पलामू में उत्पाद विभाग की छापेमारीएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। उत्पाद विभाग द्वारा पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की सलैया पंचायत के अटवाखार गांव में छापेमारी कर 60 लीटर अवैध शराब और 4000 किलो शराब बनाने वाला जावा महुआ बरामद किया गया है। आरोपी प्रमोद साव फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी के रांची स्थित धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार में निर्धारित बाजार दर से कई गुना ज्यादा वसूली के विरोध में मंगलवार को बाजार को बंद कराया गया। स्थानीय समाजसेवी वेद प्रकाश सिंह, धीरेंद्र सिंह, बम-बम समेत कई लोग प्रदर्शन में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि रांची सेक्टर 3 शालीमार बाजार में जब तक रेट चार्ट नहीं लग जाता है, तब तक कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। यह जानकारी वेद प्रकाश सिंह ने थाना प्रभारी से बात करने के बाद दी। बताते चलें कि सेक्टर 3 शालीमार बाजार में एचईसी द्वारा जारी रेट चार्ट पर ही मसूल वसूली की जायेगी।
टीम एबीएन, रांची। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक शुक्रवार, दिनांक 23 फरवरी 2024 को अपराह्न 4 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद (जो भी बाद में हो) से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
केडीसीए सचिव दिनेश सिंह झारखंड अंडर 23 टीम के मैनेजर हैंटीम एबीएन, कोडरमा। बीसीसीआई द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में से एक कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी में झारखंड अंडर-23 टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। जेएससीए ने कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह को टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। श्री सिंह ने बताया कि झारखंड टीम में प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। पिछले डेढ़ महीना से टीम से जुड़कर मैनेजर के रूप में कार्य कर रहे श्री सिंह ने बताया कि झारखंड टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर झारखंड की टीम ने जीत दर्ज कर ग्रुप में चैंपियन रही। झारखंड की टीम ने असम, उड़ीसा, पंजाब, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और त्रिपुरा पर जबरदस्त तरीके से जीत हासिल कर अंक अर्जित किया। क्वार्टर फाइनल मैच 25 फरवरी से खेले जायेंगे। श्री सिंह ने बताया कि टीम में कोच के रूप में रतन कुमार, बाल शंकर झा, ट्रेनर महादेव सिंह, फिजियो अमित पाल जैसे झारखंड क्रिकेट के नामचीन लोग जुड़े हैं। श्री सिंह ने बताया कि बीसीसीआई द्वारा आयोजित इस बड़े टूर्नामेंट में झारखंड टीम का मैनेजर के रूप में काम करना हमारे लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के लिए और पूरा कोडरमा जिला के लिए गर्व की बात है।
देवघर डीसी ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडीएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्रों के साथ सुदूरवर्ती गांवों में विशेष रूप से लोगों को जागरूक करे, ताकि शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को लाभान्वित किया जा सके।उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब 50 वर्ष की आयु से अधिक की महिलाएं एवं अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष पेंशन योजना का लाभ ले सकेंगे। इसी के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को पेंशन के लाभ से आच्छादित करने के मद्देनजर 20 फरवरी से 22 फरवरी तक जिले के सभी पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा, ताकि जिले के शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को योजना के लाभ से लाभान्वित किया जा सके।साथ ही उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य सरकार ने राज्य की सभी महिलाओं तथा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के 50 वर्ष या इससे ऊपर आयु वर्ग के व्यक्तियों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है।
चंपई सरकार का पहला बजट 27 फरवरी कोवित्त मंत्री रामेश्वर उरांव पांचवीं बार करेंगे पेशटीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट 27 फरवरी को पेश किया जायेगा. वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव 23 फरवरी से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इसे सदन पटल पर रखेंगे। बजट से पहले 26 फरवरी को सदन में राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक रिपोर्ट पेश किया जायेगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के अनुसार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ मिले इसके प्रयास किये जा रहे हैं।