Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
पलामू : कबाड़खाना विस्फोट में मरनेवालों की संख्या हुई पांच
Published / 2024-05-14 21:10:02
पलामू : कबाड़खाना विस्फोट में मरनेवालों की संख्या हुई पांच

फोरेंसिक टीम के आने का इंतजार टीम एबीएन, पलामू। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गांव में रविवार को एक कबाड़खाना में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या पांच हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि विस्फोट में घायल सात वर्षीय मुजीद अंसारी को बेहतर इलाज के लिए राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची ले जाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में उसकी भी मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि घटना स्थल को सील कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम के आने के बाद ही सील हटेगा। अब तक टीम नहीं पहुंची है। इसके आने की प्रतीक्षा है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। उल्लेखनीय है कि मनातू में निजी रविवार की देर शाम एक कबाड़खाना में विस्फोट हुआ था, जिसमें चार नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गयी थी।

सुशील कुमार मोदी के निधन किया शोक व्यक्त
Published / 2024-05-14 21:07:39
सुशील कुमार मोदी के निधन किया शोक व्यक्त

कुशल राजनीतिज्ञ, सरल, मृदु भाषी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे  टीम एबीएन, रांची। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह समाजसेवी सुशील कुमार मोदी की आकस्मिक निधन पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुशील मोदी कुशल राजनीतिज्ञ, सरल, मृदुभाषी धार्मिक विचारधारा व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। उनकी शालीनता, स्पष्टवादिता, सरलता और समाज के प्रति समर्पण पूरा समाज हमेशा याद रखेगा। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मंत्री मनोज चौधरी, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, रमण वोडा, पवन शर्मा, अनिल अग्रवाल, पवन पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, अशोक नारसरिया, कौशल राजगढ़िया, कमलेश संचेती, अजय डीडवानिया,विजय खोवाल, प्रमोद सारस्वत, किशन पोद्दार, नरेश बंका, कमल खेतावत, सुनील पोद्दार, कमल जैन, प्रमोद बगड़िया,राजकुमार मित्तल, रतन मोर, निर्मल बुधिया, जितेश अग्रवाल, बबलू हारित, सौरभ बजाज, मनीष लोधा, अमित चौधरी, अंजय सरावगी, सरवन अग्रवाल,अजय खेतान, राजेश कौशिक, किशन अग्रवाल, रमाशंकर बगड़िया, मनोज रूईया, विनोद टिबडेवाल, केदार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, ललित पोद्दार, संजय सर्राफ आदि शामिल है।

भाजपा ही देश को समग्र विकास के राह पर लेकर जायेगी : प्रेम कुमार सिंह
Published / 2024-05-14 21:05:58
भाजपा ही देश को समग्र विकास के राह पर लेकर जायेगी : प्रेम कुमार सिंह

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लेस्लीगंज, पलामू। भाजपा ही देश को समग्र विकास के राह पर लेकर जायेगी। पिछले 10 वर्षों से देश का नेतृत्व  भाजपा कर रही है, अगर इन 10 वर्षों का ही लेखा जोखा लिया जाये, तो कांग्रेस के 60 वर्षों के शासनकाल पर भारी पड़ेगा। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार सिंह ने लेस्लीगंज में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण विकास की ही बात करें, तो शहरों की भांति गांव में भी अमीर-गरीब सभी के पक्के के मकान बन गये। शौचालय, बिजली, नल जल योजना के तहत सभी के घर मे नल से पानी, स्ट्रीट लाइट, पक्की सड़कें सभी कुछ दिया।यह काम कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन की सरकारें भी कर सकती थी, किंतु इन सरकारों ने ऐसा करना मुनासिब नहीं समझा। जो वादा कर राज्य में यह सरकार आयी, कम से कम अपने किये वादे  संविदा आधारित कर्मियों को सरकारीकरण, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता ही दे देती, तो जनता विश्वास करती। ये लोग आज भी जनता को गंवार समझते हैं और आज भी कई लोकलुभावन वादा कर रहे हैं। जनता है सब जानती है और इनके ये लोकलुभावन वादा कोई काम नहीं आयेगा।इनमें आपस में ही एका नहीं है, कोई कहता है आरक्षण एक समुदाय विशेष को दिया जाना चाहिए, कोई कहता है महिलाओं को एक एक लाख दिया जायेगा। जिसकी जितनी बीवी उसको उतना लाख। यह तुष्टिकरण कितना दिन चलेगा? ये लोग देश मे अमन चैन और विकास की बातें नही करते, रोजगार, उच्च कोटि की शिक्षा, स्वास्थ्य की, वैज्ञानिक सोंच और तकनीकी विकास की बात नहीं करते, बस आपस मे फोड़ो और राज करो, जो अब नहीं चलेगा। कभी सीमा से हमारे जवानों के शव तिरंगे में लिपटा आता था और सरकार कोई कार्रवाई करने के बजाय डोजियर सौंपती थी और अखबारों में एक बयान देकर चुप हो जाती थी। किंतु आज हालात दूसरा है। आज सेना घर में घुसकर मारती है। आज  उसी काश्मीर की क्या पीओके के हालात देख लीजिए, वहां के लोग हाथों में तिरंगा लिये खुद भारत मे मिलने को तैयार हैं। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने किया। नुक्कड़ सभा को ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी, एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री चतुर्गुण राम, लाला प्रसाद यादव, कामेश यादव, जगत नारायण सिंह समेत कई लोगों ने संबोधित किया।

