सखी मंडल के महासम्मेलन में बोले चंपाई सोरेन- समाज और राज्य के विकास में पुरुषों से ज्यादा योगदान महिलाओं का टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। घर संभालने से लेकर खेत-खलिहान तक में योगदान दे रहीं हैं। घर से लेकर समाज तक में पुरुषों से ज्यादा योगदान दे रहीं हैं। इसलिए हमारी सरकार ने सखी मंडल को सशक्त करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में सखी मंडल की महिलाओं का राज्यस्तरीय एक्स्पोजर एवं क्षमता संवर्धन शिविर-सह-महिला महासम्मेलन को संबोधित करते हुए सोमवार को कही।आजादी के बाद आदिवासियों का नहीं हुआ विकास मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड इतना धनी प्रदेश है, लेकिन आजादी के बाद आदिवासियों का जितना विकास होना चाहिए था, नहीं हुआ। हमारी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के हरसंभव प्रयास किये हैं। हमारी सरकार सखी मंडल की महिलाओं को सहायता राशि दे रही है। सरकार को मालूम है कि महिलाओं के बिना न तो घर आगे बढ़ सकता है, न राज्य आगे बढ़ सकता है। पिछली सरकार ने महिलाओं पर 642 करोड़ रुपए खर्च किये। वहीं, हमारी सरकार ने साढ़े चार साल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 842 करोड़ रुपए खर्च किये हैं। महिलाओं को निराश नहीं होने देगी सरकार : चंपाई सोरेन चंपाई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार कभी भी महिलाओं को निराश नहीं होने देगी। हमारी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। गरीबों के लिए हेमंत बाबू अबुआ आवास योजना लेकर आये। चंपाई सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार पीएम आवास योजना का बहुत प्रचार करती थी। दावा किया था कि 2022 तक सभी लोगों को पक्का आवास मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि जब झारखंड की बारी आई, तो हमारे साथ केंद्र सरकार ने धोखा किया।
टीम एबीएन, रांची। युगद्रष्टा, युगस्रष्टा, युगप्रवर्तक, राष्ट्रचिंतक, वेदों के पुनरुद्धारक, महान समाज सुधारक, स्वतंत्रता के आदि उदघोषक, आर्य समाज के प्रवर्तक/संस्थापक, भारतीय संस्कृति के रक्षक, वैदिक अध्यात्मवाद के पुरोधा, महान वैदिक प्रवक्ता, दया की प्रतिमूर्ति, देव दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्म-जयंती पर डीएवी कपिल देव में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ग छह और सात के बच्चों ने भाग लिया। हवन के बाद व वरिष्ठ शिक्षक एसके राणा और ए आई गुरु ने स्वामी दयानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनसे संबंधित कई प्रसंगों का वर्णन किया इस अवसर पर स्वामी दयानंद जी के चित्र तथा प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किये गये। बाद में बच्चों को स्वामी दयानंद जी की जन्मस्थली टंकारा में चल रहे महोत्सव पर बोल रही महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण सीधा प्रसारण दिखाया गया। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव,कडरू, रांची के आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
23 मार्च को मारवाड़ी भवन में देश के सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग कवियों का लगेगा जमावड़ाटीम एबीएन, रांची। महाराजा अग्रसेन भवन मे कवि सम्मेलन आयोजन समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष अशोक नारसरिया ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की, समिति के सचिव अनिल कुमार अग्रवाल ने समिति के विगत एक वर्षों की संपूर्ण गतिविधियों एवं कार्यो की विस्तृत जानकारी दी।