Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
कल आजसू सुप्रीमो के घर जाकर जन्मदिन की शुभकामना देगा आखिल झारखंड अधिवक्ता संघ
Published / 2024-06-20 22:02:03
कल आजसू सुप्रीमो के घर जाकर जन्मदिन की शुभकामना देगा आखिल झारखंड अधिवक्ता संघ

टीम एबीएन, रांची। कल दिनांक 21 जून को आजसू सुप्रीमो माननीय सुदेश कुमार महतो जी का जन्म दिन है। मौके पर कल पूर्वाह्न 10 बजे अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सुदेश महतो के कांके रोड स्थित आवास जाकर जन्म दिन का शुभकामना दिया जायेगा। संघ के सम्मानित सदस्यों से आग्रह है कि कल पूर्वाह्न 10 बजे अधिक से अधिक संख्या में सुदेश कुमार महतो के आवास में पहुंचकर शुभकामना देने का कार्य करें। उक्त जानकारी अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

बिजली, पानी और साफ-सफाई का निदान नहीं, तो बंद करेंगे टैक्स : शालिनी
Published / 2024-06-20 20:56:11
बिजली, पानी और साफ-सफाई का निदान नहीं, तो बंद करेंगे टैक्स : शालिनी

झुमरी तिलैया में पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं पर शालिनी गुप्ता का धरना प्रदर्शन, प्रशासन की लचर व्यवस्था के खिलाफ उठी जनता की आवाज टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया शहर में पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं को लेकर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने आज विद्युत कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शहर के 28 वार्डों के निवासी, छात्र-छात्राएं, गृहणियां, विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधि और वर्तमान वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया और प्रशासन की लचर व्यवस्था के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। पानी और बिजली की समस्या धरने के दौरान शालिनी गुप्ता ने कहा कि झुमरी तिलैया में पानी, बिजली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली की 23 घंटे की निर्बाध आपूर्ति नहीं हो रही है और 1 घंटे का मेंटेनेंस कार्य भी समय पर नहीं किया जा रहा है। बिजली की कटौती से न केवल जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि पेयजल की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। बढ़ते टैक्स और घटती सुविधाएं शालिनी गुप्ता ने बताया कि 2014-15 में 60-70 लाख रुपये का टैक्स वसूला जाता था, जो अब बढ़कर 6-7 करोड़ रुपये हो गया है। इसके बावजूद सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन गंभीर समस्याओं का समाधान नहीं करता है, तो जनता टैक्स देने की व्यवस्था पर पुनर्विचार करेगी।  सफाई व्यवस्था की दुर्दशा शहर में सफाई व्यवस्था को तीन भागों मे. नगर परिषद कर्मचारी द्वारा रोड एवं नाली की सफाई, केएमएस डब्लू प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण, बुल फाइटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मुख्य मार्गों की रात्रि सफाई के बावजूद, शहर की सफाई व्यवस्था नदारद है और जगह-जगह कूड़ा-कचरा बिखरा हुआ है। कंपनी कचरा संग्रहण का कार्य अनियमित रूप से कर रहा है, जिससे सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है। पानी की आपूर्ति की विकट समस्या शहर के कई वार्डों में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। कहीं पाइपलाइन नहीं बिछायी गयी है और जहां बिछाई गई है, वहां पानी नहीं पहुंच रहा है। सप्लाई पानी का कनेक्शन शुल्क भी बढ़ा दिया