विगत चार वर्षों में भोजन, वस्त्र और आवास जो एक बुनियादी सुविधा होती है उसे मुहैया करायी गयी है। ऐसे में आगामी बजट को लेकर तैयारियां तो चल रही है मगर क्या कुछ फोकस होगा वह विभाग की तैयारी की समीक्षा के दौरान तय होगा। चंपई सरकार का होगा पहल बजट : चंपई सरकार का यह पहला वार्षिक बजट होगा जिसमें राज्य की जनता को चुनावी झलक देखने को मिलेगा।बजट आकार की बात करें तो 3 मार्च 2023 को वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा साल 2023-24 के लिए पेश 1 लाख 16 हजार 418 करोड़ रुपये के मूल बजट से इस बार का बजट करीब 10% अधिक लाने की तैयारी की जा रही है।चूंकि यह चुनावी साल है इसलिए लोकलुभावन बजट से इनकार नहीं किया जा सकता है। बजट तैयारी में जुटे अधिकारियों की मानें तो हेमंत सरकार में शुरू की गयी योजना को आगे चालू रखने के साथ-साथ दायरा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। किसानों के कृषि ऋण माफी की सीमा 50 के बदले दो लाख करने के अलावे, मरांग गोमके पारदेशीय योजना, खाद्य आपूर्ति विभाग के अंतर्गत ग्रीन कार्डधारकों की संख्या बढ़ाने, छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति राशि की सीमा बढ़ाने जैसे कई प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। बजट को समावेशी बनाने के साथ साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और गरीब कल्याण पर फोकस किया जा रहा है।
सीएम चंपाई सोरेन ने किया इटखोरी महोत्सव का उद्घाटनटीम एबीएन, चतरा। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे। इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन करने से पहले उन्होंने मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पौधरोपण किया और उसके बाद सहस्रशिवलिंगम पर जलाभिषेक किया। हेलीपैड पर डीसी अबु इमरान व एसपी राकेश रंजन ने गुलदस्ता देकर सीएम का स्वागत किया।झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव का आगाज किया। उनके साथ मंत्री बादल पत्रलेख, सत्यानंद भोक्ता और विधायक किशुन दास भी मौजूद थे।
हजारीबाग में गरजे सीएम चंपाई सोरेन, केंद्र ने नहीं दिया पीएम आवासटीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के लाभुकों को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हजारीबाग में स्वीकृति पत्र दिया। हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रामगढ़ जिले के हजारों अबुआ आवास योजना के लाभुक सोमवार (19 फरवरी) को हजारीबाग जिले के विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इन चार जिलों के लिए 2 लाख 82 हजार अबुआ आवास प्रस्तावित हैं।प्रथम चरण में 1,13,078 लोगों को मिलेगा अबुआ आवासप्रथम चरण में 1 लाख 13 हजार 78 लोगों को अबुआ आवास योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने चारों जिले के दर्जनों लाभुकों को मंच पर बुलाकर सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पैसे झारखंड को उपलब्ध नहीं कराया।हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के लोगों के दर्द को समझा और 20 लाख लोगों के लिए अबुआ आवास योजना को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झोपड़ी, टूटे घर और बेघरों को अब झारखंड सरकार की ओर से तीन कमरे का पक्का मकान मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। उन सभी लोगों को हर हाल में झारखंड सरकार अबुआ आवास देगी। पहले और पीछे चयन होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इनमें जो त्रुटियां होंगी, उसे भी सुधार लिया जायेगा, लेकिन सभी को आवास मिलेगा।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19/02/2024 को सोनाहातु प्रखण्ड जिलिंगसेरेंग पंचायत कोंकाडीह ग्राम में आयोजित सांस्कृतिक झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध शिल्पी लक्ष्मी मनी महतो झूमर टीम आस पास गांव के सैकड़ों झूमर प्रेमियों को खूब झुमाया।मौके पर अतिथि के रूप शामिल क्रांतिकारी देवेन्द्र नाथ महतो ने संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंडी बोलते हैं तो संगीत पैदा होता है, झारखंडी चलते हैं तो नृत्य पैदा होता है।शरीर में आत्मा का जितना महत्व है उतना ही समाज के लिए संस्कृति का है। वर्तमान समय पश्चिमी सभ्यता हमारा मूल संस्कृति को तेजी से नष्ट कर रहा है, इस दौर में हमें अपना संस्कृति को संरक्षण करना होगा।मौके पर सोनाहातु प्रखण्ड उप प्रमुख प्रतिनिधि निशिकांत गोंझू, पंचायत समिति प्रतिनिधि जगदीश कुमार महतो, पंचानन सिंह मुंडा शामिल हुए।कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा प्रसाद सिंह मुंडा, हरसिंह महतो, धनन्जय लोहारा, मलिंद्र नाथ महतो, राधानाथ महतो, तिलक सिंह मुंडा, प्रकाश सिंह मुंडा, सदानंद सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, मंशा लोहरा, हाथीलाल सिंह मुंडा, जयपाल महतो, गंधर्व महतो, जाहलु सिंह मुंडा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन अवधेश महतो ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.