गिरिडीह में एफएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाईएबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एफएसटी विभाग की टीम ने बुधवार रात बगोदर से औरा के बीच वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान जीटी रोड पर बिहार से कोलकाता जाने वाली महरानी बस में छापामारी की गयी। जहां से 1 करोड़ 9 लाख 50 हजार रुपये की बरामदगी हुई है। जिसमें एक व्यक्ति के पास से 67 हजार 50 हजार रुपये तथा दूसरे के पास से 42 लाख मिले हैं।
देवघर एसपी को चुनाव आयोग द्वारा हटाये जाने को लेकर झामुमो ने भाजपा पर बोला हमला, जांच एजेंसियों पर लगाये कई आरोपएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। चुनाव आयोग द्वारा देवघर एसपी को हटाये जाने के मामले पर जेएमएम ने चुनाव आयोग सहित जांच एजेंसियों पर कई आरोप लगाये। झामुमो कार्यालय में बीते बुधवार को पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने देवघर एसपी को चुनाव आयोग द्वारा हटाये जाने को लेकर भाजपा पर भी हमला बोला। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जिस तरह देवघर में एसपी को चुनाव आयोग के द्वारा हटाया गया है उससे यही लगता है कि अब चुनाव आयोग भी बीजेपी के कंट्रोल में है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पुलिस अधिकारी को हटा कर क्या पुलिस या प्रशासन का अनुसंधान बंद हो जायेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का पावर या क्षमता 5 जून के बाद खत्म हो जायेगी। उसके बाद क्या होगा। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कौन सी दिशा तय कर रहा है चुनाव आयोग। सुप्रियो ने कहा कि कोई भी पुलिस अधिकारी किसी अधिकारी या नेता के खिलाफ शिकायत करता है तो उसको हटा दिया जाता है।
तिलैया डैम ओपी में दिया गया है आवेदन टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया डैम ओपी अंतर्गत तिलैया डैम स्थित डीवीसी से सेवानिवृत शिक्षक बसंत पांडेय के बंद क्वार्टर नंबर एफ /बी से अज्ञात चोरों ने 1 अप्रैल को लाखों रुपये के जेबरात की चोरी कर ली है। इस संबंध में बसंत पांडेय के साढू अंगलाल पांडेय के पुत्र शिव शंकर पांडेय ने तिलैया डैम ओपी में आवेदन देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। तिलैया डैम आॅफिस में दिए गए आवेदन में शिव शंकर पांडेय ने कहा है कि उनका मौसा बसंत पांडेय 20 मार्च को अपने छोटे बेटे के यहां विशाखापट्टनम गए हुए हैं। इस क्रम में वह अपना क्वार्टर बंद करके गए हैं। 1 अप्रैल को बगल के ही शिक्षक अनिल कुमार के द्वारा शिव शंकर पांडेय के पिता अंगलाल पांडेय को बताया गया कि आपके साढू के क्वार्टर का दरवाजा खुला हुआ है। फिर अंगलाल पांडेय के द्वारा अपने साढू बसंत पांडेय को फोन किया गया और बताया गया। जवाब में बसंत पांडेय ने कहा कि आप लोग जाकर देखिए। जब उन्होंने क्वार्टर में प्रवेश कर देखा तो लॉकर टूटा हुआ पाया। तथा उसमें रखे कीमती जेवरात की चोरी हो गई थी। चोरी गए जेवरों में सोने का एक हार, सोने का चेन, सोने की अंगूठी, सोने का मांग टीका, सोने के चार कान की बाली और डीवीसी के द्वारा सेवानिवृत्ति के पश्चात दिया गया 8 ग्राम के सोने का सिक्का शामिल है। इसकी कीमत लगभग 7 से 8 लख रुपए बताई जा रही है। आवेदन में इस मामले की जांच कर यथोचित कार्रवाई करने की मांग की गयी है।
पिछले छह दिनों से लापता थी प्रीति कुमारीक्षेत्र में फैली सनसनीजांच में जुटी पुलिस, खदानों के किनारे नहीं है सुरक्षा की कोई व्यवस्थाटीम एबीएन, कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनाडीह मौजा स्थित बंद पड़े पत्थर खदान से एक युवती का शव बुधवार की सुबह बरामद किया गया है। मृतका की पहचान प्रीति कुमारी, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता कन्हैया साव, साकिन पुरनाडीह, थाना नवलशाही निवासी के रूप में हुई है। मृतिका इंटर महाविद्यालय डोमचांच कक्षा 12वीं कक्षा की छात्रा बताया जाती है। गत दिनों पूर्व युवती के पिता कन्हैया साव ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी को लेकर नवलशाही थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराया थी। उन्होंने बताया की मेरी पुत्री 27 मार्च दोपहर 12 बजे से लापता थी। जिसे लेकर