टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 मई मे को श्री माहेश्वरी सभा रांची माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन की संयुक्त बैठक हुई। इसमें चुनाव के महापर्व पर मतदाताओं को मतदान करने के लिए कैसे जागरूक बनाया जाए तथा उन्हें अपने मत के अधिकार का क्या महत्व है यह कैसे बताया जाए इस पर विस्तृत चर्चा हुई। सभा की तीनों शाखों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया की सभा का प्रत्येक सदस्य अपने स्तर पर मतदाताओं से संपर्क करके उन्हें मतदान के दिन मत अवश्य दें इसके लिए प्रेरित करेगा तथा अपनी अपनी पहुंच के क्षेत्र में मतदान के दिन यह सुनिश्चित करने की चेष्टा करेगा की सब लोग मत देने के लिए अवश्य जाएं। आज की बैठक में तीनों शाखों के अध्यक्ष सचिव के अलावा पवन मंत्री, अशोक साबू, दीपक मारु, रमन बोड़ा, संगीता चितलांगिया, अनीता साबू,रश्मि मालपानी, सीमा मालपानी, पंकज साबू, सौरभ साबू विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी सभा के मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला राजद अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मिला और रांची लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले जिले के सभी नौ प्रखंडों के राजद पदाधिकारियों की सूची सौंपी। सूची में सभी पदाधिकारियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर दिया गया है ताकि लोकसभा चुनाव में गठबंधन की कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में हर संभव मदद पहुंचाई जा सके। श्री सहाय ने श्री महतो से कहा कि वह रांची जिला राजद के सभी प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकतार्ओं को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए युद्ध स्तर पर जुट जाने का निर्देश दें। श्री महतो ने आसपास आश्वस्त किया कि रांची जिला के सभी नौ प्रखंडों के राजद कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में पूरी सक्रियता से भाग लेंगे।प्रतिनिधिमंडल में रामभजन सिंह, नंदलाल कुमार वाल्मीकि, करण कुमार मंडल, संतोष साह, नरेंद्र कुमार यादव, विजय राय, विशाल कुमार, चंचल कुमार, विद्या विनोद सिंह और विनोद सिंह शामिल थे।
टाटानगर जमशेदपुर में बंधुआ मजदूर धनबाद गोविंदपुर साधोबाद निवासी रुपलाल महतो के परिजनों ने घर वापसी के लिए रंजीत महतो से लगायी गुहार एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के गोविंदपुर प्रखंड बरवाअड्डा क्षेत्र के खास करके ग्रामीण क्षेत्रों के पढ़े लिखे शिक्षित बेरोजगारों को ठिकेदार बिचौलियों के द्वारा बंधुआ मजदूर बना कर खबरे आती रहती हैं। ताजा मामला प्रकाश में आया है कि धनबाद जिले अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड बरवाअड्डा थाना क्षेत्र खरनी पंचायत के साधोबाद के रुपलाल महतो उम्र लगभग 24 वर्ष और उनके साथ आसपास के कई बेरोजगार शिक्षित युवाओं को ठेकेदार बिचौलियों के द्वारा अच्छे वेतन का प्रलोभन देकर टाटानगर जमशेदपुर के घाटशिला क्षेत्र मेसर्स रीया इंटरप्राइजेज व रोयल हेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक नन बैंकिंग नेटवर्किंग कंपनी ले जाया गया।ज्योनिंग के नाम पर पंद्रह हजार रुपये सभी से लिया गया। बंधुआ मजदूर के परिजनों पिता शनिचर महतो और उनके माता ने कहा कि उनके बेटे रुपलाल महतो के साथ-साथ आस के कई युवाओं को बंधक बना लिया गया है। घर भी आने नहीं दिया जा रहा है और न ही वेतन दिया जा रहा है। वहां पर बंधुआ मजदूर साधोबाद की एक लड़की किसी तरह भागकर साधोबाद गांव पहुंचकर आपबीती परिजनों को बतायी। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के धनबाद जिला मीडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो साधोबाद जाकर परिजनों से सभी प्रकार की समस्याओं से अवगत हुए।त्वरित धनबाद जिला प्रशासन, जिला प्रवासी नियंत्रण कक्ष और श्रम अधीक्षक धनबाद और जमशेदपुर जिला प्रशासन को सूचना देकर साधोबाद गांव के बंधुआ मजदूरों को अतिशीघ्र सकुशल घर वापसी के लिए आग्रह किया।
