टीम एबीएन, रांची। लोकतंत्र का महापर्व में आज समाज सेवी डॉ दीपक गुप्ता ने आज हिस्सा लिया। उन्होंने लोक सभा चुनाव में लॉर्ड फोस्टर एकेडमी, पिस्का मोड़ (बूथ 68 रूम न ०2 )में अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए पहला वोटर बने। पिछले कई चुनाव से सबसे पहला वोट देते है।बता दे की उनके द्वारा मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगातार जगरूकता अभियान चलाया जा रहा। दीपक गुप्ता ने अपील किया कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करे।
छठे चरण में मतदान का अनुमानित प्रतिशत 62.13 रहाआदर्श आचार संहिता उल्लंघन के पांच मामले दर्जपारसनाथ, पीरटांड एवं झूमरा के क्षेत्रों में भी शांतिपूर्ण मतदानटीम एबीएन, रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि छठे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। मतदानकर्मी इवीएम स्ट्रांग रूम में जमा करने के लिए मतदान केन्द्रों से वापस लौटने लगे हैं। उन्होंने कहा कि छठे चरण में 6-गिरिडीह, 7-धनबाद, 8-रांची एवं 9-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए संपन्न मतदान का शाम 7 बजे तक मतदान का अनुमानित प्रतिशत 62.13 रहा। इसमें गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 65.44 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं धनबाद निर्वाचन क्षेत्र में 58.90, रांची में 58.73 एवं जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र में अनुमानित मतदान प्रतिशत 66.79 रहा। उन्होंने कहा कि कुछ मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया जारी है। देर शाम तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े को अपडेट किया जायेगा। पोस्टल बैलेट से हुए मतदान की संख्या जुड़ने के बाद मतदान प्रतिशत में कुछ और वृद्धि होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता कर रहे थे।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 5 मामले दर्ज किये गये हैं। रांची संसदीय क्षेत्र से एक, जमशेदपुर से 2 एवं गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से दो मामले दर्ज किये गये हैं। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के बहरागोड़ा के गुड़बांधा में चुनाव ड्यूटी पर तैनात 38 वर्षीय जॉन मांझी की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच में ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। जॉन मांझी रिजर्व में तृतीय मतदान पदाधिकारी के रूप में मतदान केन्द्र पर कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगने से अबतक 12846.16 लाख की नगद धनराशि एवं सामग्री जब्त किये गये हैं। राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने कहा कि चारों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में छठे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। उन्होंने कहा कि छठे चरण के चारों लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 764 मतदान केन्द्र उन क्षेत्रों में अवस्थित थे, जहां पूर्व में नक्सली गतिविधियां रहीं थीं। इसमें गिरिडीह जिले का पीरटांड़ एवं पारसनाथ तथा बोकारो जिले के झूमरा के क्षेत्र शामिल थे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए 49,509 जवान लगाये गये थे। उन्होंने कहा कि 38 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट को सील कर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त किया गया था। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों को पूरी सुरक्षा के साथ वापस लाया जा रहा है।
गुरुकुल शांति आश्रम में प्रांतीय आर्य वीरदल व शांति आश्रम का संयुक्त तत्वाधान में युवा चरित्र निर्माण शिविर के छठा दिनटीम एबीएन, लोहरदगा। आज बौद्धिक कक्षा में शिविरार्थियों को महाविद्यालय गुरुकुल आश्रम आमसेना उड़ीसा के उपाचार्य डॉ. कुंजदेव मनीषीजी ने कहा कि आर्य का तात्पर्य श्रेष्ठ है, जो सदाचार, संयम का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। वही आर्यवीर है मैंने कहा कि हमें बाल हकीकत राय जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने शिविर में प्रतिदिन दिए जा रहे प्रशिक्षण को अपने जीवन में आत्मसात करें। प्रशिक्षण में सेवा भारती के अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने भी बच्चों को श्रेष्ठ जीवन के लिए प्रेरित किए जबकि इमरजेंसी केयर के उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा एवं सचिव देशराज गोयल ने रक्तदान के प्रति सभी को मार्गदर्शन का प्रेरित किये। कार्यक्रम को आर्य वीर दल के प्रांतीय प्रशिक्षक आशीष कुमार आर्य ने संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य शरच्चन्द्र आर्य जी के निर्देशन में विशेष रूप से गणेश शास्त्री, डा प्रतिभा शास्त्री, पहलवान महादेव आर्य, अर्जुन आर्य, कृष्ण आर्य, आलोक आर्य, सुरेंद्र आर्य, योगेंद्र आर्य, सूरज कुजूर, रविंद्र दत्ता, खुशी, रीमा, एवं आर्य वीरदल परिवार के समस्त कार्यकर्ता बंधु आदि शामिल रहे।