। 24 जिलों समेत अनुमंडल में कुल लगभग 1500 परीक्षा केंद्र पर 2 दिन में परीक्षा लेने की तैयारी की गयी। इस परीक्षा की तैयारी पिछले 10 वर्षों से झारखंडी आदिवादी मूलवासी किसान मजदूर गरीब के बेटे छात्र दिन रात एक करके किये, लेकिन 28 जनवरी को परीक्षा से पेपर लीक होने पर सभी छात्रों का सपना चकनाचूर हो गया। पेपर लीक का ठोस सबूत पाने के बाद सीबीआई जांच, एजेंसी ब्लैकलिस्टेड अध्यक्ष का इस्तीफा और तत्काल विश्वसनीय एजेंसी का टेंडर कराकर परीक्षा का अयोजन करने की मांग को लेकर झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान करते हुए 29 जनवरी को संपूर्ण झारखंड में जेएसएससी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। दूसरे दिन संपूर्ण झारखंड में कैंडल मार्च निकाला गया। मांगें पूरी नहीं होने पर अंतत: 31 जनवरी को पूर्व प्रशासनिक सूचना प्रेषित कर जेएसएससी कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। दिन 11 से 3 बजे तक सब शांतिपूर्ण चला, लेकिन उसी बीच में आंदोलन को कमजोर कर लगभग 500 करोड़ से ज्यादा घोटाला करने वाले पेपर लीक गिरोह को बचाने की साजिश से आयोग के अध्यक्ष और प्रशासन ने सुनियोजित तरीके भाड़े से असामाजिक तत्व को बुलाकर उपद्रव मचवाया। आयोग कार्यालय को क्षति पहुंचायी गयी। अध्यक्ष की गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया, जो अशोभनीय और निंदनीय है। आयोग को क्षति पहुंचाने वाले एक भी छात्र नहीं, ये सभी बाहरी उपद्रवी थे, इसकी पुष्टि आयोग के सीसीटीवी कैमरे फुटेज को सार्वजनिक कर किया जाये। साथ ही साजिश के तहत कुछ ईमानदार छात्रों को टारगेट करते हुए 15 नामजद समेत कुल 4000 छात्रों पर गंभीर आरोप लगाते हुए फर्जी गैरजमानती मुकदमा करके परेशान किया जा रहा है। मौके देवेन्द्र नाथ महतो ने यह भी कहा कि निर्दोष पीड़ित छात्रों पर लगे सभी गंभीर आरोप आईपीएससी की धारा 147/ 148/ 149/ 186/ 188/ 307/ 323/ 332/ 353/ 427/ 504/ 506 और प्रिवेंशन आफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 3 ये सभी आयोग के अध्यक्ष और परीक्षा एजेंसी पर लगना चाहिए। दोषी आयोग के अध्यक्ष और एजेंसी पेपर लीक वाले को बचाया जा रहा है। इसीलिए इनलोगों का हिम्मत बढ़ता जा रहा और जान से भी मारने का धमकी भी दे रहे हैं। साथ ही देवेन्द्र नाथ महतो ने प्रेस के माध्यम कहा कि झारखंड में बालू माफिया, कोयला माफिया, पत्थर माफिया, जमीन माफिया के बाद अब शिक्षा माफिया हावी हो रहे हैं जिसे किसी भी हाल में होने नहीं दिया जायेगा। 31 जनवरी को जेएसएससी कार्यालय के समक्ष जो भी भीड़ जमा हुई थी, उसका जिम्मा लेते हैं। लेकिन जो अप्रिय घटना हुई उसका जिम्मा हम नहीं लेते। फिर भी कानून का सम्मान करते हैं। संविधान पर आस्था लेते हैं। इसीलिए बाकी छात्रों को परेशान नहीं किया जायेगा। जो धारा है मेरे ऊपर लगाया जाये। उन्होंने प्रेस के माध्यम जानकारी देते हुए कहा कि जेएसएससी कार्यालय का कचड़ा को साफ करने के लिए मुझे सिल्ली से होटवार भी जाना पड़े तो तैयार हैं। सरकार को अगर लगता है कि भ्रष्टाचार को उजागर करना इतना बड़ा गंभीर आरोप लगाना जायज है, तो हम बेल फाइल नहीं करेंगे। बल्कि 10 फरवरी को 12 से 3 बजे तक बापू वाटिका के के समक्ष बापू जी की प्रतिमा के नीचे अपनी गिरफ्तारी हेतु एकदिवसीय उपवास में उपस्थित दर्ज करेंगे। मीडिया वार्ता में देवेंद्रनाथ ने कहा कि 10 फरवरी को सरकार हमें हथकड़ी लगाकर जेल भेज दे। आज के हुए इस सामूहिक मीडिया वार्ता के दौरान सैकड़ों छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक गण मौजूद रहे।
भाजपा नेता देवीधन टुडू ने भाजपा का थामा दामन, कहा- लोगों का मोह झामुमो से भंग होता जा रहा टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 16 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। वहीं, कैबिनेट विस्तार से पहले झामुमो को तगड़ा झटका लगा है। पाकुड़ के झामुमो नेता देविधन टुडू भाजपा में शामिल हो गये हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें माला एवं पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। मौके पर देवीधन टुडू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। बता दें कि देवीधन टुडू पूर्व में 2 बार महेशपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं। भाजपा पाकुड़ जिला के जिलाध्यक्ष की कमान भी संभाल चुके हैं। बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 16 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार पहले बृहस्पतिवार को निर्धारित था, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है और अब 16 फरवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। यह 16 फरवरी को अपराह्न 3 बजे यहां राजभवन में होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.