गया है, जिससे जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। नगर परिषद पानी का मासिक शुल्क लेती है, जबकि सप्लाई पीएचडी करती है, जिससे जनता को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट्स की अव्यवस्था ईएसएसएल कंपनी को स्ट्रीट लाइट लगाने और मेंटेनेंस का ठेका दिया गया था, लेकिन कई वार्डों में स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी हैं। शहरवासी बढ़ते टैक्स के बावजूद भी कूड़े-करकट, जाम और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। शालिनी गुप्ता की मांगें धरना स्थल पर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुधांशु ने ज्ञापन पर विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आगे कहा कि शहर में 23 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी और मेंटेनेंस केवल 1 घंटे में पूरा किया जाएगाउन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के लिए विभाग के एसडीओ या कार्यपालक अभियंता को शिकायत दर्ज की जा सकती है और उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9431135704 भी साझा किया। नगर परिषद द्वारा सफाई और पेयजल आपूर्ति सुधार की पहल नगर परिषद कार्यालय में हुई बैठक में शालिनी गुप्ता और हर्षवर्धन ने तीनों कंपनियों के कर्मियों के साथ मिलकर 28 वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और मॉनिटरिंग हेतु टोल फ्री नंबर जारी करने का प्रस्ताव रखा। 1 जनवरी 2025 से पेयजल आपूर्ति नगर परिषद को सौंप दी जाएगी। इस कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अगले छह महीनों में सामंजस्य स्थापित कर निर्बाध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। जिन इलाकों में पाइप लाइन तो गई है लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हुई है, वहां के पानी बिल को निरस्त करने और आगे ऐसे उपभोक्ताओं को बिल न जारी करने, नगर परिषद द्वारा सभी शिकायतों का त्वरित निपटारा करने का भी आश्वासन दिया गया।समारोह में वक्ताओं का समर्थनप्रेम पाण्डेय, बालगोविन्द मोदी, प्रवीण वर्णनवाल, यशपाल सिंह गोल्डन, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश सलूजा, चाँद आलम, सीताराम शर्मा, नवनीत ओझा, विशाल भदानी, धीरज कुमार, सुषमा सुमन, प्रो. राखी भदानी, ब्यूटी सिंह सहित कई वक्ताओं ने शालिनी गुप्ता के प्रयासों की सराहना की और कहा कि कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो उछालो। वक्ताओं ने कहा कि शालिनी गुप्ता जनता की आवाज बनी हैं और उनके प्रयास आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होंगे। शहर में पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं को लेकर शालिनी गुप्ता का यह धरना प्रदर्शन एक महत्वपूर्ण कदम है। जनता की आवाज को बुलंद करने और प्रशासन को जगाने के इस प्रयास से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान होगा और झुमरी तिलैया शहर में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति में सुधार आयेगा। मौके पर निवर्त्तमान वार्ड पार्षद अरुण चंद्रवंशी, बसंत सिंह, गंदोरी रजक, प्रदीप सुमन, एके सिंह,विशाल भदानी,भारत बक्शी, राजीव सिन्हा, यशपाल सिंह, शशि सलूजा, जिला परिषद प्रतिनिधि मंटू तिवारी, संजू जैन, पप्पू खट्टीक, सोनू मोदी,सोनू मोदी, प्रहलाद मोदी, धीरज कुमार,राजीव शुक्ला, मनोज मोदी, अविनाश चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, दिनेश शर्मा सैकड़ों लोग मौजूद थे।

