Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
सेवानिवृत्त विवि शिक्षकों का सम्मेलन 14 अप्रैल को
Published / 2024-04-02 11:03:29
सेवानिवृत्त विवि शिक्षकों का सम्मेलन 14 अप्रैल को

टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन ऑफ रिटायर यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन, झारखंड की बैठक सोमवार को रांची विवि मुख्यालय में हुई। डॉ बब्बन चौबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से 14 अप्रैल को सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कार्यकारिणी की नयी समिति का गठन किया जायेगा। सम्मेलन के आयोजन के लिए आठ समिति का गठन किया गया है। इनमें केंद्रीय आयोजन समिति, स्वागत समिति, निबंधन समिति, निर्वाचन समिति, स्टेशनरी व प्रिंटिंग समिति, मीडिया प्रभारी समिति, स्वयंसेवक व्यवस्था, भोजन एवं आवास व्यवस्था आदि शामिल हैं. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रति शिक्षक शुल्क 500 रुपये लिये जायेंगे. बैठक में डॉ बब्बन चौबे के अलावा डॉ हरिओम पांडेय, डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ फिरोज अहमद, डॉ केएन प्रसाद, डॉ जेएन प्रसाद, डॉ जेके प्रसाद, डॉ केपी मिश्रा, डॉ जितेंद्र सिन्हा, डॉ वासुदेव सिंह, डॉ राजकुमारी सिन्हा, डॉ टुलू सरकार, डॉ अमल चौधरी, डॉ ओंकारनाथ श्रीवास्तव, डॉ राम इकबाल तिवारी, डॉ एस पांडेय, डॉ एसएन पाल, डॉ एसके सिंह और डॉ बीएन त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

रांची लौटे कल्पना और चंपई सोरेन
Published / 2024-04-01 23:05:39
रांची लौटे कल्पना और चंपई सोरेन

दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली में भाग लेने के बाद रांची पहुंचे सीएम चंपई और कल्पना सोरेनटीम एबीएन, रांची। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली में भाग लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद कल्पना सोरेन ने कहा कि रामलीला मैदान में मैं कभी नहीं गयी थी।कल्पना सोरेन ने कहा कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानूंगी, झारखंड की तरफ से चंपई सोरेन के साथ अपनी बातों को रखने का और हमारे इंडिया गठबंधन को मजबूती देने का मौका मिला। कल्पना सोरेन ने कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन ने 4 साल तक काम किया, किस तरह से चुनाव से पहले गिरफ्तारी की गयी। इस पर महिलाओं आदिवासी को बातें रखने का मुझे मौका मिला।बता दें कि बीते रविवार को दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की रैली में कल्पना सोरेन बीजेपी पर जमकर बरसीं। कल्पना सोरेन ने कहा कि आज भारत में बाबा साहब के संविधान से प्राप्त जितनी गारंटियां है उसे ठऊअ सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है। इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है। आपको (जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा। कल्पना सोरेन ने कहा कि हम अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इंडी अलायंस की पार्टियां यहां इकट्ठा हो रही हैं और इसके माध्यम से हम देश के लोगों और आज यहां एकत्र हुए लोगों को बताना चाहते हैं कि आपको अपने लोकतंत्र के लिए लड़ने के लिए आगे आयें।

कुंआ से मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी
Published / 2024-04-01 10:57:00
कुंआ से मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

टीम एबीएन, रांची।  गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के राजाहाता के समीप स्थित कुंआ से एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका की पहचान राजाहाता निवासी स्व. बसंत साहू की 24 वर्षीय पुत्री सिया कुमारी के रूप में की गयी।      शव मिलने की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है, वंही शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर घटना कि सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच - पड़ताल में जुट गई।

बजरंग वर्मा अध्यक्ष और अभय सिंह बने मुख्य संरक्षक
Published / 2024-03-31 22:31:21
बजरंग वर्मा अध्यक्ष और अभय सिंह बने मुख्य संरक्षक

श्री महावीर मंडल लालपुर का गठनटीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल लालपुर के सदस्यों की एक बैठक होटल राजस्थान में हुई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नहीं सत्र के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से बजरंग वर्मा को अध्यक्ष और अभय कुमार सिंह को मुख्य संरक्षक बनाया गया। बैठक में मंडल के  संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य, दिनेश साहू, बसंत दास, रमेश सिंह, सूर्यभान सिंह, अजय गुप्ता, सुनील साहू, उमेश रंजन साहू, अजय राय, श्रीराम शर्मा, प्रशांत राजा और के के सिंह बनाए गए। मंडल के महामंत्री के रूप में दिनेश सिंह, सुमित सिंह, जयंत कर, रणधीर सिंह, राजेश कुमार एवं मनोज शर्मा का चयन किया गया। वरीय उपाध्यक्ष संजय वर्मा, मनोज गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, कुणाल राय, सोनू वर्मा और अजीत दास बनाए गए। मंत्री के रूप में बाबू घनश्याम सिंह, दीपक वर्मा, पप्पू वर्मा, विकास वर्मा तथा शुकरा लोहार का चुनाव किया गया। प्रचार मंत्री विनय कुमार बीनू, कोषाध्यक्ष हरीश मंदानी  और अंकेक्षक राकेश कुमार सिंह को बनाया गया है। उक्त जानकारी बजरंग वर्मा ने दी।

