Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
वाईएमसीए धुर्वा की प्राचार्य ने आयुष को किया सम्मानित
Published / 2024-05-31 15:28:16
वाईएमसीए धुर्वा की प्राचार्य ने आयुष को किया सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन बालवाड़ी शिवाजी स्टेडियम, पुणे में 23-26 मई 2024 को आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के 32 खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी की। इसमें झारखंड के चार खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाते हुए चार पदक हासिल किये। 69+ किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर आयुष कुमार ने रांची सहित झारखंड का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा की प्राचार्य मिस सुषमा रोजी टोप्पो ने आयुष के घर जाकर बुके देकर सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी।

झारखंड : लू लगने से राज्य में पांच लोगों की मौत
Published / 2024-05-30 21:21:28
झारखंड : लू लगने से राज्य में पांच लोगों की मौत

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टटीम एबीएन, रांची। झारखंड में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राज्य में तापमान इतना अधिक है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। गढ़वा जिले में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, भीषण गर्मी के चलते राज्य में 5 लोगों की मौत हो गयी है। गढ़वा के अलग-अलग इलाकों में 2 लोगों की मौत जबकि रांची के बुंडू में एक वृद्ध की मौत हो गयी है। उधर, जमशेदपुर और आदित्यपुर में भी एक-एक व्यक्ति की जान चली गयी है। वहीं, भीषण गर्मी में झुलसकर 3 हजार चमगादड़ों की भी मौत की खबर सामने आयी है। वन विभाग की टीम ने बीते बुधवार को पत्थलगड्डा पहुंचकर जांच की और मृत चमगादड़ों को जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर दफनाया गया। बता दें कि मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा और चतरा समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले 2 दिन हीट वेव का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। बीते बुधवार को राज्य में हाल यह रहा कि रांची समेत 18 जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। गढ़वा सबसे गर्म रहा। यहां पारा 48 डिग्री पर पहुंच गया। पलामू में भी तापमान 47.7 डिग्री रहा। रांची भी 42.2 डिग्री तापमान के साथ इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। राज्य के कई इलाकों में अगले 2 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पलामू, गढ़वा और चतरा में 30 मई के लिए भीषण गर्मी का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इसके साथ ही झारखंड के पश्चिमी, दक्षिण और मध्य भागों के 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वा में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के रांची केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि गढ़वा में यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

तीन दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन
Published / 2024-05-30 21:14:38
तीन दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

150 बच्चों ने ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ-साथ खूब की मस्तीटीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची के तत्वाधान में एवं महिला समिति के सहयोग से महाराजा अग्रसेन भवन मे  तीन दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ। तीन दिनों मे समर कैंप में कक्षा 2 से कक्षा 12 तक के 150 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस समर कैंप में बच्चों को चित्रकला, गीत संगीत, नृत्य, शतरंज, हस्तकला, पाक कला, जूडो कराटे, अभिनय, वक्तृत्व कला, योग, क्रिएटिविटी पर्सनैलिटी, डेवलपमेंट, वैदिक शिक्षा, सेवा कार्य, देशभक्ति, बच्चों को बेसिक जानकारी निपुण प्रशिक्षकों ने दी। तीन दिनों तक सभी बच्चे बहुत उत्साहित थे तथा सभी ज्ञानवर्धक गतिविधियों मे भाग लेते हुए खूब मौज मस्ती की। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने कहा कि समर कैंप के आयोजन से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। हम किसी भी विषम परिस्थितियों का मुकाबला कर सकते हैं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी तथा सभी ज्ञानवर्धक बातों की ध्यान रखने की आवश्यकता है। अग्रवाल सभा के सचिव मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि विगत 21 वर्षों से अग्रवाल सभा ने बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन कर रहा है, जिसके माध्यम से बच्चे अपनी रुचि और प्रतिभा की पहचान कर सके। अग्रवाल सेवा महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल ने कही कि समर कैंप में बच्चे ज्ञानवर्धक बातें सीखते हैं तथा कोशिश की जाती है कि खेल-खेल में उनके अंदर अच्छे संस्कारों के बीज भी डाल दिए जाएं। समर कैंप में 80 बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। तथा 21 वर्षों तक अपनी बहुमूल्य सेवा देने पर पाजेब के दीपक सिन्हा, मो साबिर हुसैन एवं सुबोध कुमार को अग्रवाल सभा द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। तथा सभी प्रशिक्षकों को उचित मानदेय दिया गया। अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि समर कैंप के समापन समारोह कार्यक्रम में प्रभाकर अग्रवाल, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, प्रमोद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, अजय डीडवानिया, विजय खोवाल, नरेश बंका, रमाशंकर बगड़िया, नरेंद्र नेवटिया, निर्मल बुधिया, सुनील पोद्दार, किशन पोद्दार, उर्मिला पाड़िया, रीना सुरेखा, मंजू लोहिया, मधु सर्राफ, बिना मोदी, प्रीति पोद्दार, सीमा पोद्दार, छाया अग्रवाल, प्रीति फोगला, प्रीति अग्रवाल, रेनू राजगढ़िया, सीमा टाटियां, सुनीता सरावगी, अंशु नेवटिया, प्रीति बंका, सुनैना लॉयलका, ललिता नारसरिया, कमला विजयवर्गीय, संगीता गोयल, मंजू लोहिया, मंजू केडिया सरिता अग्रवाल, रेणु छापड़िया ने सहयोग दिया। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा, रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

