Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
पिठोरिया में उग्रवादियों के उत्पात, कई वाहन फूंके
Published / 2024-03-02 11:08:07
पिठोरिया में उग्रवादियों के उत्पात, कई वाहन फूंके

रांची के सांगा में उग्रवादियों ने मचाया उत्पातकई वाहनों को किया आग के हवालेटीम एबीएन, पिठोरिया, रांची। राजधानी के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित एक पत्थर खदान प्लांट पर उग्रवादियों ने हमला किया। शुक्रवार देर रात हुए इस हमले में उग्रवादियों ने दो गाड़ियों में आग लगा दी और कई मजदूरों के साथ मारपीट भी की।वारिश अंसारी के प्लांट पर हमलाप्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब एक बजे पिठोरिया थाना क्षेत्र के सांगा स्थित वारिश अंसारी के पत्थर खदान पर एक दर्जन की संख्या में उग्रवादी पहुंचे। उग्रवादियों ने आते ही सभी मजदूरों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए और फिर गाड़ियों में आग लगाना शुरू कर दिया। प्लांट में मौजूद डीजी, कांटाघर, लोडर और हाइवा को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया।उग्रवादी करीब आधे घंटे तक क्रशर प्लांट में उत्पात मचाते रहे। इस दौरान उग्रवादियों द्वारा मजदूरों की पिटाई भी की गयी। उग्रवादियों ने मजदूरों को धमकी देते हुए यह भी कहा है कि जब तक संगठन से बातचीत नहीं होगी, तब तक इस इलाके में कोई काम नहीं कर पायेगा।

सेवानिवृत्त आयुक्त दशरथ चंद्र दास को दी गयी विदाई
Published / 2024-03-01 21:15:41
सेवानिवृत्त आयुक्त दशरथ चंद्र दास को दी गयी विदाई

टीम एबीएन, मेदिनीनगर, (पलामू)। निवर्तमान प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास को उनके सेवानिवृत्ति पर आज विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोपनीय कार्यालय में आयोजित समारोह में आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, उप निदेशक कल्याण आलोक कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी, आयुक्त कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालय के कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र, गुलदस्ता एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।  आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक पड़ाव है। आयुक्त सर अब स्वयं के लिए समय का आनंद लें सकेंगे। सरकारी सेवा में रहकर आमजनों के लिए कार्य करते रहे। अब इस दायरों से अलग रहकर भी आमजनों से सीधे जुड़कर कार्य कर सकेंगे। उन्होंने निवर्तमान आयुक्त के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।  उपनिदेशक कल्याण आलोक कुमार ने कहा कि प्रमंडलीय आयुक्त के अनुभव से अब महरूम होना पड़ेगा। उनका कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। उन्होंने उनकी उपलब्धि पर प्रकाश डाला। साथ ही दीघार्यु होने की कामना की।  निवर्तमान आयुक्त दशरथ चंद्र दास ने कहा कि सरकारी सेवा में रहकर विभिन्न स्थानों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। पलामू में कार्यरत रहकर यह स्वीकार करते हुए खुशी हो रही है कि यहां के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए सर्वोत्तम कार्य परिस्थितियां और वातावरण दिया। सरकारी सेवा काल के दौरान मुझे कई नई चीजें सीखने को  मिली, जिसका लाभ हमें प्रशासनिक के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में रहकर ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करने की कोशिश की। सेवानिवृत्ति के उपरांत भी आने वाले दिनों में सीधे जनता से जुड़कर उनकी सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पारिवारिक सदस्य व्यवस्थित हैं। इसलिए जीवन में ज्यादा तनाव लेने की बात भी नहीं है। आमजनों से जुड़े थे और जुड़े रहेंगे। उन्होंने पदाधिकारी एवं कर्मियों को इमानदारी पूर्वक कार्य करने तथा अनुशासन में रहकर समयबद्ध तरीके से कार्य करने की सलाह दी है। विदाई सह सम्मान समारोह में प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी एवं प्रमंडलीय जनसंपर्क इकाई के सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी विजय कुमार ठाकुर ने निवर्तमान आयुक्त के कार्यकाल के दौरान किए गये कार्यों की सराहना की। साथ ही उनके विचारों को साझा करते हुए निवर्तमान आयुक्त के उज्जवल भविष्य की कामना की।निवर्तमान आयुक्त दशरथ चंद्र दास, आयुक्त के सचिव विजय वर्मा, उपनिदेशक कल्याण आलोक कुमार,  प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी, प्रमंडलीय जनसंपर्क इकाई के एसएमपीओ प्रमोद कुमार सहित आयुक्त कार्यालय, पंचायती राज कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