आर्मी के फर्स्ट बिहार दो अप्रैल को लोहरदगा में लगायेगा सैनिक कैंटीन
Published / 2024-03-31 22:15:34
आर्मी के फर्स्ट बिहार दो अप्रैल को लोहरदगा में लगायेगा सैनिक कैंटीन

भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट भवन प्रखंड परिसर में आ रही है सैनिक सीएसडी कैंटीनलोहरदगा और आसपास के सैनिकों पूर्व सैनिकों को मिलेगा लाभदस्तावेजों की त्रुटियां सुधारी जायेगीटीम एबीएन, लोहरदगा। दो अप्रैल को फर्स्ट बिहार बटालियन के द्वारा लोहरदगा में सैनिक कैंटीन का आना सुनिश्चित किया गया है। आप सभी पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके डिपेंडेंट सदस्यगण समय से आकर अपनी आर्मी कैंटीन का लाभ उठाएं। यह जानकारी फर्स्ट बिहार बटालियन के अधिकारियों और भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट लोहरदगा के अध्यक्ष धर्मराज  महतो ने दी।उन्होंने ने बताया कि कैंटीन खोलने का समय अपराह्न 10 बजे रखा गया है। साथ ही फर्स्ट बिहार रेजीमेंट और गुमला सोल्जर बोर्ड के अफसर समेत स्टाफ आर्मी दस्तावेज संबंधी समस्याओं के सुधारने के लिए लोहरदगा भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट भवन में पधार रहे हैं। जिन भाइयों- बहनों को किसी भी तरह की कागजी समस्या हो तो ट्रस्ट भवन में आकर अपना समस्या को बताते हुए कंप्यूटर में चढ़ावाना सुनिश्चित करें। ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो ने तमाम सैनिक परिवार से अपील की है की इस कैंप का लाभ उठाएं।

कोडरमा लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय करेगा यंग इंडिया
Published / 2024-03-31 22:12:08
कोडरमा लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय करेगा यंग इंडिया

साहू धर्मशाला में आयोजित हुआ यंग इंडिया डायलॉगनौजवान इस सरकार के एजेंडे में नही हैं :- विनोद सिंहटीम एबीएन, झुमरीतिलैया। कॉमरेड चंदू की शहादत दिवस के मौके पर साहू धर्मशाला में यंग इंडिया डायलॉग का आयोजन इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) और आइसा ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राजधनवार से पूर्व विधायक राजकुमार यादव, आरवाईए महासचिव नीरज कुमार और कोडरमा से इंडिया गठबंधन, भाकपा माले के उम्मीदवार विनोद सिंह शामिल हुए। यंग इंडिया डायलॉग को संबोधित करते हुए कॉमरेड नीरज ने कहा कि आज चंदू का शहादत दिवस है। कॉमरेड चंदू से जब किसी ने पूछा की आपकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा क्या है? तो उन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसी जिंदगी और चेग्वेरा जैसी मौत। कॉमरेड चंदू देश भर के नौजवानों के लिए, नौजवान आंदोलनों के लिए हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आज जब देश में नौजवानों की आवाज को कुंदा जा रहा है। रोजगार, शिक्षा के सवालों को गौण कर एक व्यक्ति के नाम की गारंटी का हल्ला मचाया जा रहा है। जिसने 2 करोड़ रोजगारों के वादे को, काला धन विदेशों से वापस लाने के वादे को, महंगाई कम करने के वादे को जुमला बता दिया। वो गारंटी दे रहे हैं? उनकी गारंटी सिर्फ महिला हिंसा की गारंटी है, कठुआ से लेकर गुजरात बिल्किस बानो के साथ, मणिपुर की महिलाओं के साथ महिला पहलवानों के साथ अन्याय की गारंटी।एलक्टोरल बॉन्ड, ईडी, सीबीआई, ईवीएम, विपक्षी नेताओं को जेल भेजने के जरिए चुनावों को खत्म कर तानाशाही परमानेंट कर देना चाहते हैं। इस तानाशाही के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय है, हमें बाबासाहेब, भगत सिंह, चंद्रशेखर के सपनों के भारत को बनाने का संघर्ष को तेज करने के साथ लोकतंत्र बचाने के लिए इस चुनाव में उतरना होगा। इंडिया गठबंधन को जिताने की गारंटी करनी होगी।यंग इंडिया डायलॉग को संबोधित करते हुए भाकपा माले विधायक सह कोडरमा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कॉमरेड विनोद सिंह ने कहा कि नौजवान इस सरकार के एजेंडे में नही हैं। कोडरमा क्षेत्र में ढिबरा को व्यवसाय बनाने का सवाल हो, क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज चलाने का सवाल हो, आपने देखा है इन सवालों पर कोई बात नही होती है। यहां से नौजवान बाहर पलायन करने को विवश हैं, और उनके साथ भी देश विदेश में जब कोई घटना हो जाती है, तो उन्हें कोई सामाजिक सुरक्षा भी नही मिलती है।कोडरमा क्षेत्र के नौजवानों के इन सवालों को मुद्दा बनाने के लिए आइसा आरवाईए के साथियों को धन्यवाद दिया। यंग इंडिया डायलॉग का संचालन आरवाईए राज्य सचिव अविनाश रंजन ने किया। आरवाईए राज्य अध्यक्ष संदीप जयसवाल, गिरिडीह जिला अध्यक्ष सोनू पांडे, गिरिडीह के पूर्व जिला सचिव विनय संथालिया, कोडरमा पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप कुमार, सलीम, आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी कुमार ने यंग इंडिया डायलॉग को मुख्य रूप से संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में छात्र नौजवान शामिल थे।

