Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
पत्रकारों के हेल्थ बीमा और आवासीय कॉलोनी पर राजभवन गंभीर
Published / 2024-03-05 21:01:42
पत्रकारों के हेल्थ बीमा और आवासीय कॉलोनी पर राजभवन गंभीर

रांची प्रेस क्लब का डेलीगेशन गवर्नर से मिला, रखी पत्रकारों की समस्याटीम एबीएन, रांची। राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन राज्य के पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा और उनके लिए आवासीय कॉलोनी बनवाने के लिए संबंधित विभागों से बातचीत करेंगे।राँची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन की अध्यक्षता में आज उनसे मिलने गए प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद उन्होंने यह आश्वासन दिया। डेलीगेशन में श्री सोरेन के साथ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि, सचिव अमरकान्त, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह और सदस्य मोनू कुमार शामिल थे। मुलाकात के दौरान डेलीगेशन ने पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना पर चर्चा करते हुए महामहिम को बताया कि लंबे समय से यह मामला पेंडिंग है और अधिक किस्त के कारण पत्रकारों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  इसी तरह पत्रकार पेंशन योजना भी फेल हो रही है, क्योंकि इसके प्रावधानों के कारण वरिष्ठ पत्रकार साथियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। गवर्नर ने इसको संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी बनवाने के मामले में भी उन्होंने अपने प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी से बात की। महामहिम ने बताया कि सांसद के रूप में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के पत्रकारों के आवासीय कॉलोनी में कई सुविधाएं मुहैया करायी थी। डेलीगेशन को उन्होंने आश्वस्त किया कि आवासीय कॉलोनी के लिए वे जल्दी ही सरकार से बात करेंगे। इसके साथ ही रांची प्रेस क्लब के कॉर्पस फंड के लिए राजभवन द्वारा आर्थिक सहायता देने की मांग पर भी उन्होंने आश्वस्त किया।

सहायक निदेशक ने फसलों का किया भौतिक निरीक्षण
Published / 2024-03-05 21:00:52
सहायक निदेशक ने फसलों का किया भौतिक निरीक्षण

टीम एबीएन, मेदिनीनगर (पलामू)। चावल विकास निदेशालय, भारत सरकार पटना के सहायक निदेशक  डॉ अरविंद कुमार के द्वार केंद्र पोषित योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं टीआरएफए 2023 -24 के अनुवीक्षण के तहत पलामू जिला अंतर्गत, मेदीनीनगर, नीलांबर-पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) पाटन, नावाबाजार प्रखंड के खनवा, रबदा, कुंदरी में सरसो,चना और मंसूर का भौतिक निरीक्षण किया गया। साथ ही टीआरएफए योजना के तहत नीलांबर-पीताम्बरपुर प्रखंड के सिंगल विंडो सेंटर में गरमा मूंग बीज का वितरण किया। सहायक निदेशक के साथ तकनीकी सहायक मनोज कुमार, बीटीएम सुमित वर्मा, एटीएम प्रकाश रंजन सिंह, सुनैना कुमारी, अभिमन्यु कुमार,अनिल मेहता सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

दुर्गानंद झा ने संभाला क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का प्रभार
Published / 2024-03-05 21:00:16
दुर्गानंद झा ने संभाला क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का प्रभार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के रूप में आज दुर्गानंद झा (झाशिसे) ने प्रभार ग्रहण किया। साथ ही पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर पदभार संभाला। इसके पूर्व वे साहेबगंज में जिला शिक्षा पदाधिकारी थे एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में थे। इन्हें पलामू का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सोपा गया है। प्रभार ग्रहण के उपरांत क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के ज्ञानेश्वर पाठक, नीरज सिन्हा, शितलेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, मनीयस राज, लक्ष्मण राम आदि कर्मियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक रंधीर कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक कल
Published / 2024-03-05 20:57:37
झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक कल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार को होगी। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जानकारी दी गयी है। मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार की शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

राज्य को बेहतर नेतृत्व देने का वर्ष होगा 2024 : हसन अंसारी
Published / 2024-03-05 20:51:42
राज्य को बेहतर नेतृत्व देने का वर्ष होगा 2024 : हसन अंसारी

राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हटिया विधानसभा के शहरी वार्ड प्रभारियों की बैठकटीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। रांची लोकसभा क्षेत्र समेत समस्त राज्य में हमारे संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है। आप सभी को अपने अपने प्रभार क्षेत्र में जमीनी स्तर पर जनता के बीच रहकर काम करना है। यह वर्ष हमारे संघर्षों के सकारात्मक परिणाम और राज्य को एक बेतहर नेतृत्व देने का वर्ष है।  उक्त बातें पार्टी उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हसन अंसारी ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित हटिया विधानसभा अंतर्गत शहरी क्षेत्र के सभी वार्ड प्रभारियों की बैठक में कही। इस बैठक में सभी प्रभारियों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गयी। केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि राज्य की जनता सरकार से त्रस्त है। इनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। जनसेवा की शपथ लेने वाले अधिकारी आज लोगों की बात नहीं मान रहे हैं। जनता अब इस अराजकता से निजात चाहती है। आजसू पार्टी राज्य में सकारात्मक राजनीति की वाहक बनेगी। इस परिवर्तन में सभी कार्यकतार्ओं की भूमिका अहम है।इस बैठक में केंद्रीय महासचिव सह रांची लोकसभा प्रभारी राजेन्द्र मेहता, केंद्रीय महासचिव निर्मला भगत, केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह, केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल, केंद्रीय सचिव भरत काशी, वर्षा गाड़ी, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, महिला महानगर अध्यक्ष सीमा सिंह, ज्ञान सिन्हा, गौतम सिंह, बंटी यादव, रमेश गुप्ता, सतेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह समेत वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी आजसू पार्टी के रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

