Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास
Published / 2024-02-16 20:45:21
हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

झामुमो की न्याय यात्रा जारीटीम एबीएन, रांची। झारखंड के देवघर के वीआईपी चौक पर आज झामुमो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई और जेल भेजने के विरोध में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया गया। सैकड़ों की संख्या में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन को जेल से रिहा करने की मांग की। हेमंत सोरेन की रिहाई जब तक नहीं हो जाती तब तक करेंगे आंदोलन मौके पर झामुमो नेता सुरेश साह ने कहा कि ईडी के द्वारा गलत तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जिसके विरोध में आज देवघर झामुमो कार्यकर्ता ने एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम किया गया है जिसमें हेमंत सोरेन की रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई जब तक नहीं हो जाती है तब तक झामुमो कार्यकर्ता उनको न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे। आने वाले समय में जनता भाजपा को केंद्र से खदेड़ने का काम करेगी झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत ईडी का दुरुपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा। उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का काम किया है जो असंवैधानिक, जनता जनार्दन के जनादेश के विपरीत है। उन्होंने आगे कहा की जेएमएम के कार्यकर्ता न्याय की मांग को लेकर उपवास पर है। उन्होंने कहा कि शनिवार से पंचायत से लेकर वार्ड में न्याय यात्रा निकालेंगे जिससे आम जनता इनकी साजिश से अवगत हो सके। साथ ही उन्होंने कहा की आने वाले समय में जनता बीजेपी को केंद्र से खदेड़ने का काम करेगी।

झारखंड : आठ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Published / 2024-02-16 18:07:13
झारखंड : आठ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

चम्पाई सोरेन की कैबिनेट का विस्तार – बसंत सोरेन, दीपक बिरुवा समेत 8 मंत्रियों ने ली शपथटीम एबीएन, रांची। झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार में 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। विधायक राजभवन पहुंच चुके हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सबसे पहले डॉ रामेश्वर उरांव को शपथ दिलायी। इसके बाद दीपक बिरुवा, बन्ना गुप्ता व अन्य मंत्रियों ने शपथ ली। अंतिम समय में बैद्यनाथ राम का नाम मंत्रियों की सूची से बाहर हो गया. बेबी देवी फिर से मंत्री बन रहीं हैं।राज्यपाल ने इन लोगों को झारखंड का मंत्री नामित कियाडॉ रामेश्वर उरांवदीपक बिरुवाबन्ना गुप्ताबादलमिथिलेश कुमार ठाकुरबसंत सोरेनहफीजुल हसनबेबी देवी

शाश्वत के छात्रों ने किया कुल्लू, मनाली- दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण
Published / 2024-02-15 21:16:55
शाश्वत के छात्रों ने किया कुल्लू, मनाली- दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण

टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टिट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन के सत्र 2022-2024 के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने 06/02/2024 से 14/02/2024 तक कुल्लू, मनाली-दिल्ली का भ्रमण कर बर्फ की वादियों, म्यूजियम  एवं विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों से परिचित हुआ। यह शैक्षिक भ्रमण टूर इंचार्ज नागेंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। शैक्षिक भ्रमण में सहयोगी के तौर पर रुपेश कुमार, ममता कुमारी एवं डॉ बिनीता कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। महाविद्यालय के उप झ्रप्राचार्य रुपेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है।

संजीव कुजूर (झासूसे) उपनिदेशक ने जनसंपर्क के पद पर ग्रहण किया पदभार
Published / 2024-02-15 20:21:45
संजीव कुजूर (झासूसे) उपनिदेशक ने जनसंपर्क के पद पर ग्रहण किया पदभार

टीम एबीएन, मेदिनीनगर, (पलामू)। संजीव कुजूर (झासूसे) उप जनसंपर्क निदेशक, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर के पद पर पदभार ग्रहण किया। श्री कुजूर इसके पूर्व उप जनसंपर्क निदेशक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग (अतिरिक्त प्रभार उप जनसंपर्क निदेशक, कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा) के पद पर पदस्थापित थे। संजीव कुजूर, आनंद (झासूसे), उप जनसंपर्क निदेशक पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर से पदभार ग्रहण किया।  पदभार ग्रहण के उपरांत कुजूर ने कहा कि जनसंपर्क के उद्देश्य सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे लक्षित वर्गों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री से मिले एडीजी मेजर जनरल
Published / 2024-02-15 20:16:36
मुख्यमंत्री से मिले एडीजी मेजर जनरल

