Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
दलित सेना की प्रदेश अध्यक्ष ने दी मंत्री चिराग पासवान को बधाई
Published / 2024-06-10 18:30:33
दलित सेना की प्रदेश अध्यक्ष ने दी मंत्री चिराग पासवान को बधाई

टीम एबीएन, रांची/पटना। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी जा रही हैं। बधाई देते हुए दलित सेना झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) इंद्रा कुमारी ने बताया कि राजनीति के मौसम वैज्ञानिक कहे जाने वाले स्व रामविलास पासवान के पुत्र चिराग अपने संसदीय क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। यही कारण है कि उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। जिसके बाद मोदी 3.0 के कैबिनेट मंत्री बनकर अब वे अपने संसदीय क्षेत्र के अलावा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आयेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

झूलन के साथ चुट्टू गांव में मंद पूजा संपन्न
Published / 2024-06-09 20:40:54
झूलन के साथ चुट्टू गांव में मंद पूजा संपन्न

टीम एबीएन, रांची। चुट्टू गांव में दिनांक 30 में 2024 से चली आ रही मंडा पूजा का झूलन कार्यक्रम के साथ आज दिनांक 9 जून 2024 को समापन हो गया। इस इस मंडा पूजा कार्यक्रम में दिनांक 8 जून 2024 को शिव भक्तों ने  लोटन सेवा और होड़न सेवा कर शिव के प्रति अपनी भक्ति भाव को प्रकट किया। रात्रि 8 बजे शिव भक्तों ने फुलखुंदी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।दहकते अंगारों के बीच चलते हुए भगवान शिव के प्रति अपने आस्था व्यक्त की। इसके बाद शिव पूजा के समय श्रद्धालुओं के लिए छाउ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छाउ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी एवम पूर्व प्रमुख श्री प्रेमचंद महतो ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संतोष महतो श्री कन्हैया लाल गुप्ता श्री जगत मुंडा चूट्टू पंचायत के मुखिया श्रीमती लक्ष्मी देवी संरक्षक मंडल के श्री शत्रुघ्न महतो ने उपस्थित होकर शिव भक्तों का हौसला आफजाई किया। दिनांक 9 जून 2024 के प्रातः 8:30 बजे से शिव भक्तों का झुलन कार्यक्रम किया गया और उसके उपरांत गांव के पाहन श्री राजेश मुंडा द्वारा रूढ़िवादी तरीके से पूजा पाठ कर मुंडा पूजा कार्यक्रम संपन्न किया गया। ज्ञात हो कि चुट्टू गांव का मंडा पूजा कार्यक्रम आसपास के सभी गांव में प्रसिद्ध है और यहां के अनुशासन तथा पूजा परंपरा का लोग अनुकरण करते हैं। मंडा पूजा कार्यक्रम की समाप्ति पर शिव पूजा समिति चुट्टू के अध्यक्ष श्री प्रतुल मुंडा ने सभी 130 शिव भक्तों, गांव, पंचायत तथा पास पड़ोस के सभी गांव के सभी श्रद्धालुओं का पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया है। श्री प्रतुल मुंडा ने कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने के लिए  बी आई टी थाना एवम मीडिया बंधुओं का भी विशेष आभार जताया है। श्री मुंडा ने शिव पूजा समिति के सभी सदस्यों सुरेश महतो, जलेश्वर महतो, अनिल महतो, चारो मुंडा, राजू मुंडा, राजकुमार मुंडा, बिपिन करमाली, राकेश करमाली, सुनील मुंडा, नंदकिशोर मुंडा, सोनू उराव, अनुराज करमाली एवम अन्य सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके व्यक्तिगत योगदान, अनुशासन एवम विचार के लिए कृतज्ञता प्रकट की और कहा की उनके त्याग के बिना यह कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता था।

सीएम चम्पई ने किया भगवान बिरसा मुंडा को नमन
Published / 2024-06-09 20:37:58
सीएम चम्पई ने किया भगवान बिरसा मुंडा को नमन

भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचे सीएम और राज्यपाल, दी श्रद्धांजलिटीम एबीएन, रांची। भगवान बिरसा मुंडा की आज पुण्यतिथि है. इसे लेकर कई जगहों पर कार्यकर्म भी आयोजित किए जा रहे हैं। तमाम जगहों पर आज भगवान बिरसा मुंडा की शहादत को याद किया जा रहा है। इसे देखते हुए आज झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने आज भगवान बिरसा मुंडा को याद किया। वहीं, उनके साथ ही राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी नजर आए। उन्होंने भी भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।सबसे पहले उन्होंने राजधानी में स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर में स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। दोनों ने बारी बारी से भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संग्राहलय परिसर का जायजा लिया और वहां के प्रबंधन को कई दिशा निर्देश दिये। इसके बाद दोनों ही धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचे।कोकर डिस्टलरी पुल स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि बनी हुई है। वहां भी जाकर राज्या के सीएम और राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा को याद किया। आपको बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 19 साल की उम्र में झारखंड के लोगों के लिए अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी थी और शहीद हो गए थे।

पलामू : दो शव मिलने से जिलेभर में सनसनी
Published / 2024-06-08 21:27:19
पलामू : दो शव मिलने से जिलेभर में सनसनी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवकों का शव बरामद हुआ है। एक युवक के सिर पर वार कर हत्या की गई जबकि दूसरे युवक की मौत संदिग्ध है। एक युवक का शव पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र जबकि दूसरे युवक का का शव पांकी थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा के इलाके में शनिवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ के रहने वाले लक्की चंद्रवंशी के रूप में हुई। युवक के सिर में गंभीर रूप से जख्म के निशान थे। परिजनों ने बताया कि लक्की शुक्रवार की शाम घर से निकला था। शनिवार को उसका शव बरामद हुआ है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि युवक की हत्या की गयी है और सिर पर गंभीर रूप से वार किये गये हैं। पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है और हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। युवक के शव का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में किया गया है।युवक ने लिया था 10 हजार कर्ज, बरामद हुआ शववहीं, पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के कपूर्री चौक के पास डाक बंगला से शनिवार को सोनू ठाकुर नामक युवक का बरामद हुआ है। सोनू ठाकुर पांकी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। युवक के गले में जख्म के निशान हैं। सोनू ठाकुर शुक्रवार से घर से लापता था। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि सोनू ठाकुर ने एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये कर्ज लिया था। व्यक्ति पैसे वापस मांग रहा था जिसके बाद सोनू काफी तनाव में था। पांकी थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि सोनू ने किसी व्यक्ति से 10 हजार रुपये कर्ज लिये थे।

हार हो या जीत, रहूंगी तो भाजपा में ही : सीता सोरेन
Published / 2024-06-08 21:24:00
हार हो या जीत, रहूंगी तो भाजपा में ही : सीता सोरेन

सीता सोरेन बोलीं- अपने खून से लिख कर दे दूंगी, अब कभी भी झामुमो में नहीं जानाटीम एबीएन, रांची। दुमका से भाजपा प्रत्याशी रही सीता सोरेन ने कहा कि वह सफेद पन्ने में अपने खून से लिख कर दे देंगी कि कभी झामुमो में दोबारा वापसी नहीं करेंगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान स्थानीय प्रशासन ने उनकी कोई मदद नहीं की। भाजपा के लोग मेरे भाई-बंधु हैं सीता सोरेन ने कहा कि उन्हें प्रशासनिक साजिश के तहत हराया गया है। कई जगहों पर ईवीएम को खराब दिखाया गया। सीता सोरेन ने कहा कि चुनाव में मेरी जीत हो या हार, अब भाजपा में ही रहना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मेरे भाई-बंधु हैं।सीता सोरेन ने कहा कि अपने खून से भी लिखकर दे दूंगी कि अब झामुमो में नहीं जाना। उन्होंने कहा कि उनका फोकस अभी विधानसभा चुनाव पर है और उसकी तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि झारखंड की हाई प्रोफाइल दुमका लोकसभा सीट पर झामुमो के नलिन सोरेन ने भाजपा की सीता सोरेन को हरा दिया। उन्होंने कड़े मुकाबले में 22,527 वोटों से शिकस्त दी। यहां पर अंतिम चरण में 1 जून को वोट डाले गए थे। भाजपा ने इस सीट से सत्तारूढ़ महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय राजनीतिक दल झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन पर भरोसा जताया था। वहीं इंडिया गठबंधन की घटक दल झामुमो के तरफ से नलिन सोरेन चुनावी मैदान में थे। दुमका लोकसभा झारखंड की हाई प्रोफाइल सीट है। इस क्षेत्र में शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा और सारठ विधानसभा सीटें आती हैं।

