सुनील श्रीवास्तव समेत सात लोगों के आवास पर छापेमारीटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वरिष्ठ निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत सात अन्य लोगों के ठिकानों पर आयकर की टीम ने छापेमारी की है। रांची के अशोक नगर रोड नंबर 4 के सामने स्थित सुनील श्रीवास्तव के घर पर आयकर की छापेमारी चल रही है। आयकर की टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ सुनील श्रीवास्तव के अलावा जमशेदपुर में भी कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेहद करीबी माने जाने वाले सुनील श्रीवास्तव और उनके कई करीबियों के घर पर छापेमारी की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग रांची और जमशेदपुर समेत झारखंड के तीन अन्य शहरों में भी छापेमारी कर रहा है। छापेमारी में कुछ मिला है या नहीं, इस संबंध में आयकर विभाग ने अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम सुबह करीब छह बजे रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सुनील श्रीवास्तव के आवास पर पहुंची। सुनील श्रीवास्तव का आवास अरगोड़ा के रामदेव विहार सोसाइटी में है।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9 नवंबर को रांची जीपीओ में के डी राय व्यथित की अध्यक्षता में आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एम जेड खान, राज्य सचिव ने कहा कि हम लोग जुलाई से झारखंड में 28 सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलनरत हैं। 5 सितंबर को ईमेल के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य, वित्त, पेंशन, संचार मंत्री एवं कैबिनेट सचिव को 28 सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा गया। रांची के सांसद संजय सेठ को 7 अक्तूबर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी को 19 अक्तूबर, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो को 27 अक्तूबर, पलामू के सांसद वी डी राम को 6 नवंबर को मिलकर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा।आंदोलन के अंतिम चरण में एनसीसीपीए के राष्ट्रीय आह्वान पर 13 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर इन मांगों के समर्थ में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। जिसमें पोस्टल सहित रेलवे, आयकर, ए जी, सर्वे आफ इंडिया एवं अन्य केंद्रीय संगठनों के पेंशनर्स प्रतिनिधि सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे। झारखंड से 10 पेंशनर्स प्रतिनिधि इस धरना में एम जेड खान के नेतृत्व में भाग लेंग। आज की बैठक को रंगनाथ पांडेय, रमेश प्रसाद सिंह, एस पी मंडल, साधन कुमार सिंहा एवं के डी राय व्यथित ने संबोधित किया। मुख्य मांगेंनई पेंशन योजना (एनपीएस) को निरस्त करना। नई पेंशन योजना के पेंशनर्स (1.1.2004)को ओ पी एस में लाना। रेल यात्रा में सीनियर सिटीजन को कोरोना काल से पूर्व जो यात्रा सुविधा मिल रही थी, उसे पुन: बहाल करना। आठवें वेतन आयोग का गठन करना। 18 महीने का रुका हुआ मंहगाई भत्ता/ राहत को अविलंब जारी करना। सीजी एच एस के इम्पैनल्ड हॉस्पिटल में कैशलैस उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करना। बैंक/बी एस एन एल के पेंशनर्स का अपडेशन करना। पेंशन के कम्युटेशन की अवधि को 15 साल से 12 साल करना। 30 जून एवं 31 दिसंबर के रिटायरिज को एक वेतन वृद्धि की मंजूरी देना। 65 साल की उम्र से 5% की दर से अतिरिक्त पेंशन की मंजूरी देना। राष्ट्रीय लेटीगेशन पॉलिसी बनाना। प्रत्येक राज्य एवं रिवेन्यू जिला में सीजी एच एस वेलनेस सेंटर की स्थापना करना। चिकित्सा भत्ता की राशि 1000 से 3000 करना। मेडिकल इंश्योरेंस की व्यवस्था लागू करना। वेलनेस सेंटर में प्रस्तावित पीपीपी की योजना को निरस्त करना आदि।