बैठक में निर्णय लिया गया कि होली के अवसर पर 23 मार्च को कवि सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा मारवाड़ी भवन हरमू रोड रांची में हास्य व्यंग कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष देश के कई नामी गिरामी सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा दिल्ली, अनिल अग्रवंशी, साक्षी तिवारी लखनऊ, राजेश अग्रवाल, दीपक सैनी, ज्ञानी बैरागी, सहित अन्य कई हास्य कवि भाग लेंगे। जो कि अपने हास्य व्यंग कविताओं से लोगों को खूब हंसते हुए होलियाना अंदाज में भरपूर मनोरंजन करेंगे। बैठक में हास्य व्यंग कवि सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सुरेश चंद्र अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक बनाये गये, तथा सहयोगी के रूप में 10 सदस्यों मनोज चौधरी, संजय सर्राफ, मनीष लोधा, सौरभ बजाज, विकास अग्रवाल,सनी टिंबडेवाल, अंकित बजाज, अमित चौधरी, रौनक झुनझुनवाला एवं निर्भय शंकर हरित को विशेष रूप मे शामिल किया गया। बैठक में सदस्यों को विभिन्न विभागों की जिम्मेवारियां दी गई। जिसमें मंच व्यवस्था विभाग- अनिल कुमार अग्रवाल, स्वागत समिति- किशोर मंत्री एवं कमल कुमार जैन, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी- संजय सर्राफ, सभागार विभाग- सौरभ बजाज, कार्यालय विभाग-मनीष लोधा एवं अमित चौधरी, मंच संचालन विभाग- सुरेश चंद्र अग्रवाल, धन व्यवस्था विभाग- ललित कुमार पोद्दार, प्रशासनिक कार्य विभाग-पवन शर्मा, आदि शामिल है। उक्त जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में- सचिव अनिल कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, राजेश भरतिया, पवन कुमार पोद्दार, ललित कुमार पोद्दार, कमल कुमार जैन, मनोज चौधरी, मनीष लोधा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी कवि सम्मेलन आयोजन समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं मंत्री आलमगीर आलम रांची में आयोजित राज्यस्तरीय महिला महासम्मेलन से आनलाइन माध्यम से जुड़कर महिलाओं को किया संबोधित एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। सखी मंडल की महिलाओं का प्रमंडलीय एक्सपोजर व क्षमता संवर्धन शिविर-सह-महिला महासम्मेलन का आयोजन आज शिवाजी मैदान में किया गया। इस आयोजन में पलामू प्रमंडल के तीनों जिले यथा पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले के सखी मंडल से जुड़ी करीब दस हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं मंत्री आलमगीर आलम सहित राज्यस्तरीय अन्य वरीय पदाधिकारी रांची में आयोजित राज्यस्तरीय महिला महासम्मेलन से आनलाइन माध्यम से जुड़कर महिलाओं को संबोधित किया। साथ ही प्रमंडल स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने सखी मंडल की महिलाओं की आर्थिक समृद्धि, उत्थान, उनके बदलाव एवं राज्य के विकास में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। सखी मंडल से महिलाओं में हो रहा बौद्धिक, आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन : लातेहार विधायक लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम ने कहा कि देश की आधी आबादी आगे आ रहीं हैं। सखी में से जुड़कर महिलाएं सबल बन रही हैं। महिलाओं में बौद्धिक, आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन हुआ है। आत्मसम्मान में जागृति आई है। कल तक गृहिणी बनकर चौखट के अंदर तक रहने वाली महिलाओं में आज आत्मविश्वास बढ़ा है। उनका सामाजिक पहचान बनी है। महिलाएं स्वयं पर भरोसा करें। अपने आप को आगे लाकर समाज का उत्थान करें और अपने अंदर की क्षमता को और विकसित करें। उन्होंने कहा कि इच्छाशक्ति को बढ़ायें और अधिक-से-अधिक महिलाओं को सखी मंडल से जोड़कर मजबूती प्रदान करें। उन्होंने पूरे नारी समाज को सबल बनाने की दिशा मिलकर कार्य करने की अपील की। सखी मंडल से जुड़कर मजबूत हो रही हैं महिलाएं : मनिका विधायक मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि सखी मंडल से जुड़कर महिलाएं मजबूत हो रही हैं। सरकार महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं लाकर उन्हें मजबूत करने का कार्य किया है। सखी मंडल से आज हजारों महिलाएं जुड़कर आत्मसम्मान की जीवन जी रही हैं। सखी मंडल की दीदियां विभिन्न उत्पादों का निर्माण भी कर रही हैं। इन उत्पादों को सरकार के स्तर से बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। सखी मंडल की दीदियों के संवर्धन, आर्थिक मजबूती के लिए बनेगा हॉल : विधायक पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि सखी मंडल से जुड़ने से महिलाओं में जागृति आई है। समूह से जुड़ने से महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ा है। उन्होंने सखी मंडल की दीदियों के संवर्धन, आर्थिक मजबूती के लिए पांकी विधानसभा क्षेत्र में क्लस्टर स्तर पर हॉल बनाने की घोषणा की, ताकि दीदियों को बैठक करने में सहुलियत हो। साथ ही पांकी विधानसभा क्षेत्र के समूह की करीब पांच हजार से अधिक दीदियों को बैठने हेतु दरी एवं बक्शा उपलब्ध कराने की बातें कही।लखपति गांव बनाने की दिशा में हो रहा कार्य : उपायुक्त शशि रंजन उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि प्रमंडलीय महासम्मेलन में तीनों जिले यथा पलामू, गढ़वा और लातेहार की 10 हजार से ज्यादा दीदियां भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रमंडल में चार लाख 50 हजार से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं। सखी मंडल से जुड़कर महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं और अपने जीवन में परिवर्तन लाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल में 40441 सखी मंडलों का गठन हुआ है। 39087 सखी मंगल को चक्रीय निधि की राशि एवं 38855 सखी मंडल को सामुदायिक निवेश की राशि दी जा चुकी है। साथ में बैंक क्रेडिट सपोर्ट 36179 सखी मंडलों को दिया जा चुका है। उपायुक्त ने कहा कि फूलों-झानों आशीर्वाद अभियान के तहत सखी मंडल की दीदी सम्मानजनक आजीविका से जुड़ी हैं। कृषि और गैर कृषि आजीविका गतिविधि से 23473 से ज्यादा लखपति दीदी बनकर अपने घर रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब लखपति दीदी गांव बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाओं की उत्पादों का निर्माण एवं बिक्री की दिशा में हो रहे कार्यों सहित उनके अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (नन फॉर्म) नीतीश कुमार सिन्हा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जेएसएलपीएस के प्रयास से गांवों की तस्वीर बदल रही है। महिलाओं प्रगति की नई इबारत लिख रहीं हैं। महिलाओं ने साझा की बदलाव की कहानी प्रमंडल स्तरीय महिला महासम्मेलन में कार्यक्रम के दौरान लातेहार की माया देवी ने अपने जीवन में आए बदलाव की कहानी व्यक्त की। इसी तरह पलामू के अंशु कुमारी और गढ़वा के दीप शिखा देवी ने भी बदलाव की कहानी व्यक्त की। उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित कार्यक्रम में सखी मंडल की महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ सखी मंडल के रूप में सीमा सखी मंडल चैनपुर पलामू एवं साकेत सखी मंडल भंडारिया को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ ग्राम संगठन के रूप में हरियाली ग्राम संगठन सतबरवा पलामू एवं पताशा ग्राम संगठन गढ़वा को सम्मानित किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ संकुल संगठन के रूप में धावाड़ीह संकुल संगठन सतबरवा, पलामू एवं कल्याणपुर संकुल संगठन, गढ़वा को सम्मानित किया गया। परिसंपत्तियों का हुआ वितरण कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से लाभुकों को डमी चेक प्रदान किया गया। चक्रीय/सामुदायिक निधि से लातेहार के सुनीता देवी, पलामू के लालती देवी और गढ़वा की पूनम देवी को लाभान्वित किया गया। पलामू के रिंकी देवी लातेहार की मीना देवी और गढ़वा की शबाना खातून को बैंक लिंकेज से जोड़ा