आर्यवीर दल के युवा चरित्र निर्माण शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे मंत्री रामेश्वर उरांवप्रांतीय आर्य वीर दल व शांति आश्रम का संयुक्त तत्वाधान में युवा चरित्र निर्माण शिविर का समापन 27 मई 2024 को संध्या 4 बजे से होगी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री सह स्थानीय विधायक रामेश्वर उरांव होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लोहरदगा के वर्तमान सांसद सुदर्शन भगत, महाविद्यालय गुरुकुल आश्रम आमसेना (उड़ीसा) के उपाचार्य डॉ कुंजदेव मनीषी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांतीय सर संघ संचालक लाल सच्चिदानंद अग्रवाल, वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह, पतंजलि योग समिति के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला संरक्षक शिव शंकर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए मिला सम्मानअमेजॉन और फ्लिीप कार्ड पर भी उपलब्ध हैं इनकी किताबेंटीम एबीएन, कोडरमा। मलयपुर निवासी अनीता देवी के छोटे पुत्र त्रिपुरारी पांडेय को उनकी साहित्यिक उपलब्धि व हिंदी साहित्य में उनकी बढ़ती प्रभावशीलता के आधार पर ज्ञान उदय फाउंडेशन राजस्थान ने अपने प्रतिष्ठित सम्मान प्राइड नेशन अवार्ड से इन्हें नवाजा है। त्रिपुरारी को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र भी दिया गया है। हिंदी साहित्य में उनकी गहरी रूचि है ये अबतक दो किताबे लिख चुके हैं और अन्य पुस्तकों पर कार्य जारी है। त्रिपुरारी ने बताया कि इनके काब्य संग्रह कलम के बोल और एक झलक इन दिनों अमेजॉन और फ्लिप कार्ड पर भी उपलब्ध हैं। बताते चलें कि इनकी लिखी पुस्तक एक झलक अमेज़न, फ्लिपकार्ट, सोपसी पर ऑनलाइन होकर पूरे विश्व में उपलब्ध है। ये दूरदर्शन, आकाशवाणी एवं अन्य टीवी चैनलों पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। लॉकडाउन में त्रिपुरारी अपनी रचना के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव का संदेश दे रहे थे। ये अपने गांव मलयपुर के प्रतिभावान लेखक हैं।
चार घंटे बाद पुलिस के जवान ने रेस्क्यू कर निकाला शव टीम एबीएन, कोडरमा। सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रो जलप्रपात में शुक्रवार की शाम स्नान करने के दौरान 17 वर्षीय युवक की कुंड में डूब जाने से मौत हो गयी है। घटना शुक्रवार की संध्या करीब 5 बजे की है। मृतक की पहचान सतगावां थाना क्षेत्र के अंबाबाद निवासी व चतरा जिला में झारखंड पुलिस में कार्यरत विजय प्रसाद यादव के 17 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक मोहित कुमार अपने मित्र कुंदन कुमार के साथ पेट्रो जलप्रपात कुंड में स्नान करने के लिए पहुंचा था। मृतक के दोस्त कुंदन कुमार हजारीबाग जिले के सिंदूर गांव का रहने वाला बताया जाता है। मृतक मोहित कुमार के मित्र कुंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम 5 बजे पेट्रो जलप्रपात स्थित कुंड में स्नान करने गया था, इसी क्रम में मोहित कुमार चौथे कुंड के समीप मेरे बैग में कपडे और मोबाइल मेरे पास छोड़कर वह पांचवा कुंड में नहाने चला गया। घंटो बाद जब वापस नहीं लौटा तो हमें काफी चिंता होने लगी और हम रोने लगे। उसके बाद काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं भी नहीं मिला। उसके बाद किसी तरह से नीचे उतरकर किसी मोटरसाइकिल सवार से लिफ्ट मांगकर उनके गांव पहुंचकर इस घटना की सूचना मोहित कुमार के परिजनों को जाकर दी। उसकी कुंड में डूबने की खबर फैलते हीं परिजन व आसपास के काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गये।