Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
सीएम हेमन्त ने आखिर क्यों दी विपक्ष को सामने से लड़ने की खुली चुनोउती
Published / 2024-11-07 21:34:14
सीएम हेमन्त ने आखिर क्यों दी विपक्ष को सामने से लड़ने की खुली चुनोउती

अगर हिम्मत है तो सामने से लड़ो... आखिर CM सोरेन ने वोटिंग से पहले किस पर किया अटैक?टीम एबीएन, रांची। झारंखड विधानसभा के लिए 13 नवंबर, 2024 को पहले चरण के तहत मतदान होना है। सभी दल वोटर्स को लुभाने के लिए पूरी ताकत लगा दिए हैं। साथ ही अपने विरोधियों पर दमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर तगड़ा अटैक किया है।उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बीजेपी को खुली चुनौती है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन लिखा कि अगर हिम्मत है तो सामने से लड़ो-कायर अंग्रेजों की तरह लगातार पीछे से वार क्यों? कभी ED, कभी CBI, कभी कोई एजेंसी - कभी कोई और, अब अरबों रुपये खर्च कर दिये मेरी छवि बिगाड़ने में, अजब हालात है।11 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है, 5 साल राज्य में रही - ख़ुद को डबल इंजिन सरकार बोलती रही।फिर रघुबर सरकार के पांच साल सिर्फ हाथी क्यों उड़ी ?क्यों पांच सालों में 13000 स्कूल बंद किये?क्यों पांच साल में 11 लाख - जी हां 11 लाख राशन कार्ड कैंसिल किये?क्यों पांच साल में 1 JPSC परीक्षा नहीं हुई?क्यों पांच साल में वृद्धा/विधवा पेंशन नहीं बढ़ा और ना मिला?क्यों पांच साल में राज्य में भूख से सैंकड़ों मौतें हुई?क्यों पांच साल में युवाओं को साइकिल बनाने, केला बेचने की सलाह दी गयी?क्यों पांच साल में सरकारी कर्मियों को ओल्ड पेंशन स्कीम नहीं दी गयी?क्यों पांच साल में झारखंड की बिजली बांग्लादेश में बेची गयी?क्यों पांच साल में सेविका/सहिया/पारा शिक्षकों पर लगातार लाठियां बरसायी गयी?क्यों पांच साल में बच्चियों की पढ़ाई के लिए कोई योजना नहीं लायी गयी?क्यों पांच साल में बहनों के लिए मंईयां सम्मान योजना नहीं लायी गयी ?क्यों लगातार बिजली बिल बढ़ाया गया? ऐसे अनगिनत सवाल हैं।

9 नवंबर को फिर से झारखंड आएंगे अमित शाह, जमशेदपुर में करेंगे रोड शो
Published / 2024-11-07 20:43:47
9 नवंबर को फिर से झारखंड आएंगे अमित शाह, जमशेदपुर में करेंगे रोड शो

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 नवंबर को जमशेदपुर में एक भव्य रोड शो करेंगे। साथ ही शाह पोटका विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे।शाह का रोड शो पूर्वी जमशेदपुर और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में होगा। शाह का रोड शो जुबली पार्क गेट से शुरू होगा और भालुबासा चौक तक चलेगा। रोड शो के दौरान पूर्वी जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहु और जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू के उम्मीदवार सरयू राय के जीत के लिए अपील करेंगे।जमशेदपुर में भाजपा का चुनाव प्रचार तेज है। इस चुनाव प्रचार को धार देने और विजय संकल्प को पूर्ण करने के उद्देश्य से पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह शनिवार को जमशेदपुर आएंगे। इनकी जनसभा और रोड शो की तैयारी को लेकर बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक साकची में हुई। भाजपा के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि भाजपा जमशेदपुर महानगर इस रोड शो और जनसभा की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए व्यापक तैयारी में जुट गई है।

सीएम हेमंत ने डूबते सूरज को दिया अर्घ्य, राज्य की सुख और समृद्धि के लिए की प्रार्थना
Published / 2024-11-07 20:37:55
सीएम हेमंत ने डूबते सूरज को दिया अर्घ्य, राज्य की सुख और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

टीम एबीएन, रांची। पूरे देश में छठ का त्यौहार मनाया जा रहा है। छठ पर्व का आज तीसरा दिन है। नहाए-खाए और खरना के बाद इस महापर्व में आज संध्याकाल में डूबते सूरज को अर्घ्य दिया गया। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने भी डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। सीएम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आज रांची के छठ घाट पर पहुंचे। उन्होंने राज्य और देशवासियों की सुख और समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान सीएम हेमंत ने कहा कि कल्पना गिरिडीह से चुनावी कार्यक्रमों में भाग ले रही है और मैं रांची से भाग ले रहा है। यही कारण रहा आज जब छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने गया तो कल्पना साथ नहीं थी। सीएम हेमंत ने कहा, छठी मइयां और भगवान भास्कर सभी छठ व्रती माताओं-बहनों और उनके परिवारजनों के तप को सफल करें, यही कामना करता हूं। जय छठी मइयां। छठ के तीसरे दिन पहले भगवान सूर्य और छठी मैया की विधिवत पूजा की जाती है। फिर शाम के समय अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। कहते हैं कि इस दिन सूर्य देव की उपासना से संतान प्राप्ति, संतान की रक्षा और सुख समृद्धि का वरदान मिलता है। छठ पर्व के तीसरे दिन की पूजा को संध्या अर्घ्य भी कहा जाता है। 

