Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
खूंटी : भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने किया नामांकन
Published / 2024-04-23 20:45:11
खूंटी : भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने किया नामांकन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को राज्य के खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक जोबा मांझी ने भी सिंहभूम (अनुसूचित जनजाति) लोकसभा सीट के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। मुंडा ने जब खूंटी जिला कलेक्ट्रेट में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया, तो उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो और अन्य वरिष्ठ नेता उनके साथ थे। नामांकन दाखिल करने से पहले मुंडा ने खूंटी में एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुंडा ने कहा कि मैंने सभी के कल्याण और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के लोगों की लगातार सेवा करने के लिए प्रार्थना की। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को हराकर 1,445 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की थी। वह एक बार फिर खूंटी से चुनाव लड़ रहे हैं। खूंटी लोकसभा क्षेत्र में सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू के साथ 13 मई को मतदान होगा। झामुमो नेता जोबा मांझी ने जब पश्चिमी सिंहभूम जिला कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया, तो उनके साथ मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन थीं। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मांझी का मुकाबला 26 फरवरी को कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं गीता कोड़ा से होगा। सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाली कोड़ा निवर्तमान लोकसभा में झारखंड से एकमात्र कांग्रेस सांसद थीं।

खूंटी : कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण ने किया नामांकन
Published / 2024-04-23 20:41:59
खूंटी : कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण ने किया नामांकन

खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने दाखिल किया नामांकन एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने मंगलवार को समाहरणालय जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, मंत्री आलमगीर आलम समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे। नामांकन करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी रोड शो का आयोजन किया। इससे पूर्व खूंटी के को-आपरेटिव मैदान में कांग्रेस की एक जनसभा हुई। जिसमें सीएम चंपाई सोरेन, कालीचरण मुंडा समेत सभी नेताओं ने बारी-बारी से लोगों को संबोधित कर अपनी जीत का दावा किया। बता दें कि इस सीट पर 13 मई को मतदान होना है। जिसके लिए प्रत्याशियों का नामांकन जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा से पहले भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने एक रोड शो किया। इस दौरान कार्यकतार्ओं की भारी भीड़ थी।

यूपीएससी टॉपरों के सम्मान में आज कवि सम्मेलन
Published / 2024-04-23 06:30:12
यूपीएससी टॉपरों के सम्मान में आज कवि सम्मेलन

टीम एबीएन, रांची। सिविल सेवा 2023 की परीक्षा में हर्षिता चमडिया (रांची) और अमन अग्रवाल (चाईबासा) ने सफलता प्राप्त कर संपूर्ण समाज को गौरवान्वित किया है। कवि सम्मेलन आयोजन समिति, रांची की ओर से अनंत शुभकामनाएं एवं बधाइयां। कवि सम्मेलन आयोजन समिति, रांची द्वारा आज दिनांक 23 अप्रैल 2024 को दोपहर 2:30 बजे महाराजा अग्रसेन भवन में हर्षिता चमडिया और अमन अग्रवाल का सम्मान किया जायेगा। उक्त जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया और सचिव अनिल कुमार अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार ने किया विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन
Published / 2024-04-22 21:25:13
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार ने किया विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन

न्यायिक अधिकारियों ने लगाये पौधेमनुष्य स्वस्थ और जीवित रहना चाहता है तो पर्यावरण पर ध्यान देना आवश्यक- पीडीजे एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। झालसा, रांची के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय लातेहार में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पृथ्वी एक ही ऐसा ग्रह है, जहां जीवन संभव है। ऐसे में पृथ्वी पर जीवन को बचाए रखने के लिए धरती की प्राकृतिक संपत्ति को सुरक्षित रखना भी बहुत आवश्यक है। भगवान की सबसे बुद्धिमान रचना मनुष्य है, लेकिन वह आज के समय में धरती का ध्यान रखना भूल गया है। धरती द्वारा इंसानों को कई सारे संसाधन दिये गये हैं, लेकिन मनुष्य आज के समय में इनका निर्दयतापूर्ण इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में पृथ्वी को लेकर मानवों को जागरूक करने के लिए हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य स्वस्थ और जीवित रहना चाहता है तो उसके लिए पर्यावरण के मसलों पर ध्यान देना आवश्यक है और इसकी अहमियत को समझना और स्वीकार करना भी जरूरी है। हम लोगों की रक्षा ओजोन परत करती है। यह हमें सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है लेकिन इस लेयर में छेद हो गया है। यहां तक कि ग्लेशियर भी समय के साथ-साथ पिघलने लगे हैं और ऐसे में अब इंसानों का सतर्क होना बहुत ही आवश्यक है और पर्यावरण को सुरक्षित करने की दिशा में अहम कदम उठाए जाना भी जरूरी है।  इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटूम्ब न्यायालय राजीव आन्नद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अमित कुमार, सीजेएम मो अब्दुल नसीर, एसीजेएम शशि भूषण शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी राहुल कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार, अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता, अधिवक्ता रमण महतो, एलएडीसी डिप्टी चीफ राजेश यादव, एलएडीसी सहायक दीपक कुमार मिश्रा एवं राहुल कुमार और व्यवहार न्यायालय कर्मचारियों के द्वारा पौधा लागाकर पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से पौधा लगाने के लिए पे्ररित किया। मौके पर बार एसोसिएशन के सदस्य, व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारीगण एवं पीएलवी के सदस्य मौजूद थे।

डीएवी कपिलदेव रांची में पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया पृथ्वी बचाने का संकल्प
Published / 2024-04-22 21:20:18
डीएवी कपिलदेव रांची में पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया पृथ्वी बचाने का संकल्प

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज पृथ्वी बचाने को लेकर पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। पृथ्वी पर बढ़ती गर्मी की ओर ध्यान दिलाते हुए इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और पृथ्वी को बचाने का आह्वान किया गया। बच्चों ने इस अवसर पर चित्रांकन किया तथा माडल भी बनाये। पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा एक नाटिका का भी आयोजन किया गया। बाद में बच्चों ने अपने भाषण के माध्यम से धरती को प्लास्टिक से बचाने और उसके कम से कम उपयोग पर जोर दिया। इस अवसर पर शिक्षिका आराधना सिन्हा, नीलिमा दास और अनंत कुमार झा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर बच्चों के अलावा वरिष्ठ शिक्षक सह कार्यक्रम के संयोजक नागेंद्र झा और प्रेमजीत सारंगी भी मौजूद थे। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु  ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

चाईबास : एनडीए प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भरा पर्चा
Published / 2024-04-22 20:44:22
चाईबास : एनडीए प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भरा पर्चा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। सिंहभूम लोकसभा सीट से जोबा मांझी चुनाव लड़े या मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इन सब पर मोदी सरकार की 10 साल की गारंटी भारी पड़ेगी। यह कहना है सिंहभूम लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का। सोमवार को चाईबासा समाहरणालय में पर्चा दाखिल करने के बाद एनडीए प्रत्याशी गीता कोड़ा ने मीडिया से बात की। लोकसभा चुनाव 2024 में सिंहभूम से एनडीए उम्मीदवार गीता कोड़ा ने चाईबासा स्थित गांधी मैदान से रोड शो करते हुए समाहरणालय पहुंचीं। इसके बाद कलेक्ट्रेट के अंदर जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। जहां जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के समक्ष गीता कोड़ा ने दो सेट में अपना पर्चा भरा है। गीता कोड़ा के नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पार्टी नेता जेबी तुविद, गीता बलमुचू, भाजपा जिलाध्यक्ष संजू पांडे भी मौजूद रहे।

बेलोसा बबीता कच्छप ने किया खूंटी से नामांकन
Published / 2024-04-22 20:43:43
बेलोसा बबीता कच्छप ने किया खूंटी से नामांकन

