सरायकेला में श्याम महोत्सव का आयोजन एबीएन न्यून नेटवर्क, सरायकेला। सरायकेला में श्याम मित्र मंडली द्वारा श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह को मित्र मंडली द्वारा भव्य निशान यात्रा निकाली गयी। निशान यात्रा स्थानीय धर्मशाला के लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकाली गयी, जो पूरे सरायकेला शहर का भ्रमण करते बिरसा स्टेडियम तक पहुंची, जहां निशान यात्रा का समापन किया गया। निशान यात्रा में ड्रोन कैमरे से पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा की गयी। निशान यात्रा में हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा जैसे गीतों से पूरा इलाका गुंजयमान हो रहा था। भगवा वस्त्र धारण कर निशान यात्रा में शामिल लोग बाबा के जयकारे लगाते हुए भक्ति के लीन नृत्य भी कर रहे थे। निशान यात्रा में रामघड़ के ताशे व नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रहा। निशान यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल रहे। मौके पर श्याम मित्र मंडली के मनोज चौधरी, सुमित चौधरी, शंभुनाथ अग्रवाल, सौरव चौधरी, हननी चौधरी, आशीष अग्रवाल, वितेश चौधरी, रतन चौधरी, ललित चौधरी, प्रेम अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, सुमित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, आकाश अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। हेल्पिंग इंडिया फीडिंग इंडिया के कामों की चर्चा अब सात समंदर पार भी होने लगी है, जिसकी बानगी तब देखने मिली जब श्रीलंका के एक न्यूज चैनल से वहां के एंकर रांची (झारखंड) आये और संस्था के साथ जाकर फूड ड्राइव के तरीकों से अवगत हुए। एंकर का नाम सेंड्रो सत्यजीत हैख् जो न्यूज फर्स्ट नामक चैनल में बतौर एग्जीक्यूटिव काम करते हैं। सेंड्रो ने संस्था के संस्थापक अभिजीत से फूड ड्राइव के तौर तरीकों की जानकारी ली एवं स्वयं भी बच्चों को खाना परोसा। इस कार्यक्रम के दौरान हेल्पिंग इंडिया फीडिंग इंडिया के कुछ सदस्य अभिजीत, अभिषेक, सूरज, राहुल, हिमांशु, अरविंद, सुलेखा तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे। सेंड्रो ने बताया कि अभिजीत के माध्यम से उन्होंने भारत मे खाद्य वितरण के असंगतियों के बारे में जाना। सेंड्रो ने स्थिति को श्रीलंका की भांति ही चुनौतीपूर्ण बताया और साथ मिलकर भूख से लड़ने की बात कही।
सड़क और आसपास बना गोफ, गड्ढे से हो रहा जहरीली गैस का रिसाव एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में जमीन में बने गोफ से जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है। इससे इलाके के लोगों में काफी दहशत है। ये घटना बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 के आगरडीह की है। कोयलांचल में बीते 1 साल धड़ल्ले से अवैध कोयला खनन तस्करी हुई थी। फायर डेंजर जोन बंद मुहानों से कोयला खनन किया गया,जिसका असर अब देखा जा रहा है। रविवार को बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 के आगरडीह में आचनक तेज आवाज के साथ गोफ बन गया। जिससे लगातार जहरीली गैस रिसाव होने रहा है। इस गोफ से भारी मात्रा में जहरीली गैस का रिसाव होने से स्थानीय लोगों में दहशत है। आगरडीह बूढ़ा बाबा मंदिर के पास जोरदार आवाज के साथ गैस रिसाव होने लगा है। यहां आसपास रह रहे लोग इस घटना से भयभीत है। वहीं तेतुलिया कतरास मुख्य मार्ग में जगह जगह दरारें पड़ गयी हैं। मुख्य सड़क के रास्ते बच्चे प्रतिदिन स्कूल आना जाना करते हैं। वहीं स्थानीय लोग बाजार आना जाना भी इसी दरार वाली सड़क से कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बीसीसीएल प्रबंधन को दी। बीसीसीएल प्रबंधन सूचना पाकर मौके पर पहुंच गोफ की भराई करने में जुट गया है। गैस निकलने के कारण पूरा इलाका धुआं धुआं हो रहा है। जिस कारण से लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ होने लगी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध कोयला खनन बंद मुहाने होने के कारण गोफ बना है, जिससे गैस रिसाव हो रहा है। इसके अलावा मुख्य सड़क पर भी दरार आ गयी है, लोग सुरक्षित रहे इसका उपाय बीसीसीएल को करना चाहिए।
