Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
जेसीआई रांची यूथ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस
Published / 2024-05-12 21:16:41
जेसीआई रांची यूथ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस

मां आपके बिना जीवन अधूरा है टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची यूथ ने अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस (मदर्सडे) मनाया। संस्थान की अध्यक्षा सोनल अग्रवाल ने सर्वप्रथम मां पर एक गीत सुनाया। उसके बाद कहा कि मां के कई रूप है और उसमें धैर्य है प्यार है और इतनी फिक्र है कि उसका कर्ज उतारना मुश्किल है। ऐसा नहीं होना चाहिए। मां का दायित्व बहुत ही बड़ा होता है उसको घर, परिवार, समाज, राष्ट्र सबके लिए सोचना पड़ता है। मां बच्चों को अच्छे संस्कार देगीं वही सबके लिए सुख का कारण बनेगा। हमारा राष्ट्र का नाम पूरे विश्व में होगा। मां को बड़े सोच विचार कर बच्चों का लालन-पालन करना चाहिए। इसलिए उस में सब गुण समाहित होने चाहिए। समय अनुकूल व्यवहार सीखना होगा परिवार का भी अपना एक सुख है। इस बात को कभी नहीं भूलना चाहिए मां परिवार को माला की तरह पिरो कर रखती है। जिसमें सभी रिश्तों के मोती होते हैं। कार्यक्रम में सदस्यों ने अपनी मां के साथ मातृ दिवस (मदर्सडे) मनाया। उनके उपर बहुत ही सुंदर कविताएं नृत्य नाटिकाएं और नृत्य प्रस्तुत किये। सदस्यों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स भी करवाये गये। कार्यक्रम मे उपस्थित मां ने अपने बच्चों को कैसे बड़ा किया। अपनी बात को रखते हुए भावुक हो गयी थी। कार्यक्रम की संयोजिका सृष्टि सिंह ने सभी को मदर्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। जिंदगी की पहली टीचर होती है मां जिंदगी की पहली दोस्त होती है मां जिंदगी भी मां क्योंकि जिंदगी देने वाली भी होती है मां। मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बादानी, कुशा जालान और मोनिका गोयनका, मनीषा सोन्थलिया व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मारवाड़ी समाज जोर-शोर से कर रहा मतदाता जागरूकता को लेकर प्रचार
Published / 2024-05-12 21:14:28
मारवाड़ी समाज जोर-शोर से कर रहा मतदाता जागरूकता को लेकर प्रचार

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रचार प्रसार हेतु मारवाड़ी समाज ने प्रचार वाहन को किया रवाना  टीम एबीएन, रांची। 25 मई को रांची मे होने वाले लोकसभा चुनाव मे मतदान देने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए  रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा एवं मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ की गई।इस जागरूकता अभियान के तहत महाराजा अग्रसेन भवन से प्रचार प्रसार हेतु एक प्रचार वाहन को शहर में भ्रमण करने हेतु रांची मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, कार्यक्रम संयोजक जितेश अग्रवाल एवं सभी सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन चुनाव तक शहर के विभिन्न मोहल्लों सुदूर इलाकों में जाकर मतदाताओं को मतदान देने हेतु प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में राष्ट्र हित में मतदाता अपने-अपने बूथों में जाएं और अपना मताधिकार का प्रयोग शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। हम सबों का पहला एवं परम कर्तव्य है कि आपका मत आपका अधिकार है, तथा एक बेहतर देश एवं राष्ट्र बनाने के लिए मतदान अवश्य करे तथा सभी को मतदान करने के लिए जागरूक करें। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर- रांची मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन, सज्जन पाड़िया, रमण वोडा,पवन पोद्दार, कौशल राजगढ़िया, कमलेश संचेती, अजय डीडवानिया,विजय खोवाल, प्रमोद सारस्वत, संजय सर्राफ, किशन पोद्दार, नरेश बंका, कमल खेतावत, सुनील पोद्दार, प्रमोद बगड़िया, राजकुमार मित्तल, सौरभ बजाज, मनीष लोधा,अमित चौधरी, सरवन अग्रवाल, अजय खेतान, राजेश कौशिक, किशन अग्रवाल, केदार अग्रवाल, हनुमान बोडिया, के अलावे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