रांची : कंट्री क्रिकेट क्लब स्विमिंग पूल परिसर में प्री मानसून म्यूजिक फिएस्टा 2024 आयोजित
Published / 2024-06-20 20:51:39
रांची : कंट्री क्रिकेट क्लब स्विमिंग पूल परिसर में प्री मानसून म्यूजिक फिएस्टा 2024 आयोजित

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा स्थित कंट्री क्रिकेट क्लब स्विमिंग पूल परिसर में कंट्री क्रिकेट क्लब ने फ्री मानसून म्यूजिकल फेस्ट का आयोजन किया। इस संगीतमय शाम को क्लब के मेंबर्स और उनके मेहमानों ने देर रात तक लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश झा और कंट्री क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राजेश वर्मा बॉबी थे। इस कार्यक्रम के दौरान स्विमिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन विशाखा झा और राजीव रंजन ने किया।

झॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता रोहित आरके लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
Published / 2024-06-19 21:21:45
झॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता रोहित आरके लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

टीम एबीएन, रांची। झॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता व झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्य रोहित आरके झारखंड विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। जिसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है। लेकिन,चर्चा जोरों पर हैं। जिससे कलाकारों और प्रशंसकों में खुशी की लहर हैं। चूंकि, कलाकार जगत से कोई भी विधायक सांसद अब तक झारखंड से नहीं हैं। जिस वजह से झॉलीवुड का विकास अब तक संभव नहीं हुआ है।वहीं झारखंड की कला संस्कृति और आदिवासी मूलवासियों की समझ हैं। जिससे उम्मीद की जा रही है कि रोहित आरके विकास पर विशेष ध्यान देंगे। आम जनता और कलाकारों की समस्याओं को विधानसभा में उठा कर एक मुखर आवाज बनने का कार्य करेंगे। रोहित आरके ने कहा कि वे जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के विचारों से प्रभावित हैं और उन्हीं के दिशा निर्देश पर कार्य करेंगे। जहां तक बात हैं चुनाव लड़ने की तो अगर कलाकारों और प्रशंसकों की मांग हुई। तभी वे सोचेंगे और जयराम महतो जो भी निर्देश करेंगे। उसी अनुरूप कार्य करेंगे। झारखंड के विकास पर रोहित आरके ने कहा कि झारखंड के मूलवासी आदिवासी आज भी शोषित और पीड़ित हैं। साथ ही कलाकार वर्ग भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। अन्य राज्यों की तुलना में झारखंड के कलाकारों को योजना के माध्यम से अवसर व लाभ कम ही मिलते हैं। वहीं यहां की जनता को अब तक सिर्फ और सिर्फ बरगला कर स्वयं का फायदा करने में जनप्रतिनिधि एवं यहां की सरकार जुटी हुई हैं। कलाकारों और आम जनता को जागरूक होकर मुखरता से विरोध करना होगा और सही गलत का भेद कर सुयोग्य जनप्रतिनिधि को चुनना होगा। तभी झारखंड का विकास होगा और यहां फिल्म संगीत उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। रोहित ने आगे कहा कि झारखंड के पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाये और यहां फिल्म सिटी विकसित की जाये। तो लाखों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं बाहर से लोग भी झारखंड घूमने के लिए ज्यादा आयेंगे। जिससे सरकार की आय भी बढ़ेगी। उक्त कमियों को देखते हुए ही चर्चा जोरों पर हैं कि रोहित आरके विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। जिसकी अंतिम घोषणा जल्दी ही की जायेगी।

कोडरमा : निधन के बाद पैतृक गांव भखरा पहुंचा सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर
Published / 2024-06-18 22:58:12
कोडरमा : निधन के बाद पैतृक गांव भखरा पहुंचा सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर

अंतिम विदाई में उमड़ा लोगों का जनसैलाबनिधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहरकिसान आंदोलन के दौरान माथे पर लगी थी चोटकरीब तीन माह कोमा में रहने के बाद हुआ निधनटीम एबीएन, कोडरमा। सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत अंतर्गत ग्राम भखरा निवासी सीताराम पासवान के 54 वर्षीय पुत्र सीआरपीएफ के सब -इंस्पेक्टर उमाचरण पासवान का निधन बीते 16 जून को  इलाज के दौरान दिल्ली में हो गया। वे दिल्ली -हरियाणा बॉर्डर  में पदस्थापित थे। तीन माह पूर्व हुए किसान आंदोलन के धरना स्थल पर ड्यूटी के दौरान माथे पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये थे। बेहोशी हालत में उन्हें दिल्ली के वेदांता  अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था। करीब तीन माह तक जिंदगी और मौत से जूझते रहे। आखिरकार  बीते 16 जून को मौत के आगे हार गये। बताते चलें कि वे मई वर्ष 1988 में सीआरपीएफ कांस्टेबल के पद पर अपना योगदान मोकामा दिए थे। वर्ष 2022 में पदोन्नति के बाद सब इंस्पेक्टर के रूप में प्रभार संभाला। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सुरक्षा में भी 2 वर्ष तक सेवा दिये थे।निधन की सूचना मिलते ही मच गया हाहाकारनिधन की सूचना मिलते ही घर में मानो हाहाकार मच गया। अचानक रोने पीटने की आवाज सुन आसपास के लोग जब उनके घर की ओर भागे-भागे पहुँचे तो  उन्हें यह मनहूस खबर मिली।इसके बाद तो उनके दरवाजे पर भीड़ का तातां लग गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हालपूरे क्षेत्र में शोक की लहर- सब -इंस्पेक्टर  के निधन पर परिजन नि: शब्द हो गये। वहीं पत्नी, बेटा-बेटी  का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी आंखों से आंसू थम नहीं पा रहे थे। निधन से गांव सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है।राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिलसतगावां थाना से मंगलवार की अहले सुबह अंतिम यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा में सीआरपीएफ के पदाधिकारी मनोज सिंह थाना प्रभारी विजय गुप्ता, सीआईएसएफ के जवान व पुलिस बल शामिल हुए। इस दौरान युवाओं ने उमाचरण पासवान अमर रहे आदि नारे लगाते हुए यात्रा उनके पैतृक आवास भखरा पहुंची। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में ये हुए शामिलपूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिप सदस्य नीतू कुमारी, उप प्रमुख मनोज कुमार निराला, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, महामंत्री प्रदीप यादव, सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव, प्रमुख प्रतिनिधि रामावतार चौधरी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि श्रवण रविदास, मनोज भगत, धीरज सिंह, शिवबालक प्रसाद यादव समेत सैकड़ों युवा व ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।

