Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
आपकी उम्मीदों -आकांक्षाओं  और विश्वास को हम टूटेंगे नहीं देंगे : चंपई सोरेन
Published / 2024-02-13 22:14:38
आपकी उम्मीदों -आकांक्षाओं और विश्वास को हम टूटेंगे नहीं देंगे : चंपई सोरेन

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने दुमका जिला के जामा प्रखंड स्थित कमारदुधानी  में आयोजित अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में  दुमका, जामताड़ा एवं देवघर के 25385 लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र, डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि के रूप में 76 करोड़ 15 लाख रुपए का किया हस्तांतरण मुख्यमंत्री का संकल्प -अपने बलबूते 20 लाख लोगों को 2027 तक तीन कमरे का देंगे पक्का मकान     मुख्यमंत्री बोले - आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में हुआ सुधार मुख्यमंत्री ने  कहा- आदिवासियों -मूलवासियों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध  ...और क्या बोले सीएम नीतियों और योजनाओं के माध्यम से विकास को दे रहे नया आयाम  समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के घर तक पहुंच रही सरकार, समस्याओं का हो रहा है समाधान  राज्य में शिक्षा का ऐसा दीप जला रहे हैं जो कभी नहीं बुझेगा  एबीएन न्यूज नेटवर्क, कमार दुधानी, जामा, दुमका। वर्ष 2027 तक झारखंड में हर किसी का अपना मकान का होगा। कोई भी व्यक्ति झुग्गी- झोपड़ी, टूटे -फूटे और जर्जर घर में रहने को मजबूर नहीं होगा। सभी को तीन कमरे का पक्का मकान मिलेगा। राज्य सरकार ने अपने बलबूते 20 लाख गरीब, जरूरतमंद और आवासविहीन लोगों के अपने आशियाना होने के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज दुमका जिले के जामा प्रखंड स्थित कमार दुधानी में आयोजित अबुआ आवास योजना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने दुमका के 9827, जामताड़ा के 5711 और देवघर जिला के 9847 लाभुकों को अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र प्रदान किया और उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहले किस्त की राशि के रूप में 76 करोड 15 लाख 50 हजार रुपए  हस्तांतरित किये। योजना का गलत तरीके से लाभ लेने वालों, बिचौलियों और इसमें संलिप्त कर्मियों पर होगी कार्रवाई  मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अबुआ आवास योजना का गलत तरीके से लाभ लेने वालों और बिचौलियों के साथ इसमें संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। इस योजना के तहत गरीब, जरूरतमंद और आवास विहीन लोगों को पक्का मकान दिया जाना है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि वे पूरी पारदर्शिता के साथ प्राथमिकता सूची के तहत लाभुकों को मकान स्वीकृत करने की कार्रवाई करें। आपके हर सुख -दु:ख में सरकार आपके साथ  आपने इस सरकार को चुना है। यह आपकी सरकार है। ऐसे में आपकी उम्मीदों, आकांक्षाओं अरमानो और विश्वास को हम टूटेंगे नहीं देंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस राज्य में किसी से कोई भेदभाव नहीं होगा। हर किसी को पूरे मान-सम्मान के साथ उनका हक और अधिकार मिलेगा। इसमें किसी भी प्रकार का कोई लापरवाही अथवा कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यवस्थाओं में हुआ है सुधार मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार लाए बिना राज्य को आगे नहीं ले जा सकते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य समेत अन्य  सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और मजबूत करने का काम हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी विपरीत परिस्थितियों के बीच भी अपने कुशल नेतृत्व में जिस तरह  विकास को नया आयाम दे रहे थे, उसी को आगे बढ़ने का काम हमारी सरकार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के सोच एवं प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए हमारी सरकार योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। विभिन्न माध्यमों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें सशक्त बना रहे हैं। आदिवासी- मूलवासी, किसान- मजदूर समेत हर वर्ग एवं समुदाय के सशक्तिकरण पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी- मूलवासी, दलित,  पिछड़े, किसान- मजदूर, बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला, बच्चे समेत हर वर्ग और तबके के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग और विधवा को पेंशन मिल रहा है। किसान सालों भर कृषि कार्य कर सके, इसके लिए खेतों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा भी अनेकों ऐसी योजनाएं हैं, जिनके जरिए लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। आप सरकार की योजनाओं से जुड़े और राज्य के विकास में भागीदार बने। बिना शिक्षा के समाज आगे नहीं बढ़ेगा  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। क्योंकि, बिना अच्छी शिक्षा के समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक तंगी की वजह से किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसकी व्यवस्था सरकार ने कर रखी है। छात्राओं के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना है, वहीं प्रतियोगिता-परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने के लिए राज्य सरकार आर्थिक मदद दे रही है। छात्रवृत्ति की राशि में बजी बढ़ोत्तरी किया गया है। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भी शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप सरकार दे रही है। शहरों के समानांतर गांवों में भी सुविधाएं करा रहे उपलब्ध  मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ग्रामीण परिवेश वाला राज्य है यहां के ज्यादातर ग्रामीण कृषि और मजदूरी पर निर्भर है ऐसे में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम हो रहा है। शहरों के समांतर गांवों में भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। 30 लाख उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अब 100 यूनिट की बजाय 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है। इससे 30 लाख बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा। इसके साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने तथा वंचित टोलों में बिजली पहुंचाने के काम में गति लाई जा रही है। मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद विजय हांसदा, विधायक नलिन सोरेन, डॉ स्टीफन मरांडी, सीता सोरेन, प्रदीप कुमार यादव, बसंत सोरेन, इरफान अंसारी, दिनेश विलियम मरांडी, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा,  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर सहित राज्य सरकार के  अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ राशेश्वर महतो का घर राख
Published / 2024-02-13 21:48:36
बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ राशेश्वर महतो का घर राख