काफी खोजबीन किया, परंतु नहीं मिली। फिर 28 मार्च को नवलशाही थाना मे गुमशुदगी को लेकर आवेदन देकर खोजबीन कर मदद की गुहार लगाए थे। उन्होंने आगे बताया कि 3 अप्रैल को अहले सुबह मृतका के पिता खदान तरफ गए थे तो देखा की उनकी हीं पुत्री का शव है। तब फिर हो हल्ला किए। जहां ग्रामीणों का जमवाडा लगना शुरू हो गया। नवलशाही पुलिस को सूचना दी गयी। वहीं घटना स्थल पर नवलशाही थाना प्रभारी नितेश कुमार अपने पुलिस दल-बल के साथ पहुंच कर स्थानीय लोगों के मदद से शव को खदान से बाहर निकाला एवं शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। मृतका के परिजनों के अनुसार युवती ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। वहीं मृतका के परिजनों ने खदान संचालक पर आरोप लगाया कि उक्त पत्थर खदान में सुरक्षा मानको को लेकर चारों ओर बैरिकेटिंग की व्यवस्था होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। सूत्रों की मानें तो प्रीति औऱ उसकी भाभी में कुछ कहासुनी होने से आत्महत्या कर लेने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही बता दें कि क्षेत्र के कई ऐसे बंद पड़े पत्थर खदान हैं जहां सुरक्षा मानको की घोर अनदेखी की गयी हैं। इससे आये दिन लगातार घटनाएं हो रही हैं। मौके पर डोमचांच अंचलाअधिकारी रविंद्र कुमार पाण्डेय, एसआई राजीव प्रकाश पंडित समेत कई सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड वॉलीबॉल संघ एवं इसकी संबद्ध इकाई ने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक, राष्ट्रीय निर्णायक व झारखंड ओलिंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस के जन्मदिन पर को झारखंड वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। बुधवार को राज्य के सभी जिला वॉलीबॉल संघ, इकाइयों एवं वॉलीबॉल प्रेमियों द्वारा अपने मुख्यालय में वॉलीबॉल एवं उससे संबंधित गतविधियां आयोजित की जायेंगी।
टीम एबीएन, कोडरमा। श्री रामनवमी झंडा महासमिति की बैठक मंगलवार को बेलाटांड़ स्थित कला मंदिर के प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता महासमिति के संस्थापक महावीर मोदी एवं संचालन चंदन चक्रवर्ती ने की। इसमें भाजपा नेता रमेश सिंह भी उपस्थित रहे। श्री मोदी ने बताया कि वर्ष 1985 में श्री राम नवमी झंडा महासमिति की नींव रखी गयी थी। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से श्री राम नवमी झंडा महासमिति का अध्यक्ष संतोष यादव और महासचिव चंदन चक्रवर्ती चुने गये। मौके पर अध्यक्ष संतोष यादव ने लगातार छठी बार महासमिति का अध्यक्ष चुने जाने पर सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष पूरे भव्यता के साथ झंडा चौक पर श्री राम नवमी झंडा महासमिति के द्वारा विभिन्न अखाड़ा समितियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही महासमिति के कार्यकारिणी कमेटी का विस्तार किया जायेगा। मौके सिद्धि प्रसाद, महेंद्र यादव, संजय यादव, पिंटू गुप्ता, लखन सिंह, ओम प्रकाश निरंजन,सचिन कुमार, अमित कुमार, शुभम कुमार, राहुल यादव, रौशन यादव, रोहित यादव, बिनोद यादव, विक्रम कुमार, यशपाल सिंह गोल्डेन, मनोज सहाय पिंकू, रवि यादव, ईश्वर मोदी, अविनाश चंद्रवंशी, प्रदीप सुमन, सुषमा सुमन, बालगोविंद मोदी, लक्ष्मी बर्णवाल, कविता कुमारी, पूनम बर्णवाल आदि मौजूद थे।
मां मथुरासिनी महोत्सव के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन टीम एबीएन, कोडरमा। माहुरी वैश्य मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मां मथुरासानी महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को माहुरी भवन में विविध कार्यक्रम किया गया। यहां सुबह पूजा और हवन कार्यक्रम हुआ, जिसमें यजमान के रूप में राजन भदनी और आरती भदानी ने हिस्सा लिया। पूजा अखिलेश्वर पांडेय ने करायी। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद बांटा गया। प्रसाद वितरण के बाद अखंड ज्योत के साथ सभा 11 घंटे के लिए भजन कार्यक्रम शुरू हुआ। मां मथुरासनी के वेश में सजी आरिणी भदानी ने लोगों का मन मोह लिया। इसमें समाज के अध्यक्ष मुन्ना भदानी, सचिव संजय तर्वे, राकेश कपसीमें, सत्येंद्र सिन्हा, विनोद चौरसिया, आशीष भदानी, पूनम सेठ और साक्षी भदानी के द्वारा विभिन्न देवी-देवताओं पर आधारित भजन की प्रस्तुति दी गयी। इसके अलावा अलग-अलग संगठन के लोग भी शामिल होकर भजन-कीर्तन में अपना योगदान दिया। शाम में महाआरती हुई और रात में समाज के लोगों के द्वारा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गजरा अर्पण के साथ दूसरे दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ। जबकि बुधवार की शाम नटराज कला केंद्र के निदेशक राजेश भदानी के नेतृत्व में समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि कोडरमा थाना अंतर्गत बेकोबार में अजय पंडित पिता डेगलाल पंडित को अज्ञात अपराधी द्वारा गोली मार दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसके सत्यापन एवं त्वरित उद्वेदन हेतु एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक जीत वाहन उरांव एवं पुलिस निरीक्षक सह कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के अंदर कांड का उदभेदन करते हुए घटना को अंजाम देने वाले चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस एवं एक पिस्तौल का मैगजीन एवं एक होंडा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभिक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने यह स्वीकार किया कि पूर्व में पीडित के परिवार और अभिव्यक्तियों के परिवार के बीच चली आ रही संपत्ति विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में कोडरमा थाना में कांड संख्या 66/24 दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद पंडित, उम्र 45 वर्ष, पिता प्रभु पंडित, बेकोबार, कोडरमा, प्रवीण पंडित, उम्र 24 वर्ष, पिता स्वर्गीय सुखदेव प्रजापति, पंडरिया, चौपारण, पंकज कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता सुरेश पंडित, भोंडो, चंदवारा और सुनील ठाकुर, पिता महादेव ठाकुर, बेकोबार कोडरमा के नाम शामिल हैं। छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक जीतवाहन उरांव, कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, डोमचांच प्रभारी प्रेम कुमार, तकनीकी शाखा कोडरमा के अब्दुल्ला खान समेत अन्य शामिल थे।
एक्स्ट्रा मार्क्स के जिला कोर्डिनेटर से जुड़ा है मामलाएबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। जिले के सरकारी स्कूलों में आसीटी लैब इंस्टॉल करने के बाद एक्सट्रा मार्क्स के जिला कोर्डिनेटर राजू मंडल के द्वारा जाली मोहर और प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर से पैसे की निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बात की पुष्टि विभागीय सूत्र भी कर रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर विभागीय सूत्र ने बताया कि स्कूलों में आसीटी लैब इंस्टॉलेशन रिपोर्ट की हाड कॉपी स्कूल के हेडमास्टर को नहीं दी जाती है। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर राजू मंडल के द्वारा स्कूलों का नियमित से निरीक्षण भी नहीं किया जाता है। फर्जी तरीके से तिमाही रिपोर्ट बनाकर स्कूलों के जाली मोहर और प्राचार्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर जिला के समग्र शिक्षा विभाग में जमा किया जाता है। राजू मंडल के मित्र ने भी कई कागजों पर फर्जी सिग्नेचर करने की बात स्वीकारी है। यहां कुछ दिनों तक टहलाने के बाद बिना उस्तावेजों के भौतिक सत्यापन किये बिल पास कर दिये जाने की बात कही जा रही है। सूत्र बताते हैं कि कोर्डिनेटर राजू मंडल झुमरी तिलैया में संचालित सीडी इंटर गर्ल्स कॉलेज में कंप्यूटर आपरेटर के रुप में कार्यरत हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब वे यहां आपरेटर के रुप में कार्यरत हैं तो बाकी स्कूलों का निरीक्षण कब और कैसे करते होंगे। सूत्र बताते हैं कि राजू मंडल के पास जिले के 70 आईसीटी युक्त स्कूलों की जिम्मेवारी है। अगर मामले की सही से जांच हो जाए तो एक बडे़ फजीर्वाड़े का खुलासा हो सकता है।क्या कहते हैं कोर्डिनेटरएक्स्ट्रा मार्क्स के जिला कोर्डिनेटर ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। सवालों से वे तिलमिला उठे और कहा कि आप पत्रकार की तरह बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने नियमित रूप से स्कूलों की विजिट किये जाने की बात कही।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.