अग्रवाल सभा का सदस्य बनने की अंतिम तिथि 31 मार्च
Published / 2024-03-01 21:05:38
अग्रवाल सभा का सदस्य बनने की अंतिम तिथि 31 मार्च

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा की सत्र 2022- 24 हेतु आजीवन सदस्यता प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 है। अग्रवाल सभा के मंत्री मनोज चौधरी, सदस्यता अभियान के संयोजक अजय खेतान एवं जितेश अग्रवाल ने कहा है कि रांची जिला के समस्त अग्रवाल समाज के सभी लोग जो अग्रवाल सभा के सदस्य नहीं बने हैं। वे 31 मार्च तक आजीवन सदस्यता शुल्क पच्चीस सौ रुपये जमा कराकर रांची अग्रवाल सभा का आजीवन सदस्यता ग्रहण कर समाज को मजबूती प्रदान करें। सदस्यता फॉर्म महाराजा अग्रसेन भवन में भी उपलब्ध है। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

आज टाटा बादामपहाड़ ट्रेन जनता को समर्पित करेंगे पीएम मोदी
Published / 2024-03-01 14:34:07
आज टाटा बादामपहाड़ ट्रेन जनता को समर्पित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज करेंगे टाटा बादामपहाड़ ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटनएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को टाटा बादामपहाड़ टाटा ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। वे वहां से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। इस दौरान टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद रहेंगे। इस ट्रेन को पहले ही शुरू होना था, लेकिन किसी कारणों से यह रुक गया था।21 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन ट्रेनों का उद्घाटन की थी। राष्ट्रपति चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बादामपहाड़ स्टेशन से शालीमार-बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस व बदामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस को रवाना की थी।टाटानगर बादामपहाड़ ट्रेन का उद्घाटन नहीं हुआ था। अब जाकर मेमू ट्रेन शुरू हो रही है. एक मार्च को यह ट्रेन टाटा से दिन के 11 बजे खुलेगी और उसी दिन दोपहर 2.05 बजे बदामपहाड़ पहुंचेगी। इसमें आठ कोच होंगे। इसी तरह दो मार्च से रेगुलर यह ट्रेन चलेगी। टाटा से यह ट्रेन शाम छह बजे खुलेगी और बादामपहाड़ रात 9.05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन रात 9.15 बजे बादामपहाड़ से खुलेगी और टाटा उसी दिन रात 11.30 बजे पहुंचेगी। इस दौरान इस ट्रेन का ठहराव टाटा के बाद 10 जगहों पर होगा।

बुंडू : 11वीं के परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत
Published / 2024-02-29 23:44:52
बुंडू : 11वीं के परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत

रांची के बुंडू में 11वीं के परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत, एक घायलएबीएन न्यूज नेटवर्क, बुंडू (रांची)। अमानत अली इंटर कॉलेज की 11वीं के परीक्षार्थी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। रांची-टाटा राष्ट्रीय मार्ग-33 पर बुंडू थाना क्षेत्र के बुंडू के कॉलेज मोड़ की गोबाई मुर्गी दुकान पास घटित ये घटना गुरुवार शाम लगभग चार बजे की है। गुरुवार को इंटर की पंचपरगनिया भाषा की परीक्षा थी।बताया जाता है कि ग्राम कुबासाल टोला जामटोला, तमाड़ निवासी विमल महतो (उम्र 18 वर्ष) बुंडू स्थित संत जेवियर्स उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र में पंचपरगनीया भाषा की परीक्षा देकर निकला था। वह अमानत अली इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। विमल का सहपाठी गंगाधर महतो भी परीक्षा देकर निकला था और वह बाइक पर विमल को पीछे बैठाकर बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था। बस स्टैंड में बस पकड़कर विमल को अपने घर तमाड़ जाना था, लेकिन तभी पीछे से आ रही पिकअप वैन (जेएच-01 बीपी-4314) उनकी बाइक से टकरा गयी। टक्कर से पीछे बैठा विमल महतो बाइक से गिर गया और पिकअप वैन के टायर के नीचे आ गया। विमल की कुचल कर मौत हो गयी। बाइक चला रहा गंगाधर महतो घायल हो गया।