गया। वहीं फूलों झानो आशीर्वाद अभियान के तहत नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) की किरण देवी एवं बबली कुमारी को लाभान्वित किया गया। नियुक्ति पत्र मिला कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत छतरपुर की पुष्पा कुमारी, बेबी कुमारी, नेहा कुमारी एवं शोभा कुमारी और चैनपुर के मधु कुमारी को नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही बेहतर कार्य करने वाली दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्टॉल पर प्रदर्शनी जेएसएलपीएस की ओर से शिवाजी मैदान में स्टॉल लगाए गए थे। इसमें पलाश, आजीविका संवर्धन, वित्तीय समावेशन एवं जेएसएलपीएस द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु रखा गया था। ये रहे उपस्थित पलामू में आयोजित ह्यसखी मंडल की महिलाओं का प्रमंडलीय एक्सपोजर व क्षमता संवर्धन शिविर-सह-महिला महासम्मेलन में लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, पलामू उपायुक्त शशि रंजन, उप विकास आयुक्त रवि आनंद, लातेहार के उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (नन फॉर्म) नीतीश कुमार सिन्हा, राज्य परियोजना समन्वयक (जोहार) संजय दास, पलामू की डीपीएम शांति मांर्डी, लातेहार डीपीएम संतोष कुमार, गढ़वा डीपीएम सुशील दास, जिला प्रबंधक (वित्त) इमरान अहमद, एसएमआईबी अख्तर अंसारी, जिला प्रबंधक (जॉब एंड स्टील) नवल किशोर राजू, डीएमएफआई विकास खलखो, कुमार कविश एवं जोश लकड़ा सहित पलामू प्रमंडल क्षेत्र के पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले के जेएसएलपीएस कर्मी एवं बड़ी संख्या में सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित थीं।
देवेन्द्र नाथ महतो महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक का सबूत सौंपा पेपर लीक का असली मास्टरमाइंड को पकड़ने का किया आग्रह टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12/02/2024 दिन सोमवार को जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन के नेतृत्वकर्ता झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन प्रमुख देवेंद्र नाथ महतो समेत पांच सदस्य टीम झारखंड के महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सबूत और मांग पत्र सौंपते हुए पेपर लीक का असली मास्टर माइंड को पकड़कर कड़ी कानूनी कारवाई कर झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करने का आग्रह किया। मौके पर मीडिया को जानकारी देते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि महामहिम राज्यपाल से मुलाकत कर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामला का बिंदूवार विस्तारपूर्वक बता दिया गया है, बहुत सारा नया सनसनीखेज सबूत का सीडी, महत्वपूर्ण दस्तावेज, और मांग पत्र सौंप दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि महामहिम राज्यपाल महोदय से निम्न मांग की है - जेएसएससी सीजीएल में हो रही भ्रष्टाचार का उजागर करने वाले निर्दोष छात्रों पर आंदोलन को कमजोर करने का मंशा से नामकुम थाना में एकतरफा प्राथमिकी दर्ज कांड संख्या 46/24 दिनांक 31- 01- 2024 को वापस कर आदिवासी मूलवासी छात्रों के साथ न्याय किया जाय, राज्य हित के लिए आवाज उठाने वाले निर्दोष छात्रों पर नहीं बल्कि पेपर लीक करने वाले भ्रष्टाचारी पर कारवाई होना चाहिए। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक भ्रष्टाचार उजागर आंदोलन के मुख्य नेतृत्वकर्ता देवेन्द्र नाथ महतो को जान का खतरा है उसे सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराया जाये। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक महाघोटाला का सीबीआई टीम से जांच कराकर जेएसएससी में हो रही भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जाये ताकि जेपीएससी में भी भ्रष्टाचार खत्म हो। जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा को निलंबित किया जाय, जिसका कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर हो उसे अध्यक्ष पद पर बैठना उचित नहीं है। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा लेने वाले एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड किया जाये। जेएसएससी सीजीएल एग्जाम लेने वाले एजेंसी द्वारा संचालित सभी परीक्षा मुख्य रूप से पीजीटी, लैब असिस्टेंट टेक्नीशियन, नगरपालिका इत्यादि परीक्षा जो भी लिया गया है उसे भी एसआईटी/सीबीआई टीम से जांच किया जाये। तत्काल नये विश्वसनीय एजेंसी का टैंडर कर परीक्षा का आयोजन कर आदिवासी मूलवासी छात्रों को रोजगार दिया जाये। महामहिम राज्यपाल महोदय सभी सबूत और मांगपत्र को गंभीरता से लेते हुए साकारात्मक पहल करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के मुख्य सचिव एल खयांगते से वार्ता कर सभी मांगों पर सकारात्मक और निष्पक्ष कार्रवाई कर पेपर लीक में संलिप्त सभी भ्रष्टाचारी समेत असली मास्टर माइंड गिरोह का असली सरगना को पकड़ा जायेगा। महामहिम राज्यपाल से मुलाकात करने में देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में पांच सदस्य टीम योगेश चन्द्र भारती, चंदन कुमार रजक, प्रेम नायक, लक्की रामू राज शामिल थे।
भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में लोहड़ा गांव के एनएचआई से प्रभावित ग्रामीणों का शिष्टमंडल आयुक्त से मिलाआयुक्त दशरथ चंद्र दास ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन : त्रुटि सुधार के पूर्व एनएचआई नहीं करेगा सड़क का निर्माणछूटे हुए मकानों को किया जाएगा शामिल, सभी त्रुटियों का होगा निराकरणसत्येंद्र मिश्रएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पंड़वा अंचल स्थित लोहड़ा गांव के एनएचआई प्रभावित ग्रामीणों को जरूर न्याय मिलेगा। छूटे हुए सड़क किनारे के प्रभावित मकानों को शामिल कर मापी कार्य कराया जायेगा। संबंधित मकान वाले प्लॉट को आवासीय मुआवजा भुगतान के लिए नियम संगत कदम उठाये जायेंगे।सभी त्रुटियों का सुधार करने के पश्चात एनएचआई सड़क निर्माण शुरू करेगा। उक्त आश्वासन पलामू प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चंद्र दास ने पलामू जिला भाजपा के अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में लोहड़ा गांव के प्रभावित ग्रामीणों को दिया। इसके पूर्व प्रभावित ग्रामीणों ने कहा कि आयुक्त से कहा कि एनएचआई ने थ्री ए गजट प्रकाशन में मकान का वर्णन नहीं किया है। जबकि अगल-बगल गांव के सड़क किनारे के सभी मकानों को गजट में प्रदर्शित किया गया है। इस कारण उन सभी प्रभावित ग्रामीणों को आवासीय दर पर मुआवजा का भुगतान नहीं होगा सकेगा। ग्रामीणों ने आयुक्त से कहा कि बगैर त्रुटि में सुधार कराये एनएचआई के ठेकेदार मनमानी पर उतर आये हैं। वे जेल भेजने की धमकी देकर जबरदस्ती काम लगाकर सड़क के किनारे मकान को ध्वस्त करना चाहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक त्रुटि में सुधार नहीं होगा सड़क निर्माण शुरू नहीं होने देंगे। अगर जबरदस्ती हुआ तो सड़क पर सो जायेंगे ग्रामीणों को कुचल कर सड़क बनें तो देखा जायेगा। किसी भी हाल में काम नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने कहा कि वे सभी सड़क निर्माण के विरोधी नहीं हैं लेकिन बिना त्रुटि सुधार हुए एनएचआई ठेकेदार मनमानी पर उतर आये तो ग्रामीणों को लाचार होकर सड़क निर्माण कार्य रोकना होगा। आयुक्त ने ग्रामीणों को आस्वस्त किया की किसी हाल में बगैर त्रुटि सुधार के सड़क निर्माण कार्य नहीं किया जायेगा। सड़क निर्माण पर रोक लगी रहेगी। उन्होंने कहा कि वे आज ही पलामू के उपायुक्त को इसकी जानकारी देंगे व त्रुटि सुधार शीघ्र करायेंगे।