जेएसएससी सीजीएल गड़बड़ी का सबूत और मांग पत्र सौंपने हेतु राज्यपाल से कल देवेंद्र नाथ महतो करेंगे मुलाकातटीम एबीएन, रांची। कल दिनांक 12/02/2024 दिन सोमवार, समय 10:30 बजे झारखंड के महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में पांच सदस्य टीम मुलाकत कर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक सबूत का सौंपते हुए अपना मांग पत्र सौंपना तय हुआ है।
टीम एबीएन, रांची। पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रदेश संयोजक बजरंग वर्मा ने हेमंत सरकार को पिछड़ा वर्ग खासकर अति पिछड़ा वर्ग का विरोधी बताया है।श्री वर्मा ने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासियों और दलितों को 50 वर्ष की उम्र से ही विधायक पेंशन देने का निर्णय लिया है, लेकिन इस श्रेणी में अति पिछड़ा वर्ग को नहीं रखकर पिछड़ा विरोधी काम किया है। झारखंड में पिछड़ा और अति पिछड़ा को राजनीतिक सामाजिक दृष्टि से लगातार उपेक्षा की जा रही है। ऐसी स्थिति में अति पिछड़ा को भी आदिवासियों और दलित की तर्ज पर 50 वर्ष की उम्र से वृद्धा पेंशन मिलना चाहिए।श्री वर्मा ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द इस श्रेणी में पिछड़ा वर्ग को भी रखें अन्यथा जोरदार आंदोलन किया जायेगा और लोकसभा विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसके सहयोगी दलों का विरोध किया जायेगा।
धनबाद में भीषण डकैती, पिस्टल के दम पर बंधक बना जमकर की लूटपाटएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में अपराधियों ने एक घर में घुसकर हथियार के बल पर लोगों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। नकाबपोश अपराधियों ने घर के लोगों के साथ मारपीट भी की। लूटकांड में करीब आधा दर्जन अपराधी शामिल थे। इस दौरान अपराधी लाखों रुपये के आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गये। पुलिस रात से ही मामले की जांच कर रही है। घटना बलियापुर थाना क्षेत्र की है। जहां सिंदूरपुर स्थित बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर के आवास पर शाम करीब 7 बजे नकाबपोश अपराधियों ने दस्तक दी। बेंगू ठाकुर के बेटे राजेश मुखर्जी ने बताया कि अपराधियों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद उनकी पत्नी झूमा मुखर्जी ने दरवाजा खोला। पत्नी ने जैसे ही दरवाजा खोला। अपराधियों ने उन्हें बंधक बना लिया। इससे वह चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर बेंगू ठाकुर, उनकी पत्नी भारती और राजेश मुखर्जी दरवाजे की ओर दौड़े। अपराधियों ने इन तीनों को भी हथियार के बल पर बंधक बना लिया और उनकी पिटाई करते हुए सभी के हाथ-पैर गमछे व अन्य कपड़ों से बांध दिये। अपराधी पांच करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे।राजेश ने बताया कि अपराधियों को सूचना मिली थी कि घर में पांच करोड़ रुपये मौजूद हैं। जिसके चलते अपराधी जान से मारने की धमकी देते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने अपराधियों से कहा कि इतना पैसा कहां से लायेंगे। इसके बाद अपराधी खुद ही घर में पैसे ढूंढने लगे। उन्होंने तीन आलमारियां और बक्से तोड़ दिये। साथ ही कई सामानों को इधर-उधर फेंक दिया। अपराधियों ने 12 भर सोने के आभूषण और एक लाख रुपये नगद लूट लिये। अपराधियों ने कहा कि वे छोटे सरकार प्रिंस खान के आदमी हैं।पुलिस मामले की जांच में जुटीअपराधियों ने राजेश मुखर्जी से यह भी पूछा कि क्या वह छोटे सरकार को जानते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं, हमने इनके बारे में सिर्फ अखबारों में पढ़ा है। अपराधियों ने पुलिस में केस नहीं करने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीपीओ भूपेंद्र रावत, बलियापुर थाना प्रभारी सूबेदार यादव अपने दल-बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। एसडीपीओ भूपेंद्र रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधी पकड़े जायेंगे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पाकुड़। जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा में दो लोगों की मौत हो गयी। घटना बीते शनिवार देर रात को बिंदाडीह गांव में घटी है।जहां डांगापाड़ा-महेशपुर मुख्य सड़क में पत्थर (गिट्टी) लोड एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने दो लोगों को रौंद डाला। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची और छानबीन में जुट गयी।
