Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
आल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक
Published / 2024-02-10 21:09:57
आल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 10 फरवरी को केडी रॉय व्यथित की अध्यक्षता में आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। एसोसिएशन के कर्मठ सदस्य कन्हैया तिवारी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। बैठक में स्टेट सचिव ने 28 जनवरी को डाक निदेशक से एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के भेंट की जानकारी देते हुए कहा कि पोस्टमैन के जनवरी 96 से बकाया भुगतान नहीं करने के मुद्दे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई और डाक निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र इन मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जायेगा।  सचिव ने अतिरिक्त निदेशक, सी जी एच एस रांची के साथ 8 फरवरी को जोनल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में हुई प्रगति का ब्योरा देते हुए कहा कि दो माह के अंदर एएलसी का टेंडर कर दिया जायेगा। पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम के भुगतान पर अतिरिक्त निदेशक ने कमेटी को आश्वस्त किया कि इस मुद्दे को बिना विलंब के निपटाया जायेगा। जोनल मीटिंग में सीजी एच एस की ओर से डॉक्टर सोनाली भट्टाचार्य, अतिरिक्त निदेशक, डॉक्टर एके सिंह एवं डॉक्टर हिमालय कुमार झा, सीएमओ के अलावा एसोसिएशन की ओर से एम जेड खान, जी चौधरी, केपी मिस्त्री आदि उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली होने वाली जोनल मीटिंग में एंपैनल हॉस्पिटल के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे ताकि हॉस्पिटल में सीजी एच एस लाभार्थियों के साथ हो रही असुविधाओं पर भी चर्चा हो। नियमित मीटिंग के आयोजन पर भी सहमति बनी।  आज की बैठक को साधन कुमार सिन्हा, राज्य अध्यक्ष, बिपिन कुमार चौधरी,कार्यकारी अध्यक्ष, गौतम विश्वास,मंडल सचिव, एस पी मंडल ने संबोधित किया। बैठक में सदस्यता अभियान को जारी रखने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य उपस्थिति त्रिलोकी नाथ साहू, गणेश डे, रफी अहमद, सुखदेव राम, हरे राम तिवारी, रमेश दुबे, आरबी बैठा, बी बारा, जयराम प्रसाद, चंदेश्वर राम,रामचंद्र प्रसाद, डी साहू, बलदेव साहू आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन के झारखंड स्टेट सचिव एम जेड खान (6201143329) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

झारखंड में 11 से 15 के बीच बारिश के आसार
Published / 2024-02-10 17:48:49
झारखंड में 11 से 15 के बीच बारिश के आसार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मौसम की बात करें तो यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर इस बार लंबा नजर आ सकता है। 11 से 15 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 फरवरी को झारखंड के कई हिस्से में गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है।रांची में होगी बारिशवहीं 12 फरवरी से झारखंड के उत्तरी (पलामू प्रमंडल) तथा निकटवर्ती मध्य (राजधानी और आसपास) जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 13 फरवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ और रांची में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।

बोकारो : पति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कर ली आत्महत्या
Published / 2024-02-10 17:47:03
बोकारो : पति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कर ली आत्महत्या

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले के चास में एक 42 वर्षीय महिला ने अपने पति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर शाम जिले के चास थाना क्षेत्र के धर्मशाला मोड़ स्थित तारानगर के विजय मेडिकल लेन में करीब 42 वर्षीया सरिता सिंह ने वीडियो कॉल कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी और अपने पति सुनील कुमार सिंह से फोन पर वीडियो कॉल के जरिए बात कर रही थी।घटना की जानकारी मृतका के पति ने कॉल कर आसपास के लोगों को दी। उन्होंने कॉल पर बताया कि भाभी आत्महत्या कर रही है, मैं धनबाद में हूं। जल्दी देखो। मैं धनबाद से निकल रहा हूं, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी। लोगों ने घटना की जानकारी चास थाना को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।कारोबार के काम से पति गये थे धनबादबता दें कि महिला के पति सुनील कुमार सिंह एयरफोर्स में कार्यरत थे। 2016 में वे सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान में वह सेक्टर 4 स्थित जावेद हबीब नामक सैलून के संचालक हैं। पति के मुताबिक, पति-पत्नी मिलकर कारोबार चलाते थे। धनबाद में एक नया प्रतिष्ठान शुरू करने की तैयारी चल रही थी। इसी को लेकर शुक्रवार को धनबाद गये थे। दोपहर बाद पत्नी का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि वह आत्महत्या कर लेगी। इससे सुनील डर गये। उन्होंने अपने कुछ लोगों को बुलाया। लेकिन उनके घर पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

