Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
मनमानी वसूली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, जानें कहां...
Published / 2024-02-22 21:17:22
मनमानी वसूली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, जानें कहां...

बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का प्रवेश शुल्क 50 करने के विरोध में प्रदर्शनटीम एबीएन, रांची। बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में प्रवेश शुल्क के नाम पर मनमाना वसूली के खिलाफ बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा निर्माण समिति ने पार्क के मुख्य द्वार के समक्ष प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष रवि मुंडा ने कहा कि इस पार्क से भगवान बिरसा की यादें जुड़ी हैं। लेकिन, जुडको ने पैसा कमाने के चक्कर में इसे ठेकेदार को सौंप दिया है। ठेकेदार प्रवेश शुल्क के नाम पर प्रति व्यक्ति 50 रुपये वसूल रहा है। यह गलत है। उन्होंने कहा कि रांची शहर में जितने भी पार्क हैं, कहीं भी इतना प्रवेश शुल्क नहीं है। श्री मुंडा ने कहा कि मनमानी का आलम यह है कि यहां बच्चों से 30 रुपये व पार्किंग के नाम पर भी 20 रुपये वसूले जाते हैं। इसके अलावा एजेंसी ने यहां स्थानीय लोगों को काम पर रखने की बात कही थी। लेकिन, किसी स्थानीय को यहां काम नहीं दिया गया। वहीं, मॉर्निंग वॉकरों से भी पैसे वसूले जाते हैं। इसलिए जुडको प्रबंधन इस पर रोक लगाये।

जो जो सिमरै सो सुख पाये, धन धन साहिब श्री हर राय...
Published / 2024-02-22 21:15:37
जो जो सिमरै सो सुख पाये, धन धन साहिब श्री हर राय...

टीम एबीएन, रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, स्त्री सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में सिख पंथ के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, स्त्री सत्संग सभा में आज 22 फरवरी, गुरुवार को प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सजाये गये विशेष दीवान की शुरुआत सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक वाहेगुरु सिमरन के जाप से हुई। तत्पश्चात 8:30 से 9:45 बजे तक समूह साध संगत ने श्री सुखमनी साहिब जी का सामूहिक पाठ पढ़ा। मौके पर स्त्री सत्संग सभा की रमेश गिरधर, बबली दुआ एवं अमनदीप कौर ने जो जो सिमरै सो सुख पाए धन धन साहिब श्री हर राय... एवं सुखदायी मेरे हर हर राय... शबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा। श्री अनंद साहिब जी के पाठ, ग्रंथी श्री अमरीक सिंह जी द्वारा अरदास तथा हुकुम नामा पढ़े जाने और कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ विशेष दीवान की समाप्ति सुबह साढ़े दस बजे हुई। इसके उपरांत साध संगत के बीच चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया। आज के दीवान में प्रकाश गिरधर, गिरीश मिड्ढा, अमर सिंह मुंजाल, सुंदर लाल मिड्ढा,पाली मुंजाल, मनीष गिरधर, सोनू खुराना, हीरा लाल थरेजा, हैप्पी मुंजाल, अमन सिंह, वेद प्रकाश मिड्ढा, जीतू मिड्ढा, सीमा मिड्ढा, ममता मुंजाल, सोनी, अंजू मुंजाल, पूनम मिड्ढा, राज कौर, अमर बजाज, बेबी मुंजाल, इंदु पपनेजा, साक्षी मिड्ढा, अमिषा मिड्ढा, दीप कौर, आशा मुंजाल, चांद नागपाल समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

सभी शहरी निकायों के प्रशासकों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठक 23 को
Published / 2024-02-21 23:20:00
सभी शहरी निकायों के प्रशासकों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठक 23 को

लोकसभा चुनाव 2024शहरी क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए होगा मंथनमुरलीधरटीम एबीएन, रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में आगामी 23 फरवरी को मुख्यालय स्तर पर सभी शहरी निकायों के प्रशासकों के साथ एक बैठक आहूत की गयी है। बैठक में राज्य अंतर्गत सभी कोटि के शहरी निकायों के प्रशासकों को बुलाया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देश पर आहूत इस बैठक में शहरी क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ शहरों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर न केवल सभी शहरी निकायों के पदाधिकारियों से सुझाव लेकर रणनीति बनायी जायेगी।बल्कि इस संबंध में निर्वाचन आयोग के संबंधित दिशा निर्देशों से भी सभी को अवगत कराया जायेगा। उक्त बैठक में निकायों के प्रशासकों के साथ-साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण तथा नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक भी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्राय: हर बार के आम चुनावों में शहरी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा कम रहता है। मतदान प्रतिशत के इस अंतराल को न्यूनतम करने की प्रभावी कवायद शुरू करने को लेकर ही उक्त बैठक बुलायी गयी है।