लोहरदगा निवासी अमेरिकन डॉ शिवनारायण अग्रवाल नहीं रहे, शोक
Published / 2024-06-18 22:54:28
लोहरदगा निवासी अमेरिकन डॉ शिवनारायण अग्रवाल नहीं रहे, शोक

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा मिशन चौक निवासी और अमेरिका में डॉ शिवनारायण अग्रवाल का मंगलवार को अमेरिका में ही 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। लोहरदगा थाना रोड हिंदी मिडल स्कूल और नदिया हिंदू हाई स्कूल से उनकी प्रारंभिक पढ़ाई हुई थी। वह 1972 में इंग्लैंड से एमबीबीएस करने के बाद लोहरदगा लौटे थे। पुराने घर को तुड़वाकर नया घर बनवाया था। सिंगल स्टोरी वाला बिल्डिंग आज भी अकेला और आकर्षक नजर आता है। 1974 में अमेरिका के एक अस्पताल में उनको नौकरी मिली थी। तब से वह अमेरिका में ही रह रहे थे। अमेरिका के एक बड़े अस्पताल में वह मेडिसिन के न केवल बड़े डॉक्टर थे। बल्कि वहां के वह मुख्य निदेशक भी थे। 1974 में जब हिंदी मिडिल स्कूल का शताब्दी समारोह मनाया गया था, तो उसमें वह पुरातन छात्र के रूप में शामिल हुए थे।लोहरदगा के उद्योगपति रांची निवासी गोपाल प्रसाद साहू के वह अच्छे मित्र थे। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अमेरिका के ही एक ओल्ड एज होम में रह रहे थे। वह अंतिम बार लोहरदगा 2006 में आये थे। डॉ अग्रवाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ अमेरिका में रह रहे थे। उनके निधन की सूचना लोहरदगा आने पर उनके परिजन और परिचितों में शोक की लहर है। वह लोहरदगा के एमएलए महिला कॉलेज समेत कई संस्थाओं को भी आर्थिक मदद दी थी।डॉ अग्रवाल के निधन पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, ज्ञानचंद प्रसाद अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, शशिधर लाल अग्रवाल, विनोद कुमार, प्रदीप अग्रवाल, चंद्रशेखर प्रसाद, अमर प्रसाद अग्रवाल, सूरज अग्रवाल आदि ने शोक व्यक्त किया है।

झारखंड की 55 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी देंगे जयराम महतो
Published / 2024-06-18 21:26:09
झारखंड की 55 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी देंगे जयराम महतो

नीति निर्धारण के लिए हमारे संगठन विधानसभा चुनाव लड़ेगे : देवेंद्रनाथ महतोटीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने आज लोकसभा चुनाव के बाद औपचारिक मीडिया कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो एवं वरीय केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो मौजूद रहे। मीडिया वार्ता के दौरान टाइगर जयराम महतो ने लोकसभा चुनाव में कुल साढ़े आठ लाख मतदान देने पर जनता को आभार व्यक्त किया। नीट की परीक्षा में धांधली पर रोक लगाने बात एवं कहा कि हमारे पार्टी संगठन का चुनावी सिंबल निर्वाचन आयोग की ओर से 20 से 25 दिनों में प्राप्त कर लिया जायेगा। लगभग 55 सीटों पर हमलोग विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। राजनीति से धर्म को दूर करना होगा। आज मंगलवार को मोराबादी आक्सीजन पार्क में सामूहिक मीडिया कांफ्रेंस के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने भी संगठन की ओर से अपने बातों को रखते हुए एवं अपने पार्टी की वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा कि सभी जाति वर्ग को एक साथ जोड़ते हुए हम विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। राज्य में स्थानीय, नियोजन, विस्थापन एवं उद्योग नीतियों को बनाने का काम करेंगे और जयराम महतो की सरकार बनानेयेंगे। मीडिया कांफ्रेंस के दौरान खटियानी सुमित, संजय मेहता, फलिंदर करमाली, रितेश अधिवक्ता, विराठ बाबू, योगेश भारती, पप्पू कुर्मी, सनी तिग्गा, सूरज, लखिंदर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

