Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
महाराजा अग्रसेन भवन के आधार तल्ले के नवीकरण का उद्घाटन
Published / 2024-07-03 20:26:16
महाराजा अग्रसेन भवन के आधार तल्ले के नवीकरण का उद्घाटन

अग्रवाल सभा जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों मे उत्कृष्ट पहचान बनायी : ललित पोद्दारटीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन भवन में उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। अग्रवाल सभा द्वारा संचालित महाराजा अग्रसेन भवन के आधार तल्ले का नवीकरण करवाया गया, जिसमें हॉल, लाइब्रेरी एवं कमरे का नवीकरण एवं आधुनिकतम बनाया गया। जिसका उद्घाटन रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सह अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने फीता काटकर एवं श्रीफल फोड़ कर किया। तत्पश्चात अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, पूर्व अध्यक्ष भागचंद पोद्दार, विनोद कुमार जैन, पवन पोद्दार सहित सभी कार्यकारणी सदस्यों ने श्री गणेश एवं महाराज अग्रसेन जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प एवं प्रसाद चढ़ाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता ललित कुमार पोद्दार ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अग्रवाल सभा विगत कई वर्षों से जनसेवा, कल्याणकारी रचनात्मक कार्य एवं सामाजिक कार्यों को कर रांची में एक उत्कृष्ट पहचान बनायी है। तथा निरंतर बेहतर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। साथ ही महाराजा अग्रसेन भवन को भी पूर्ण सुविधायुक्त बनाया है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने कहा कि महाराजा अग्रसेन भवन को आधुनिकरण हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। इसी क्रम में आधार तल्ले को नवीकरण पूर्ण सुविधायुक्त बनाया गया है तथा अग्रवाल सभा कई जन उपयोगी कार्य करा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर पाटोदिया ने की। संचालन- मंत्री मनोज चौधरी तथा धन्यवाद- ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने किया। कार्यक्रम में सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि मौके पर भागचंद पोद्दार, राजकुमार केडिया, चंडी प्रसाद डालमिया, राजेंद्र केडिया, अशोक कुमार नारसरिया, विनोद कुमार जैन, मनोज चौधरी, प्रमोद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, कमल कुमार केडिया, अनिल अग्रवाल, अजय डीडवानिया, विजय खोवाल, कमल खेतावत, कौशल राजगढ़िया, अनिल कुमार अग्रवाल, निर्मल बुधिया, आनंद जालान, किशन पोद्दार, नरेश बंका, अजय खेतान, अशोक लाठ, जितेश अग्रवाल, पवन कुमार कनोई, विनोद कुमार टिबडेवाल, मनोज कुमार रूईया, राजकुमार मित्तल, मनोज ढांढनिया, रमाशंकर बगड़िया, सुनील केडिया, सुरेश चौधरी, सुनील पोद्दार, सौरभ बजाज, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लायंस ग्लोबल ने किया जूट और कपड़े के थैले का वितरण
Published / 2024-07-03 20:25:07
लायंस ग्लोबल ने किया जूट और कपड़े के थैले का वितरण

टीम एबीएन, रांची। प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर आज लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल ने शहरवासियों के बीच जूट के थैलों का वितरण किया। क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने लोगों से प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की और कहा कि प्लास्टिक की थैलियां किराने की खरीदारी में सुविधा के तौर पर देखी जा सकती है, लेकिन ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं। क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट शैलेष अग्रवाल ने कहा कि प्लास्टिक से तात्कालिक जीवन आसान होता है लेकिन दीर्घकालिक तौर पर यह धरती पर जीवों के अस्तित्व के लिए खतरा का कारण बन चुका है। प्लास्टिक हमारे और पर्यावरण के लिए हानिकारक है। उन्होंने शहरवासियों से प्लास्टिक की जगह जूट या पेपर बैग का उपयोग करने की अपील की। क्लब के इस कार्यक्रम में क्लब के सचिव मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, अल्तस आलम समेत अन्य लोग शामिल थे। उक्त जानकारी लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के प्रेसिडेंट लायन अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