टीम एबीएन,नई दिल्ली।उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में, माननीय न्यायालय के आदेश से हिंदुओ को पूजा करने का अधिकार मिला। आज से 30 साल पहले, बिना किसी लिखित आदेश के, तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार ने, अवैध रूप से, मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए हिंदुओं को पूजा करने के इस अधिकार से वंचित किया था। नंदी बाबा के आगे सींखचे लगा दिये थे। हिंदुओ के साथ जो अन्याय किया था, माननीय न्यायपालिका ने उस अन्याय को न्यायोचित ढंग से ठीक किया। प्रत्येक देशवासी को इसका अभिनंदन करना चाहिए। किसी भी वर्ग के साथ अगर अन्याय हुआ है और न्यायपालिका उसको ठीक करती है, तो वह निर्णय सब के लिए स्वागत योग्य होना चाहिए। लेकिन जिस प्रकार कुछ कट्टरपंथी नेताओं ने न्यायपालिका के इस निर्णय पर मुस्लिम समाज को भड़काकर हिंसा व उपद्रव कराने की कोशिश की है, वह घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है।डॉ जैन ने यह भी कहा कि एक ओर वो न्यायपालिका में अपील के लिए भी जा रहे है, वहीं सड़कों पर दंगे कराने हेतु भड़का भी रहे हैं। वे बयान देते हैं कि मुस्लिम समाज का न्यायपालिका से विश्वास उठ रहा है। कभी वो कहते हैं कि हमारे सब्र का बांध टूट रहा कभी कहते हैं कि हमारी आस्था कोर्ट से ऊपर है, न्यायपालिका जिस रास्ते पर जा रही है वो उचित नहीं है। जब भी कोई निर्णय मुल्ला– मौलवियों की इच्छा के विरुद्ध या उन के कट्टरपंथी षडयंत्रों के विरुद्ध आता है, वे न्यायपालिका को धमकाने से बाज नहीं आते। उन्हें समझना चाहिए कि भारतीय न्यायपालिका, डॉक्टर भीम राव रामजी अंबेडकर के बनाए संविधान के अंतर्गत प्रदत अधिकारों के अंतर्गत ही काम कर रही है। मामला चाहे शाहबानो का हो या हिजाब का, तीन - तलाक का हो या समान नागरिक संहिता का, यहां तक कि अयोध्या मामले में भी माननीय सर्वोच्च न्यायालय के विरुद्ध इनका विष-वमन आज तक जारी है। डॉ जैन ने कहा कि ये कट्टरपंथी नेतृत्व, मुस्लिम समाज को आत्मघाती रास्ते की ओर ले जा रहा है। वे शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की जगह संघर्ष का मार्ग अपना रहे हैं। जो कि कदापि उचित नहीं है। मैं मुस्लिम समाज से भी अपील करना चाहता हूं कि वो ऐसे नेतृत्व को ठुकरा कर ऐसे नेतृत्व को स्थापित करे जो, सह-अस्तित्व में विश्वास करता है। जो अन्याय व अत्याचार मुलायम सिंह जैसे राजनेताओं या विदेशी आक्रमणकारियों के द्वारा किये गये, उस अन्याय के साथ खड़ा होने वाला समाज किसी भी तरह से सह-अस्तित्व के मार्ग पर नहीं चल सकता, ये उनके लिए भी प्रगति का मार्ग नहीं है।उकट जानकारी विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
अब 100 की जगह हर महीने 125 यूनिट बिजली मुफ्तचंपाई सोरेन कैबिनेट से 29 प्रस्तावों को मिली मंजूरीटीम एबीएन, रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई. इसमें 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के घरेलू उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट की जगह 125 यूनिट हर महीने मुफ्त बिजली दी जायेगी। रांची के होटवार में मिल्क पाउडर प्लांट एवं मिल्क प्रोडक्ट प्लांट की स्थापना की जायेगी। इसके साथ ही गिरिडीह एवं जमशेदपुर में नया डेयरी प्लांट लगेगा. इसके साथ ही अन्य प्रस्तावों पर चंपाई सोरेन कैबिनेट ने मुहर लगायी।कैबिनेट से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट के स्थान पर 125 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी। इसके साथ ही इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक-2024 के अनुमोदन की स्वीकृति दी गयी।गिरिडीह जिलान्तर्गत बगोदर-सरिया अनुमण्डलीय न्यायालय के लिए न्यायिक पदाधिकारियों के पदों के सृजन की स्वीकृति दी गयी। नई दिल्ली के नए झारखंड भवन के कार्यालय के लिए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गयी।