घटना की जानकारी मिलने पर सतगावां के पुअनि कार्तिक सिंह मुंडा घटनास्थल पर पहुंचकर कुंड के अंदर डूबे शव को खुद गोताखोर बनकर रेस्क्यू कर निकाला। पुलिस जवान कार्तिक सिंह मुंडा की मदद से उसके शव को करीब चार घंटे बाद पानी से निकाला गया। वहीं परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार जिस जगह पर वह नहा रहा था, वहां काफी गहराई थी। अचानक उसका पांव फिसल जाने से पानी में डूब गया। बता दें कि पानी में गहराई होने के कारण वह डूबकर अंदर ही रह गया। ज्ञात हो कि पेट्रो जलप्रपात में अक्सर ऐसी घटना होती रहती है। छोटे-बड़े लोग गर्मी के दिनों में नहाने को पहुंचते हैं और अपनी जान गवां बैठते हैं। इस ओर जिला प्रशासन, प्रखंड के प्रशासन के साथ साथ जन प्रतिनिधियों को भी ध्यान देने की जरूरत है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो। इस घटना की बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार इस घटना से सदमे में है। जानकारी के अनुसार मृतक हजारीबाग में दसवीं क्लास का छात्र था। मृतक अपने 2 भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं इस घटना के संबंध में मृतक की माता मंजू देवी, पति विजय प्रसाद यादव ने एक लिखित आवेदन देकर आवेदन के जरिये कहा है कि मेरे पुत्र की मौत पानी में डूबने से हो गयी है और वह अपने मृतक पुत्र के शव को पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहती है साथ ही साथ मुझे किसी व्यक्ति पर कोई शंका शिकायत नहीं है।
टीम एबीएन, रांची। रांची सहित झारखंड की छठे चरण की सभी 4 सीटों पर मतदान का समय खत्म हो गया। वोटिंग के लिए अंतिम समय शाम 5 बजे तक 61.41 फीसदी वोटिंग हुआ।धनबाद-58.90%गिरिडीह-64.750%जमशेदपुर-64.30%रांची- 58.73 %
झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास सचिव मनीष रंजन को ईडी ने दोबारा भेजा समन, 28 मई को पूछताछ के लिए बुलायाटीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास सचिव (आईएएस) मनीष रंजन को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने दोबारा समन भेजा है। उन्हें 28 मई को पूछताछ के लिए रांची के क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने को कहा है। बता दें कि इससे पहले भी ईडी ने मनीष रंजन को समन जारी किया था और पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था, लेकिन 24 मई को खुद उपस्थित होने की जगह उन्होंने कर्मचारी से चिट्ठी भेजकर वक्त की मांग की थी। टेंडर में कमीशनखोरी व मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी ने इन्हें समन किया है।झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर में कमीशनखोरी और मनी लाउंड्रिंग मामले में पिछले दिनों ईडी ने पूर्व सचिव मनीष रंजन को समन जारी किया था और 24 मई को रांची के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था। इन्होंने उस दिन पूछताछ के लिए हाजिर होने की जगह कर्मचारी से पत्र भेजकर समय की मांग की। अब इस मामले में ईडी ने मनीष रंजन को दोबारा फ्रेश समन जारी किया है और पूछताछ के लिए 28 मई को हाजिर होने को कहा है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सिंदरी में बूथ संख्या 398, 399 और 400 के करीब 3,400 मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया। सुबह से पीठासीन पदाधिकारी और अन्य मतदानकर्मी बूथ में मतदाताओं के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई मतदाता मतदान करने के लिए नहीं पहुंचा।मतदान केंद्र से थोड़ी दूरी पर ग्रामीण खड़े रहे, लेकिन मतदान नहीं किया। वोट बहिष्कार की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। बीडीओ और डीएसपी सिंदरी बस्ती में पहुंचे। लोगों को समझाने और वोट करने के लिए मनाने की कोशिश चल रही है।सिंदरी के एसडीपीओ भूपेंद्र राउत और बलियापुर के बीडीओ राजेश कुमार ग्रामीणों के साथ वार्ता कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बातचीत से इसका हल निकल सकता है।इससे पहले 398 नंबर बूथ पर नागेश्वर प्रसाद सिंह ने चोरी-छिपे जाकर मतदान किया। उधर, ग्रामीण वोट करने की बजाय इलाके में पौधरोपण कर रहे हैं। इसकी वजह भी बता रहे हैं।एक अन्य वोटर ने कहा कि सिंदरी फर्टिलाइजर के प्रबंधन और सरकार ने 75 साल से हमें बेवकूफ बनाकर रखा है। हमारी जमीन पर सिंदरी फर्टिलाइजर की स्थापना हुई थी। आज हम पानी के लिए तरस रहे हैं। पीएम आवास हमें नहीं मिल रही। हमें कोई सरकारी सुविधा नहीं मिल रही। हमारे पुरखों ने कौड़ी के भाव जमीन दे दी थी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर शुरुआती 2 घंटे में 10 से 13 फीसदी तक मतदान हुआ है। मतदान के मामले में जमशेदपुर सबसे पीछे है, तो गिरिडीह के मतदाता सबसे आगे रहे। गिरिडीह में 9 बजे तक 12.91 फीसदी लोगों ने वोट डाले, जबकि रांची लोकसभा के 12.19 फीसदी लोगों ने सुबह-सुबह मतदान कर लिया। धनबाद में 11.75 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। जमशेदपुर में सिर्फ 10.05 फीसदी लोगों ने वोट डाले हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.