हेमंत झुकते नहीं, इसलिए कुर्सी छोड़ी : कल्पना सोरेन
Published / 2024-03-05 12:14:39
हेमंत झुकते नहीं, इसलिए कुर्सी छोड़ी : कल्पना सोरेन

झामुमो का 51वां स्थापना दिवस, कल्पना सोरेन ने की राजनीतिक जीवन की शुरुआत टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सान्निध्य में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झामुमो के 51वें स्थापान दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। मौके पर कल्पना सोरेन ने विधिवत पार्टी का झंडा लहराते हुए अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी कुर्सी सिर्फ इसलिए छोड़ दी क्योंकि वे किसी के सामने झुकते नहीं हैं। हमारे जितने विधायक और कार्यकर्ता यहां मौजूद हैं, उनका मनोबल देखकर ऐसा लग रहा है कि हमने दिखा दिया कि झारखंड कभी झुकेगा नहीं।इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। गिरिडीह की जनसभा में पहुंचने के पहले कल्पना सोरेन ने पीरटांड़ पार्श्वनाथ पर्वत की तलहट्टी में मांझीथान में पूजा-अर्चना की। समारोह में मंच पर मंत्री हफीजुल हसन, बेबी देवी, महुआ माजी, मथुरा प्रसाद महतो, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद, जयप्रकाश वर्मा समेत अन्य मौजूद हैं।  झामुमो स्थापना दिवस पर राजनीतिक जीवन की शुरुआत गिरिडीह के झंडा मैदान में सोमवार को झामुमो का 51वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इस दौरान विधिवत रूप से पार्टी का झंडा लहराते हुए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। गिरिडीह की जनसभा में पहुंचने से पहले कल्पना सोरेन पीरटांड़ पहुंचीं और पार्श्वनाथ पर्वत की तलहट्टी में मांझीथान में आराधना कीं।

झारखंड में राज्यसभा चुनाव : 21 को होगा दो सीटों के लिए मतदान
Published / 2024-03-04 22:02:10
झारखंड में राज्यसभा चुनाव : 21 को होगा दो सीटों के लिए मतदान

राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 21 मार्च को झारखंड के दो सीटों के लिए होगा मतदान टीम एबीएन, रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 21 मार्च को चुनाव कराये जायेंगे। इसको लेकर चुनाव आयोग ने सोमवार 4 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक झारखंड की दो सीटों के लिए 11 मार्च तक नामांकन पत्र भरे जायेंगे। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 12 मार्च को होगी और 14 मार्च तक नाम वापस लिये जायेंगे। इधर, अधिसूचना जारी होने के बाद झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अधिसूचना की कॉपी को सार्वजनिक किया गया। नामांकन प्रभारी सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में होगा इसके लिए तैयारियां पूरी की गई है। राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार नामांकन के बाद यह तय होगा कि मतदान कराया जाये या नहीं। दो से अधिक प्रत्याशी होने पर मतदान कराये जायेंगे। मतदान होने पर वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी। राज्यसभा के जिन दो सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उसमें वर्तमान में कांग्रेस और बीजेपी का कब्जा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की कोशिश होगी कि एनडीए के बैनर तले इस चुनाव में कम से कम एक सीट को जरूर जीता जाए। इसके लिए प्रत्याशी की घोषणा जल्द ही की जायेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से जब यह पूछा गया कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व इसका फैसला लेगी। लेकिन जल्द ही नाम की घोषणा की जायेगी। हालांकि पार्टी के अंदर जिन नाम पर चर्चा की जा रही है उसमें आशा लकड़ा, बालमुकुंद सहाय और प्रदीप वर्मा का नाम शामिल है। इन सब के बीच जल्द ही राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें चुनावी रणनीति तय की जायेगी।गौरतलब है कि कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू और भाजपा के समीर उड़ांव का कार्यकाल आगामी 3 मई को समाप्त हो रहा है। खाली हो रहे इन दोनों सीटों पर चुनाव कराने के लिए अधिसूचना की कर दी गयी है।

हेमंत झुकते नहीं, इसलिए कुर्सी छोड़ी : कल्पना सोरेन
Published / 2024-03-04 20:57:22
हेमंत झुकते नहीं, इसलिए कुर्सी छोड़ी : कल्पना सोरेन