पलामू से बिहार के नबीनगर जा रही स्कूल बस पलटी, 18 बच्चे घायलटीम एबीएन, पलामू। जिले के हुसैनाबाद से बिहार के नबीनगर स्थित डीएवी स्कूल जा रही बस नबीनगर थाना क्षेत्र के काशी तेंदुआ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी। सड़क हादसे में बस में सवार 18 बच्चे घायल हो गये। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गयी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।खबर मिलते ही नबीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल बच्चों को मगध नर्सिंग होम (नबीनगर) भेजा, यहां उनका इलाज किया गया। इधर, जानकारी मिलते ही अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और बच्चों की सेहत की जानकारी ली। डॉक्टर ने जानकारी दी है कि सभी बच्चों को हल्की चोट आयी है। इलाज के बाद सभी घर भेज दिये गये।बिहार के नबीनगर इलाके में सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कई बच्चों के अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे मगध नर्सिंग होम (नबीनगर) पहुंचे। सभी अभिभावक अपने-अपने बच्चों को इलाज करवाने के बाद उन्हें अपने साथ घर ले गये।
हैवानियत की हदतीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्मपोक्सो एक्ट के तहम मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक हिरासत मेंटीम एबीएन, कोडरमा। थाना क्षेत्र के दक्षिणी पंचायत के भोजपुर में एक 3 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर की न्याय की गुहार लगायी है। मामला गुरुवार की शाम 5 बजे की बतायी जा रही है। दिये गये आवेदन में बताया कि मेरे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी वही पड़ोस के ही एक नाबालिग 14 वर्षीय लड़का ने उसे बहला फुसलाकर कर मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे भूत का भय दिखाकर घर में किसी को नहीं कहने को बोला। उस वक्त मेरी नाबालिक बेटी डर गई। जब उसका पेट दर्द करने लगा तो वह अपनी मां को सारी बात बता दी। इसके बाद रात्रि 9 बजे मरकच्चो थाना में आवेदन दिया।वहीं आवेदक के आलोक में थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में कोडरमा भेज दिया। जानकारी हो कि आए दिन इस तरह की घटना हमेशा घटते आ रही है जिसका कारण एंड्राइड मोबाइल बन गया है।
डोमचांच में ममता को शर्मसाार करनेवाली घटनाटीम एबीएन, कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र में ममता को शर्मसाार करनेवाली घटना सामने आई है। डोमचांच थाना क्षेत्र के परतांगो जंगल की झाड़ी से एक नवजात का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार अंतर्गत परतांगो, गैठीबाद जंगल से शुक्रवार को एक नवजात का शव बरामद होने से क्षेत्र मे ह्ड़कंप मच गया। इसे लेकर क्षेत्र मे तरह-तरह चर्चाओं का बाजार गर्म है। मिली जानकारी के अनुसार नवजात को देखने से ऐसा प्रतुत होता है कि लगभग तीन दिन से जंगल में नवजात का शव फेका गया हो। बता दें कि ग्रामीणों ने शव को देख कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल पर डोमचांच थाना के प्रभारी सुबोध पाठक अपने दल- बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। वहीं दूसरी ओर घटना के बारे में सभी एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है।