लोकसभा चुनाव एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। बेलोसा बबीता कच्छप ने खूंटी लोकसभा सीट से अपना परचा दाखिल कर दिया है। बेलोसा बबीता कच्छप ने सोमवार (22 अप्रैल) को निवार्ची पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। बेलोसा बबीता कच्छप भारत आदिवासी पार्टी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव खूंटी से लड़ रहीं हैं। खूंटी में ही पत्थलगड़ी आंदोलन हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में कई गांवों के लोगों ने अपने सारे सरकारी दस्तावेज जला दिये थे। सरकार के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया था।

झारखंड : गोड्डा में प्रदीप तो रांची में यशस्विनी होंगी कांग्रेस की खेवनहार
Published / 2024-04-22 06:30:55
झारखंड : गोड्डा में प्रदीप तो रांची में यशस्विनी होंगी कांग्रेस की खेवनहार

टीम एबीएन, रांची। रांची से सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट - कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उन्होंने गोड्डा से प्रदीप यादव का नाम दिया गया है। मतलब साफ है कि यहां से दीपिका पांडे सिंह का टिकट कट गया है। वहीं रांची से कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया है। यशस्विनी कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपनी एक और लिस्ट आज जारी कर दी। इस लिस्ट में झारखंड को दो लोकसभा सीटों पर नाम तय किये गये हैं। इसमें से एक है रांची और दूसरा है गोड्डा। रांची में सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है। वहीं गोड्डा में दीपिका पांडे सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने जब से गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह को उम्मीदवार बनाया था, इसका लगातार विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार उस मामले में कांग्रेस हाई कमांड को फिर से सोचने के लिए कह रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यहां से सिर्फ प्रदीप यादव ही हैं जो निशिकांत दुबे को हरा सकते हैं। पिछले कई दिनों से हो रहे विरोध के कारण आखिरकार पार्टी को अपना फैसला बदलना पड़ा और उन्होंने प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। गोड्डा में प्रदीप यादव का मुकाबला यहां के तीन बार से जीत रहे निशिकांत दुबे से होगा। वहीं रांची में यशस्विनी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ से होगा।

रांची : इंडी गठबंधन की रैली में जमकर चली कुर्सियां और लात-घुस्से
Published / 2024-04-21 21:37:20
रांची : इंडी गठबंधन की रैली में जमकर चली कुर्सियां और लात-घुस्से

मैदान में लगाये गये थे सोनिया-राहुल समेत अन्य विपक्षी नेताओं के पोस्टर टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आज इंडी गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली थी, जिसमें जमकर कुर्सियां बरसी। साथा ही लात-घुस्से की भी कोई कमी नहीं रही। चतरा से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के समर्थक और राजद कार्यकर्ताओं के बीच ये भिड़ंत हुई। बताते चलें कि पहले चरण के मतदान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गयी हैं। इसी को लेकर आज झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी गठबंधन पार्टियों की रैली हुई। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सहित विपक्षी गठबंधन के नेताओं की फोटो वाले पोस्टर रांची के रैली ग्राउंड में लगाये गये थे। इंडी गंठबंधन की रैली पर शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेर्दी ने कहा कि मेरा संदेश बहुत स्पष्ट है कि हम भाजपा की बढ़ती निरंकुशता के खिलाफ इस लड़ाई में एक साथ हैं। वे विपक्ष को ठीक से काम नहीं करने दे रहे हैं। वे विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण नहीं मिल रहा है। पहले चरण के चुनाव में बहुत से लोग नहीं, बल्कि जो वोट डालने के लिए निकले हैं, वे इन लोगों (भाजपा) को बदलने के लिए सामने आए हैं। इंडी गठबंधन की रैली पर झामुमो सांसद डॉ महुआ माजी कहती हैं- ये एक बड़ी रैली है और मुझे नहीं लगता कि इतनी बड़ी रैली झारखंड में कभी हुई होगी। हेमंत सोरेन के समर्थन में लोग सामने आ रहे हैं। हम इस रैली की सफलता को लेकर निश्चित है। झारखंड झुकेगा नहीं और इंडी गठबंधन नहीं रुकेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,637