शिक्षकों के सस्पेंशन का खेल जारी, डीएसइ के खिलाफ आक्रोश एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बच्चों को दी गयी पोशाक की गुणवत्ता पर सवाल उठाना शिक्षकों को भारी पड़ गया। कई विद्यालयों का निरीक्षण के बाद डीएसइ ने सस्पेंशन की कार्रवाई शुरू कर दी। अब तक सात शिक्षक सस्पेंड किये जा चुके हैं। अभी और भी शिक्षकों का गाज गिरनी बाकी है। कई शिक्षकों को शोकॉज थमाया गया है। ऐसे में शिक्षकों में डीएसइ के खिलाफ काफी आक्रोश है। शिक्षकों ने इस संबंध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री सहित सूबे के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव को पत्र भेजा है। अधिकारी की कारगुजारियों के खिलाफ न्याय की गुहार लगायी है। नियम विरुद्ध पोशाक आवंटन सरकारी प्रावधानों के मुताबिक कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों को डीबीटी के जरिये पोशाक क्रय की राशि भेजी जाती है। वहीं कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के लिए राशि विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के खाते में भेजने का प्रावधान है, लेकिन सरकार के मानकों पर डीएसइ ने नियम विरुद्ध स्वयं सहायता समूह को पोशाक उपलब्ध कराने का जिम्मा दे दिया। पोशाक आपूर्तिकार्ताओं में कजरी कॉटन चरही और सक्षम उत्पादक समूह लोहरदगा के नाम शामिल हैं। इसके लिए न तो टेंडर की प्रक्रिया न ही कोई विज्ञापन निकाला गया। जो पोशाक उपलब्ध कराया गया वह काफी घटिया क्वालिटी का है। सूत्रों ने बताया कि इस प्रक्रिया में करोड़ों का खेल हुआ है। बाबूलाल और बाउरी ने भी सचिव को दिया पत्र डीएसइ की कार्यशैली को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने भी शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर कार्यवाई की मांग की है। हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भी पोशाक घोटाले को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था। प्राथमिक शिक्षा निदेशक नेहा अरोड़ा की अगुवाई में एक जांच टीम ने जिले का दौरा भी किया था। डीएसई व शिक्षकों में ठनी गत साल दिसंबर माह की 19 तारीख को सहायक अध्यापक(पारा शिक्षक) आकस्मिक अवकाश पर रहकर अपनी मांगों को लेकर रांची गये थे। डीएसइ ने आनलाइन छुट्टी न लेने पर उस तिथि का वेतन रिकवरी का आदेश जारी कर दिया। इससे खफा शिक्षकों ने 26 दिसंबर को धरना भी दिया। डीसी, विधायक मनीष जायसवाल, अमित यादव, जिला परिषद अध्यक्ष, डीएसई व सहायक अध्यापकों के मध्य हुई वार्त्ता में वेतन कटौती नहीं करने पर सहमति बनी। इसके बाद भी वेतन काटने का आदेश अब तक यथावत है। रिकार्ड संख्या में शिक्षकों से स्पष्टीकरण डीएसइ ने दो जनवरी को आनलाइन उपस्थिति दर्ज न कराने को लेकर 829 शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछ कर नया रिकॉर्ड बना डाला। इनमें मृत शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक, व अन्य सेवा में गये कर्मियों-अधिकारियों, उर्दू विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों, मेडिकल अवकाश में गए शिक्षकों, चुनाव कोषांग-डायट-प्रशिक्षण में प्रतिनियुक्त शिक्षकों से भी स्पष्टीकरण पूछ डाला। अपनी गलती का एहसास होने पर डीएसई ने फिर शुद्धि पत्र निकाला पर कई त्रुटियां अब तक विद्यमान हैं। डीएसई के दबाव पर प्रतिवेदन, आडियो में पुष्टि कटकमसांडी गयी निरीक्षण टीम के सदस्य बीइइओ पदमा-बरही रामसेवक