पलामू : असुविधा पर मतदान कर्मियों ने जमकर काटा बवाल
Published / 2024-05-12 11:47:34
पलामू : असुविधा पर मतदान कर्मियों ने जमकर काटा बवाल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। झारखंड के चार सीटों पर मतदान सोमवार को होना है। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कर्मी आज ही अपने दिये गये गंतव्य स्थान पर पहुंच जायेंगे। इस बीच पलामू के छत्तरपुर से खबर आ रही है कि मतदान कर्मियों ने बस की सुविधा नहीं मिलने के कारण जमकर हंगामा किया है। प्रखंड कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया है। मतदानकर्मियों का कहना है कि 13 मई को वोटिंग होनी है। इसके लिए जिला मुख्यालय के जीएलए कॉलेज में केंद्र बनाया गया है। मतदानकर्मियों ने बताया कि मतपेटी, ईवीएम ले जाने और अन्य जानकारियों से कराने के लिए रू-ब-रू आज सुबह 5 बजे प्रखंड कार्यालय में बुलाया गया था। 7 बजे तक मेदनीनगर जाने का आदेश मिला था।निर्देशानुसार सभी कर्मी जब प्रखंड कार्यालय पहुंचे तो उन्हें मेदनीनगर ले जाने के लिए सिर्फ एक बस की व्यवस्था की गयी थी। जबकि मतदान कर्मियों की संख्या तीन सौ है। जिसमें से 29 महिला मतदान कर्मी हैं। इसके बाद आक्रोशित मतदान कर्मियों ने जमकर प्रखंड कार्यालय परिसर बवाल काटा। सभी का कहना था कि एक बस कैसे 300 कर्मी जायेंगे। उन्होंने कहा है कि जब तक पार्यप्त बस की व्यवस्था नहीं की जायेगी कोई भी कर्मी मतदान केंद्र नहीं जायेगा। इधर, मामले की जानकारी जब पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन को दी गयी तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में बीडीओ को निर्देश दे दिया गया है। डीटीओ से बात कर बस की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, बीडीओ आशीष कुमार साहू से जब इस मामले को लेकर बात की गयी तो उन्होंने कहा कि हंगामा करने से क्या होगा। बस की व्यवस्था की जा रही है।

किसानों-गरीबों का विकास नहीं चाहती केंद्र सरकार : कल्पना सोरेन
Published / 2024-05-12 11:36:29
किसानों-गरीबों का विकास नहीं चाहती केंद्र सरकार : कल्पना सोरेन

टीम एबीएन, पलामू। झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा गरीब, मजदूर, किसान व आदिवासी विरोधी है। केंद्र की भाजपा सरकार नहीं चाहती कि झारखंड का समुचित विकास हो। यही कारण है कि राज्य के किसानों, गरीबों व मजदूरों के हित में केंद्र सरकार ने कोई कारगर कदम नहीं उठाया। श्रीमती सोरेन शनिवार को पलामू संसदीय क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में चैनपुर के हरिनामाड़ हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा में बोल रही थीं।उन्होंने कहा कि झारखंड की माटी के लाल हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का चौतरफा विकास हो रहा था। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार को यह रास नहीं आया।हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से भाजपा भयभीत हो गयी और उन्हें साजिश के तहत जेल भेज दिया। भाजपा की इस नीति व कार्यों से स्पष्ट है कि वह राज्य का विकास नहीं चाहती है।

हेलीकॉप्टर से नक्सल इलाके में भेजी जा रही पोलिंग पार्टियां
Published / 2024-05-11 20:12:30
हेलीकॉप्टर से नक्सल इलाके में भेजी जा रही पोलिंग पार्टियां

झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरूटीम एबीएन, रांची। झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर के जरिये बूथों पर पहुंचाया जायेगा। राज्य में 13 मई को चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं और इनमें से कई बूथों पर पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शनिवार से शुरू हो गयी। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के 11 संवेदनशील बूथों के लिए मतदान कर्मियों को शनिवार को गुमला स्थित एरोड्रम से सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए भेजा गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो दिन पहले ही मतदान कर्मियों को कड़ी सुरक्षा के बीच क्लस्टरों पर पहुंचाया गया है। पोलिंग पार्टियां आज और कल कलस्टरों पर रुकेंगी और 13 मई को अहले सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंच कर सुबह सात बजे से मतदान करायेंगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच जिलों लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, लातेहार और हजारीबाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में 381 पोलिंग पार्टियों को बूथों पर ले जाया जायेगा। इसके लिए हेलीकॉप्टरों को 63 बार उड़ान भरनी होगी। इसके लिए कुल 42 हेलीपैड बनाये गये हैं।

शहजादे को मिलेंगी उनकी उम्र से भी कम सीटें : पीएम मोदी
Published / 2024-05-11 20:08:01
शहजादे को मिलेंगी उनकी उम्र से भी कम सीटें : पीएम मोदी

कांग्रेस ओबीसी और एससी एसटी का आरक्षण मुसलमानों को देंगी, चतरा में बोले पीएम मोदी एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चतरा के सिमरिया में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने यहां कहा कि लोगों की भीड़ बता रही है कि चार जून को क्या नतीजे आयेंगे। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस वाले पहले ही हार मान चुके हैं।पीएम मोदी ने चतरा लोकसभा सीट से कालिचरण सिंह और हजारीबाग से मनीष जायसवाल के पक्ष में पीएम मोदी ने नोट मांगा। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे को उनकी उम्र से भी कम सीट मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरा गठबंधन सिर्फ इस बात की कोशिश कर रहा है कि उन्हें विपक्ष का दर्जा मिल जाये।पीएम ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहा नेताओं के पीए के घर से भी नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पीए और उसके नौकर के घर में इतने पैसे निकल रहे हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके पास कितने पैसे होंगे। पीएम ने कहा कि इस काले धन को सिर्फ एक ही व्यक्ति बाहर ला सकता है जिसके ऊपर एक भी दाग नहीं लगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ आपका बेटा मोदी ही इन पैसों को वापस ला सकता है।पीएम ने कहा कि मै चाहता हूं कि आदिवासियों के बच्चे भी इंजीनियर और डॉक्टर बनें। इसी को ध्यान में रखकर स्थानीय भाषा में हायर स्टडी को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एक ही उद्योग लगा है वह है अफीम का। यहां के लोगों को अफीम के नशे में धकेल रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी अलायंस वाले विकास में रोड़ा हैं। पीएम ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस का एक ही एजेंडा है न कुछ करेंगे और न ही करने देंगे। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का पंजा दलितों और ओबीसी, एसटी व एससी आरक्षण को छीनने में लगा हुआ है। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आयी तो फिर वे आपकी आधी संपत्ति लेकर घुसपैठियों में बांट देंगे।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आयेगी तो वे आपकी संपत्ति की जांच करायेंगे और किसके पास कितनी जमीन है उसकी भी जांच की जायेगी। फिर आधी जमीन छीनकर घुसपैठियों को बांट दी जायेगी। पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना देश के लिए है अभिमान की बात है। लेकिन उन्होंने देश के राष्ट्रपति का भी अपमान किया है।

मतदान जागरूकता प्रचार वाहन 12 मई से करेगा प्रचार प्रसार
Published / 2024-05-11 20:00:01
मतदान जागरूकता प्रचार वाहन 12 मई से करेगा प्रचार प्रसार

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा आम चुनाव 2024 के सम्मानित मतदाताओं में मतदान हेतु जागरूकता लाने के लिए संयुक्त रूप से प्रयासरत है। इसी क्रम में दिनांक 12 मई 2024 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे एक प्रचार वाहन को शहर में भ्रमण करने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया एवं मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि 25 मई को रांची मे होने वाले लोकसभा चुनाव मे मतदान देने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन प्रचार- प्रसार करेगा। उन्होंने बताया कि जितेश कुमार अग्रवाल को इस मतदान जागरूकता अभियान का  कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। उक्त जानकारी देते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने सभी सदस्यों एवं आमजनों से आग्रह है कि आयोजन स्थल पर समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

