Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में देवघर ने हजारीबाग को 10 विकेट से हराया
Published / 2024-02-19 19:30:34
क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में देवघर ने हजारीबाग को 10 विकेट से हराया

टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित और लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित रणधीर वर्मा अन्तर जिला सीनियर ( प्लेट ग्रुप) क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल मैच में देवघर ने हजारीबाग  को 10 विकेट से हराकर फाइनल  में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हजारीबाग की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 33.3 ओवर में  99 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रभात कुमार ने 27 और मनिकात ने 20 रनों का योगदान दिया। देवघर की ओर से गेंदबाजी करते हुए परवेज ने 22 रन पर 5 विकेट तथा भास्कर चौधरी ने 25 रन पर 3 विकेट लिया।जवाबी पारी खेलते हुए देवघर की टीम परवेज शेख के 27 गेंद में नाबाद 33 रन तथा राहुल चौधरी के 39 गेंद पर नाबाद 66 रन की बदौलत 10 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के अंत मे पुरस्कार वितरण समारोह में परवेज शेख को उनके ऑल राउन्ड प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। मौके पर  मैच आबजर्वर सुब्रतो घोष, एम्पायर प्रशांत कुमार और पाठक तथा स्कारर दीपक कुमार, आलोक रॉय, नेयाज मल्लिक, भास्कर दास गुप्ता, अमित कुमार, जयजीत चौबे आदि उपस्थित थे।

मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज सह एसडीए हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग बरियातू रोड, रांची में 28वां लैंप लाइटिंग और समर्पण/शपथ ग्रहण समारोह
Published / 2024-02-18 20:54:38
मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज सह एसडीए हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग बरियातू रोड, रांची में 28वां लैंप लाइटिंग और समर्पण/शपथ ग्रहण समारोह

टीम एबीएन, रांची। मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज एवं एसडीए हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग में आज दीप प्रज्वलन (लैंप लाइटिंग) और समर्पण/शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बेसिक बीएससी नर्सिंग के 60 और जीएनएम के 20 छात्र छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटेंगल शपथ दिलायी गयी। मौके पर बड़ी संख्या में छात्रों के अलावा छात्रों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सुधा देवी एम, (प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रिम्स), कॉलेज के एक्सक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कार्नेलियस मुर्मू, डॉ रीता अर्नेस्ट (मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, एसडीए हॉस्पिटल), एस डी डी नायडू (जेनरल वाइस प्रेसिडेंट), अजीत बाजराय रजिस्ट्रार), विजय राज (वाइस प्रेसिडेंट का हॉस्पिटल), कॉलेज प्रिंसिपल मर्लिन मोहन, स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल सुनीता हंसदा, इमानुएल लकड़ा (नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट), पास्टर सुजल किस्कू के अलावा नमिता गुड़िया, सुनीता सुरीन, मरीन ग्लैडिन सुरीन रचेल, प्रेमशिला बाड़ा, सुशील दास कुजूर, हन्ना एलिजाबेथ, ओलिव कुजूर, कैरोलिन मरांडी, सोनाली कुजूर, ज्योति कच्छप, नमिता टोप्पो, नेवलिन डांग, संध्या लेनिन, कीर्ति कुंकल, वर्षा तिर्की, मेलिससा कुजूर व अन्य लेक्चरर्स उपस्थित थे।बीएससी नर्सिंग के छात्रों का प्रस्तुतीकरण कॉलेज प्रिंसिपल मर्लिन मोहन और जीएनएम के छात्रों का प्रस्तुतीकरण सुनीता हंसदा ने किया। कार्यक्रम में अलफोंस थॉमस कुजूर ने फ्लोरेंस नाइटेंगल का किरदार निभाया और छात्रों की अगुवाई की, फ्लोरेंस नाइटेंगल शपथ सुनीता हंसदा ने छात्र-छात्राओं को दिलायी।मुख्य अतिथि ने कहा कि सबसे पहले मैं इस शुभ अवसर के लिए मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए प्रबंधन को धन्यवाद् देना चाहती हूं। दीप प्रज्जवलित  करना और शपथ ग्रहण औपचारिक रूप से छात्रों की इच्छा और नर्सिंग पेशे में प्रवेश की घोषणा का समारोह है। नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं है बल्कि यह समाज की सेवा करने के लिए ईश्वर का निमंत्रण है और आप हमारे देश के लिए नर्सिंग पेशे का भविष्य है Iदीप प्रज्जवलित करना नर्सिंग छात्रों के ज्ञान, कौशल और भावना के हस्तांतरण का प्रतिक है, यह प्रकाश आपकी योग्यता, प्रतिबद्धता और करुणा को जागृत करता है I नर्सिंग में कुछ मूल बातें सिखने के बाद आप रोगियों को प्रतक्ष्य देखभाल प्रदान करने के लिए व्यावहारिक वातावरण में प्रवेश कर रहे हैं।पहली बात, जब आप क्लिनिकल के लिए जा रहे है तो आपको रोगी की जरुरत को पूरा करने के लिए रोगी और उसके आस पास के वातावरण का अवलोकन करने के लिए सभी इन्द्रियों को तेज करना चाहिए।दूसरी बात यह है की पेशेवर शिष्टाचार का पालन करना चाहिए जैसे की दूसरों की प्रति विनर्म और कोमल होना, रोगियों, बड़ों और अधिकारीयों का सम्मान करना न्याय , त्याग, जवाबदेही, निष्ठा और सत्यता जैसी नैतिकता का पालन करना।अगली योग्यता जिसे आपको विकसित करना है वो है समीक्षात्मक सोच, यह व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक दोनों तरह के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है, समीक्षात्मक सोच की प्रक्रिया में किसी विशेष परिस्थिति में निर्णय लेने के पूर्व स्तिथि के विभिन्न तथ्यों और आंकड़ों का विषलेषण करना शामिल है।अंत में कहना चाहूंगी की व्यवाहरिक पेशे में जाने और मरीजों के देखभाल की योजना बनाते समय आपको मरीजों की जरुरत और समस्याओं को प्राथमिकता देना सीखना चाहिए, इसलिए मैंने जो भी कुछ कहा है वो आपके पेशेवर जिंदगी के लिए अति आवश्यक है तो कृपया इन सभी बातों को अपने व्यवहार में शामिल करने का बेहतर प्रयास करेंIआप सभी को आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के रजिस्ट्रार अजीत सोलोमन बजरॉय ने किया। उक्त जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक नारायण वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