हीट स्ट्रोक का प्रकोप दिखते ही स्वास्थ्य विभाग जागरूक
Published / 2024-03-31 12:30:35
हीट स्ट्रोक का प्रकोप दिखते ही स्वास्थ्य विभाग जागरूक

टीम एबीएन, रांची। राज्य में मार्च के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। वहीं, हीट स्ट्रोक (लू) की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी एडवाइजरी जारी कर चुका है। इसके मद्देनजर राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पतालों में भी तैयारी कर ली गयी है. अस्पतालों में ओआरएस और जीवन रक्षक दवाओं का प्रर्याप्त स्टॉक रखा जा रहा है।वहीं, जिन अस्पतालों में दवाओं की कमी है, वे स्थानीय स्तर पर इसकी खरीदारी भी कर रहे हैं। इधर, रिम्स प्रबंधनने आइसोलेशन वार्ड में अलग से बेड भी आरक्षित कर लिया है, जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जायेगा. फिलहाल यहां अन्य बीमारी के मरीजों का इलाज चल रहा है. हीट स्ट्रोक के मरीज आने पर उनको वहां रखा जायेगा. सदर अस्पताल रांची में भी बेड और प्रर्याप्त दवाओं के इंतजाम कर लिये गये हैं। विभाग ने अस्पताल में सामान्य मरीजों को भी हीट स्ट्रोक के लिए जागरूक करने को कहा है।

रांची से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर, एक मौत, नौ लोग घायल
Published / 2024-03-31 10:31:49
रांची से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर, एक मौत, नौ लोग घायल

टीम एबीएन, रांची। बिहार के रोहतास में खड़ी हुई एक टूरिस्ट बस को तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घटना रोहतास पुलिस मुख्यालय डिहरी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-2 की है। यह हादसा शनिवार सुबह डेहरी नगर थानाक्षेत्र के NH-2 पर जवाहर सेतु के पास हुआ। दरअसल, श्रद्धालुओं की बस झारखंड के रांची से उत्तर प्रदेश के अयोध्या दर्शन करने जा रही थी।      रांची से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही बस डिहरी के पास अचानक खराब हो गई थी, जिसकी मरम्मत करवाने के बाद श्रद्धालु जैसे ही बस में चढ़ रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे कोयला लदे ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची डेहरी नगर थाना पुलिस ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल डेहरी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। वहीं, बाकी सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल डिहरी में ही चल रहा है।      इधर, घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में कुल दस लोग आए थे। उनमें से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही थी, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी का इलाज जारी है।     वहीं, मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी आदिल बेलाल ने कहा कि रांची से अयोध्या जा रही बस में कोयला लदे ट्रक ने टक्कर मार दी है। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई है। बाकी सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और यातायात सुचारु रूप से चालू कर दिया गया है।

ईडी  ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व 4 अन्य के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र
Published / 2024-03-31 10:19:50
ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व 4 अन्य के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र

टीम एबीएन, रांची। प्रवर्तन निदेशालय ने यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।एक विशेष पीएमएलए अदालत ने 21 मार्च को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में सोरेन की न्यायिक हिरासत चार अप्रैल तक बढ़ा दी थी। विशेष पीएमएलए अदालत ने 15 फरवरी को उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसे बाद में 21 मार्च तक बढ़ा दिया गया था।बता दें कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद, सोरेन को रांची के होटवार में बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रखा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,344