टीम एबीएन, लोहरदगा। 8वें राष्ट्रीय बोशिया चैंपियनशिप में जिले के सुमन प्रजापति ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत कर जिला समेत राज्य और देश का नाम रौशन किया है। कुडू प्रखण्ड के सलगी कटई टोली निवासी तारकेश्वर प्रजापति के पुत्र सुमन प्रजापति जो वर्तमान में मैं सदर प्रखंड के कुटमू में निवास करते हैं। वर्ष 2016 में पेड़ से गिरने की वजह से उनके स्पाइनल कॉर्ड इंजरी हो गयी थी, तब से सुमन चलने फिरने में असमर्थ हैं। गत दिनों 7 से 12 फरवरी तक अटल बिहारी वाजपेयी ट्रेनिंग सेंटर फार डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स ग्वालियर, मध्यप्रदेश में स्पोर्ट्स फेडरेशन आफ इंडिया के 8वें राष्ट्रीय बोशिया चैंपियनशिप सुमन ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। उनकी इस सफलता पर बोसिया स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह धालीवाल, अशोक बेदी, शमिंदर सिंह ढिल्लो ने सुमन प्रजापति को प्रमाण पत्र और सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। सुमन की सफलता पर जिले के विभिन्न खेल संगठनों के साथ-साथ जिलेवासिओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
चंपई सरकार के कैबिनेट विस्तार होने के बाद कांग्रेस में कलह, सभी नाराज कांग्रेसी विधायक जायेंगे दिल्लीटीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में सत्ता पक्ष के विधायकों का अंदरुनी कलह अब सामने आने लगा है। जिससे राज्य में एक बार फिर खेला होने के आसार दिख रहे हैं। झारखंड में चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार होते ही कांग्रेस में कलह छिड़ गया है। कांग्रेस में मंत्री पद को लेकर फूट पड़ती दिख रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि इसके चलते 4 बजे सभी नाराज कांग्रेसी विधायक दिल्ली जायेंगे। सीएम चंपई भी दिल्ली जायेंगे। सभी इंडिया की बैठक में शामिल होंगे। दरअसल, कांग्रेस की तरफ से सभी पुराने चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया, जिससे कई कांग्रेसी विधायक नाराज हो गये। नाराज कांग्रेस विधायकों का कहना है कि कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से जिन 4 लोगों को जगह मिली है, वे पूर्व की हेमंत सोरेन सरकार में भी मंत्री थे। इससे कांग्रेस के 12 विधायक नाराज हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को दो-टूक कह दिया है कि कैबिनेट से इन चारों को हटाकर नए चेहरों को मंत्री नहीं बनाया गया तो वे विधानसभा के बजट सत्र का बहिष्कार करेंगे। नाराज विधायकों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र भी सौंपा है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस के नाराज विधायक एक साथ राज्य से बाहर भी जा सकते हैं। इन विधायकों का कहना है कि हेमंत सोरेन की सरकार में शामिल इन चारों मंत्रियों की परफॉर्मेंस बेहद खराब रही है। उन्होंने 4 साल में कभी पार्टी के दूसरे विधायकों की नहीं सुनी। कार्यकतार्ओं से दूरी बनाए रखी। इन्हें हटाने की मांग हेमंत सरकार के ही कार्यकाल से होती रही है, लेकिन अब फिर से बनी कैबिनेट में उन्हें जगह दी गई है, अगर बदलाव नहीं हुआ तो आगामी चुनावों में पार्टी को काफी नुकसान होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक बैद्यनाथ राम को कथित तौर पर अंतिम समय में मंत्रियों की सूची से हटा दिया गया। इसे लेकर उन्होंने मोर्चा खोल दिया है। नाराज विधायक बैद्यनाथ ने कहा कि वह इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जरूरी हुआ तो आगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। बैद्यनाथ ने कहा कि सबकुछ तय हो गया और मेरा नाम मंत्रियों की सूची में शामिल हो गया, लेकिन आखिरी वक्त पर मेरा नाम हटा दिया गया। यह अपमान है। मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के दबाव में मेरा नाम हटा दिया गया।