दुर्गा वाहिनी प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण तथा मातृशक्ति का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
Published / 2024-06-07 23:28:46
दुर्गा वाहिनी प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण तथा मातृशक्ति का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद् के दुर्गा वाहिनी  प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण तथा मातृशक्ति सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग 5 जून से प्रारंभ हुआ जिसका समापन 11 जून को सार्वजनिक कार्यक्रम के साथ संपन्न होगा।वर्ग का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अजय कुमार, विश्व हिंदू परिषद की प्रांत उपाध्यक्षा रेखा जैन, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका अनुराधा कच्छप एवं जिलाध्यक्ष श्री अजय राणा ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।वर्ग में पूरे झारखंड प्रांत के सभी जिलों से लगभग 250 युवतियां भाग ले रही हैं। जिन्हें सप्ताह भर  शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा, समाज देश एवं धर्म की रक्षा की दृष्टि से सक्षम बनाया जायेगा। प्रशिक्षण वर्ग में 7 दिनों तक योग, व्यायाम, आसन, समता, दंडचालन, नियुद्ध, लक्ष्यभेद तथा समाज में सेवा कार्य संचालित करने का  का प्रशिक्षण दिया जायेगा। वर्ग में बौद्धिक स्तर पर मार्गदर्शन के लिए केंद्रीय मंत्री माननीय अंबरीश सिंह, दुर्गावाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महाला, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडे, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत सहित कई अधिकारियों का प्रवास वर्ग में होने वाला है। उक्त जानकारी झारखंड विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी की प्रान्त संयोजिका अनुराधा कच्छप ने दी।

पलामू : अवैध बीड़ी पत्ता लदा पिकअप वैन और ट्रक जब्त
Published / 2024-06-07 21:01:39
पलामू : अवैध बीड़ी पत्ता लदा पिकअप वैन और ट्रक जब्त

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पांकी थाना क्षेत्र के सगालिम के पास से पुलिस ने अवैध बीड़ी पता लदा पिकअप वैन और ट्रक को जब्त किया है। वहीं पांच तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उक्त जानकारी एसपी रिष्मा रमेशन ने दी जानकारी।

नल-जल योजना में भारी गड़बड़ी, ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में की तालाबंदी
Published / 2024-06-07 21:01:16
नल-जल योजना में भारी गड़बड़ी, ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में की तालाबंदी

पंचायत में लगे सभी जलमीनार खराब,पेयजल संकट से ग्रामीण परेशानएबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के पंचायत सांगबार  में पेयजल संकट से ग्रामीण काफी परेशान है। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन को अवगत कराने और इस संकट को यथाशीघ्र दूर करने को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में धरना दिया। साथ ही एक घंटा तक  प्रखंड के मेनगेट में तालाबंदी करते हुए पंचायत में बंद पड़े सभी जल मीनार और चापानल को चालू कराने की मांग करते हुए गरीब जनता को पीने का पानी क्यों नहीं बीडीओ जवाब दो आदि नारेबाजी की। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किया गया है। इसके पहले भी पंचायत से भी जलमीनार लगाया गया था।उसमें भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी थी, तब भी ग्रामीण काफी विरोध किये थे। ग्रामीणों के विरोध को तब भी और अब भी अनसुना किया जा रहा है क्योंकि इस गड़बड़ी  से होनेवाली आय में सबकी मिलीभगत है। ग्रामीणों ने इस योजना में हो रहे गड़बड़ी को रोकने, योजना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और  ग्रामीणों को सही से पेयजल की व्यस्था की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि नल जल योजना में भारी गड़बड़ी हो रही है। हमलोगों के कई बार विरोध के बाद भी स्थानीय पदाधिकारी को कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं क्योंकि सभी लाभान्वित है।

नौ जून को महाराजा अग्रसेन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह
Published / 2024-06-07 21:00:13
नौ जून को महाराजा अग्रसेन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में मारवाड़ी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह 9 जून 2024 दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से स्थानीय महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन पथ मे होने जा रहा है। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ एवं कार्यक्रम संयोजक विकास अग्रवाल एवं विशाल पाड़िया ने संयुक्त रूप से बताया कि 9 जून के समारोह मे जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में 85% या उससे ऊपर अंक प्राप्त किया हो या प्रोफेशनल डिग्री हासिल की हो उन्हें प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारीयां पूरी कर ली गयी है। इस समारोह में 150 से भी अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। समारोह के उद्घाटनकर्ता अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, तथा मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा  महुआ मांझी होगी।इस कार्यक्रम के प्रायोजक बाबुलाल प्रेम कुमार है। उन्होंने सभी बंधुओ से अनुरोध किया है कि समय पर कार्यक्रम मे उपस्थित होकर छात्र- छात्राओं का मनोबल बढ़ायें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,192