चंपई हटेंगे और हेमंत बनेंगे सीएम, देर शाम हो जायेगा स्पष्ट
Published / 2024-07-03 18:18:05
चंपई हटेंगे और हेमंत बनेंगे सीएम, देर शाम हो जायेगा स्पष्ट

झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन तीसरी बार बन सकते हैं मुख्यमंत्री; आज रात सीएम चंपई के इस्तीफे की अटकलेंटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इस्तीफा दे सकते हैं। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मिली जमानत के बाद से ही झारखंड में राजनीतिक फेरबदल के संकेत मिल रहे थे। इसी बीच सूत्रों ने बताया है कि वर्तमान सीएम चंपई सोरेन आज रात इस्तीफा दे सकते हैं। इस्तीफे की अटकलों के बीच बुधवार दिन में हुई बैठक के बारे में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक सूत्र ने बताया- बैठक में चंपई सोरेन के स्थान पर हेमंत सोरेन को लाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर हुई बैठक में गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुनने का फैसला किया। ऐसे में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राज्य में पार्टी नीत गठबंधन के विधायकों के बीच आम सहमति के बाद तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। गौरतलब है कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच रांची में आज इंडी गठबंधन के विधायकों के बीच बैठक शुरू हुई। यह बैठक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हेमंत सोरेन ने बुलायी। भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। करीब पांच महीने बाद हेमंत सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा किया गया। इस बैठक की जानकारी देते हुए पार्टी के सूत्र ने कहा- राज्य में सत्ता परिवर्तन संभव है। यह बैठक महत्वपूर्ण है। राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन पार्टियों के विधायक यहां 11 बजे इकट्ठा हुए। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को रद्द किया गया। दरअसल, बुधवार को सीएम चंपई सोरेन राज्य के 1500 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने वाले थे।बताते चलें कि झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शाम 7:15 बजे मिलने का समय मांगा है। राज्यपाल के चेन्नई से लौटने के बाद चंपाई सोरेन के साथ हेमंत सोरेन और कांग्रेस के कुछ नेता राजभवन मिलने के लिए जायेंगे। चर्चा है कि चंपाई सोरेन इस्तीफा दे देंगे और हेमंत सोरेन नये सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए दावा पेश करेंगे।

अपने सारे बड़े आदिवासी नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतारेगी भाजपा!
Published / 2024-07-03 18:16:51
अपने सारे बड़े आदिवासी नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतारेगी भाजपा!

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी झारखंड में तीन से चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सहित राज्य में बड़े कद वाले आदिवासी नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। मोदी 2.0 सरकार में जनजातीय मामलों और कृषि विभाग के मंत्री रहे अर्जुन मुंडा, मोदी 1.0 सरकार में राज्य मंत्री रहे सुदर्शन भगत, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व आइपीएस डॉ अरुण उरांव, पूर्व सांसद गीता कोड़ा एवं सुनील सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी जैसे नेताओं को उम्मीदवार बनाया जाना तय माना जा रहा है। इनके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खुद मैदान में होंगे। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आदिवासी सीटों पर खास प्रदर्शन नहीं किया था। हाल के लोकसभा चुनाव में भी आदिवासियों के लिए आरक्षित सभी पांच सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से ही पार्टी आदिवासी मतदाताओं के बीच पैठ बढ़ाने की रणनीति पर लगातार काम कर रही है। पार्टी का मानना है कि बड़े कद वाले आदिवासी नेताओं को उम्मीदवार बनाये जाने से उनकी सीटों के साथ-साथ आसपास की सीटों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ये नेता किन सीटों से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला इसी माह होने की उम्मीद है। राज्य में इस बार चुनावी लड़ाई को भाजपा कितनी गंभीरता से ले रही है, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि रणनीति की कमान राष्ट्रीय स्तर के दो दिग्गज नेताओं शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा को सौंपी गयी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संसद का सत्र समाप्त होने के बाद शिवराज सिंह चौहान यहां लंबे समय तक कैंप करेंगे। उनका राज्य के सभी प्रमंडलों में दौरा और कार्यकर्ता समागम का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। हिमंता बिस्वा सरमा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दायित्व मिलने के बाद दो बार झारखंड आ चुके हैं। उन्होंने राज्य के बड़े आदिवासी नेताओं से उनके आवास पर जाकर व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की है और उनके साथ विमर्श कर आदिवासियों से जुड़े उन मुद्दों को समझा है, जिनका चुनाव पर असर पड़ सकता है।