रांची में 10 नवंबर पीएम मोदी के रोड शो को लेकर प्रशासन मुस्तैद
Published / 2024-11-07 11:33:36
रांची में 10 नवंबर पीएम मोदी के रोड शो को लेकर प्रशासन मुस्तैद

टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री मोदी के रांची में ओटीसी ग्राउंड से लेकर न्यू मार्केट चौक तक आगामी 10 नवंबर को रोड शो और गुमला व चंदनकियारी में कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।प्रधानमंत्री के रोड शो के मार्ग में कितने ऊंचे भवन हैं, कहां से कितने फोर्स की तैनाती की जानी है, कहां पर बैरिकेडिंग लगेगी व कहां पर रोड शो के दौरान मार्ग को ब्लॉक किया जाना है, इस दिशा में पुलिस मुख्यालय और रांची पुलिस अधिकारियों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसके अलावा संबंधित कार्यक्रम को लेकर रेंज डीआइजी के स्तर से सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर अफसरों व जवानों की जरूरत का भी आकलन किया जा रहा है। इसी के आधार पर पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बलों की मांग की जायेगी।

झारखंड में फिर बनेगी झामुमो गठबंधन की सरकार: पप्पू यादव
Published / 2024-11-07 11:13:26
झारखंड में फिर बनेगी झामुमो गठबंधन की सरकार: पप्पू यादव

टीम एबीएन, रांची।  निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विचारधारा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास मॉडल के आधार पर राज्य में एक बार फिर झामुमो नीत गठबंधन की सरकार बनेगी।        बिहार की पूर्णिया सीट से सांसद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड में आदिवासियों और दलितों की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार बनाना चाहती है। रांची में कांग्रेस भवन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यादव ने दावा किया कि झारखंड की जनता 13 और 20 नवंबर को मौजूदा गठबंधन सरकार के पक्ष में वोट देकर भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी की विचारधारा और हेमंत सोरेन के विकास मॉडल के आधार पर यहां एक बार फिर गठबंधन की सरकार बनेगी।' यादव ने आरोप लगाया, भाजपा यहां आदिवासियों, छोटे व्यापारियों, दलितों और अल्पसंख्यकों की सरकार नहीं बनाना चाहती। वे पूंजीपतियों की सरकार चाहते हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि शर्मा भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं।यादव ने कहा, मैं निर्वाचन आयोग से अनुरोध करता हूं कि जब भी शर्मा झारखंड आएं, तो उनके कमरों, कार्यालयों और विमानों की छानबीन सुनिश्चित की जाए। सरमा झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हैं। झारखंड में घुसपैठ के भाजपा के आरोप पर यादव ने दावा किया कि यदि बांग्लादेशी घुसपैठिये राज्य में घुसे हैं तो यह केंद्र सरकार की विफलता है।

चुनाव की तिथि नजदीक है, अपूर्ण कार्य जल्द पूरा करें : डीसी
Published / 2024-11-06 23:18:55
चुनाव की तिथि नजदीक है, अपूर्ण कार्य जल्द पूरा करें : डीसी

टीम एबीएन, रांची। डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में विधानसभा आम निर्वाचन के निमित्त समाहरणालय सभागार में बुधवार को बैठक हुई। इस दौरान मतदान केंद्रों में सुविधाओं के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल, जिला सुरक्षा बल के आवासन, ठहराव को लेकर हुई व्यवस्था की जानकारी ली गयी।कहा कि चुनाव की तिथि नजदीक है। ऐसे में जो भी कार्य अपूर्ण हैं उसे जल्द पूर्ण करें। उन्होंने सुरक्षा बलों के आवासन की व्यवस्था में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा बलों, जिला सुरक्षा बलों के आवासन, मतदान स्थलों में मूलभूत सुविधा, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल आदि दुरुस्त करने का निर्देश दिया।उन्होंने आवासन वाले स्थानों में पानी, बिजली के साथ-साथ शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करने, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि की सुविधा देने को कहा। मौके पर एसपी एहतेशाम वकारिब, डीडीसी निरंजन कुमार, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार आदि थे।

मणिपुर में बेटियों पर हुई ज्यादती पर चुप रहनेवालों के मुंह से बेटी बचाने की बात शोभा नहीं देती : सीएम
Published / 2024-11-06 23:14:47
मणिपुर में बेटियों पर हुई ज्यादती पर चुप रहनेवालों के मुंह से बेटी बचाने की बात शोभा नहीं देती : सीएम