टीम एबीएन, रांची। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था सट सर्किट के वजह से 11 फरवरी 2024 को लगभग सुबह 6:30 बजे रांची जिला राहे प्रखंड चैनपुर गांव निवासी राशेश्वर महतो के घर में भीषण आग लगने के वजह से पूरा घर जल कर राख हो गया। मौके पर राहे ओपी प्रभारी राम रेखा अपने प्रशासन टीम, दमकल टीम और ग्रामीण के सहयोग से भीषण आग को काबू कर अन्य दूसरा घर को जलने से बचाया।   भीषण आग की वजह से राशेश्वर महतो का कच्चा मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। कीमती लकड़ी से बना घर, पलंग, चौकी, दरवाजा, पहनने का वस्त्र, पंखा, टेबल, कुर्सी, टुलू पंप जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये साथ ही धान बेचने से मिली नकद राशि चालीस हजार रुपये, भैंसा बेचा हुआ सत्तर हजार रुपये यानी कुल एक लाख दस रुपये नकद राशि समेत कुल लगभग सात लाख रुपये की क्षति हुई है। राशेश्वर महतो गरीब किसान परिवार से आते हैं। राशेश्वर ने स्थानीय जन प्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन को लिखित रूप से मदद मांगते हुए बताया कि आग लगने के वजह से हुई क्षति से बेघर हो चुके हैं। हमारे घर में 90 वर्षीय बूढ़ी मां है। वहीं दो साल का छोटा बच्चा है। घर में बैल, बकरी और भैंस भी है। जिससे बिना घर बहुत दिक्कत हो रही है। क्षेत्र में हाथी का प्रकोप भी बहुत है। इसीलिए तत्काल क्षति पूर्ति का मुआवाजा उपलब्ध करायी जाये। घटना स्थल पर जेबीकेएसएस क्रांतिकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो घटना स्थल पर पहुंचकर परिवार का दु:ख को देखते हुए स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित रशेश्वर महतो को विभाग तत्काल क्षति पूर्ति मुआवजा दे अन्यथा जेबीकेएसएस आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

झारखंड मैथिली मंच ने दी उषा किरण खान को श्रद्धांजलि
Published / 2024-02-13 20:45:46
झारखंड मैथिली मंच ने दी उषा किरण खान को श्रद्धांजलि