मौके पर बी बारा, अमिता तिर्की, रफी अहमद, राजेंद्र महतो, गणेश चंद्र डे, जयप्रकाश, बीबी तिवारी, मो नौशाद, रामचंद्र प्रसाद, भवन बारला, दीपक वर्मा, त्रिलोकी नाथ साहू, अनिल कच्छप भी मौजूद थे। उक्त जानकारी आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड रांची के स्टेट सचिव एम जेड खान (मोबाइल नम्बर 6201143329) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने पंचायत का दौरा किया। आज शुक्रवार को बारेंदा, दुलमी, पंडाडीह, लांदुपडीह और जिलिंगसेरेंग पंचायत में जनसंपर्क किया। लोगों में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। महिला और बुजुर्ग भी जनसंपर्क में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देवेंद्र नाथ महतो ने लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का अपील की।
टीम एबीएन, रांची। छठ पूजा का महापर्व, जिसमें आस्था की गहराई और समर्पण की ऊंचाई देखने को मिलती है। एक ऐसा अवसर है जब श्रद्धालु अपने परिवार के साथ हर सुख-दुख भूलकर केवल भक्ति में लीन हो जाते हैं। घाटों पर उमड़े जनसमूह में हर चेहरा एक ही अनुरोध करता दिखता है - हे सूर्य देव, हमारे जीवन में रोशनी बनाये रखें, और छठी मइया का आशीर्वाद हम पर सदैव बना रहे। इस महापर्व के दौरान जब व्रती महिलाएं ठंडे जल में खड़ी होकर सूर्य को अर्घ्य देती हैं, तो उनके चेहरे की चमक और आंखों में आस्था की वह चमक एक अनोखी सजीवता का एहसास कराती है। इस पर्व में भाग लेने वाले हर व्यक्ति के मन में गहरी आस्था के साथ-साथ एक अद्भुत उल्लास भी होता है। जब उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय आता है, तो घाट पर हर व्यक्ति की आंखें नम हो जाती हैं, जैसे साक्षात भगवान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो गया हो। परिवार के छोटे बच्चे जब अपने बुजुर्गों के साथ प्रसाद चढ़ाते हैं, तो उनके चेहरे की मासूमियत और भक्तिभाव सभी को भावुक कर देता है। छठ महापर्व एक ऐसा पर्व है, जो हर हृदय को प्रेम, करुणा और आस्था से भर देता है, और हर किसी के मन में यह विश्वास स्थापित करता है कि प्रकृति और ईश्वर का यह रिश्ता अनंत और अमूल्य है। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
सत्ता में आये तो हटा देंगे आरक्षण की 50% सीमाझारखंड के सिमडेगा में राहुल गांधी का बड़ा ऐलानएबीएन बिजनेस डेस्क। झारखंड के सिमडेगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो आरक्षण पर 50 फीसदी की सीमा हटा देंगे। राहुल ने कहा कि हम एसटी, एससी और ओबीसी आरक्षण बढ़ायेंगे। ओबीसी आरक्षण बढ़ाकर 27 फीसदी करेंगे। राहुल ने कहा कि देश में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की कोई भागीदारी नहीं है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग के लोग सक्षम हैं। आप में कोई कमी नहीं है। आप हर तरह का काम कर सकते हैं, लेकिन आपके रास्ते को रोका जाता है। मैं चाहता हूं कि देश के 90 फीसदी लोगों को भागीदारी मिले।मगर भाजपा चाहती है कि देश को नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अंबानी-अडानी जैसे चंद लोग चलाएं। राहुल ने कहा कि देश में करीब 50 फीसदी ओबीसी, 15 फीसदी दलित, 8 फीसदी आदिवासी और 15 फीसदी अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हैं। ये आबादी कुल 90 फीसदी है। मगर आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में ओबीसी दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा। हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। देश के पूरे बजट का निर्णय यही अफसर लेते हैं।