क्रिकेट मैच के फाइनल में देवघर ने जामताड़ा को 10 विकेट से किया पराजित
Published / 2024-02-21 22:22:58
क्रिकेट मैच के फाइनल में देवघर ने जामताड़ा को 10 विकेट से किया पराजित

टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित रणधीर वर्मा अंतर जिला सीनियर प्लेट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मैच में देवघर ने जामताड़ा को 10 विकेट से पराजित कर फाइनल का खिताब हासिल कर लिया है। इसके साथ ही देवघर तथा जामताड़ा की टीम अगले साल व एचपी बोधन वाला टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर गये। बुधवार को आयोजित फाइनल मैच में टॉस जीतकर जामताड़ा की टीम ने पहले खेलते हुए 45 ओवर में 10 विकेट होकर 195 रन बनायी। टीम की तरफ से अमित ने 44 कृष्ण ने 30 तथा मनीष तिवारी ने 29 रन बनाएं देवघर के टीम के तरफ से बॉलिंग में शुभम ने चार विकेट भास्कर चौधरी ने तीन विकेट तथा परवेज ने दो विकेट लिये। जवाबी पारी खेलने उतरी देवघर की टीम ने बिना विकेट खोए 199 रन बना लिया। मैच में राहुल चौधरी ने नाबाद 105 रन 78 गेंदों पर तथा परवेज ने 78 गेंदों पर नाबाद 91 रन नाबाद बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। मैच के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक हरीस बिन जमा उपस्थित थे।  उन्होंने विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किये। इसके अलावा विजेता टीम को जेएससीए की तरफ से एक लाख का पुरस्कार दिया गया, जिसके सिंबॉलिक चेक मुख्य अतिथि हरीस बिन जमां तथा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आलोक राय ने संयुक्त रूप से दिया उप विजेता टीम को जेएससीए की ओर से 80,000 का पुरस्कार भी दिया गया। आज के मैच के मैन आफ द मैच का पुरस्कार नेयाज मलिक तथा सतीश वर्मा ने संयुक्त रूप से देवघर के परवेज को दिया। इसके अलावा मैच आफिशल सुब्रतो घोष अंपायर नीरज पाठक प्रशांत कुमार स्कोरर दीपक कुमार को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बीएस कॉलेज स्टेडियम  के ग्राउंडस मैनअजय तथा संजय को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर आलोक रॉय ने सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हरीस बिन जमा ने दोनों टीम  के खिलाड़ियों को बधाई दी तथा संगठन के सभी पदाधिकारी के अच्छे इंतजाम के लिए भूरी- भूरी प्रशंसा की तथा जिनके नाम से यह ट्रॉफी चल रही है उसके बारे में भी उन्होंने संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा की उनके नाम पर टूर्नामेंट का संचालन ये उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने अपने सीनियर स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की मंच संचालन आकाश कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन नेयाज मलिक ने किया।

जमीन कारोबारी बिरसा व उनकी पत्नी को मारी अपराधियों ने, दोनों की मौत
Published / 2024-02-21 22:16:55
जमीन कारोबारी बिरसा व उनकी पत्नी को मारी अपराधियों ने, दोनों की मौत

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बुधवार की देर शाम बाइक  सवार अपराधियों ने दंपति को गोली मार दी। यह घटना जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट स्थित जनक नगर में हुई है। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में दंपति को रिम्स भेजा गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। दंपति को अपराधियों ने किस वजह से गोली मारी है। हालांकि, बताया जा रहा है कि बिरसा जमीन का कारोबार करता था। पुलिस को घटनास्थल से सात खोखा मिला है। बिरसा की पत्नी को पेट में गोली लगी है, अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी भी मौत हो गयी। घटना रोड नंबर चार की है। बिरसा हाल ही में जेल से बाहर निकला था और जमीन के कारोबार में जुड़ा था। पुलिस को आशंका है सूद का काम करने और जमीन के मामले में ही बिरसा की हत्या हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब हो कि इसी रोड में अपराधियों ने सगे भाई बहन की हत्या कर दी थी और मां को मारकर जख्मी कर दिया था।

जल्द आयेंगे एचइसी के अच्छे दिन
Published / 2024-02-21 21:29:27
जल्द आयेंगे एचइसी के अच्छे दिन

भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया पूरा प्लान टीम एबीएन, रांची। एचइसी के हजारों कर्मियों एवं उनके परिजनों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटेगी। मंगलवार को उक्त बातें भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने विधायक नवीन जायसवाल व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाऊरी से दिल्ली में बैठक के दौरान कही।नवीन जायसवाल ने बताया कि भारी उद्योग मंत्री के समक्ष एचइसी व कर्मियों की परेशानियां और विभिन्न मांगें रखी गयीं। साथ ही बताया कि एचइसी कर्मी पिछले एक माह से बकाया वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। जायसवाल की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, भारी उद्योग मंत्री ने कहा कि भेल की एक टीम को एचइसी भेजा गया है। टीम एचइसी का सर्वेक्षण कर बहुत जल्द पुनरुद्धार एवं वहां के कर्मियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कार्ययोजना बनायेगी। इसके लिए वह दृढ़ संकल्पित है। एचइसी कर्मियों के मांगों के संदर्भ में भारी उद्योग मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द भेल के माध्यम से एचइसी का कायाकल्प होगा। भेल के माध्यम से ही एचइसी को कायार्देश और पूंजी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि वह बुधवार को रांची लौटने पर एचइसी श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस बाबत विस्तार से जानकारी देंगे। 35वें दिन भी जारी रहा आंदोलन इधर, एचइसी कर्मियों का आंदोलन मंगलवार को 35वें दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने तीनों प्लांटों और मुख्यालय के समक्ष बकाया 20 माह का वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने किसी को प्लांट और मुख्यालय के अंदर जाने नहीं दिया।

हेमंत विधानसभा सत्र में भाग लेंगे या नहीं, संशय बरकरार
Published / 2024-02-21 21:25:01
हेमंत विधानसभा सत्र में भाग लेंगे या नहीं, संशय बरकरार

विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए हेमंत सोरेन को अनुमति देने पर आज सुनवाईटीम एबीएन, रांची। 23 फरवरी से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के सत्र में भाग लेने के लिए हेमंत सोरेन ने पीएमएलए के विशेष अदालत से अनुमति मांगी है। इसके लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया है। इस मामले में 21 फरवरी को सुनवाई होगी। हेमंत सोरेन रांची के बड़गाई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में बंद हैं। इन्हें इस मामले में इडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हेमंत को विधानसभा में चंपाई सोरेन सरकार के विश्वासमत में भाग लेने के लिए कोर्ट से अनुमति मिली थी।

बुढ़मू : टीएसपीसी के तीन सदस्य गिरफ्तार, छह की तलाश जारी
Published / 2024-02-21 21:22:53
बुढ़मू : टीएसपीसी के तीन सदस्य गिरफ्तार, छह की तलाश जारी