रायशुमारी के बाद भाजपा ने भेजे संभावित प्रत्याशियों के नाम
Published / 2024-02-29 21:10:42
रायशुमारी के बाद भाजपा ने भेजे संभावित प्रत्याशियों के नाम

लोकसभा चुनावटीम एबीएन, रांची। भाजपा ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी लोकसभा क्षेत्र में जाकर रायशुमारी भी किया है। संगठन के अलग-अलग लोगों को रायसुमारी का जिम्मा दिया था। यह रिपोर्ट केन्द्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। साथ संसदीय क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों की गतिविधियों पर केंद्रीय नेतृत्व की नजर है। इस बार केंद्रीय नेतृत्व 40 प्रतिशत लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसदों को बदलने की नीति पर आगे बढ़ रहा है। लिहाजा 11 सिटिंग सांसदों में से 5 की दावेदारी पर ग्रहण लगने की संभावना है। बताया जा रहा है कि जिन सांसदों का टिकट कटेगा, उन्हें विधानसभा चुनाव में भी उतारा जा सकता है। भाजपा मार्च के दूसरे सप्ताह तक उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। उम्मीदवारों की दावेदारी को लेकर आम लोगों में उनकी पहुंच व कार्यकाल के दौरान संसदीय क्षेत्र में कामकाज और छवि का आंकलन किया गया है। इसे लेकर पूर्व में भाजपा अपने परफॉर्मेंस को लेकर दो बार इंटरनल सर्वे कर चुकी है। अब भाजपा संगठन के स्तर पर हर सीट पर दावेदारों को लेकर रायसुमारी करने का काम कर रही है। यह रिपोर्ट दिल्ली भेजी गयी है।प्रदेश भाजपा ने 14 लोकसभा सीटों पर 3-4 नाम भेजे लोहरदगा - सुदर्शन भगत, आशा लकड़ा, दिनेश उरांव, अरुण उरांव चाईबासा - गीता कोड़ा, जेबी तुविद हजारीबाग - जंयत सिन्हा, मनीष जायसवाल राजमहल - ताला मरांडी, बाबूधान मुर्मू, मिस्त्री सोरेन, शिला रानी हेम्ब्रोम चतरा - सुनील सिंह, योगेंद्र प्रताप खूंटी - अर्जुन मुंडा, नीलकंठ मुंडा, जगन्नाथ मुंडा पलामू - मनोज भुइयां, जवाहर पासवान, बीडी राम रांची - प्रदीप वर्मा, रमाकांत महतो, संजय सेठ कोडरमा - अन्नपूर्णा देवी, रविंद्र राय, प्रणव वर्मा जमशेदपुर - विद्युत वरण महतो, कुणाल षाड़ंगी दुमका - सुनिल सोरेन, लुईस मरांडी, सुरेश मुर्मू, परितोष सोरेन धनबाद - सांसद पीएन सिंह, राज सिन्हा और विरंची नारायण गोड्डा - राज पलिवार, निशिकांत दुबे गिरिडीह - रविंद्र पांडेय, ढुल्लू महतो

झारखंड कैबिनेट की बैठक कल
Published / 2024-02-28 23:13:13
झारखंड कैबिनेट की बैठक कल