जमशेदपुर : चुनाव के लिए हाइकोर्ट के दो अधिवक्ता ऑब्जर्वर नियुक्त
Published / 2024-02-09 22:15:56
जमशेदपुर : चुनाव के लिए हाइकोर्ट के दो अधिवक्ता ऑब्जर्वर नियुक्त

जमशेदपुर बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए हाइकोर्ट के दो अधिवक्ता ऑब्जर्वर नियुक्तएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। झारखंड बार काउंसिल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए झारखंड हाईकोर्ट के दो अधिवक्ताओं को बतौर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इसमें अधिवक्ता अमर कुमार सिंह और अधिवक्ता धमेंद्र नारायण शामिल हैं। इससे पूर्व बार काउसिंल ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश पर झारखंड बार काउंसिल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए तीन सदस्यीय चुनाव कमेटी का गठन कर लिया है। इसके अलावा जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के मद्देनजर चुनाव कमेटी और जिला बार एसोसिएशन तदर्थ कमेटी ने अपने स्तर से वोटर लिस्ट स्टेट बार काउसिंल को भेजी है, इसकी अनुमति मिलने पर चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

झारखंड हाई कोर्ट से प्रकाश झा को मिली बड़ी राहत
Published / 2024-02-09 22:11:12
झारखंड हाई कोर्ट से प्रकाश झा को मिली बड़ी राहत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा के खिलाफ जमीन विवाद से जुड़े मामले में रांची में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने इसे सिविल नेचर का विवाद माना है और कहा है कि निचली अदालत इस मामले में लंबित टाइटल सूट पर इस फैसले से प्रभावित हुए बगैर विधि-सम्मत तरीके से सुनवाई करेगी। दरअसल, जमशेदपुर में प्रकाश झा की ओर से मॉल का निर्माण कराया जा रहा था। इसमें 10 हजार वर्ग फुट स्पेस खरीदने को लेकर क्लासिक मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी पवन कुमार सिंह ने प्रकाश झा के साथ एग्रीमेंट किया था। इसके लिए उन्हें 20 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट सौंपा गया था। शिकायतकर्ता पवन कुमार सिंह का आरोप है कि एग्रीमेंट के बाद भी उन्हें मॉल में स्पेस नहीं दिया गया। इसे लेकर उन्होंने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रांची के सिविल कोर्ट में शिकायत वाद दायर किया था, जिसके आधार पर प्रकाश झा के खिलाफ रांची के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गयी थी। इस पर जनवरी 2018 में अदालत ने प्रकाश झा के खिलाफ संज्ञान लिया था। प्रकाश झा ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में शरण ली थी। इस बीच पुलिस ने इस मामले की जांच कर फाइनल रिपोर्ट निचली कोर्ट में जमा कर दी थी और कहा था कि इस मामले में आपराधिक मामला नहीं बनता है, क्योंकि यह सिविल विवाद से जुड़ा हुआ है।

राज्य के हर गरीब और आवास विहीन लोगों को पक्का मकान देने को सरकार प्रतिबद्ध : चंपई सोरेन
Published / 2024-02-09 21:57:46
राज्य के हर गरीब और आवास विहीन लोगों को पक्का मकान देने को सरकार प्रतिबद्ध : चंपई सोरेन

