Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
नौ को पीएम पद की शपथ लेंगे मोदी!
Published / 2024-06-07 20:57:28
नौ को पीएम पद की शपथ लेंगे मोदी!

नरेंद्र मोदी 9 जून को ले सकते हैं प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार बनेंगे पीएमएबीएन सेंट्रल डेस्क। नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, 9 जून को शाम 6 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। यह लगातार तीसरा मौका होगा जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बार के लोकसभा चुनाव में जनता ने एक बार फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत दिया है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से बुधवार को सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनाव। इसी के साथ नई सरकार के गठन की तैयारियां भी शुरू हो गयीं। लोकसभा चुनाव में एनडीए 293 सीटें जीती हैं जो 543 सदस्यीय सदन में बहुमत के 272 के आंकड़े से अधिक है। चुनाव में कांटे की टक्कर में विपक्षी इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं जबकि 17 सीटें अन्य के खाते में गयी हैं। इस बार नयी सरकार की सूरत बदली-बदली नजर आ सकती है, क्योंकि चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत से आंकड़े से काफी दूर रह गयी है।नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में संभवत: श्रीलंका और बांग्लादेश सहित कई पड़ोसी देशों के नेताओं को आमंत्रित किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किये जाने वाले विदेशी नेताओं में बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय के मीडिया प्रभाग ने बताया कि मोदी ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।

गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा में नयी पुलिस लाइन का उद्घाटन जल्द
Published / 2024-06-07 20:54:57
गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा में नयी पुलिस लाइन का उद्घाटन जल्द

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के भवन निर्माण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। मौके पर उन्होंने अधिकारियों से स्वीकृत सभी थाना भवनों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने सभी थानों के परिसरों में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया। राज्य के गोड्डा, जामताड़ा और पाकुड़ में नयी पुलिस लाइन बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन जल्द किया जायेगा। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जिन भवन निर्माण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है, उसमें पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्वीकृत सभी थाना भवनों का निर्माण शीघ्र शुरू करने और लंबित भवनों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सभी थानों के परिसर में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण करने को भी कहा। मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल मौजूद थे।

साइकिलिंग ट्रैक धुर्वा को दिला रहा अलग पहचान
Published / 2024-06-06 22:02:53
साइकिलिंग ट्रैक धुर्वा को दिला रहा अलग पहचान

राजधानी के धुर्वा में आम लोगों के लिए बन रहा साइकिलिंग ट्रैक टीम एबीएन, रांची। धुर्वा क्षेत्र राजधानी का मेन पॉइंट माना जाता है। ऐसे में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत धुर्वा क्षेत्र को एक नये रूप में आकार दिया जा रहा है। करीब 750 एकड़ में लोगों की सुविधा के तहत कई संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह बदलाव न सिर्फ लोगों के लिए बल्कि राजधानी के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनता दिख रहा है। इसके अलावा धुर्वा के सभी क्षेत्रों में साइकिलिंग ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि कुछ जगहों पर इसका काम पूरा हो चुका है और लोग इस ट्रैक का इस्तेमाल कर सड़क से दूर हटकर सुरक्षित तरीके से आ-जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी के द्वारा इस पहल की शुरूआत की गई है और इसे बनाने की जिम्मेदारी साइट इंचार्ज सुभाष कुमार को दी गई। धुर्वा क्षेत्र में आमतौर पर साइकिल चलाने वाले लोगों को वाहनों के भीड़ के बीच काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण कई बार लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसी के मद्देनजर धुर्वा क्षेत्र में होने वाले सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए यह पहल की शुरूआत की गयी है। स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि धुर्वा क्षेत्र में हो रहे स्मार्ट सिटी को डेवलप बनाने के लिए लगभग 42 किलोमीटर डेवलपिंग बेस्ड एरिया बनाया गया है। इसके तहत साइकिलिंग ट्रैक को एक मुख्य लक्ष्य माना गया है। इससे पहले इटली, जर्मनी और विदेशों के कई प्रतिनिधियों ने साइकिलिंग ट्रैक बनाने का सुझाव दिया था।