रांची जीपीओ में पोस्टल पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक
Published / 2024-05-11 19:57:34
रांची जीपीओ में पोस्टल पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11 मई को रांची जीपीओ के प्रांगण में के डी राय व्यथित की अध्यक्षता में आयोजित पोस्टल पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में अतिरिक्त निदेशक सीजी एच एस  की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किये गये और चिंता जताते हुए कहा गया कि उनके रहते सीजी एच एस लाभार्थियों का कल्याण होने वाला नहीं है। 3 सालों से पेंशनर्स के एक हजार से अधिक  मेडिकल बिल लंबित पड़े हुए हैं। निरंतर वार्ता के बावजूद बिल का क्लियरेंस नहीं हो पा रहा है।आज की मीटिंग में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन के द्वारा जून के प्रथम सप्ताह में उनके चैंबर का घेराव किया जायेगा। पोस्टमैन के बढ़े हुए वेतन के बकाया भुगतान को लेकर भी रोष व्यक्त किया गया और इसके खिलाफ रिले भूख हड़ताल की जायेगी। 12 मई को धनबाद में आयोजित पोस्टल पेंशनर्स एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे को अनुमोदित कराया जायेगा ताकि संघर्ष को गति दी जाये। धनबाद में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में रांची से एम जेड ख़ान सहित रामचंद्र प्रसाद और अवधेश पाठक भाग लेंगे।एसोसिशन सीजी एच एस का आयुष्मान से अनिवार्य लिंकिंग का विरोध करता है। देश भर में इसका विरोध हो रहा है। आज की बैठक को साधन सिन्हा, एस पी मंडल, रंगनाथ पांडे, बी के चौधरी, चंद्रशेखर,के डी राय व्यथित और एम जेड ख़ान ने संबोधित किया।एमपी चटर्जी एवं राजेंद्र किशोर के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर हसीना ग्रेस तिग्गा, बी बारा, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, मो रफी, मानरखन महतो, रामनरेश पांडे, जयराम प्रसाद आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी पेंशनर्स एसोसिएशन के राज्य सचिव एम जेड ख़ान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम में आज थम गया चुनाव प्रचार
Published / 2024-05-11 18:42:21
खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम में आज थम गया चुनाव प्रचार

लोकसभा चुनाव 2024टीम एबीएन, रांची। देश के चौथे और झारखंड के पहले चरण के चुनाव के लिए सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा व पलामू में शनिवार को प्रचार बंद हो गया। संंबंधित क्षेत्रों में शाम पांच बजे से सभा, रैली, बैठक या लाउस्पीकर के जरिये प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, प्रत्याशियों डोर-टू-डोर प्रचार जारी रख सकेंगे। 13 मई की सुबह 7 से शाम 5 बजे तक चारों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि मतदान के लिए बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान कार्य के लिए बूथों पर पर्याप्त संख्या में इवीएम उपलब्ध करा दिये गये हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सिमरिया पहुंचेंगे। वह सिमरिया के मुरवे फुटबॉल मैदान में चतरा से भाजपा के प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे से आयोजित जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी नेता मौजूद रहेंगे।इधर, असम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंता विश्व शर्मा तमाड़ के रायडीह में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह खूंटी से पार्टी प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। मौके पर प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी, पूर्व अध्यक्ष रवींद्र राय सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।देश के सातवें और राज्य के चौथे चरण के चुनाव में दुमका, राजमहल व गोड्डा से अब तक कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के चौथे दिन तक दुमका से तीन, राजमहल से पांच और गोड्डा संसदीय क्षेत्र से 10 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है।11 मई को माह का तीसरा शनिवार होने के कारण नामांकन कार्य नहीं होगा। जबकि, 12 मई रविवार को भी अवकाश के कारण नामांकन का कार्य बंद रहेगा। इन सीटों पर 14 मई तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 15 मई को स्क्रूटनी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गयी है। इस चरण के लिए एक जून को मतदान होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,034