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन जमशेदपुर में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में 24 हज़ार 8 सौ 27 लाभुकों को दिया स्वीकृति पत्रबैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 74 करोड़ 48 हज़ार का किया हस्तांतरणमुख्यमंत्री ने कहा-अबुआ आवास योजना में बिचौलियों और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाईमुख्यमंत्री बोले -गांव से चल रही सरकारआपको अपने दरवाजे पर मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभमुख्यमंत्री ने दोहराया संकल्प- झारखंड का करेंगे सर्वांगीण विकास...और क्या बोले मुख्यमंत्रीराज्य के हित में खनिज संसाधनों का होगा सदुपयोग, आदिवासी मूलवासियों को बनायेंगे सशक्तएक-एक व्यक्ति को पूरे मान-सम्मान के साथ मिल रहा  हक-अधिकार इंसाफराज्यवासियों के आर्थिक-सामाजिक- शैक्षणिक विकास के लिए सरकार संकल्पितआदिवासियों-मूलवासियों, गरीबों और जरूरतमंदों के के साथ खड़ी है सरकारएबीएन न्यूज नेटवर्क, गोपाल मैदान, बिष्टुपुर जमशेदपुर। राज्य के हर गरीब का अपना आशियाना होगा। कोई भी व्यक्ति आवास विहीन नहीं रहेगा। राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी जरूरतमंदों को तीन कमरे का सुसज्जित पक्का मकान उपलब्ध कराने की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज जमशेदपुर के गोपाल मैदान में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने इस योजना के पहले चरण के लिए चयनित 24 हज़ार 827 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान करने के साथ उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 74 करोड़ 48 हज़ार रुपए हस्तांतरित किया। विदित हो कि कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला- खरसावां जिले में अबुआ आवास योजना के लिए 1 लाख 92 हज़ार 624 लाभुक चिन्हित किये गये हैं।अबुआ आवास योजना में लापरवाही पर रखने वालों पर होगी कार्रवाईमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अबुआ आवास योजना में किसी भी प्रकार की बिचौलियागिरी और लापरवाही प्रकाश नहीं की जाएगी। सभी योग्य लाभुकों की स्थायी प्राथमिकता सूची बनेगी और उसी अनुरूप उन्हें आवास आवंटित किया जायेगा। इसमें अगर कोई भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।झारखंड को संवारने का संकल्प पूरा करेंगेमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी अपने कुशल नेतृत्व से झारखंड को संवारने का काम कर रहे थे। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी उन्होंने झारखंड की व्यवस्था को अव्यवस्थित होने नहीं दिया। मजदूरों को हवाई जहाज से वापस लाने का काम किया। सभी के जीवन और जीविका की व्यवस्था की। हमारी सरकार उनके संकल्प, सोच, नीति, योजना, मिशन और विजन के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।गांव से चल रही सरकारमुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में सरकार गांव से चल रही है। आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए सरकार घर-घर तक पहुंची और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम हुआ। आज डीसी और एसपी से लेकर बीडीओ-सीओ आपके दरवाजे पर पहुंचकर पूरी संवेदनशीलता के साथ आपकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। यह सिलसिला आगे लगातार जारी रहेगा।एक-एक व्यक्ति को हक- अधिकार और न्याय मिलेगामुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार आपकी है। एक-एक व्यक्ति को पूरे मान सम्मान के साथ उसका हक अधिकार देंगे। किसी के साथ कोई शोषण और अन्याय नहीं होगा। यहां हर किसी को न्याय मिलेगा। इसके साथ ही सरकार हर परिस्थिति में आदिवासियों-मूलवासियों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहेगी, यह हमारा वादा है।हर सेक्टर का होगा विकासमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार संकल्पित है। यहां के खनिज संसाधन से पूरा देश जगमग करता है, उन खनिज संसाधनों का अब इस राज्य के हित में सदुपयोग होगा। औद्योगिक विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जायेगा। सभी पुरानी सड़कों का मरम्मत किया जायेगा। अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल शुरू कर दी गयी है। हर खेत में सालों भर पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है। ताकि, किसान सालों भर खेती कर अपनी आय बढ़ाकर खुद को सशक्त बना सकें।50 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुकी महिलाओं को पेंशन का लाभ देने के लिए पंचायतों से शुरू होगा चिन्हित करने का अभियानमुख्यमंत्री ने कहा कि 50 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के साथ महिलाओं को भी अब पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय सरकार ने लिया है। इस बाबत लाभुकों को चयनित करने के लिए पंचायत से अभियान की शुरुआत की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सल पेंशन स्कीम की वजह से आज कोई पेंशन से अछूता नहीं है। हर घर में पेंशन पहुंच रहा है, जिसकी वजह से बड़े बुजुर्गों को आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।गरीब बच्चे भी निजी स्कूलों की तरह प्राप्त कर रहे शिक्षा,  विदेश में भी पढ़ने का सरकार दे रही मौकामुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की बेहतरी के लिए सरकार लगातार काम करती आ रही है। बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले, इसके लिए हर संभव कदम उठाये जा रहे हैं। स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में गरीब बच्चों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर इंग्लिश मीडियम में शिक्षा दी जा रही है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जरिए छात्राओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। हमारे राज्य के बच्चे-बच्चियां इंजीनियर डॉक्टर और अफसर बन सकें, इसके लिए उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेज को करने के लिए आर्थिक मदद की जा रही है।अब 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड दिया जायेगा, ताकि आगे की शिक्षा प्राप्त करने में उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी नहीं हो। इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक आप पिछड़ा वर्ग के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए सरकार शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है।मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, दीपक बिरूवा, निरल पूर्ति, सुखराम उरांव, सविता महतो, समीर कुमार मोहंती, दशरथ गागराई, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, सोनाराम सिंकू, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक तथा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