पैसेंजर ट्रेन में अचानक मच गयी अफरा-तफरी
Published / 2024-06-06 22:01:45
पैसेंजर ट्रेन में अचानक मच गयी अफरा-तफरी

पटना से जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूद कर बचायी जानएबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची/ पटना। पटना से जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन में भीषण आ गयी। एक कोच में लगी आग की जद में दूसरी कोच आ गयी। देखते ही देखते धूकर-धूकर बॉगी जलने लगी। गनीमत रही की आग फैलने से पहले ही कोच में सवार यात्री कूद गये। कुछ ही मिनट में ट्रेन के दो कोच में आग फैल गयी। इससे दो कोच पूरी तरह से जल गये। इधर, घटना की सूचना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गयी। रेलवे की टीम की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। घटना किऊल जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दानापुर डिवीजन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं आग लगने की इस घटना में फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

10 जून तक झारखंड के 16 जिलों में हीट वेव की चेतावनी, आइएमडी ने जारी किया अलर्ट
Published / 2024-06-06 21:59:46
10 जून तक झारखंड के 16 जिलों में हीट वेव की चेतावनी, आइएमडी ने जारी किया अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कम से कम 16 जिलों में 10 जून तक लू चलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार (6 जून) को हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि शुक्रवार 7 जून से 10 जून के बीच झारखंड के अधिकतर जिलों में लू का प्रकोप देखा जायेगा। झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी तथा उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जायेगी। हालांकि, इसी दिन दक्षिण एवं मध्य भागों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, राजधानी रांची में भी 7 जून से लू चलने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि, 9 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में वृद्धि होगी, जिससे लू की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है।

बीआईटी लालपुर में पर्यावरण दिवस पर लगाये गये पौधे
Published / 2024-06-05 18:37:08
बीआईटी लालपुर में पर्यावरण दिवस पर लगाये गये पौधे

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बी आई टी मेसरा लालपुर केंद्र में गुलमोहर के विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गये। पौधे लगाते हुए केंद्र की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने बताया कि हर मनुष्य अगर अपने जीवनकाल में एक पेड़ या पौधा लगाने का कार्य करने लगे, तो यह धरा की सुंदरता और बढ़ जायेगी। अपने जीवन में एक पेड़ जरूर लगायें।आज के इस पर्यावरण दिवस डॉ प्रणव कुमार ने पेड़ लगाने और उनको संरक्षण देने की बात कही उन्होंने इस दिवस की महता पर प्रकाश डाला। आज के कार्यक्रम में डॉ संदीप नाथ शाहदेव, डॉ विनोद कुमार शर्मा, डॉ अमृता सरकार, डॉ मानशी गुप्ता, सुभाशीष रॉय, मनोज कुमार, अनामिका कुमारी, सरिता तिग्गा, मिनी दुबे, ऐलिस टोप्पो, सोनी कुमारी, अजय कुमार, बासुदेव सिंह, डॉ महुवा बनर्जी, राणा प्रताप मिश्रा बिनोद कुमार उपस्थित थे। 

व्यवहार न्यायालय लातेहार में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन
Published / 2024-06-05 18:15:13
व्यवहार न्यायालय लातेहार में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