झामुमो का 51वां स्थापना दिवस, कल्पना सोरेन ने की राजनीतिक जीवन की शुरुआत टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सान्निध्य में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झामुमो 51वें स्थापान दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। मौके पर कल्पना सोरेन ने विधिवत पार्टी का झंडा लहराते हुए अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी कुर्सी सिर्फ इसलिए छोड़ दी क्योंकि वे किसी के सामने झुकते नहीं हैं। हमारे जितने विधायक और कार्यकर्ता यहां मौजूद हैं, उनका मनोबल देखकर ऐसा लग रहा है कि हमने दिखा दिया कि झारखंड कभी झुकेगा नहीं।इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। गिरिडीह की जनसभा में पहुंचने के पहले कल्पना सोरेन ने पीरटांड़ पार्श्वनाथ पर्वत की तलहट्टी में मांझीथान में पूजा-अर्चना की। समारोह में मंच पर मंत्री हफीजुल हसन, बेबी देवी, महुआ माजी, मथुरा प्रसाद महतो, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद, जयप्रकाश वर्मा समेत अन्य मौजूद हैं।  झामुमो स्थापना दिवस पर राजनीतिक जीवन की शुरुआत गिरिडीह के झंडा मैदान में सोमवार को झामुमो का 51वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इस दौरान विधिवत रूप से पार्टी का झंडा लहराते हुए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। गिरिडीह की जनसभा में पहुंचने से पहले कल्पना सोरेन पीरटांड़ पहुंचीं और पार्श्वनाथ पर्वत की तलहट्टी में मांझीथान में आराधना कीं।

पैसा और परिवार की स्वार्थपूर्ति के लिए राजनीति करता है गुरुजी परिवार : बाबूलाल मरांडी
Published / 2024-03-04 20:28:39
पैसा और परिवार की स्वार्थपूर्ति के लिए राजनीति करता है गुरुजी परिवार : बाबूलाल मरांडी

सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ के निर्णय से बेनकाब हुआ शिबू सोरेन परिवार एमपी, एमएलए बनकर लूटने का कोई अवसर नहीं छोड़ता दिशोम गुरु परिवार टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने फिर एकबार शिबू सोरेन परिवार पर बड़ा हमला बोला। श्री मरांडी राज्य सभा चुनाव मामले में सीता सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ के निर्णय पर आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। श्री मरांडी ने  मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित सात जजों के संविधान पीठ के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस केस के शिकायत कर्त्ता  में वे स्वयं शामिल रहे हैं। और आज के फैसले से शिबू सोरेन परिवार की सच्चाई फिर एकबार उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि झारखंड से जुड़ा यह मामला 2012के राज्यसभा चुनाव से जुड़ा है जिसमे झामुमो विधायक सीता सोरेन के ठिकानों से पैसे बरामद हुए थे। सीबीआई ने उनके ऊपर आपराधिक मामला दर्ज किया था। सीता सोरेन ने अपने बचाव में हाईकोर्ट में अपील की। हाई कोर्ट में रद्द होने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और आज मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित साथ जजों के संविधान पीठ ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। श्री मरांडी ने कहा कि यह फैसला कई मिथक को तोड़ने वाला है। चाहे सदन हो या कहीं और यदि मामला आपराधिक है तो आपराधिक ही माना जायेगा। कोई  पैसा लेकर सवाल पूछे या वोट दे सभी आपराधिक हैं। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन परिवार ने इस मामले में इतिहास रचा है। एमएलए, एमपी बनकर शिबू सोरेन परिवार ने पैसा लूटने का कोई अवसर नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का राजनीतिक उद्देश्य है केवल पैसा कमाना और लूटना। इनकी राजनीति जनता केलिए नही बल्कि परिवार के स्वार्थ की पूर्ति हेतु है।उन्होंने कहा कि यह परिवार पहले पैसा,जमीन,खान खनिज लूटता है और फिर पकड़े जाने पर उसे वापस करने का नाटक करता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने पहले मुख्यमंत्री रहते अपने नाम खदान आवंटित किया फिर उसे रद्द कर दिया। 8.5 एकड़ जमीन मामले में भी बातें जब उजागर हुई तो आनन फानन में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए जमीन को मूल रैयत को वापस करने का प्रयास किया।कहा कि एक तरफ लोग चिल्ला कर कह रहे यह जमीन हेमंत सोरेन का है। और मनी लांड्रिंग तो यही होता है जिसमे बेनामी संपत्ति अर्जित की जाती है। शिबू सोरेन तो लोकपाल को पुराना मामला बताकर रिलीफ की मांग  कर रहे।उन्होंने कहा कि चोरी जब पकड़ी जायेगी तभी सजा मिलती है। समय बीत जाने से अपराध कम नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन परिवार पहली दफा नही बल्कि कई बार राज्यसभा चुनाव में पैसे की वसूली का रिकॉर्ड बना चुका है। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज भी उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,326