समाजसेवी विद्याधर शर्मा के निधन पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने किया शोक व्यक्त
Published / 2024-02-09 19:16:58
समाजसेवी विद्याधर शर्मा के निधन पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने किया शोक व्यक्त

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के परामर्शदात्री, रांची मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के पूर्व मंत्री शहर के जाने-माने समाजसेवी विद्याधर शर्मा के आकस्मिक निधन पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।शोक व्यक्त करने वालों में भागचंद पोद्दार, राजकुमार केडिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, कमल कुमार केडिया, विनोद कुमार जैन, नंदकिशोर पाटोदिया, कौशल राजगढ़िया, संजय सर्राफ, किशन साबू, प्रमोद अग्रवाल, मनोज चौधरी, रमेश शर्मा, कमल कुमार जैन, पवन पोद्दार, नरेंद्र गंगवाल, निर्भय शंकर हरित, कमलेश संचेती, अशोक नारसरिया, महेंद्र कुमार जैन, सुरेश कुमार जैन, कैलाश सिंघानिया, ज्योति बजाज, राजेश भरतिया, अनिल कुमार अग्रवाल, मनीष लोधा, नरेश बंका, राजेंद्र केडिया, सुनील पोद्दार, अजय डीडवानिया, प्रमोद बगड़िया, मुकेश अग्रवाल, मनोज रूईया, अमर अग्रवाल, रमाशंकर बगड़िया, प्रकाश चंद्र नाहटा, उम्मेदमल जैन, दीपेश निराला, विजय कुमार खोवाल, रोहित पोद्दार, शशांक भारद्वाज, सौरभ बजाज, सुमित महलका, रौनक झुनझुनवाला, पंकज शर्मा, विशाल पाड़िया, विकास कुमार अग्रवाल आदि शामिल है। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की हो सीबीआई जांच : आजसू
Published / 2024-02-09 19:07:35
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की हो सीबीआई जांच : आजसू

जेएसएससी के खिलाफ राज्य स्तरीय आंदोलन करेगी आजसू17 फरवरी को राजभवन के समक्ष एकदिवसीय प्रदर्शन करेगी आजसूटीम एबीएन, रांची। हरमू स्थित केंद्रीय कार्यलय में आयोजित प्रेस को संबोधित करते हुए संगठन सचिव एस अली ने कहा कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में बड़ी मात्रा में धांधली हुई है। सरकार द्वारा प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर गठित एसआईटी से आजसू पार्टी संतुष्ट नहीं है। छात्रों के हक और अधिकार के खातिर आजसू जेएसएससी के खिलाफ अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर राज्य स्तरीय आंदोलन करेगी।इन मांगों में सीजीएल परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने, इस परीक्षा में हुए धांधली को लेकर विरोध कर रहे निर्दोष छात्रों पर हुए प्राथमिकी को अविलंब वापस लेने, झारखंड चयन आयोग के अध्यक्ष सहित सभी अधिकारियों को बर्खास्त करने और गलत तरीके से चयनित परीक्षा एजेंसी को काली सूची में डालने एवं झारखंड नकल कानून के तहत कानूनी कार्यवाई करने की मांग मुख्य रूप से शामिल है।पेपर लीक मामले में अखिल झारखंड छात्र संघ 12 फरवरी को सभी कॉलेज/विश्वविद्यालय मुख्यालय पर हस्ताक्षर अभियान, 13 फरवरी की संध्या में मशाल जुलूस और प्रदर्शन, 15 फरवरी को सभी उपायुक्त महोदय को पत्र सीबीआई जांच की मांग हेतु और 17 फरवरी को राजभवन के समक्ष एकदिवसीय प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा।उन्होंने बताया कि 6 लाख 50 हज़ार अभियर्थियों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। फॉर्म भरने के लिए एसटी-एससी वर्ग के छात्रों से ₹50 रुपये और सामान्य वर्ग से ₹100 आवेदन शुल्क लिए गए थे। 28 जनवरी को हुई परीक्षा से पहले से सोशल मीडिया में प्रश्न पत्र और आंसर वायरल हो गये थे। परीक्षा की सुबह बिहार में छात्रों को जवाब याद कराते हुए भी वीडियो वायरल हुआ था।हाइकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस परीक्षा का आयोजन हो रहा था। प्रश्न लीक होने के बाद अभियर्थियों और विभिन्न संगठनों के विरोध के बाद 28 जनवारी को हुए पेपर -2 सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा को रद्द किया गया था। जबकि 4 फरवरी को होने वाली परीक्षा को रद्द करने पर जेएसएससी द्वारा निर्णय नहीं लिया गया। आजसू पार्टी और अन्य संगठनों के बढ़ते विरोध के बाद सरकार ने 4 फरवरी की परीक्षा को स्थगित किया था।पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने विधानसभा के विशेष सत्र में झारखंड कर्मचारी आयोग के युवा विरोधी कार्यशैली और सीजीएल परीक्षा में धांधली एवं प्रश्न पत्र लीक मामले को पुरजोर तरीके से उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच एवं कार्रवाई की मांग की थी। उसके दूसरे दिन मुख्यमंत्री द्वारा एक अस्थायी एसआईटी का गठन कर सीजीएल परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच के आदेश दिया।प्रेस वार्ता के दौरान एस अली  हरीश कुमार, गौतम सिंह, ओम वर्मा, जब्बार अंसारी, सचिन भगत, चेतन प्रकाश, अजित सिंह, रोशन, आशुतोष मौर्य, अभिषेक शुक्ला, आशुतोष सिन्हा, दीपक दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