शोक संवेदनाओं का लगा रहा तांताटीम एबीएन, कोडरमा। श्री अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष, शिव तारा सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व अध्यक्ष और श्री राणी सती सेवा सदन के संयोजक एवं पूर्व वार्ड पार्षद शंकर लाल चौधरी (92) का निधन गुरुवार को उनके वंदना स्वीट्स के निकट स्थित आवास पर हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वथ चल रहे थे। बताते चलें कि श्री अग्रसेन भवन एवं श्री राणी सती सेवा सदन की करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समाजसेवा इनका जूनून रहा है। पनशाला, पाठशाला, धर्मशाला जैसे कार्यों में इन्होंने अटूट कार्य किया, जो समाज के लिए अनुकरणीय है। कोडरमा, डोमचांच, झरनाकुंड के आदिवासी इलाकों में प्रत्येक वर्ष एवं समय-समय पर मकर संक्रांति, ठंड एवं अन्य पर्व त्योहार के मौके पर आदिवासी बंधुओं के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक खाद्य सामग्री, मिठाई, गर्म वस्त्र सहित अन्य सामग्रियों का वितरण विभिन्न सामाजिक संगठन के सहयोग से करते थे। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ-साथ सेविका-सहायिका को भी मदद करने में अद्वितीय रहे हैं। समाज के उत्थान एवं समाज में सामाजिक गतिविधियों में जो कार्य किया है, उनके निधन के बाद निकट भविष्य में इसे पूरा नहीं किया जा सकता है। स्वर्गीय शंकर लाल चौधरी श्री राणी सती जी मंदिर, झुंझुनू मैं भी कई पदों पर रहते हुए सेवा किये हैं। इधर, उनकी अंतिम यात्रा में बाकुंठी यात्रा निकाली गयी। उनके पुत्र सुनील चौधरी ने मुखाग्नि दी। समाजसेवी सुरेश झांझरी, ओम सेठी, अरुण मिश्रा, अग्रवाल समाज के सचिव संजीव खैतान, गौशाला के अध्यक्ष प्रदीप केडिया, पंजाबी समाज से हरजीत सिंह सलूजा, ग्रिजली के निदेशक अविनाश सेठ, रोटरी क्लब के कुमार पुजारा, महेश दारुका, विकास सेठ आदि ने कहा कि एक सच्चे समाजसेवी को खो दिया है और इस तरह एक युग का अंत हो गया है। मालूम हो कि शहर के प्रतिशतथ फर्म बिहारी लाल भगवान दस (चौधरी ब्रदर्स) की पहली पीढ़ी के पुरुष वर्ग का अंत हो गया है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी के चाचा थे। शोक व्यक्त करने वालों में प्रदीप भारद्वाज, जगदीश संघई, पवन दारुका, राजेश सेठी, उमा राणा, अनिल सेठी, सुनील अजमेरा, राम रतन महर्षि, जीता लंबा, अग्रवाल समज के पूर्व अध्यक्ष गोपी कृष्ण अग्रवाल, ब्रिज मोहन माहेश्वरी, प्रवीण सुखानी, पप्पू बजाज, अभिषेक सिंह, संजय जैन, मनीष पेरीवाल, बिनोद सेठी, शशि सेठी, विजय गोयल, शंकर वोटा, राजा सिंह, गोपाल शर्मा, राजू शर्मा, संजीव अग्रवाल, सुनील लोहिया, मनोज पिलानिआ, सुधीर गुटगुटिया, प्रदीप खाटूवाला, के अलवा रांची वनारस, कलकत्ता चिरकुंदा, रामगढ़, गिरिडीह से काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। भजन गायक नवीन जैन ने एक गीत के माध्यम से शोक व्यक्त किया।
टीम एबीएन, रांची। छठ पूजा के शुभ अवसर पे सेक्युरा प्रोटेक्शन फ़ोर्स रांची की सिक्योरिटी एजेंसी ने छठ पर्व पर हिनू एयरपोर्ट रोड पर सैकड़ो लोगों के बीच किया चाय और जल का वितरण। विदित हो कि सेक्युरा प्रोटेक्शन फ़ोर्स के चेयरमैन इंदरजीत सिंह एव आकाश राज ने कहा कि इस वर्ष से कंपनी द्वारा छठ पूजा पे ये जनसेवा की शुरुआत की गयी है। हर साल अब ये सिलसिला जारी रहेगा। शाम 5 बजे से 7 बजे तक सैकड़ो लोगों ने चाय पिया। सुबह में भी चाय और दूध का वितरण किया जायेगा। कंपनी के तरफ से सीनियर एडमिन मनीष जी, फील्ड ऑफिसर सुमन डुंगडुंग, अमन राज, आलोक कुमार ठाकुर, पीयूष शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि इस वर्ष 9 नवंबर को गोपाष्टमी का पवित्र पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जायेगा। गोपाष्टमी हिंदू धर्म में एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि यह पर्व न केवल गोसेवा और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का स्मरण कराता है, बल्कि गोवंश के प्रति हमारी आस्था और करुणा का प्रतीक भी है। मान्यता है कि इसी दिन माता यशोदा ने बालकृष्ण को पहली बार गायों की देखभाल और चराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। तब से लेकर आज तक गोपाष्टमी का यह पर्व गोभक्ति, समर्पण और गो संरक्षण का सन्देश देता आ रहा है। गोपाष्टमी के अवसर पर भक्तजन प्रातःकाल उठकर पवित्र नदियों और तालाबों में स्नान कर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। गायों को स्नान कराकर सुंदर वस्त्रों और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाता है।मथुरा, वृंदावन और ब्रजभूमि में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें श्रद्धालु गायों की आरती करते हैं, उन्हें विशेष आहार चढ़ाते हैं और परिवार संग गोसेवा में लीन होते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस पावन दिन का इंतजार करते हैं, ताकि वे अपने ईष्टदेव श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर सकें और गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।गोपाष्टमी केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह हमें प्रकृति, जीव-जंतुओं और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी देता है। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है, जो धरती पर जीवन को समृद्धि प्रदान करती है। गोपाष्टमी का पर्व हमें गौमाता के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है, जो हमारे समाज और पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है।इस गोपाष्टमी पर हम सभी मिलकर गोसेवा का संकल्प लें, जिससे हमारे समाज में गोवंश के प्रति आदर और प्रेम बढ़े। गोपाष्टमी का यह पर्व हमें आत्मिक शांति और सद्भाव की अनुभूति कराता है और समाज में करुणा, भक्ति और प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने का संदेश देता है।
टीम एबीएन, गढ़वा। जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें चार बच्चे पानी में डूब गये हैं। दो अलग अलग घटनाओं में कोयल नदी और बराज में ये सभी बच्चे डूबे हैं। इनकी तलाश की जा रही है। प्रशासन और स्थानीय लोग सभी बच्चों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। छठ के अवसर पर हुई इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसर गया है।मझिआंव थाना अंतर्गत मोरबे गांव सूर्य मंदिर के पास कोयल नदी में तीन बच्चे बच्चे डूब गये हैं। जिसमे एक लड़की और दो लड़के हैं। इनका अब तक पता नहीं चल पा रहा है। वहीं एक बच्चा कांडी थाना के क्षेत्र के पास बराज में डूबा है। उसकी भी तलाश की जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद कोयल नदी के पास परिजनों की भीड़ जमा हो गयी है। दूसरी ओर बराज के पास भी परिजन और ग्रामीण भारी संख्या में पहुंचे हैं। इस हादसे को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। इस घटना को लेकर एसडीपीओ नीरज कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि तीन बच्चे मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरवे गांव के हैं जबकि एक कांडी थाना क्षेत्र में घटना घटी हैं। सभी बच्चे लापता हैं उनकी तलाश प्रशासन और स्थानीय स्तर पर की जा रही है। हर तरफ छठ पूजा को लेकर पूजा-पाठ का दौर चल रहा है ऐसे में ये दुर्घटना सामने आई है। इस स्थिति में पुलिस अपने स्तर से खोजबीन करने की प्रयास कर रही है। इसके लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है और स्थानीय स्तर पर भी सहयोग लिया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.