दांगी, इचाक बीइइओ बंशीधर राम (दोनों सेवानिवृत्त), पदमा-बरही के अकाउंटेंट संजय राणा, बड़कागांव-केरेडारी के अकाउंटेंट सुधीर कुमार के वायरल आॅडियो में बोलते सुने जा सकते हैं कि डीएसई ने दबाव बनाकर प्रतिवेदन लिखवाया। हालांकि वायरल आॅडियो में आवाज की पुष्टि खबर मन्त्र नहीं करता, पर हर ओर इसकी चर्चा है। क्या कहते हैं अधिकारी जो भी कार्रवाई की गई वह नियमसम्मत है। कोई भी कार्रवाई बदले की भावना से नहीं की गई। सरकार के मानकों का पालन करना होगा अन्यथा कार्रवाई होगी। - संतोष गुप्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक, हजारीबाग।
टीम एबीएन, रांची। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले पर विगत 31 जनवरी 2024 को जेएसएससी कार्यालय के समक्ष हुए सफल आंदोलन के अगुआ देवेंद्र नाथ महतो समेत 15 नामजद के साथ 4000 छात्रों पर नामकुम थाना में एफआईआर दर्ज किया गया, जिसमें मुख्य रूप से आईपीसी का धारा 147/ 148/ 149/ 186/ 188/ 307/ 323/ 332/ 343/ 426/ 506/ 508/ के अलावा प्रिवेंशन आफ डैमेज टू प्रॉपर्टी एक्ट थ्री जैसा गंभीर से गंभीर गैर जमानती धारा का आरोप लगाया गया। तभी आंदोलन के अगुआ देवेंद्र नाथ महतो प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम सरकार को आओ सरकार करो गिरफ्तार का न्योता देकर समय के अनुरूप तारीख 10/02/2024 दिन शनिवार स्थान - बापू वाटिका मोराहबादी रांची, समय - दिन 12 बजे पहुंच गया जो शाम 5 बजे तक रहा लेकिन प्रशासन नहीं पहुंचा। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि बिना बेल फाईल किए सरकार को गिरफ्तार का न्योता देने के बावजूद सरकार गिरफ्तार नहीं किया मतलब दर्ज एफआईआर बेबुनियाद होने का सबूत देता है। निर्दोष छात्रों पर लगाया गया सभी आरोपित धारा जेएसएससी अध्यक्ष और परीक्षा लेने वाले एजेंसी पर होना चाहिए। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि अगर संवैधानिक तरीके से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह है। 10- 12 साल से दिन रात पढ़ाई करने वाले छात्रों का भविष्य को बर्बाद कर 25 लाख में एक दिन पहले पेपर लीक करने के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह है, तो सभी गुनाह को स्वीकार करते हैं। बाकी 15 नामजद समेत 4000 छात्रों को धारा से मुक्त कर मेरा देवेंद्र नाथ महतो नाम पर किया जाय हम सभी छात्रों का धारा को स्वीकार करते हैं। साजिश के तहत आंदोलन को कमजोर कर पेपर लीक गिरोह को बचाने के मंशा से छात्रों को बेबुनियाद एफआईआर दर्ज किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जेएसएससी का कचड़ा को हर हाल में पूरी तरह सफाई करेंगे। जेएसएससी का सफाई से जेपीएससी भी साफ हो जायेगा। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि जेएसएससी सीजीएल महाघोटाला का स्वतंत्र एजेंसी सीबीआई से करने, एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड करने और जल्द से जल्द नया एजेंसी का टेंडर कर परीक्षा लेकर युवाओं को रोजगार देने तक संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर योगेश चन्द्र भारती, प्रेम नायक, रविन्द्र कुमार ने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार देवेंद्र नाथ महतो ऐसा क्रांतिकारी छात्र नेता है जो सभी छात्रों पर लगे धारा को अपने ऊपर लेकर स्वीकार करते हुए सरकार को आओ सरकार करो गिरफ्तार का न्योता देकर समय पर हाजिर हुआ।