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में होगी।।मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इसकी अध्यक्षता करेंगे। बैठक का समय शाम 4 बजे निर्धारित की गयी है। संभावना जतायी जा रहा है कि इसमें महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं। फिलहाल राज्य में विधानसभा सत्र चल रहा है।कई महत्वपूर्ण फैसले पर लग सकती है मुहरझारखंड के प्रोजेक्ट भवन में कल मंत्रीपरिषद की बैठक होने वाली है। ये बैठक कल के विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद होगी. राज्य सरकार ने कल साल 2024-25 के लिए बजट पेश किया था। जिसमें आम लोगों के लिए कई वायदे किये गये थे। संभावना जतायी जा रही है कि इनमें से कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।23 फरवरी को भी हुई थी कैबिनेट की बैठकबता दें कि इससे पहले 23 फरवरी को झारखंड कैबिनेट बैठक हुई थी। जिसमें 9 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी। बैठक में सरकार ने 100 यूनिट के स्थान पर 125 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली प्रदान करने की स्वीकृति दी।इसके अलावा गिरिडीह एवं जमशेदपुर में नए डेयरी प्लांट और रांची के होटवार में मिल्क पाउडर प्लांट तथा मिल्क प्रोडक्ट प्लांट की स्थापना करने समेत कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिये गये। बता दें कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही चंपाई सोरेन एक्शन मोड में हैं और लगातार कैबिनेट बैठक कर कई बड़े फैसले ले रहे हैं।

जामताड़ा : ट्रेन हादसे में दो की मौत, कई घायल
Published / 2024-02-28 23:08:53
जामताड़ा : ट्रेन हादसे में दो की मौत, कई घायल

झारखंड के जामताड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत; कई घायलएबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार रात दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। कलझारिया के पास 12 लोग ट्रेन की चपेट में आ गये, जिनमें से दो की ट्रेन से कटने से मौत हो गयी। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी अंग एक्सप्रेस में सवार थे। तभी किसी ने अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना फैला दी। आनन-फानन में यात्री चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर कूद गए। इसी बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक, जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है।वहीं इस हादसे में कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। ट्रेन हादसे के बाद मौके पर रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन पहुंच गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। काफी संख्या में स्थानीय लोग भी पुलिस-प्रशासन की मदद के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि जामताड़ा-करमाटांड़ के बीच कालाझरिया रेलवे हॉल्ट पर आसनसोल-झाझा पैसेंजर ट्रेन रुकी थी, जिससे यात्री नीचे उतरे हुए थे। इसी दौरान भागलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी, जिसके चपेट में लोग आ गये। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि उन्हें ट्रेन हादसे की सूचना मिली है। ये दर्दनाक हादसा है। उन्होंने जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन से इस संबंध में बात कर तत्काल मदद पहुंचाने को कहा है। वह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं। यह हादसा कैसे हुआ, किसकी लापरवाही से हुआ, इसकी जांच होनी चाहिए।

शाश्वत महाविद्यालय में मना फ्रेशर्स डे कार्यक्रम
Published / 2024-02-28 23:04:57
शाश्वत महाविद्यालय में मना फ्रेशर्स डे कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स एडुकेशन, हुटुप, इरबा में सत्र 2023-2025 के प्रशिक्षु छात्र - छात्राओं को सत्र :- 2022-2024 के प्रशिक्षु छात्र -छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम कर महाविद्यालय में फ्रेशर्स दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नागेंद्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं स्वागत सम्बोधन महाविद्यालय के उप -प्राचार्य रुपेश कुमार के द्वारा किया गया। मिस और मिस्टर फ्रेशर्स का चुनाव खेल एवं बौद्धिक क्षमता के तहत महाविद्यालय के उप - प्राचार्य रुपेश कुमार एवं सहायक व्यख्याता ममता कुमारी के द्वारा अवलोकन कर पल्लवी राज और नमन बा को चुना गया।वेल ड्रेस के ख़िताब से दिपेंती सरकार एवं डेनिश अंकित सोरेंग को नवाज़ा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरकर्मी डॉ. अंजली, डॉ. रश्मि, डॉ. बिनीता,अपर्णा कुमारी,  सुरेश यादव एवं रोहित कुमार सिंह मौज़ूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,801