झारखंड एक्रोबैटिक जिमनास्टिक सीनियर वूमेंस ट्रिओ की टीम फाइनल में
Published / 2024-02-18 20:45:18
झारखंड एक्रोबैटिक जिमनास्टिक सीनियर वूमेंस ट्रिओ की टीम फाइनल में

झारखंड एक्रोबैटिक जिमनास्टिक की सीनियर वूमेंस ट्रिओ की टीम ने केरल में लहराया परचम पहुंची फाइनल मेंटीम एबीएन, रांची। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा वीके कृष्णा मेनन इंडोर स्टेडियम कोझिकोड, केरल में आयोजित सीनियर नेशनल एक्रोबैटिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड एक्रोबैटिक जिमनास्टिक की सीनियर वूमेंस ट्रिओटीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची। ट्रिओ वूमेंस टीमरितिका जोशीनिधि कुमारी यादव प्रिया कुमारी यादवकोच : विकास कुमारझारखंड एक्रोबैटिक जिमनास्टिक की सीनियर वूमेंस ट्रियो की टीम फाइनल में पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दुबे तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सचिव निशिकांत पाठक, उपाध्यक्ष तुलिका श्रीवास्तव, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष गोविन्द झा, प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक साहू तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सभी संबद्ध जिला के पदाधिकारियों ने इन्हें बधाई दी।

एनएसएस इकाई ने की वृद्धजनों की सेवा, बुजुर्ग गदगद
Published / 2024-02-18 13:19:18
एनएसएस इकाई ने की वृद्धजनों की सेवा, बुजुर्ग गदगद

टीम एबीएन, रांची। आज एन एस एस (NSS) बी आई टी लालपुर की टीम संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में अपने सदस्यों के साथ बरियातु स्थित वृद्ध आश्रम के वृद्ध महिला और पुरुषों के बीच उनके साथ सुबह का नास्ता फल और चाय के साथ उनके घर परिवार के रूप में शामिल होकर उनके दुःख दर्द को कम करने का प्रयास किया।साथ ही उनके साथ गीत-संगीत का अंतराक्षरी कार्यक्रम कर उनके पुराने नगमों और कविता पाठ रामायण के श्लोक को सुनकर उनके दर्द को कम किया। आश्रम को त्योहार का रूप में पाकर वृद्ध और युवाओं के मिलन से आश्रम गुलजार हो गया।आज के इस कार्यक्रम में NSS के  ऋतिका, साक्षी, निकिता, आयुषी, अनीश, नेहाब, रितिक, हर्ष, आशीष और टीम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये। मौसमी दत्ता द्वारा नृत्य, सौरव की कविता, आरव और समूह द्वारा समूह गीत से वृद्धजनों  को बहुत प्रभावित किया।

झारखंड : नाराज विधायक चंपई सरकार के लोई बन सकते हैं मुसीबत
Published / 2024-02-18 13:07:59
झारखंड : नाराज विधायक चंपई सरकार के लोई बन सकते हैं मुसीबत