न्यायिक अधिकारियों ने लगाये पौधेपृथ्वी हमारा एकमात्र आवास, आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे बचाना हमारा सामूहिक दायित्व : पीडीजेएबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। झालसा रांची के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय लातेहार में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र आवास है और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे बचाना हमारा सामूहिक दायित्व है। विश्व पर्यावरण दिवस हमें संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों की याद दिलाता है। ये लक्ष्य हमें एक ऐसे भविष्य की ओर ले जाते हैं जहां पर्यावरण और विकास में संतुलन हो। इन लक्ष्यों में गरीबी उन्मूलन, जलवा वायु परिवर्तन का मुकाबला, स्वच्छ जल और स्वच्छता सुनिश्चित करना, टिकाऊ उत्पादन और खपत को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं। विश्व पर्यावरण दिवस हमें सिर्फ एक दिन पर्यावरण के बारे में सोचने के लिए नहीं, बल्कि हर दिन पर्यावरण के प्रति सचेत रहने और उसे बचाने के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। हम छोटे-छोटे कदम उठाकर, जैसे कम पानी और बिजली का इस्तेमाल करना, कचरे को कम करना और उसका पुनर्चक्रण करना, पौधे लगाना, वाहनों का कम इस्तेमाल करना आदि, पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य स्वस्थ और जीवित रहना चाहता है, तो उसके लिए पर्यावरण के मसलों पर ध्यान देना आवश्यक है और इसकी अहमियत को समझना और स्वीकार करना भी जरूरी है। हम लोगों की रक्षा ओजोन परत करती है। यह हमें सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है लेकिन इस लेयर में छेद हो गया है। यहां तक कि ग्लेशियर भी समय के साथ-साथ पिघलने लगे हैं और ऐसे में अब इंसानों का सतर्क होना बहुत ही आवश्यक है और पर्यावरण को सुरक्षित करने की दिशा में अहम कदम उठाये जाना भी जरूरी है।मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटूम्ब न्यायालय राजीव आन्नद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार दूबे, सीजेएम मो. अब्दुल नसीर, एसीजेएम शशि भूषण शर्मा, सिविल जज तृतीय सह ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट स्वाति विजय उपाध्याय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी उत्कर्ष जैन, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार, अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता, अधिवक्ता लाल अरविंद नाथ शाहदेव, अधिवक्ता पंकज कुमार, अधिवक्ता निरंजन प्रकाश मल्लान सहित बार एसोसिएशन के सदस्य, एलएडीसी डिप्टी चीफ राजेश यादव, एलएडीसी सहायक दीपक कुमार मिश्रा एवं राहुल कुमार और व्यवहार न्यायालय कर्मचारियों के द्वारा पौधा लागाकर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर बार एसोसिएशन के सदस्य, व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारीगण एवं पीएलवी के सदस्य मौजूद थे।

रांची से सीएम चंपाई और कल्पना गयीं दिल्ली
Published / 2024-06-05 18:12:51
रांची से सीएम चंपाई और कल्पना गयीं दिल्ली

टीम एबीएन, रांची। लोकसभा आम चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज शाम दिल्ली स्थित अपने आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक बुलायी है। इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और और गांडेय विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी। दिल्ली की बैठक में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं कल्पना सोरेन ने मीडिया के सवालों का जवाब देने की जगह सबको लोकसभा चुनाव संपन्न होने की बधाई दी। वहीं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि देश की जनता ने किसी को बहुमत नहीं दिया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में मीडियाकर्मियों के इस सवाल पर कि क्या केंद्र में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने की भी संभावना है? मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपाई सोरेन ने कहा कि यह तो सही बात है कि देश की जनता ने किसी भी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया है।अब आगे क्या होगा, कौन सी रणनीति पर इंडिया ब्लॉक आगे बढ़ेगा इसके लिए ही आज शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक बुलायी है, जिसमें कई मुद्दों पर बातचीत होगी। गांडेय विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद कल्पना सोरेन की यह पहली दिल्ली यात्रा है। आज एयरपोर्ट पर भले ही मीडियाकर्मियों के सवालों का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारक के रूप में की गयी मेहनत के बाद पांच लोकसभा सीटें महागठबंधन के खाते में आने की खुशी और सुकून उनके चेहरे पर दिख रहा था।

वाईएमसीए धुर्वा में किया गया पौधरोपण
Published / 2024-06-05 18:11:12
वाईएमसीए धुर्वा में किया गया पौधरोपण

टीम एबीएन, रांची। आज 05.06.2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाईएमसीए वोकेशनल ट्रेनिंग कम प्रोग्राम सेंटर धुर्वा और हेड हेल्ड हाइ  के स्टूडेंट्स व पदाधिकारियों ने वाईएमसीए पब्लिक स्कूल, धुर्वा के परिसर में वृक्षारोपण और मौजूदा पेड़ पौधों को पानी दिया। जिसमें 20 छात्रों के साथ-साथ वाई एम सी ए के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,863