लोहरदगा : प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा
Published / 2024-02-09 19:04:07
लोहरदगा : प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

जयकारे के साथ जलयात्रा संपन्नटीम एबीएन, लोहरदगा। शहर के अजय पार्क के समीप स्तिथ नवनिर्मित हनुमान एवं विश्वकर्मा भगवान के प्राण प्रतिष्ठा को ले शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा का शुभारम्भ सिठियाे कोयल नदी तट से प्रारम्भ हुई। कलश यात्रा में 1501 श्रद्धालु महिलाएं, किशोरियाें एवं सनातन धर्मावलम्बी शामिल हुए। मौके पर आचार्य जयशंकर मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र आदि ने कलश का संकल्प कराया इसके बाद यात्रा प्रारम्भ हुई जो सेरेंगहातू, बीएस कॉलेज रोड, सोबरनटोली एवं बरवा टोली चौक शुक्र बाजार अजय पार्क होते हुए श्री सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर परिसर पहुंची जहां कलश स्थापित की गयी। जल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान एवं विश्वकर्मा भगवान के गगन भेदी जयकारे से पूरा वातावरण गुंजयमान हो उठा। कलश यात्रा के क्रम में सेरेंगहातु बरवाटोली मंदिर आदि स्थानों पर कलश यात्रा का भव्य  स्वागत किया गया।आचार्य जयशंकर मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र, पंकज मिश्र, परमानंद मिश्र, गोपाल मिश्रा द्वारा यजमान सरोज प्रजापति,  सरिता देवी, दीपक अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, महेंद्र प्रजापति, यशोदा देवी, विनय शर्मा,  जयंती देवी, रवि शंकर शर्मा, नीलम शर्मा के साथ द्वार पूजन, मंडप प्रवेश, ब्राह्मण वरण ,बेदी स्थापना, सर्व देव पूजन, हवन, आरती एवं पुष्पांजलि कराया गया। वहीं संध्या में आरती का आयोजन हुआ। आचार्य जयशंकर मिश्र ने श्रधालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व कल्याण हेतु कलश यात्रा का आयोजन किया जाता है। कलश यात्रा में श्रद्धालु जितना पद कलश लेकर चलते हैं उतना अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। वेदी स्थापना, सर्व देव पूजन से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। मौके पर प्रसाद एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा को ले हर तरफ उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर को फूलों व विद्युत लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूरे क्षेत्र को भगवा झंडा से पाट दिया गया था। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सरोज प्रजापति, दीपक अग्रवाल, महेंद्र प्रजापति, अजय प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, विनोद प्रसाद, कुलदीप, राहुल कुमार, पप्पू, कन्नू,  विनय शर्मा, नवल अग्रवाल, रमेश साहू, नागेंद्र प्रजापति, मृत्युंजय मधुप, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक शर्मा, राहुल प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, दिनेश प्रजापति, किरण देवी, ऋषिका प्रजापति, समेत हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। 10 फरवरी को वेदी पूजन, सर्वदेव पूजन, सभी देवी विग्रहाें का जलाधिवास, फलाधिवास, हवन, आरती, पुष्पांजलि एवं संध्या आरती की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 24,766