बुढ़मू और आसपास दहशत फैलाने वाले 3 टीएसपीसी चढ़े पुलिस के हत्थे, 6 अन्य उग्रवादियों  की तलाश जारीटीम एबीएन, रांची। बुढ़मू थाना आसपास के इलाकों में पिछले डेढ़ दो सालों से टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के नाम से छोटे कारोबारी, व्यापारी, ठेकेदारों से लेवी वसूलने, जगह-जगह हथियार चमकाने व गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाले टीएसपीसी के तीन उग्रवादियों को बुढ़मू पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही वर्तमान संगठन में सहयोग करने वाले अन्य 6 उग्रवादियों का भी उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सभी के विरुद्ध 17 सीएल एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर लगातार छापामारी कर रही है। गिरफ्तार उग्रवादियों में हरी गंझू उर्फ बहुरा गंझू, मक्का बुढ़मू प्रमोद बैठा बुढ़मू तथा सोनालाल महतो उर्फ छुनु मक्का बुढ़मू शामिल हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक केटीएम बाइक, मोबाईल सहित कई अन्य दस्तावेज बरामद किया है। पुलिस के समक्ष दिए बयान में पिछले दिनों चकमे मोड़ में एक युवती से छेड़छाड़ करने व लोगों से मारपीट कर फायरिंग करने मामले पर अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए थाना क्षेत्र में हुए दर्जनों उग्रवादी गतिविधि में भी शामिल होने की बात बतायी है। बयान के अनुसार चकमे मोड़ फायरिंग में टीएसपीसी का शीर्ष नक्सली राहुल गंझू उर्फ खलील भी शामिल था, जो पुलिस की छापेमारी के दौरान भागने में सफल रहा। क्या था मामला बुढ़मू थाना क्षेत्र के चकमे मोड़ के पास तीन बाईक सवारों ने हवाई फायरिंग करते हुए दो व्यक्तियों को बंदूक के बट से मार कर घायल कर दिया  था। घटना 17 फरवरी शनिवार  दोपहर में बुढ़मू राय रोड में बुढ़मू के पास स्थित पेट्रोल पंप में तीन बाईक में सवार होकर 9 अपराधीयों द्वारा पेट्रोल पंप से फूल टंकी पेट्रोल लिया था,पैसा मांगने पर हथियार का भय दिखाकर बगैर पैसा दिये साप्ताहिक बाजार बुढ़मू की ओर चले गये थे, वहां टमाटर बिक्री कर रहे एक किसान के साथ भी मारपीट किया था।इसके बाद चकमे की ओर जाने लगे, इसी दौरान बाईक से मांडर से कोठा अपनी बहन के देवर के साथ बहन के घर जा रही एक युवती से छेड़छाड़ करने लगे थे,इसे देखकर बाईक सवार ने चकमे मोड़ के पास बाईक को रोक दिया था। 9 अपराधी चकमे मोड़ के पास बाईक से उतरे और बाईक सवार कोठा निवासी विकास लोहरा के सिर पर पिस्टल के बट से मार दिया था। घटना देखकर आस पास के लोग वहां जुटने लगे थे। लोगों को जुटता देखकर एक अपराधी ने हवाई फायरिंग की और वहां से फरार हो गये। इस दौरान बीचबचाव करने वाले एक व्यक्ति के सिर में भी चोट लगी थी। सूचना पाकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया था। थाना प्रभारी रामजी कुमार ने  सीसीटीवी के माध्यम से उग्रवादियों की शिनाख्त कर इनकी गिरफ्तारी की। साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दी थी चुनौती टीएसपीसी उग्रवादियों ने सारेशाम गोलिबारी कर पुलिस के लिए चुनौती दे दी थी। लगातार हुए फायरिंग की घटना से क्षेत्र मे दहशत व्याप्त हो गया था, इस दौरान रामजी कुमार ने नये थाना प्रभारी के रूप में अपना योगदान दिया था। आते ही इस प्रकार की उग्रवादी घटना ने उनकी नींद उड़ा दी थी, उन्होंने इसको गंभीरता से लेते हुए मामले का उद्भेदन करते हुए उग्रवादियों को गिरफ्तार करने मे सफलता पायी है। हलांकि यह घटना उनके लिए काफी चुनौती पूर्ण था। लेवी को लेकर लगातार बुढ़मू क्षेत्र मे उग्रवादी है सक्रिय बुढ़मू क्षेत्र मे लेवी को लेकर लगातार सक्रिय है टीएसपीसी उग्रवादी, कोयला, बालू, ईंट भट्टा, जमीन माफियाओं से लेवी लिया जाता रहा है। और लेवी को लेकर फायरिंग सहित आगजनी जैसे मामले सामने आते रहे हैं। हालांकि रामजी कुमार के चार्ज लेते ही उग्रवादियों पर कार्रवाई से उग्रवादियों का मनोबल टूटता नजर आ रहा  है।

लोहरदगा : भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट लोहरदगा ने 131 प्रेमी जोड़ों का कराया सामूहिक विवाह
Published / 2024-02-20 22:05:13
लोहरदगा : भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट लोहरदगा ने 131 प्रेमी जोड़ों का कराया सामूहिक विवाह

टीम एबीएन, लोहरदगा। भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा पेशरार प्रखंड प्रांगण में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से लोहरदगा लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, पेशरार थाना प्रभारी मोहम्मद अख्तर अली, बगड़ू थाना प्रभारी पंकज कुमार शर्मा व अन्य मौजूद रहे। मौके पर भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट लोहरदगा के अध्यक्ष धर्मराज महतो ने बताया कि सामुहिक विवाह कार्यक्रम में 131 लोग जो बिना शादी किये लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, ऐसे लोगों को कोई भी सरकारी लाभ नहीं मिल पाता था उन्हें एवं उनके बच्चों को समाज घिरना की दृष्टि से देखते हैंऔर उनके सारे अधिकार समाज में विलुप्त हो रहे थे। इसी स्थिति को देखते हुए भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट ने उनको सारे अधिकार देने के लिए कदम बढ़ाते हुए सर्व धर्म विवाह समारोह के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने का बीड़ा उठाया है। जिससे सारे सरकारी लाभ उस परिवार को मिल सके और शान से सर उठाकर जी सके। मौके पर सामुहिक विवाह के दौरान वैवाहिक जोड़ो को कपड़ा व अन्य सामग्री दी गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,714