जेसीआई यूथ रांची ने महिला सशक्तीकरण के लिए बांटा नि:शुल्क सैनिटरी पैड
Published / 2024-05-29 21:50:02
जेसीआई यूथ रांची ने महिला सशक्तीकरण के लिए बांटा नि:शुल्क सैनिटरी पैड

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई यूथ रांची ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए नि:शुल्क ईको-फ्रेंडली सैनिटरी पैड का वितरण किया। सेनेटरी नैपकिन के वितरण की स्टेशन रोड  के पास स्लम क्षेत्र में हुई। इस दौरान लगभग 60 किशोरी और महिलाओं के बीच ईको-फ्रेंडली सेनेटरी पैड के 80 पैकेट बांटे। माहवारी से जुडी गलत धारणों और मिथकों को दूर करने के लिए महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। मौके पर संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि आज की यह पहल किशोरियों के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा और महिलाओं के सशक्तीकरण की ओर अग्रसर करेगी। हमारे देश में महिलाएं कभी कमजोर नहीं रहीं, वे शुरू से ही सशक्त रहीं हैं। मौके पर अध्यक्ष सोनल अग्रवाल,मोनिका गोयनका व अन्य सदस्य मौजूद थे।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Published / 2024-05-29 19:12:01
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

प्रत्येक उत्पादक और निर्माता को उत्पाद की पैकेजिंग पर प्रथम बिक्री मूल्य मुद्रित करना हो आवश्यकटीम एबीएन, रांची। ग्राहकों से होने वाली ठगी और उनके अधिकार को लेकर पिछले 50 सालों से अनवरत आंदोलन और अन्य विभिन्न माध्यमों से सहायता करने वाली संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा है।उपायुक्त के माध्यम से सौंपे गये इस ज्ञापन में ग्राहक पंचायत ने वस्तुओं के दाम पर उत्पादन से 100 प्रतिशत अधिक अंकित किये जाने वाले मूल्य सहित अन्य विषयों को लेकर प्रश्न खड़े किए हैं। समाधान बताते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने केंद्र सरकार से प्रत्येक उत्पादक और निर्माता को उत्पाद की पैकेजिंग पर प्रथम बिक्री मूल्य मुद्रित करना आवश्यक करने की मांग की है। बुधवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती आयोजन समिति के झारखंड प्रांत सचिव आर अजय और रांची जिला संयोजक श्री आलोक कुमार सिंह ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रथम बिक्री मूल्य की अवधारण शुरू करके पहला कदम उठायें। प्रत्येक उत्पादक और निर्माता को उत्पाद की पैकेजिंग पर प्रथम बिक्री मूल्य मुद्रित करना आवश्यक होना चाहिए। प्रथम बिक्री मूल्य (एमएसपी) एमआरपी का पूरक होगा। यदि उपभोक्ता को एमएसपी के बारे में जानकारी हो, तो वह खरीदारी करते समय तर्कसंगत विकल्प चुन सकता है। उपभोक्ता को वास्तव में लाभ होगा। ज्ञापन में संगठन के सचिव आर अजय ने बताया कि एमआरपी से सबंधित मुद्दों पर आंतरिक रूप से चर्चा की है। बताया कि प्रथम अंकित मूल्य एमआरपी की शुरुआत एक सकारात्मक कदम है, लेकिन कानून इस बारे में कोई दिशा-निर्देश नहीं देता है कि एमआरपी कैसे तय की जानी चाहिए। वर्तमान में निर्माता यह अनुमान नहीं लगाता कि उसके उत्पाद के लिए उचित एमआरपी क्या होगी। एमआरपी अपारदर्शी है और उपभोक्ता को एमआरपी की संरचना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमें ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं जहां उपभोक्ता ऐसी कीमत चुकाता है जो उत्पाद को योग्यता या उत्पाद में सन्निहित मूल्यवर्धन से असंबधित होती है। उपभोक्ताओं के हित में ग्राहक पंचायत की मांग है कि एमआरपी संरचना निष्पक्ष, पारदर्शी और आसानी से समझी जाने वाली होनी चाहिए। बकायदा संगठन ने एमआरपी की छपाई के लिए अधिकतम सीमा निर्धारित करने वाले नियम, अधिनियम, विधान, आदेश लाने को कहा है। श्री आलोक कुमार सिंह ने बताया कि वस्तुओं में एमआरपी के नाम पर लूट का सबसे बड़ा उदाहरण दवा है। दवाओं की मूल उत्पादन मूल्य और ग्राहक जिस मूल्य दवा की खरीदी करता है। दवाओं की खरीदी करता है। दवाओं की उत्पादन लागत (सिओपी) मुद्रित एमआरपी से सौ ज्यादा है। निर्माताओं, थोक विक्रेताओं, वितरकों, स्टॉकिस्ट, डॉक्टरों की लौबी के साथ साथ अंतत: खुदरा विक्रेताओं से लेकर सभी फर्मास्युटिकल चैनलों द्वारा ग्राहकों को धोखा दिया जाता है और लूटा जाता है। सभी मेडिकल दुकानें और आनलाइन दवा व्यापारी एमआरपी पर 20 से 80 तक की छूट दे रहे हैं, जो दर्शाता है कि एमआरपी पर निर्माता और उसकी इच्छा का एकाधिकार है।