ऑक्सफोर्ड रांची की भाव्या गौरी ने दसवीं के परीक्षा परिणाम में पूरे रांची शहर में लहराया परचम
Published / 2024-05-13 23:57:41
ऑक्सफोर्ड रांची की भाव्या गौरी ने दसवीं के परीक्षा परिणाम में पूरे रांची शहर में लहराया परचम

टीम एबीएन, रांची। सी.बी.एस.ई. 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। आज घोषित हुए कक्षा 10वीं के ए.आई एस.एस.ई. 2024 बोर्ड परीक्षा में भाव्या गौरी ने सर्वाधिक 98.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर होने का गौरव हासिल किया। विद्यालय टॉपर रहे कक्षा 10वीं की भाव्या गौरी को अंग्रेजी में 97, संस्कृत में 100, गणित में 100, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान में 98 तथा कंप्यूटर में 99 अंक प्राप्त हुए। इसके साथ ही कक्षा दसवीं में श्रेया सिंह को 97.8%, सार्थक राज को 97.2%, कुणाल आनंद तथा भाव्या रंजन को संयुक्त रूप से 96.8% अंक प्राप्त हुए। कक्षा दसवीं में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों मे कुल 10 विद्यार्थी शामिल हैं। कक्षा दसवीं के परीक्षा मे कुल 285 विद्यार्थियों में से 81 को 90 एवं उससे अधिक अंक प्राप्त हुए।भाव्या गौरी के अभिभावक ने इस शानदार परीक्षा फल के लिए पूरे विद्यालय परिवार को धन्यवाद कहा। भाव्या ने अपना कैरियर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बनाने की बात का जिक्र किया। उन्होंने यह उम्मीद जताया कि उनकी पुत्री इसी विद्यालय से बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा में भी अव्वल आने की पूरी कोशिश करेगी तथा उसने इसके लिए उसकी भरपूर सहायता करने का संकल्प भी दोहराया।विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस.बी.पी. मेहता ने विद्यार्थियो को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कृत्संकल्प है। उन्होंने  अभिभावकों तथा शिक्षकों को सुझाव दिया कि विद्यार्थियों के विकास में हरसंभव अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तभी उनका भविष्य बेहतर आयाम को प्राप्त करेगा।एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सिमी मेहता ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों के कठिन परिश्रम का नतीजा है। विद्यार्थियों से उन्होंने भविष्य में और भी बेहतर परिणाम की आशा जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रांची में सरयू राय ने जारी किया पार्टी का संकल्प पत्र
Published / 2024-05-13 23:54:15
रांची में सरयू राय ने जारी किया पार्टी का संकल्प पत्र