एबीएन डेस्क। करीना कपूर यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बन गयी हैं। करीना कपूर खान को यूनिसेफ इंडिया ने नेशनल एंबेसडर घोषित किया है। इस बात की जानकारी करीना कपूर ने अपने फैन्स के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, साथ ही उन्होंने एक लंबा नोट भी पोस्ट किया है।अपने कैप्शन के जरिए उन्होंने बताया कि ये दिन उनके लिए काफी इमोशनल रहा। करीना का कहना है कि पिछले 10 साल से वह यूनिसेफ के साथ काम कर रही हैंद्य इन 10 सालों में उन्होंने बच्चों के राइट्स के लिए काम किया है। वह आगे भी पूरी ईमानदारी के साथ यूनिसेफ से जुड़ी रहेंगी।करीना के पोस्ट में लिखा है कि हमने अब तक जो भी काम है, उस पर मुझे गर्व है। मैं बच्चों के राइट्स के लिए अभी भी प्रतिबद्ध हूं और आगे भी इनके लिए काम करती रहूंगी। इसके अलावा अपनी पूरी टीम को भी थैंक्स कहना चाहती हूं। आप लोग महिलाओं और बच्चों के राइट्स के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। मैं यूनिसेफ इंडिया को भी बधाई देना चाहती हूं और भारत में बच्चों के जीवन पर उनके अविश्वसनीय प्रभाव के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाना चाहती हूं।
कल्पना सोरेन का तूफानी जनसंपर्क अभियान, जनता से की भावुक अपीलएबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन इन दिनों विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर रही हैं। नामांकन के बाद से ही कल्पना सोरेन लगातार क्षेत्र भ्रमण कर जनता से रूबरू हो रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को कल्पना सोरेन का तूफानी दौरा विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद प्रखंड में हुआ। रात 10 बजे तक कल्पना सोरेन का जनसंपर्क अभियान चलता रहा।अपने दौरे के क्रम में कल्पना सोरेन ने सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची और जनसंपर्क अभियान चलाया। कल्पना सोरेन ने क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद लिया और समर्थन की अपील की। उन्होंने लोगों से आगामी लोकसभा और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की।कल्पना सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार को जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने जनता से झारखंड के हक के लिए तानाशाही ताकतों को वोट की चोट देने की अपील की। कल्पना सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। दुर्भावना के कारण केंद्र सरकार झारखंड का 1 लाख 36 हजार करोड़ बकाया पैसा नहीं दे रही है। हक मांगने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजने की साजिश की गयी।उन्होंने कहा यह चुनाव अत्याचार और अन्याय के खिलाफ है। कल्पना ने हर जगह अपने संबोधन में हेमंत सोरेन के जेल जाने का जिक्र किया और जनता से न्याय की लड़ाई में साथ देने की अपील की।जनसंपर्क अभियान में कल्पना सोरेन के साथ राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, मंत्री हफीजुल हसन, जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी समेत इंडिया गठबंधन दल के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थको में गजब का उत्साह देखने को मिला। समर्थकों द्वारा कल्पना सोरेन का स्वागत पूरी गर्मजोशी के साथ किया गया। कल्पना सोरेन की एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए महिलाएं उत्सुक दिखीं।
रांची के पंडरा बाजार का किराया कम फिर भी समय पर नहीं चुकाते व्यापारी, दो करोड़ से अधिक है बकायाटीम एबीएन, रांची। बाजार से काफी कम किराया होने के बाद भी व्यापारी समय पर किराया नहीं चुकाते हैं। यह हाल पंडरा बाजार समिति सहित झारखंड की विभिन्न बाजार समितियों का है। अकेले पंडरा बाजार के व्यापारियों पर ही दो करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। पंडरा बाजार समिति में पांच रुपये प्रति वर्गफीट किराया है, जबकि बाजार समिति के बाहर समिति से 11 गुना तक अधिक किराये पर दुकानें मिलती हैं। बाजार समिति के बाहर 55 से 65 रुपये प्रति वर्गफीट तक किराया है। इसके बाद भी समय पर व्यापारी किराया नहीं चुका रहे हैं।