अंतिम चरण की वोटिंग के लिए झारखंड के वोटर तैयार
Published / 2024-05-29 19:10:05
अंतिम चरण की वोटिंग के लिए झारखंड के वोटर तैयार

1 जून को झारखंड की 3 सीटों पर होगा मतदान, सभी दलों के नेताओं ने प्रचार किया तेजटीम एबीएन, रांची। झारखंड में 3 चरणों में वोटिंग हो चुकी है। अब चौथे चरणों की वोटिंग 1 जून को होगी। इस तारीख में राज्य की 3 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें गोड्डा, दुमका और साहिबगंज शामिल हैं। बता दें कि गोड्डा, दुमका और साहिबगंज इन तीनों सीटों पर राज्य में प्रचार तेज हो गया है। भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, राजद, आजसू और अन्य दलों के नेता अपने गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए रैलियां और रोड शो कर रहे हैं।वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में दुमका और गोड्डा में चुनावी सभा और रोड शो को संबोधित करेंगे, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कल दुमका में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे जहां वे जनसभा को सम्बोधित करेंगे और और रोड शो भी करेंगे। जेपी नड्डा सारठ के पालाजोरी में जनसभा करेंगे वहीं देवघर के त्रिलोक परिसर से वीर कुंवर सिंह चौक तक रोड शो करेंगे।

दुर्लभ मूर्खों की बदौलत हम कर रहे 400 पार : अजय आलोक
Published / 2024-05-29 19:08:53
दुर्लभ मूर्खों की बदौलत हम कर रहे 400 पार : अजय आलोक

अजय आलोक ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना टीम एबीएन, रांची। लोकसभा चुनाव के रण में राजनीतिक बयानबाजियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन को निशाने पर लिया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने एक बयान में कहा था कि चार जून के बाद सीएम नीतीश कुमार फिर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। तेजस्वी के इस बयान पर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि क्यों प्रश्न करके समय बर्बाद करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के स्तर पर दुर्लभ मूर्ख राहुल गांधी हैं, प्रदेश में तेजस्वी यादव हैं और यूपी में टीपू हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि इन लोगों के सवाल पर मीडिया कृपया अपना समय बर्बाद न करे। ये लोग दुर्लभ मूर्ख हैं, हमलोग 400 पार इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो लोग हैं। अगर ये लोग नहीं होते तो हम लोग चार सौ पार कहां से करते। इनके जैसे दुर्लभ मूर्ख अगर रहेंगे तो देश इन्हें कैसे चुनेगा।इन पर समय बर्बाद नहीं कीजिये। चार जून के बाद देश को बहुत आगे बढ़ना है। इन मूर्खों के चक्कर में अगर आप लोग रहेंगे तो करियर चौपट हो जायेगा।इसके अलावा उन्होंने कहा कि रोहणी आचार्य ने कहा था कि अगर मुझपर खरोंच भी आई तो इसके जिम्मेदार भाजपा के लोग होंगे। इस सवाल के जवाब में अजय आलोक ने कहा कि कहां से खरोंच आयेगी उनपर। चार जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आयेगा और पांच जून का उनका सिंगापुर का टिकट है। अजय आलोक ने इंडिया गठबंधन को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ मुसलमान का समर्थन करता है। साल 1947 में मुसलमानों के लिए पाकिस्तान बन गया था। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह ऐसे दुर्लभ व्यक्ति हैं, जिन्होंने सवा सौ साल पुरानी पार्टी को जमीन में मिला दिया। उन्होंने कहा कि चार तारीख को चुनाव का परिणाम आयेगा। 5 तारीख को विपक्ष के नेता देश छोड़कर दूसरे देश घूमने चले जायेंगे। वहीं, तेजस्वी यादव पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि वह बिहार का बोझ क्या उठायेंगे, 34 साल की उम्र में वह अपना बोझ नहीं उठा पा रहे हैं।