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में एनसीसी बिहार-झारखंड के एडीजी मेजर जनरल एएस बजाज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एनसीसी ग्रुप कमांडर रांची, ब्रिगेडियर वीएस यादव एवं ग्रुप कमांडर हजारीबाग, ब्रिगेडियर राजेश कारेल उपस्थित रहे।

सीएम से मिले बीएयू के कुलपति
Published / 2024-02-15 20:16:08
सीएम से मिले बीएयू के कुलपति

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

आलोक कुमार ने लिया उपनिदेशक कल्याण के पद पर प्रभार
Published / 2024-02-15 20:15:44
आलोक कुमार ने लिया उपनिदेशक कल्याण के पद पर प्रभार

टीम एबीएन, मेदिनीनगर, (पलामू)। आलोक कुमार (झाप्रसे) ने आज उपनिदेशक कल्याण के पद पर प्रभार लिया। इसके पूर्व वे निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित थे।

जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : चंपई सोरेन
Published / 2024-02-15 20:14:41
जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : चंपई सोरेन

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैत्रिक गांव जिलिंगगोड़ा में लोगों की सुनी परेशानी, त्वरित और यथोचित निराकरण का दिया भरोसा  जनता के सुख- दु:ख में सरकार उनके साथ है  राज्य के विकास के लिए जन भागीदारी जरूरी  एबीएन न्यूज नेटवर्क, जिलिंगगोड़ा, गम्हरिया, सरायकेला खरसावां। जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार का  हमेशा से प्रयास रहा है कि जनता की परेशानियों का निदान कर सकें। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसांवा जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैत्रिक गांव जिलिंगगोड़ा में मुलाकात करने आए लोगों से यह कहा। मौके पर लोगों ने अपनी समस्याओं और परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का त्वरित और यथोचित निराकरण होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि उनके सुख- दु:ख में सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है। यही वजह है कि आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारियों का दल आपके दरवाजे पर पहुंचा और आपकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका समाधान किया। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि यह आपकी सरकार है। हम सभी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं, क्योंकि आपकी भागीदारी से ही राज्य का विकास संभव है।

झारखंड : मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजर
Published / 2024-02-15 13:20:53
झारखंड : मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजर

मंंत्रिमंडल विस्तार को दिया जा रहा है अंतिम रूपजानें कौन से होंगे वो नए चेहरे जिन्हें मिल सकता है मौकाटीम एबीएन, रांची। चंपाई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 16 फरवरी को है। पर अब तक मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी है। झामुमो के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पार्टी के कोटे से कौन-कौन मंत्री होंगे। पुराने चेहरे ही रहेंगे या नये चेहरे आयेंगे। हालांकि कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि कुछ चेहरे बदले जायेंगे। पर यह 15 फरवरी को ही तय हो पायेगा कि कौन-कौन मंत्री बनेंगे। हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में 10 मंत्री ही थे। एक मंत्री पद को खाली रखा गया था।पर इस बार सीएम के अलावा 11 मंत्री रखने पर विचार किया जा रहा है। इसे लेकर झामुमो के शीर्ष नेता कई दौर की बैठक सीएम चंपाई सोरेन के साथ कर चुके हैं। दुमका में सीएम के कार्यक्रम के बाद बसंत सोरेन की बात भी हुई है। यह माना जा रहा है कि बसंत सोरेन का मंत्रिमंडल में स्थान तय है।पुराने चेहरों में जोबा मांझी, हफीजुल हसन, मिथिलेश ठाकुर का स्थान भी तय माना जा रहा है। बेबी देवी को लेकर भी बातें हो रही है। हालांकि पार्टी के शीर्ष नेताओं का कहना है कि उन्हें स्व जगरनाथ महतो को सम्मान देने के लिए मंत्री बनाया गया है। इसलिए उनके बदले जाने की संभावना कम है।12वें मंत्री के रूप में सीता सोरेन अथवा सुदीव्य कुमार सोनू को लेकर बातें हो रही है। हालांकि यह तय नहीं हो सका है कि कौन होगा। 15 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से राय लेकर 12वां मंत्री का नाम तय करके सूची राजभवन भेज दी जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,386