हजारीबाग के थाने में जब्त हाइवा से चतरा में खुलेआम बालू तस्करी
Published / 2024-07-02 21:09:56
हजारीबाग के थाने में जब्त हाइवा से चतरा में खुलेआम बालू तस्करी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। हजारीबाग के थाने में जब्त हाइवा से चतरा में खुलेआम बालू की तस्करी हो रही है। पुलिस ने एक ऐसे ही दस चक्का हाइवा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि इसी नंबर की हाइवा को हजारीबाग की कटकमदाग थाना पुलिस ने करीब एक साल पहले बालू तस्करी और राजस्व चोरी के आरोप में पकड़ा था और वह अभी भी थाने में ही खड़ा है। सूत्रों के अनुसार, बालू माफियाओं ने कटकमदाग थाने में जब्त हाइवा का नंबर प्लेट गैरकानूनी तरीके से दूसरी गाड़ी पर लगाकर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पुलिस हाइवा चालक से पूछताछ कर रही है और कटकमदाग थाना समेत न्यायालय में भी पूर्व से जब्त हाइवा के दस्तावेजों और केस की जांच कर रही है। इस पूरे मामले में जब्त हाइवा को छुड़ाने के लिए बालू माफियाओं और तस्करों का एक गिरोह लगातार सदर थाना का चक्कर लगा रहा है और पुलिस को मोटी रकम का आफर भी दिया जा रहा है। हालांकि, सदर थाना प्रभारी ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी। कटकमदाग थाने से जुड़े मामले की भी सूचना प्राप्त हुई है और उस मामले को भी खंगाला जा रहा है।

लायंस ग्लोबल ने किया डॉक्टर्स और सीए का अभिनंदन
Published / 2024-07-02 20:57:33
लायंस ग्लोबल ने किया डॉक्टर्स और सीए का अभिनंदन

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के पदाधिकारियों ने रिम्स के प्रख्यात कॉर्डियोलॉजी डॉ प्रशांत कुमार एवं डर्मिटोलॉजी के रूप में सेवारत उनकी पत्नी डॉ नेहा रानी से मिलकर डॉक्टर्स डे की बधाई दी। साथ ही आईसीएआई की चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बागला और सीए रिंकू खेमका सरावगी से मिलकर भी उन्हें सीए डे की बधाई दी और समाज में उनके योगदान के प्रति आभार जताया।क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने मरीजों की सेवा के लिए सेवा भाव से समर्पित डॉक्टर्स के योगदान के प्रति आभार जताया और कहा कि आप मरीजों के परिजनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हैं। सेवा, समर्पण के प्रति आपका योगदान अतुलनीय है। चार्टर प्रेसिडेंट लायन शैलेष अग्रवाल ने कहा कि सीए डे और डॉक्टर्स डे का एक ही दिन होना अपने आप में एक सुखद संयोग है। दोनों वर्गों का समाज में अहम योगदान है। आपकी सेवा की आवश्यकता समाज के सभी वर्गों के लिए सामान्य रूप से महत्वपूर्ण है। डॉक्टर्स का काम चुनौतीपूर्ण होता है, वहीं सीए हमें वित्तिय प्रबंध सलाह देकर हमारे उद्यम व्यवसाय के विकास में मदद करते हैं। क्लब के सचिव मनोज मिश्रा ने कोविड महामारी के समय डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान के प्रति आभार जताते हुए उनका धन्यवाद किया। जीएसटी के प्रभावी होने के बाद तकनीकी युग में सीए की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने सीए समुदाय के प्रति भी आभार जताया। मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, अल्तमस आलम समेत अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल के प्रेसिडेंट लायन अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