झारखंड मैथिली मंच की बैठक में लाइब्रेरी को समृद्ध करने पर चर्चा टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। झारखंड मैथिली मंच के कार्यालय परिसर में स्व शारदा नंद झा की स्मृति में स्थापित लाइब्रेरी को समृद्ध करने के निमित्त एक बैठक संग साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन हुआ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोसाउनिक गीत और बाबा विद्यापति की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित के साथ की गयी। बैठक में मैथिली एवं हिंदी की प्रख्यात साहित्यकार स्व डा उषा किरण खान के आकस्मिक निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी।बैठक में लाइब्रेरी को मैथिली पुस्तकों से समृद्ध करने हेतु विस्तृत चर्चा भी की गयी। इसी क्रम में साहित्यकार सुरेंद्र नाथ मिश्र लिखित दो मैथिली पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।  कार्यक्रम में अमरनाथ झा, बैद्यनाथ झा (महासचिव), डा नरेन्द्र झा, प्रमोद कुमार झा, सुरेंद्र नाथ मिश्र, जयंत कुमार झा, ब्रज कुमार झा, कृष्ण कुमार झा (कोषाध्यक्ष), अभय कुमार झा, सुकुमार नाथ झा, डा आकांक्षा चौधरी आदि ने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये।

सरस्वती पूजा : फूहड़ गाने बजाने पर कार्रवाई करेगी रांची पुलिस
Published / 2024-02-13 20:44:01
सरस्वती पूजा : फूहड़ गाने बजाने पर कार्रवाई करेगी रांची पुलिस

रांची में सरस्वती पूजा को लेकर 600 अतिरिक्त जवानों की तैनाती टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस विभाग की ओर से विशेष तैयारी की गई है। रांची में सरस्वती पूजा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलेभर में 600 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। जवानों की तैनाती विसर्जन तक रहेगी। रांची में 600 अतिरिक्त जवानों की तैनाती इस संबंध में रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। रांची में सबसे ज्यादा अतिरिक्त बलों की तैनाती की गयी है। जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सरस्वती पूजा पंडालों के आसपास भी सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात किया जायेगा। खासकर छेड़खानी की वारदातों को रोकने के लिए शक्ति कमांडो को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। वैसे संवेदनशील इलाके जहां पूर्व में कभी भी सांप्रदायिक तनाव हुआ हो, वहां विशेष नजर रखने की हिदायत सुरक्षा बलों को दी गयी है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के जरिये भी शहर पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कंट्रोल रूम में की गयी है। हॉस्टलों और स्कूलों पर पुलिस की विशेष नजर राजधानी रांची में वैसे तो 1000 से ज्यादा जगहों पर सरस्वती पूजा आयोजित की जाती है, लेकिन सबसे ज्यादा धूमधाम से सरस्वती पूजा रांची कॉलेज में मनायी जाती है। हजारों की संख्या में छात्र रांची कॉलेज में होने वाली सरस्वती पूजा में शामिल होते हैं। ऐसे में रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रांची कॉलेज में होने वाली पूजा को लेकर विशेष निर्देश जारी किये हैं। छात्रों को संयमित तरीके से पूजा करने की हिदायत दी गयी है। एहतियातन कॉलेज के आसपास भी पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। फूहड़ गाने बजाने पर रोक राजधानी में सरस्वती पूजा को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम के साथ जिले के सभी थाना प्रभारी को यह निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने इलाकों में सरस्वती पूजा समितियों के लोगों को स्पष्ट निर्देश दें कि वह पूजा के अवसर पर अश्लील या भड़काऊ गाने न बजायें। ऐसा करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश रांची एसएसपी के अनुसार शहर में सुरक्षा बलों की तैनाती विसर्जन समाप्त होने तक रहेगी। सरस्वती पूजा के बाद मूर्तियों के विसर्जन को लेकर सभी पूजा समितियां को समय दे दिया गया है, तय समय के अनुसार ही पूजा समितियों को विसर्जन कार्य पूरा कर लेना है। विसर्जन के दौरान एनडीआरएफ की टीम विभिन्न घाटों पर मौजूद रहेगी। साथ ही स्थानीय गोताखोरों को भी तैनात किया जायेगा।

22 को भाजपा कार्यालय घेरेंगे एचईसी के कामगार
Published / 2024-02-13 20:37:30
22 को भाजपा कार्यालय घेरेंगे एचईसी के कामगार