इसके पूर्व ग्रामीणों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने आयुक्त को मांग पत्र सौंपा। मौके पर प्रभावित ग्रामीण श्रीकांत मिश्रा, कृष्णानंद तिवारी, रवींद्र मिश्र, गोपाल पांडेय, मिथिलेश पांडेय, अमित कुमार मिश्रा व विकास मिश्रा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से होगी वन टू वन बातटीम एबीएन, रांची। झारखंड में भले ही I.N.D.I.A दलों के बीच सीट शेयरिंग का कोई मान्य फार्मूला पर सहमति अब तक नहीं बनी है। लेकिन झारखंड कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने के संकेत दे दिये हैं।इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक सोमवार को होने जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर 12 फरवरी को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नवगठित झारखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक बुलायी गयी है। सोमवार को दोपहर बाद 12 बजकर 30 मिनट से शुरू होने वाली इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी उपस्थित रहेंगे। जबकि चुनाव समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर करेंगे।12 जनवरी 2024 को होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ऊर्फ रिंकू तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह ही झारखंड प्राभारी गुलाम अहमद प्रभारी सेवा विमान से रांची पहुंचेंगे, जहां से प्रदेश प्रभारी झारखंड कांग्रेस के राज्य मुख्यालय पहुचेंगे जहां नवगठित चुनाव समिति की बैठक प्रस्तावित है।प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि नवगठित चुनाव समिति की बैठक के बाद शाम 04 बजे से चुनाव समिति के सदस्य अलग अलग लोकसभा के इच्छुक प्रत्याशियों से भी मुलाकात करेंगे और उनकी उम्मीदवारी के दावे को परखेंगे, साथ में उनके साथ वन टू वन बात करेंगे।
टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की एक बैठक आज रामगढ स्थित पटेल छात्रावास में संघ के रामगढ़ जिला के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ की रामगढ़ जिला कमेटी के गठन को लेकर अधिवक्ताओं की एक सूची तैयार की गयी। जिसमें महेन्द्र कुमार महतो, झलक देव महतो, साक्षी गोपाल महतो, हरखनाथ महतो, शिवनंदन महतो, टीकेन्द्र कुमार महतो, मुनेश्वर महतो, राजेन्द्र कुमार महतो आदि अधिवक्ताओं का नाम शामिल किया गया। बैठक में तैयार की गयी सूची को कमटी गठन के लिए नियुक्त प्रभारी ज्योति कुमारी एवं निरंजन राम को सौंप दिया गया।इधर, बैठक में आगामी 17 फरवरी को रामगढ़ जिला के अधिवक्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें अधिवक्ताओं के हित से जुड़े मामलों पर विचार विमर्श किया जायेगा। इस अवसर पर विशेष रुप से अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रदेश महा सचिव भरत चन्द्र महतो एवं मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद भी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में विधानसभा के अवर सचिव सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दर्जनों लोग पुलिस के रडार पर हैं।SIT की छापेमारी में मिले एडमिट कार्ड सहित ब्लैक चेक भी बरामद हुए हैं। जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर 4 टीम बनायी गयी है। इसमें 3 आईपीएस सहित कई डीएसपी व इंस्पेक्टर टीम में शामिल हैं।मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो शमीम और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है। रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पेपर लीक मामले में कार्रवाई लगातार जारी है।मामले में झारखंड विधानसभा के अफसर की भूमिका सामने आयी है, उसके खिलाफ कई सबूत भी पुलिस को हासिल हुए हैं। फिलहाल पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए छापेमारी अभी भी जारी है। पकड़े गये आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.