रांची विवि के स्नातकोत्तर कुडुख विभाग में हुई संगोष्ठी
Published / 2024-07-01 21:32:34
रांची विवि के स्नातकोत्तर कुडुख विभाग में हुई संगोष्ठी

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 01 /07/2024 दिन सोमवार को रांची विश्वविद्यालय रांची के स्नातकोतर कुड़ुख विभाग में साहित्यकार विजय उरांव मेजयंती सह कुरूख भाषा की योगदान में एकदिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गयी। समारोह को संबोधित करते हुए विभागीय अध्यक्ष डॉ नारायण भगत, विजय उरांव के एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी होते हुए भी और साहित्य के लिए उल्लेखनीय योगदान किया एक प्रेरणा स्रोत बन गये। मुख्य वक्ता के रूप में महादेव टोप्पो ने कहां की विजय उरांव ने एक उत्कृष्ट शब्दकोष का निर्माण कर समाज को बहुमूल्य उपहार दिया है जो पीढ़ियों के लिए उपयोगी होगा। संगोष्ठी से पूर्व माल्यार्पण कर शारदा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर शरण उरांव, मेरी एस सुरंग, बंधु भगत, लोहरमैन उरांव, जीत उरांव, डॉ शांति खलखो, दमयंती सिकू, शिव शंकर उरांव, राजकुमार बास्के, प्रताप टोप्पो समेत सैकड़ों छात्राएं उपस्थित हुए। संगोष्ठी का समापन डॉक्टर बंदे खलखो ने किया। मौके पर शिक्षक और विद्यार्थी भी उपस्थित हुए, जिसमें फूलदेव उरांव, रीमा तिग्गा, विनोद टाना भगत, लक्ष्मण उरांव आदि शामिल हैं।

रांची विवि के इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज में व्याख्यान आयोजित
Published / 2024-07-01 21:32:00
रांची विवि के इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज में व्याख्यान आयोजित

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 01/07/2024 को रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आॅफ लीगल स्टडीज में राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटियाला के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर जयशंकर सिंह ने संविधान की क्रियाकलापों पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस एक दिवसीय व्याख्यान में उन्होंने बीबीए, एलएलबी और एलएलएम के विद्यार्थियों को संबोधित किया। बताया गया कि किस तरह भारत का संविधान विश्व के संविधानों से बिलकुल भिन्न है। उन्होंने कहा कि हम कई वषों तक अंग्रेजों की गुलामी में जकड़े रहे तत्पश्चात हमें आजादी मिली और उस आजादी का एक बहुत ही सुंदर उपहार हमारा संविधान है। संविधान की विशिष्टताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे संविधान में मौलिक अधिकारों की चर्चा की गयी है। ये वो मौलिक अधिकार हैं जिन्हें कभी बदला नहीं जा सकता। इन्हीं मौलिक अधिकारों की बदौलत हम एक स्वछंद नागरिक की तरह अपना जीवन यापन कर पाने में समर्थ हैं। बताया गया कि नागरिकों के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए संविधान में तीन स्तंभों की व्यवस्था की गयी है यथा व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका। मौके पर आइएलएस के निदेशक डॉक्टर एसएन मिश्रा, निशिकांत प्रसाद, डॉक्टर शालिनी साबू, सुश्री रिमझिम वैष्णवी, डॉक्टर अजय राज, डॉक्टर अंगिका जयसवाल, अजीत कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, बिमल मनोहर, डॉक्टर हैपी भाटिया, डॉक्टर जाकिर सभी सहायक प्रोफेसर एवं अन्य संस्थान के कर्मी भी उपस्थित थे।

धनबाद : एक फ्लैट से नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार
Published / 2024-07-01 21:28:53
धनबाद : एक फ्लैट से नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार

धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक फ्लैट से छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को दबोचाएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पूछताछ जारी है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थित एक फ्लैट का है। बताया जा रहा है कि यहां पुलिस ने छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से 9 पासबुक, लैपटॉप, 20 मोबाइल, 37 क्रेडिट और डेबिट कार्ड, कई लोगों के पैन कार्ड समेत कई समान बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पूछताछ के लिए जुट गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,704