झारखंड : विधानसभा चुनाव में क्या गुल खिलायेंगे शिवराज और हिमंत
Published / 2024-06-18 21:22:57
झारखंड : विधानसभा चुनाव में क्या गुल खिलायेंगे शिवराज और हिमंत

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये चुनाव प्रभारी, जानिए किसे मिली राज्य की जिम्मेदारी?टीम एबीएन, रांची। झारखंड के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने सोमवार को चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी के नाम का ऐलान कर दिया है। भारत सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू एवं कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, शिवराज सिंह चौहान को झारखंड और जी किशन रेड्डी को जम्मू एवं कश्मीर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को यादव के साथ महाराष्ट्र का सह-प्रभारी, विप्लव कुमार देव को हरियाणा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को झारखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है। जम्मू एवं कश्मीर में किसी को भी सह-प्रभारी नियुक्त नहीं किया गया है। इन सभी राज्यों में एक साल के भीतर विधानसभा चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक चुनाव की तारीखें घोषित नहीं की गई हैं। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है और दोनों ही विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस (इंडिया) के घटक दल हैं।

जेबीकेएसएस का साथ देने और विश्वास बनाये रखने के लिए धन्यवाद : धीरन महतो
Published / 2024-06-18 12:13:33
जेबीकेएसएस का साथ देने और विश्वास बनाये रखने के लिए धन्यवाद : धीरन महतो

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोयाबाद (धनबाद)। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने पर जेबीकेएसएस युवा मोर्चा के धनबाद जिला संगठन मंत्री धीरन महतो ने सभी कार्यकर्ताओं और झारखंडवासियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जेबीकेएसएस का दूसरा स्थापना दिवस 18 जून को है। आज ही के दिन 2 वर्ष पहले संगठन की स्थापना की गयी थी और लोगों का साथ व विश्वास भरपूर मिला। साथ ही कार्यकर्ताओं ने भी नि:स्वार्थ भाव से मेहनत और लगन के साथ जेबीकेएसएस के लिए कार्य किया। जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी व धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विगत दो वर्षों से विश्वास और साथ बना हुआ है। यह साथ और विश्वास आगे भी बनाये रखना है और केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के हाथों को मजबूत करते हुए झारखंड नवनिर्माण का सपना पूरा करना है, जो सपना झारखंड के लिए हमारे वीर शहीद आंदोलनकारियों व महापुरुषों ने देखा है। उसे सभी को मिल कर पूर्ण करना हैं। शहीद भगत सिंह ने कहा था कि असली आज़ादी सिर्फ अंग्रेजों से नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हाथों से भी लेनी हैं। ठीक उसी प्रकार हमारे पूर्वजों ने संघर्ष और बलिदान देकर झारखंड अलग राज्य का निर्माण तो कर लिया। लेकिन आज भी झारखंड वासी अपने अधिकारों से वंचित हैं। आदिवासी मूलवासियों का सिर्फ और सिर्फ शौषण हुआ हैं। जिसके लिए हमें एकजुट होकर जयराम महतो का साथ देना, ताकि झारखंड नवनिर्माण का अधूरा सपना पूरा हो।लोकसभा चुनाव में जेबीकेएसएस के प्रति लोगों का रुझान देखकर विरोधियों में भय का माहौल है।जिस प्रकार से लाखों की संख्या में मत प्राप्त हुए हैं। उम्मीद की जा रहीं हैं और आंकड़ों से स्पष्ट होता हैं कि विधानसभा चुनाव में भारी सीटों की संख्या में जेबीकेएसएस की जीत होगी।धीरन महतो के साथ बधाई और धन्यवाद देने वालों में राहुल महतो, अमृत महतो, योगेंद्र महतो, चंदन महतो, आशीष महतो, अमित महतो, सुजीत महतो, महेश कुमार महतो, मो नसीम आदि शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,873