रांची बाजार समिति के कई व्यापारी अपनी मर्जी के अनुसार किराया चुकाते हैं। हर माह समय पर किराया नहीं देते हैं। कोई व्यापारी छह-छह माह, तो कोई इससे भी अधिक समय पर किराया देते हैं। बाजार समिति के सुपरवाइजर किराया के लिए कई बार जाते हैं, तब व्यापारी किराया देते हैं। अकेले पंडरा बाजार समिति में मुख्य मंडी और आलू मंडी में लगभग 801 दुकानें हैं। हर माह लगभग 130-150 करोड़ रुपये का कारोबार होता है।झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद ने बाजार समितियों से समय पर किराया नहीं मिलने को गंभीरता से लिया है। बोर्ड के एमडी फैज अक अहमद मुमताज ने सभी बाजार समितियों के पणन सचिव को बकाया वसूली के लिए निर्देश दिया है। कहा गया है कि किराये की वसूली अपडेट नहीं है। दुकान, गोदाम, सैंड्री शॉप से 15 दिनों में शत-प्रतिशत बकाया किराया की वसूली करें। साथ ही इसकी जानकारी दें।
टीम एबीएन, रांची। राज्य के तापमान बढ़ने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गयी है। राजनेता अपनी जीत को लेकर हर आजमाइस पर जुट गये हैं। रांची लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो को प्रशासन ने गिरफ्तार कर होटवार जेल भेज दिया।झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो को आज नामांकन से पूर्व गिरफ्तार कर जेल ले जाया गया। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समर्थकों को सिल्ली थाना, अनगड़ा थाना, ईईएफ मैदान टाटीसिलवे, बुंडू टोल टैक्स, हाई टेंशन मैदान में रोका गया। समर्थक और प्रशासन के बीच नोंक-झोंक चली।देवेंद्र के अधिवक्ता सृष्टिधर महतो ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो का रांची संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय नामांकन स्वीकार कर लिया गया है। मोरहाबादी मैदान से हजारों समर्थकों ने देवेंद्र नाथ महतो के विजय होने की हुंकार भरी।
झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत, कई जिलों का तापमान 40 से नीचे, 6 मई से बरसेंगी बूंदेंटीम एबीएन, रांची। झारखंड में राजधानी रांची सहित कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे आ गया है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेसि रहा। वहीं, आज के मौसम में भी कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कल की तरह ही मौसम शुष्क और साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान कुछ जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। रांची के मौसम केंद्र की मानें तो, छह मई से राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। नौ मई तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश का अनुमान है।आठ और नौ मई को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि बारिश होने पर राजधानी का तापमान 35 डिग्री सेसि या इससे कम भी हो सकता है। इससे कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।
पलामू की धरती से पीएम मोदी का बड़ा ऐलानएबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पलामू की धरती से आदिवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती देश के हर कोने में मनायी जायेगी। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं जिन्होंने भगवान बिरसा के गांव का दौरा किया। वहां की मिट्टी को मुझे अपने माथे पर लगाने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा आदिवासी हितों को सर्वोपरि रखा।प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि मैंने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से पीएम जन योजना का लाभ दिया। इस योजना से वे लोग लान्भवित हुए जो आदिवासी समाज में सबसे पिछड़े हैं। इस मौके पर उन्होंने 13 मई को बीजेपी प्रत्याशी बीडी राम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उस दिन जब वोट देने जाएं तो कमल फूल के निशान पर अपना बटन दबाएं। उन्होंने पलामू से भाजपा प्रत्याशी की तारीफ करते हुए कहा कि बीडी राम बड़े सरल व्यक्ति हैं। देश को ऐसे लोगों की जरूरत है। जब मैं दिल्ली में किसी से इनका परिचय कराता हूं तो लोग विश्वास ही नहीं करते कि ये डीजीपी रह चुके हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.