चंपई सोरेन सरकार की मुश्किलें बढ़ींकांग्रेस के 12 और झामुमो के एक विधायक ने मंत्री न बनाये जाने को लेकर खोला मोर्चाटीम एबीएन, रांची। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद झारखंड में चंपई सोरेन सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पुराने मंत्रियों को ही फिर से मंत्री बनाने से झारखंड कांग्रेस के विधायक नाराज हो गये हैं।12 विधायकों ने धमकी दी है कि नए चेहरों को मौका नहीं दिया गया, तो 23 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र का वे बहिष्कार कर सकते हैं। इससे चंपई सोरेन सरकार की मुसीबत तो बढ़ ही गयी है, कांग्रेस के प्रदेश और आला नेतृत्व की मुसीबत भी बढ़ गयी है। एक दिन पहले ही राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर बिहार से यूपी में प्रवेश कर चुके हैं और दूसरे दिन ही झारखंड कांग्रेस में मुसीबत के बादल छा गए और हालत यह हो गई है कि पार्टी में विधायकों को संतुष्ट नहीं किया गया तो विधायकों के टूटने से भी इनकार नहीं किया जा सकता।एक खबर यह भी है कि झारखंड कांग्रेस के नाराज 8 विधायक दिल्ली आ रहे हैं और वे पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी बात रख सकते हैं। झारखंड में विधानसभा सदस्यों की संख्या 81 है और इसमें सत्ताधारी गठबंधन के पास 47 विधायकों का समर्थन हासिल है।इन 47 विधायकों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 29, कांग्रेस के 17 और एक विधायक राजद का है। झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार में कांग्रेस कोटे से बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेख को मंत्री बनाया गया था और इस बार भी इन्हीं विधायकों को ही मंत्री पद दिया गया है।इससे कांग्रेस के नाराज विधायकों ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले सर्किट हाउस में हंगामा किया और शपथ ग्रहण के बहिष्कार की धमकी दी, पर प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पीसीसी चीफ राजेश ठाकुर के मनाने पर वे शांत हो गये थे। लेकिन शपथ ग्रहण के बाद भी इन विधायकों की नाराजगी शांत होने का नाम नहीं ले रही है।बताया जा रहा है कि शनिवार को 8 कांग्रेसी विधायक पार्टी आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के दूत के रूप में बसंत सोरेन ने इन नाराज विधायकों से मुलाकात कर मनाने की कोशिश की है लेकिन लगता है कि इन विधायकों के तेवर ठंडे नहीं हुए हैं।झारखंड मुक्ति मोर्चा से भी चंपई सरकार के लिए अशुभ खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि झामुमो के दलित विधायक वैद्यनाथ राम ने भी मंत्री न बनाये जाने और ऐन वक्त पर संभावित मंत्रियों की सूची से नाम काटे जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वैद्यनाथ राम का कहना है कि वह इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे और वे झामुमो के खिलाफ निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते हैं।

बोकारो : सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो बच्चे डूबे, मौत
Published / 2024-02-18 13:00:52
बोकारो : सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो बच्चे डूबे, मौत

सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले के चास थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा की प्रतिमा विसर्जित करने आये दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। यह घटना महावीर चौक काली मंदिर के पीछे स्थित गोदाई बांध तालाब में घटी।दोनों मृतक बच्चों की पहचान 15 वर्षीय राजू स्वर्णकार और 16 वर्षीय शिव स्वर्णकार के रूप में की गयी है। वे चास के स्वर्णकार मोहल्ले के रहने वाले थे। दोनों अपने परिवार के इकलौते बच्चे थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के मुताबिक, ये दोनों अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने तालाब गये थे। मूर्ति विसर्जन के दौरान वे तालाब में दाखिल हुए। इसी दौरान वे तालाब के अंदर चलते चले गये और दोनों डूब गये। बताया जाता है कि उन्हें तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ, जिसके कारण दोनों डूब गये।घटना की जानकारी जैसे ही विसर्जन करने आये अन्य बच्चों को हुई तो सभी ने सबसे पहले दोनों को तालाब से बाहर निकाला। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ अस्पताल पहुंच गयी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे चास मेन रोड में मातम का माहौल है।दोनों बच्चे रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्र थे और मैट्रिक की परीक्षा दे रहे थे।

झारखंड : खरीफ में मात्र 2950 हजार टन ही धान उत्पादन
Published / 2024-02-18 12:51:17
झारखंड : खरीफ में मात्र 2950 हजार टन ही धान उत्पादन