टीम एबीएन, रांची। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में सरकार ने भले ही एसआईटी गठित कर इस कांड में शामिल लोगों पर कार्रवाई तेज कर दी है मगर छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं। सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन अनवरत जारी है। इसी के तहत शनिवार को आजसू छात्र संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में जेएसएससी छात्र सड़क पर उतरे और सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए जेएसएससी पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग की। मोरहाबादी बापू बाटिका से राजभवन तक मार्च आजसू छात्र संघ के द्वारा राजधानी के मोरहाबादी बापू बाटिका से राजभवन तक मार्च निकालकर सरकार से सीबीआई जांच की मांग की गयी। राजभवन के समक्ष प्रदर्शन कर रहे इन छात्रों का मानना था कि आयोग ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर पैसे के बल पर छात्रों को पास कराने की कोशिश की थी जिसमें सरकार में शामिल कई सफेदपोश भी शामिल हैं। ऐसे में सीबीआई जांच के वगैर इसका उद्भेदन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी आईवास है जो बड़े लोगों तक नहीं पहुंच पायेगी। आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि जब तक सीबीआई जांच की घोषणा नहीं हो जाती आजसू छात्र संघ के द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन कर रहे आजसू छात्र संघ के चैतल प्रकाश ने कहा कि एसआईटी जांच महज एक दिखावा है। बड़ी मछली को पकड़ना बेहद ही मुश्किल है जिस तरह से इस पेपर लीक मामले में बड़े-बड़े कोचिंग संस्थान से लेकर पदाधिकारी शामिल हैं वैसे में सीबीआई जांच ही एकमात्र उपाय है। आपको बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 28 जनवरी को राज्य भर में स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी जिस दौरान तीसरी पाली की परीक्षा के प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले ही वायरल हो गये थे जिसकी जांच करने पर वह सही पाया गया।इसके बाद इस परीक्षा को रद्द करते हुए सरकार ने एसआईटी से जांच करने का निर्णय लिया। एसआईटी की जांच में अब तक विधानसभा के उप सचिव सहित कई लोग संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं।
रिम्स निदेशक का निर्देश: स्टॉक खत्म होने से 30 दिन पहले कंपनियों से मंगानी होगी दवा टीम एबीएन, रांची। रिम्स में अचानक दवा और सर्जिकल आइटम खत्म होने से मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए निदेशक ने मेडिकल स्टोर के इंचार्ज को निर्देश दिया है। उनसे कहा गया कि दवा और सर्जिकल आइटम खत्म होने के 30 दिन पहले ही मांग कर स्टॉक कर लें। समय पर दवाएं उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित करना मेडिकल स्टोर के इंचार्ज का काम है। गौरतलब है कि मेडिसिन और सर्जरी की दवाएं और सामग्री उपलब्ध कराने वाली एजेंसी को आॅर्डर पहले से नहीं दिया जाता है। इस कारण कई बार मरीजों को बाहर से इंजेक्शन सीरिंज, गॉज, कॉटन और दवाएं मंगानी पड़ती है। अब नयी व्यवस्था से इस समस्या से मरीजों को राहत मिलेगी। निदेशक ने यह भी कहा कि जो कर्मचारी ऐन मौके पर दवा व सर्जिकल आइटम का आॅर्डर लेकर आयेगा, उस पर कार्रवाई की जायेगी। वार्ड तक दवा पहुंचायेंगे मेडिकल स्टोर के कर्मचारी अभी वार्ड में दवा व अन्य सामग्री नर्स को लेकर जाना होता है। नर्स मरीजों की मांग के अनुसार स्टोर से दवाएं लाती हैं। सामग्री लाने के लिए स्टाफ नर्स को वार्ड छोड़ कर स्टोर में जाना पड़ता है। इससे मरीजों का इलाज भी प्रभावित होता है। नयी व्यवस्था के तहत मेडिकल स्टोर के कर्मचारी वार्ड में दवा पहुंचायेंगे। नर्स को दवा के लिए स्टोर नहीं जाना पड़ेगा।
सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट से आहत 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड टीम एबीएन, धनबाद। जिले में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट से आहत होकर एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। किशोर डीएवी कुसुंडा की 10वीं कक्षा में पढ़ता था और सरायढेला कोचाकुल्ही का रहने वाला था। किशोर के पिता ने मोहल्ले के 8 युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। न्याय की मांग को लेकर परिजन शव के साथ एसएनएमएमसीएच में प्रदर्शन कर रहे हैं।