टीम एबीएन, रांची। पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने आज अपनी पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा से रांची लोकसभा सीट के लिए घोषित उम्मीदवार धर्मेंद्र तिवारी के लिए चुनावी संकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने चुनाव चिह्न सिलेंडर छाप को भी मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए लोगों से तीसरे मोर्चे के रूप में उनके प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी के लिए वोट करने की अपील की।इस दौरान पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा कि कोडरमा लोकसभा सीट से सीपीआई माले उम्मीदवार विधायक विनोद सिंह का वह समर्थन करेंगे और उनके पक्ष में चुनावी सभाएं भी करेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार मुहिम चलाने वाले पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने कहा कि रांची लोकसभा सीट से उनकी पार्टी की तरफ से धर्मेंद्र तिवारी मैदान में हैं।उनके लिए वह चुनावी सभाएं करेंगे। इसके साथ-साथ कोडरमा में इंडिया ब्लॉक से माले के उम्मीदवार विनोद सिंह की बेदाग छवि को देखते हुए उनका समर्थन किया जाएगा। इसके अलावा धनबाद लोकसभा सीट और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा किसका समर्थन करेगा, इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।विधानसभा चुनाव में 35 सीट पर उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी में सरयूझारखंड विधानसभा चुनाव में 35 सीट पर उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी के तौर ओर लड़ रहे हैं लोकसभा चुनावः लालपुर स्थित आनंद कॉम्प्लेक्स में पार्टी का संकल्प पत्र लोकार्पण के बाद संवाददाता सम्मेलन के दौरान सरयू राय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह सही है कि पार्टी सिर्फ एक रांची लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन इस चुनाव का अनुभव विधानसभा चुनाव में काम आएगा। लोकसभा चुनाव के अनुभव के आधार पर हमारी पार्टी 35 विधानसभा सीट पर योग्य, भरोसेमंद और ईमानदार प्रत्याशी खड़ा करेगी।इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों का राजनीतिक चरित्र एक समान : सरयूधनबाद में भाजपा द्वारा एक आपराधिक छवि के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाए जाने पर सरयू राय ने कहा कि एक ओर पीएम मोदी और भाजपा के नेता कहते हैं कि उनकी लोकप्रियता चरम पर है, तब तो उन्हें ठोक बजाकर प्रत्याशी उतारना चाहिए था। लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया जिसका चरित्र ही खराब है।सरयू राय ने कहा कि राज्य में इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों का राजनीतिक चरित्र एक समान है। ऐसे में वह जनता के सामने तीसरा विकल्प लेकर विधानसभा चुनाव में आएंगे। इस दौरान सरयू राय ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन उसमें भेदभाव नहीं होना चाहिए।

सीएम चंपई ने परिवार के साथ की वोटिंग
Published / 2024-05-13 18:52:38
सीएम चंपई ने परिवार के साथ की वोटिंग

मुख्यमंत्री चंपई ने सपरिवार किया मतदान, जनता से की वोट करने की अपील टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। सीएम चंपई ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ अपने गांव में बूथ संख्या 220 में अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान सीएम चंपई ने अपील की। सीएम ने कहा कि सभी को अपना वोट करना चाहिए ये आपका अधिकार है। उन्होंने कहा कि मतदान मौलिक अधिकार है। मैंने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया है। वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच इस मतदान केंद्र में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है, जहां महिलाओं की संख्या अधिक नजर आ रही है। बता दें कि सिंहभूम लोकसभा चुनावी क्षेत्र में महिला वोटर में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं सुरक्षा और रोजी रोजगार के नाम पर खास कर वोट देने पहुंचे हैं। उम्मीद जताई जा रही पिछले चुनाव का वोट प्रतिशत से इस बार वोट प्रतिशत बढ़ेगा।

मांडर विधायक पर बूथ के बाहर सभा करने का आरोप, एफआइआर दर्ज
Published / 2024-05-13 18:51:52
मांडर विधायक पर बूथ के बाहर सभा करने का आरोप, एफआइआर दर्ज

मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की पर ऋकफ दर्ज, पोलिंग बूथ के बाहर सभा करने का लगा आरोप टीम एबीएन, रांची। मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। मांडर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की पर पोलिंग बूथ के बाहर सभा करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, शिल्पी नेहा तिर्की ने 12 मई सोमवार के दिन लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के मांडर की सरवा पंचायत के भोबरो गांव में जनसभा में हिस्सा लिया। तिर्की ने जनसभा को संबोधित भी किया। इसी आधार पर शिल्पी नेहा तिर्की पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। कहा जा रहा है कि इस मामले में शिल्पी नेहा तिर्की को 2 वर्ष की सजा और जुर्माना हो सकता है। दरअसल, राज्य के चौथे चरण के मतदान के लिए 11 मई को शाम 5 बजे प्रचार थम गया था। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। नियम के अनुसार इस दौरान प्रचार-प्रसार करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।