मणिपुर में आदिवासी बेटियों के अत्याचार पर चुप रहने वाले बेटी बचाने की बात कर रहे हैं : हेमंत सोरेनटीम एबीएन, चक्रधरपुर/ रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से दिये गये रोटी, बेटी, माटी के नारे पर पलटवार किया है। बुधवार को कोल्हान प्रमंडल की चक्रधरपुर विधानसभा सीट पर झामुमो के प्रत्याशी सुखराम उरांव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर से लेकर गुजरात तक बेटियों की लुटती इज्जत पर चुप रहने वाले किस मुंह से यहां बेटी की सुरक्षा की बात कर रहे हैं।श्री सोरेन ने कहा कि मणिपुर में आदिवासी बेटियों की इज्जत लूटी जाती रही, उन्हें निर्वस्त्र किया जाता रहा, लेकिन पूर्वोत्तर के सात राज्यों की विकास परिषद का चेयरमैन होने के बावजूद असम के सीएम की जुबान नहीं खुली। आज यह व्यक्ति झारखंड में बेटी बचाने की बात करने आये हैं।गुजरात में बिलकिस बानो के बलात्कार के सजायाफ्ता अभियुक्तों को छोड़ने वाले और पंजाब में बलात्कार के आरोपी राम रहीम को चुनाव के दौरान पैरोल पर रिहा करने वाले यही लोग हैं। झारखंड की जनता इन बहुरूपियों को पहचानती है।

झारखंड चुनाव : पलामू में लाखों की नकदी जब्त
Published / 2024-11-05 22:01:36
झारखंड चुनाव : पलामू में लाखों की नकदी जब्त

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित अस्पताल के डॉक्टर सुधांशु रंजन के पास से कैश बरामद हुए हैं। पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए डॉक्टर के पास से 6 लाख 08 हजार 500 रुपये बरामद किये हैं।मंगलवार को डॉक्टर सुधांशु रंजन बिहार के सासाराम से छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जा रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी को चेकिंग के दौरान एसएसटी की टीम ने रोका। जांच के दौरान यह नकदी बरामद हुई लेकिन डॉक्टर ने इन पैसों से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं किये हैं। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कैश की बरामदगी की पुष्टि की है। वहीं घटना को लेकर बिश्रामपुर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी पैसों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

झामुमो, राजद और कांग्रेस दिवाली के फुस्स पटाखे : राजनाथ सिंह
Published / 2024-11-05 19:21:31
झामुमो, राजद और कांग्रेस दिवाली के फुस्स पटाखे : राजनाथ सिंह

झामुमो, राजद और कांग्रेस तीनों दिवाली के दगे हुए पटाखे : रक्षा मंत्रीराजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर साधा निशानाटीम एबीएन, हटिया/ रांची। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड में आज विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। यहां हटिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा हेमंत सोरेन के एक प्रस्तावक थे, मंडल मुर्मू। उन्होंने प्रस्ताव किया था कि चुनाव लड़ेंगे लेकिन उन्होंने हवा का रुख देखते हुए फैसला किया कि वे भाजपा का समर्थन करेंगे। मंडल मुर्मू ने यह समझ लिया कि अब झामुमो की नैया डूब रही है और कोई डूबती नैया पर नहीं बैठना चाहेगा। राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जबरदस्त कटाक्ष करते हुए कहा कि यहां पर झामुमो, राजद और कांग्रेस की मिली जुली सरकार है। ये तीनों दिवाली के दगे हुए पटाखे हैं। हम जिसे कहते हैं फुस्स पटाखे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड में राज्य बनने के बाद से अब तक 13 सीएम बने। लेकिन हमारे एक भी सीएम पर केस नहीं हुआ। जेल नहीं गये। लेकिन यहां के दो-दो सीएम जेल गये। ये दोनों बीजेपी के नहीं थे। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास पर आज तक कोई गड़बड़ी करने का आरोप नहीं लगा। राजनाथ सिंह ने आगे कहा झामुमो का मतलब जमकर मलाई मारो। उन्होंने कहा कि इन्होंने आदिवासियों का खून चूसा है। ये आदिवासियों के हितैषी नहीं हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, झारखंड से हमारा आत्मीय रिश्ता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आदिवासियों को सबसे अधिक सम्मान भाजपा ने दिया है। पूरे देश में बिरसा जयंती मनाया जा रहा है। हमने आदिवासी राष्ट्रपति बनाया। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोहरदगा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा झारखंड के तीन स्पीड ब्रेकर हैं। झारखंड के विकास के तीन ठोकर हैं- झारखंड मुक्ति मोर्चा, फखऊ और कांग्रेस। मैं दावे के साथ कहता हूं कि अगर आप इन तीनों की छुट्टी कर दें तो झारखंड राज्य के विकास को कोई नहीं रोक सकता।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,651