एचइसी के श्रमिक संगठन 22 को भाजपा कार्यालय का घेराव करेंगेटीम एबीएन, रांची। एचइसी के श्रमिक संगठन 22 फरवरी को भाजपा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन और घेराव करेंगे। एचइसी संघर्ष समिति की बैठक में सोमवार को लालदेव सिंह की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया। समिति के भवन सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को एचइसी मुख्यालय से सुबह 11 बजे सरकारी उद्योग बचाओ, एचइसी बचाओ, देश बचाओ रैली निकाली जायेगी। यह रैली मुख्यालय से निकल कर बिरसा चौक तक जायेगी। यहां भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एचइसी को बचाने की शपथ ली जायेगी। उन्होंने कहा कि एचइसी संघर्ष समिति से हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के अलग होने पर आंदोलन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कर्मियों से आह्वान किया कि एकता को मजबूत बनाये रखें और भारी संख्या में मुख्यालय पहुंचे। बैठक में लिये गये फैसले को सभी श्रमिक संगठनों के कर्मियों के समक्ष रखा गया। बैठक में राम कुमार नायक, भवन सिंह, हरेंद्र प्रसाद, रामकुमार नायक, विमल महली, दिलीप सिंह, मनोज पाठक, सनी सिंह, एसजे मुखर्जी, चिरांग बारला, राजेंद्र कुमार, आरके साही, जीसी सुधांशु उपस्थित थे।

साहिबगंज : गोली मारकर रेलकर्मी की हत्या
Published / 2024-02-13 20:36:11
साहिबगंज : गोली मारकर रेलकर्मी की हत्या

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। नगर थाना से महज 50 कदम की दूर नॉर्थ कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर 324/बी में अपराधियों ने घुसकर रेलकर्मी राज कुमार चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गोली सर में लगी, जिससे कुछ ही देर में युवक की मौत हो गयी। मृतक बांका जिला के मंदार हिल नया टोला निवासी है, यहां रेलवे के फोर्थ ग्रेड में कर्मी था। घटना की सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पड़ताल में जुट गये।

बोकारो : मुठभेड़ में दोनों ओर से फायरिंग जारी
Published / 2024-02-13 20:35:04
बोकारो : मुठभेड़ में दोनों ओर से फायरिंग जारी

दंडरा में सीआरपीएफ और नक्सली के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से हो रही फायरिंग एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले के दंडरा में सीआरपीएफ और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई है। जंगल में दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। अब तक सैंकड़ों राउंड गोली चलने की खबर है। जहां मुठभेड़ हुई है, यह इलाका बोकारो के चतरोचटी थाना क्षेत्र में पड़ता है।

उड़नपरी पीटी उषा संग सीसीएल के मैराथन में दौड़ीं रांची की महिलाएं
Published / 2024-02-12 21:12:22
उड़नपरी पीटी उषा संग सीसीएल के मैराथन में दौड़ीं रांची की महिलाएं

सीसीएल के मैराथन दौड़ में 8000 धावकों ने लिया हिस्सा, उड़नपरी पीटी उषा भी कार्यक्रम में रही मौजूद टीम एबीएन, रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में सीसीएल ने दूसरे कोल इंडिया मैराथन का आयोजन किया। इस बार मैराथन दौड़ में लगभग 8 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इस बार मैराथन दौड़ में 14 सौ महिला धावकों ने भी हिस्सा लिया। वहीं सीसीएल के पांच सौ से अधिक गेस्ट ने भी मैराथन में हिस्सा लिया। कोल इंडिया ने इस प्रतियोगिता में पुरस्कार के तौर पर 33 लाख रुपये धावकों को सौंपा। वहीं उड़नपरी के नाम से मशहूर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी इस मैराथन में अतिथि के तौर पर शामिल हुई।

कोडरमा : सड़क हादसे में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत
Published / 2024-02-12 21:11:45
कोडरमा : सड़क हादसे में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग के इंदरवा-लोकाई के समीप सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गयी। वहीं दूसरे की स्थिति गंभीर है। मोटरसाइकल सवार दोनों छात्र परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। तभी एक बोलरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मृतक छात्र सपही का रहने वाला है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 15,712