लाभार्थियों को शीघ्र मिलेगा अपने खुशियों का आशियाना: कुलदीप नारायण, संयुक्त सचिव-सह-मिशन निदेशक , आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकारटीम एबीएन, रांची। आज आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव-सह-मिशन निदेशक, हाउसिंग फॉर आल श्री कुलदीप नारायण द्वारा झारखण्ड मंत्रालय के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) झारखण्ड के विभिन्न घटकों सहित लाइट हाउस परियोजना, रांची के क्रियान्वयन के प्रगति की समीक्षा की गयी Iइस समीक्षात्मक बैठक में अरवा राजकमल, सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, आदित्य कुमार आनंद, निदेशक, नगरीय प्रशासन निदेशालय, आरके गौतम, उप महानिदेशक, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, शैलेश अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक, बीएमपीटीसी, शीतल कुमारी, सहायक नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, अभिलाषा कुमारी, सहायक निदेशक, पी एम् ए वाई, निर्माणकर्ता एजेंसी मैजीक्रीट के सिद्धार्थ शर्मा, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की केंद्रीय टीम एवं राज्य की टीम उपस्थित रहे।बैठक में मुख्यतः केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना लाइट हाउस परियोजना, रांची के उद्घाटन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गयी एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। संयुक्त सचिव ने बताया कि लाइट हाउस परियोजना, रांची का निर्माण नयी एवं उभरती तकनीक थ्री डी वॉल्यूमेट्रिक प्रीकास्ट टेक्नोलॉजी से कराया गया है। भारत में रिकॉर्ड टाइम मात्र 18 माह में इस तकनीक से पंचमुखी मंदिर, धुर्वा के पास 1008 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव महोदय से आग्रह किया कि अन्य विभागों के अभियंता, निर्माण कार्य से जुड़े एजेंसियों, तकनीकी संस्थानों के छात्रों एवं प्रोफ़ेसर को भी कार्यशाला एवं एक्सपोज़र के माध्यम से इसके तकनीकी पहलुओं की जानकारी दें एवं इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें।इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया तथा निर्देश दिया गया कि मानसून के प्रारंभ होने से पहले विभिन्न चरणों में निर्माणाधीन आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेI इसके साथ ही उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग को परियोजना के तीव्र क्रियान्वयन एवं निरंतर निगरानी करने का निर्देश दिया।बैठक के उपरान्त संयुक्त सचिव ने सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ धुर्वा, रांची में बन रहे लाइट हाउस परियोजना, रांची का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान निर्माणकर्ता एजेंसी तथा रांची नगर निगम को परियोजना में आवास आवंटित लाभुकों के गृह प्रवेश हेतु तैयारी प्रारंभ करने हेतु निर्देश दिये।विदित हो कि इस परियोजना के तहत धुर्वा, रांची में आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के लाभुकों हेतु 1008 फ्लैट का निर्माणपूर्ण कर लिया गया है, जिसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जायेगा। इस दौरान रांची नगर निगम एवं निर्माणकर्ता एजेंसी को लाभुकों को गृह प्रवेश के साथ ही चौबीस घंटे जलापूर्ति वयवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया।साथ ही परियोजना अंतर्गत लाभुकों के बिजली कनेक्शन एवं मीटर अधिष्ठापन की प्रक्रिया तेज करने का निदेश दियाI परियोजना के लाभुकों के साथ बैठक कर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन करने एवं लाभुकों को परियोजना के रखरखाव एवं संधारण हेतु प्रशिक्षण एवं हैण्ड होल्डिंग प्रदान करने का निर्देश दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.