नाई समाज के चैय परगणा अध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर का निधन, शोक
Published / 2024-05-29 19:05:44
नाई समाज के चैय परगणा अध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर का निधन, शोक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, ईटखोरी/ चतरा। बघमुंडी, इटखोरी के प्रमुख समाजसेवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य और नाई समाज के चैय परगणा के अध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर का बुधवार को रिम्स रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। इनके अचानक चले जाने से अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में ही नहीं, बल्कि आजीवन संभव नहीं हो पायेगा। क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शव यात्रा में भाग लेकर भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना किया कि इस इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस विपदा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कोडरमा : गर्मी ने किया लोगों का जीना मुहाल
Published / 2024-05-29 19:01:47
कोडरमा : गर्मी ने किया लोगों का जीना मुहाल

दिन भर लोग घरों में दुबकने को विवशरेलवे का तापमान 64 डिग्री हुआटीम एबीएन, कोडरमा। गर्मी का कहर बुधवार को भी जारी रहा। अगले दो-तीन दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। गर्म हवा और झुलसा देने वाली धूप से लोग परेशान हो रहे हैं। आसमान से बरस रहे आग ने जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि सुबह 9 बजे के बाद नलों में गर्म पानी आ रहा है। इधर, कोडरमा स्टेशन, बस स्टैंड में ट्रेन और बस पकड़ने वाले यात्रियों के हाल भी बेहाल हैं। वहीं फुटपाथ पर सब्जी, फल एवं अन्य सामग्री बेचने वाले लोगों के हाल बुरे हो चुके हैं। पापी पेट के सवाल को लेकर यह दुकानदार दिनभर इस धूप में ग्राहकों के इंतजार में बैठे हैं। इधर, दो पहिया वाहनों की टंकी और सीट गर्म हो जा रही है जिससे वाहन चलाने वालों को भी खासी परेशानी हो रही है। गर्मी से झुमरी तिलैया सहित जिले के विभिन्न इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन भर लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। दिनों दिन बढ़ रहे तापमान के बीच शरीर को झुलसा देने वाले भीषण गर्मी सुबह 8 बजे से ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देती है। लोग गर्मी से बचाव के उपाय ढूंढ रहे हैं। पहले सड़कों के किनारे राहगीरों के लिए पेड़ भी नजर आते थे लेकिन ऐसा की कुछ देर छांव में आराम कर सके। सड़कें भी 11 बजे से शाम के 6 तक सुनसान रह रही है। वैसे ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं जिन्हें सरकारी और बैंकों के कार्य निपटाना हैं। गर्म हवा के थप्पड़ों के साथ लोग अपने बचाव के लिए दिनचर्या को भी बदला है। सुबह शाम लोग घरों से निकल रहे हैं और कई प्रतिष्ठान दोपहर में 1:30 से 4:00 बजे तक बंद हो जा रहे हैं। जो दुकान खुली भी रह रही हैं उसमें इक्का दुक्का ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। बहरहाल, गर्मी ने मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षियों का भी जीना मुहाल कर दिया है। वहीं बिजली रानी के नखरे भी पिछले 36 घंटे से परेशान की हुई है। झुमरी तिलैया में 36 घंटे में 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पाई है। कई इलाकों में ट्रांसफार्मर भी अत्यधिक लोड और गर्मी के कारण उड़ जा रहे हैं या खराब हो जा रहे हैं। ऐसे में कई गली मोहल्ले में बिजली भी प्रभावित हो रही है। लोड शेडिंग भी बढ़ी है और बिजली की आपूर्ति सही से नहीं होने से पेय जलापूर्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बिजली रानी के नखरे की वजह से इनवर्टर और मोबाइल भी पूरी तरह से चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। एसी, कूलर, पंखा भी साथ नहीं दे रहे हैं। फ्रिज का ठंडा पानी के बजाय बिजली नहीं रहने की वजह से घरों के पानी का इस्तेमाल हो रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,004