गिरिडीह के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की बदलेगी सूरत, 6 करोड़ की लागत से बनेगा भवनएबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। बगोदर में संचालित जिले का एकमात्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जल्द ही नये लुक में दिखेगा। यहां जर्जर भवन और जर्जर छात्रावास के स्थान पर नया भवन बनाया जायेगा। बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को इसके निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 6 करोड़ की लागत से होगा निर्माण विधायक विनोद सिंह ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के लिए 6 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से नये भवन बनाये जायेंगे। जिसमें क्लास रूम, हॉस्टल और प्रशासनिक भवन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का स्वर्णिम इतिहास रहा है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से भवन, छात्रावास एवं प्रशासनिक भवन की जर्जरता के कारण इसकी पहचान धूमिल हो रही थी। इस संस्थान के इतिहास के साथ-साथ इसका भविष्य भी स्वर्णिम हो इसी उद्देश्य से भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गयी है। विधायक ने कहा कि छात्राओं के लिए 100 बेड का छात्रावास बनाया जायेगा। चहारदीवारी का भी निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं बगोदर में सार्वजनिक पुस्तकालय के निर्माण की दिशा में भी प्रयास कर रहा हूं। उम्मीद है कि जल्द ही आम लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक पुस्तकालय का निर्माण होगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, (कर्रा) लोधमा। चापी गांव के समीप शुक्रवार सुबह गिट्टी लदा हाईवा ट्रक और बालू लदा टर्बो में भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ी टकराने के बाद हाईवा उसी में पलट गया जिससे टर्बो ट्रक के चालक एवं उपचालक तथा दो मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गयी। ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि दोनों गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी तीखा मोड तथा घना कोहरा होने का कारण चालक अपना नियंत्रण खो दिया और दोनों गाड़ी की भिड़ंत हो गयी।
टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 14-02-2024 को सरस्वती पूजा के उपलक्ष में पूजा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के उप-प्राचार्य रूपेश कुमार सहायक प्रोफेसर नागेंद्र कुमार, डॉ रश्मिरती, डॉ विनीता कुमारी, ममता कुमार, अपर्णा कुमारी मिश्रा, साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मी सुरेश यादव, रोहित कुमार सिंह सह सत्र 2022-24 औेर 2023-25 के छात्र-छात्रो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। 16/02/2024 को धूमधाम से माता की विदाई की गयी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। तिरुपति संस्था की तरफ से सरस्वती पूजा सेक्टर 2ए बोकारो के कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती पूजा के अवसर पर बच्चों के बीच कार्यक्रम कर बच्चों एवं महिलाओं को प्रोत्साहन एवं विकास हेतु जागरूक करने का प्रयास किया गया। तिरुपति संस्था की सचिव संगीता तिवारी ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम में कुछ मकसद होना चाहिए, जिसमें महिला एवं बच्चों के विकास हो जहां महिलाएं घर के कामकाज में व्यस्त रहती हैं। उनके मनोरंजन का कोई साधन नहीं मिल पाता है। मुहल्ले में कार्यक्रम होने पर वह इस कार्यक्रम में शरीक होकर अपनी छुपी हुई मानसिकता से बाहर निकल अपनी कला और क्षमता को जागृत करती हैं। हमारी तिरुपति संस्था का यही प्रयास है कि नारी उत्थान, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सके। हमारी संस्था पूरे झारखंड में खासकर जमशेदपुर, रांची, धनबाद, बोकारो में बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक जैसे अनेक कार्यक्रम कर बच्चों और महिलाओं के बीच डांस कंपटीशन, कविता पाठ, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर भंडारा का आयोजन किया जाता है। मौके पर संस्था की कैशियर सुनीता देवी, उषा देवी, प्रोग्राम को-आर्डिनेटर शशि आचार्य, रजिया बेगम, सीमा कौर, संगीता सिंह, संध्या सिंह, विद्या सिंह सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.