विश्व हिंदू परिषद् की मातृ शक्ति ने सीता नवमी मनाया
Published / 2024-05-12 21:18:47
विश्व हिंदू परिषद् की मातृ शक्ति ने सीता नवमी मनाया

जीवन में चुनौती स्वीकारना, समाधान और त्याग सीता माता का आदर्श : बीरेंद्र विमल  टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद् के मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी और सेवा भारती ने दुर्गा नवमी सेवा निकेतन, सेवा भारती प्रांत कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में विहिप प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम सभी सीता स्वयंवर की कहानी सुनते हैं। साथ ही उनके जीवन में चुनौतियों को स्वीकार करना, उसका समाधान करना, समाधान के लिए त्याग करना, यही आदर्श सीता माता का हमारे सामने हैं। क्षेत्र मंत्री बीरेंद्र विमल जी ने कहा कि माता जानकी-निश्चिर हिन कर हूं महि... के संकल्प को पूरा करने के लिए दोनों भाइयों को स्वर्ण मृग के पीछे भेजना।स्वयं को संकट में डालना। पत्नी के बिना अयोध्या नहीं जा सकते और बिना राक्षसों के विनाश से सीता जी नहीं मिल सकती। विचार करें वैदेही को किस स्वर्ण मृग की लालसा होगी। मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज जी ने कहां कि माता सीता अयोध्या मैं तेजी से बदलते पारिवारिक और राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी मिथिला में नहीं देती है, न ही देने देती है या संकट हमारा है और हम सामना करेंगे ये आज के समाज को भी बहुत बड़ा संदेश देती हैं। मौके पर सेवा भारती में चल रहा है प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र जी ने सभी अतिथियों का परिचय कराये। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपात, क्षेत्रीय मंत्री बीरेंद्र विमल, प्रांत मंत्री मिथलेश्वर मिश्र, प्रांत मातृ शक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज, पूनम आनंद, कंचन प्रभा, उमा शंकर शर्मा, विनय लाल, डॉ भर्ती रायपत, प्रमानंद पुजारा, आरती सिंह, चंदा देवी, रिंकी तिवारी, स्वीता सिंह एवं अन्य लोग विश्व हिंदू परिषद और सेवा भारती के मौजूद रहे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत सहप्रमुख प्रचार प्रसार प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

सनातन धर्म को बचाने और राष्ट्रहित में पीएम मोदी को अपना समर्थन देगा चंद्रवंशी समाज : बजरंग वर्मा
Published / 2024-05-12 21:17:19
सनातन धर्म को बचाने और राष्ट्रहित में पीएम मोदी को अपना समर्थन देगा चंद्रवंशी समाज : बजरंग वर्मा

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने कहा कि झारखंड में चंद्रवंशी समाज का संगठन बहुत मजबूत है। हर जिले कस्बे प्रखंड में चंद्रवंशी राजनीतिक सामाजिक दृष्टिकोण से  बहुत मजबूत है। फिर भी सभी राजनीतिक दल चंद्रवंशी समाज की अनदेखी करता आया है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो चंद्रवंशी समाज को मान सम्मान  देने का काम करती है। बिहार में जहानाबाद से एनडीए ने चंद्रवंशी समाज के चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को लोकसभा का टिकट डॉ प्रेम कुमार को बिहार सरकार में मंत्री  प्रमोद चंद्रवंशी को एमएलसी भीम सिंह चंद्रवंशी को राज्यसभा और झारखंड में रामचंद्र चंद्रवंशी को भाजपा की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया और अभी वे वर्तमान में विश्रामपुर से भाजपा विधायक एवं स्टार प्रचारक है। श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस राजद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चंद्रवंशी समाज को ठगने का काम किया है। झारखंड बिहार सहित अन्य राज्यों में एक भी टिकट भाजपा को नहीं दिया है और न ही झारखंड बिहार के स्टार प्रचारक में किसी चंद्रवंशी को रखा है। पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र हित में बढ़िया काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। ऐसी स्थिति में चंद्रवंशी समाज के लोगों से निवेदन करते हैं कि इस बार लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को जिताने का काम करें। श्री वर्मा ने कहा कि दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने चंद्रवंशी समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हम चंद्रवंशी समाज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मांग करते हैं कि वह जल्द इस मामले में कार्रवाई करते हुए मनोज तिवारी से सार्वजनिक माफी मांगने को कहें। नहीं तो समाज पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेगी लेकिन दक्षिण दिल्ली से मनोज तिवारी को हरायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,183