खबरों की सार्थकता को आगे बढ़ाते हम एबीएन न्यूज24 डॉट कॉम ने एक और वर्ष पूरा किया आज मीडिया की विश्वसनीयता पर खरा उतरने की सबसे बड़ी चुनौती को स्वीकार करते हुए लगातार कर्मशील है। हम सनसनी फैलाने में विश्वास नहीं रखते। ज्ञान बढ़ाना, धर्म को कर्म से जोड़ना और समाज में सच्ची सूचनाओं के साथ रखकर उन्हें भ्रमजाल से बचाना हमारा उद्देश्य है। हर दिन हर पल हम आपको सूचना और खबरों के अतिरिक्त वैसी सभी जानकारी देने को प्रयासरत होते हैं, जो आपके लिए उपयोगी हो। आपके मानसिक चिंतन को समाज के लिए अतिउपयोगी बना सकें। हम सत्कर्म में विश्वास रखने वाले हैं जो सहयोग, साहचर्य और सफलता के अलग मापदंड कायम कर चुके हैं।हम सिर्फ खबरों में नहीं होते, आपकी समस्या के स्थल पर उपस्थित होकर सच को स्थापित करते हैं। यही कारण है हर दिन हमारे सुधि पाठकों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। हम आभारी हैं आप सभी का आपका अभिनंदन करते हैं।हम आभारी हैं अपने सीईओ अजय सर का। हम और अधिक सलाह और परिमार्जन के लिए चीफ एडिटर एनके मुरलीधर से अनंत सहयोग की अपेक्षा करते हुए आप सभी का अभिनंदन करते हैं। हम सदैव तत्पर है अपनी अलोचना सुनने को सुधार को और आपके सहयोग का भी। अंत में अपना प्यार-दुलार देने के लिए आप सभी सुधि पाठकों का हृदय से वंदन-अभिनंदन... बासुकीनाथ पाण्डेय संपादक एबीएन न्यूज 24 डॉट काम रातू रोड, रांची।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 10 फरवरी को केडी रॉय व्यथित की अध्यक्षता में आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। एसोसिएशन के कर्मठ सदस्य कन्हैया तिवारी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। बैठक में स्टेट सचिव ने 28 जनवरी को डाक निदेशक से एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के भेंट की जानकारी देते हुए कहा कि पोस्टमैन के जनवरी 96 से बकाया भुगतान नहीं करने के मुद्दे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई और डाक निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र इन मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जायेगा। सचिव ने अतिरिक्त निदेशक, सी जी एच एस रांची के साथ 8 फरवरी को जोनल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में हुई प्रगति का ब्योरा देते हुए कहा कि दो माह के अंदर एएलसी का टेंडर कर दिया जायेगा। पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम के भुगतान पर अतिरिक्त निदेशक ने कमेटी को आश्वस्त किया कि इस मुद्दे को बिना विलंब के निपटाया जायेगा। जोनल मीटिंग में सीजी एच एस की ओर से डॉक्टर सोनाली भट्टाचार्य, अतिरिक्त निदेशक, डॉक्टर एके सिंह एवं डॉक्टर हिमालय कुमार झा, सीएमओ के अलावा एसोसिएशन की ओर से एम जेड खान, जी चौधरी, केपी मिस्त्री आदि उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली होने वाली जोनल मीटिंग में एंपैनल हॉस्पिटल के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे ताकि हॉस्पिटल में सीजी एच एस लाभार्थियों के साथ हो रही असुविधाओं पर भी चर्चा हो। नियमित मीटिंग के आयोजन पर भी सहमति बनी। आज की बैठक को साधन कुमार सिन्हा, राज्य अध्यक्ष, बिपिन कुमार चौधरी,कार्यकारी अध्यक्ष, गौतम विश्वास,मंडल सचिव, एस पी मंडल ने संबोधित किया। बैठक में सदस्यता अभियान को जारी रखने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य उपस्थिति त्रिलोकी नाथ साहू, गणेश डे, रफी अहमद, सुखदेव राम, हरे राम तिवारी, रमेश दुबे, आरबी बैठा, बी बारा, जयराम प्रसाद, चंदेश्वर राम,रामचंद्र प्रसाद, डी साहू, बलदेव साहू आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन के झारखंड स्टेट सचिव एम जेड खान (6201143329) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मौसम की बात करें तो यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर इस बार लंबा नजर आ सकता है। 11 से 15 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 फरवरी को झारखंड के कई हिस्से में गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है।रांची में होगी बारिशवहीं 12 फरवरी से झारखंड के उत्तरी (पलामू प्रमंडल) तथा निकटवर्ती मध्य (राजधानी और आसपास) जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 13 फरवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ और रांची में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.