झारखंड में खरीफ के मौसम में 2950 हजार टन ही हुआ धानटीम एबीएन, रांची। झारखंड में खरीफ के मौसम में करीब 2950 हजार टन धान का उत्पादन हुआ है। करीब 1165 हजार हेक्टेयर में ही धान लग पाया था।।बीते साल भी खरीफ के मौसम में समय पर बारिश नहीं हो पायी थी। इस कारण राज्य के सूखा पड़ गया था। राज्य सरकार ने 1640 हजार हेक्टेयर में धान लगाने का लक्ष्य रखा गया था।इसकी तुलना में करीब 1185 हजार हेक्टेयर में ही धान लग पाया था। सरकार ने जो उत्पादन लक्ष्य रखा था, उसका आधा ही धान का उत्पादन हो पाया है। खरीफ-23 में कृषि विभाग ने कुल 1751 हजार हेक्टेयर में कई प्रकार का फसल लग पाया था। इतनी जमीन पर 3820 हजार टन खाद्यान्न का उत्पादन हो पाया था। कृषि विभाग ने खरीफ के उत्पादन की रिपोर्ट केंद्र सरकार को फरवरी माह में भेजी है। इसमें विभिन्न फसलों के उत्पादन की जानकारी दी है।158 प्रखंड सूखाग्रस्त घोषितराज्य सरकार ने 2023 के मॉनसून में हुई बारिश को देखते हुए 158 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। सात जिलों के सभी प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित हुए हैं। जमीनी स्थिति का आकलन के आधार पर चतरा, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, लातेहार व पलामू जिले के सभी प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित हैं। इससे करीब 15 लाख से अधिक किसान प्रभावित हैं।खरीफ के सीजन में सरकार ने 2.82 लाख हेक्टेयर में फसल लगाने का लक्ष्य रखा था। जिसमें 16.13 लाख हेक्टेयर में ही धान लगा था। स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने ग्राउंट ट्रूथिंग कराया था। जिस पर 17 जिलों के 158 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।

रांची : पुलिस अधिकारियों-कर्मियों की छुट्टियां आखिर क्यों हुईं रद
Published / 2024-02-18 12:47:34
रांची : पुलिस अधिकारियों-कर्मियों की छुट्टियां आखिर क्यों हुईं रद

ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां 2 मार्च तक रद्दटीम एबीएन, रांची। रांची में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियों को 2 मार्च 2024 तक के लिए रद्द कर दिया गया है। रांची के ट्रैफिक एसपी कार्यालय की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। ट्रैफिक एसपी के ऑफिस से शनिवार (17 फरवरी) को जारी आदेश में कहा गया है कि अगर पहले से किसी पदाधिकारी या कर्मी ने पहले से अवकाश ले रखा है, तो उनका अवकाश भी स्थगित किया जाता है।भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच और बजट सत्र की वजह से छुट्टियां रद्दट्रैफिक एसपी रांची के कार्यालय के मुताबिक, 23 फरवरी 2024 से 27 फरवरी 2024 तक धुर्वा के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) में भारत और इंग्लैंड के बीच इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट मैच खेला जायेगा।इसके साथ ही 23 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुलाया गया है। इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त किये गये सभी पदाधिकारियों, कर्मियों के अवकाश को रद्द कर दिया गया है।

आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभायेगा आजा : भरत महतो
Published / 2024-02-17 21:17:10
आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभायेगा आजा : भरत महतो

अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ का रामगढ़ जिला सम्मेलन सम्पन्न टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ (आजा) का रामगढ़ जिला सम्मेलन आज रामगढ़ बार भवन के समीप स्थित मार्केट काम्पलेक्स में संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रदेश महासचिव भरत चंद्र महतो ने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक अधिवक्ताओं का संबंध आम जनमानस से रहता है। अधिवक्ता हमेशा लोगों के बीच रहकर अपना कार्य करता है, लेकिन सरकार अधिवक्ता के हित में कोई सकारात्मक कार्य नहीं कर रही है। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग काफी अर्से से किया जा रहा है लेकिन सरकार इस मांग को लेकर आंख मूंदे हुई है। श्री महतो ने कहा कि राज्य में आजसू पार्टी ही एक ऐसी पार्टी जो सामाजिक न्याय और विकास की बात करती है और अधिवक्ताओं को अपना हक और अधिकार दिलाने की बात करती है। श्री महतो ने अधिवक्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजूट होकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है चाहे वह झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव हो, संसदीय चुनाव हो या फिर विधानसभा का चुनाव हो। सम्मेलन में एक स्वर में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत अधिवक्ताओं के हित में विधानसभा के बजट सत्र में मामला को उठाने के लिए राज्य के सभी विधायकों, सांसदों एवं सभी पार्टी अध्यक्षों को अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की ओर से ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया। सम्मेलन को अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ रामगढ जिला कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार, झलक देव महतो,राजेन्द्र कुमार महतो, पंचम कुमार, मुनेश्वर महतो, अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा प्रकाश झा, रेखा वर्मा, अंजित कुमार, निरंजन राम ज्योति कुमारी आदि ने भी संबोधित किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,026