Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
रांची: पीएम के रोड शो में सुरक्षा व्यवस्था, 4 हजार जवान रहेंगे तैनात
Published / 2024-11-10 14:13:10
रांची: पीएम के रोड शो में सुरक्षा व्यवस्था, 4 हजार जवान रहेंगे तैनात

टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को रांची में होने वाले रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पीएम की सुरक्षा में 17 आइपीएस व 4000 जवान तैनात रहेंगे। झारखंड पुलिस की ओर से एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर व एसपीजी की ओर से अधिकारी सुरेश सुरक्षा की कमान संभालेंगे। प्रधानमंत्री के आने-जाने वाले रास्ते में सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी है। वहीं बहुमंजिली इमारतों पर हथियारबंद सुरक्षा गार्डों को तैनात किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां ओटीसी ग्राउंड से लेकर रातू रोड चौराहा तक सभी जांच प्रक्रिया को पूरी करने में जुटी है।

बकाया मांगने पर रेड मरवाती है केंद्र सरकार : हेमन्त सोरेन
Published / 2024-11-09 23:48:13
बकाया मांगने पर रेड मरवाती है केंद्र सरकार : हेमन्त सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन ने की मीडिया संवाद, कहा- न बंटेंगे न टूटेंगे मगर चुनाव के माध्यम से कूटे जरूर जाएंगेटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार शाम अपने आवास पर मीडियाकर्मियों के साथ संवाद किया। कांके रोड स्थित सीएम आवास पर आयोजित इस संवाद में पत्रकारों ने खुलकर सवाल दागे और उसका जवाब बेबाकी से उन्होंने दिया।राजनीतिक सवालों के साथ साथ सीएम ने पत्रकारों के हितों की बात पर खुलकर विचार व्यक्त किये। उन्होंने बीजेपी द्वारा जारी स्लोगन की आलोचना करते हुए कहा कि ना बंटेंगे ना टूटेंगे मगर चुनाव के माध्यम से कूटे जरूर जाएंगे। कल्पना सोरेन के राजनीति में आने के सवाल का जवाब देते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता ने जन्म दिया है और वही उसका भविष्य वही तय करेगा।आईटी छापेमारी के संबंध में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कहां-कहां क्या हुआ कहां-कहां क्या चल रहा है पता नहीं। आज संवैधानिक संस्थाओं की क्या हालत है, किस पैरामीटर पर काम करती है और किन-किन मुद्दों पर काम कर रही है यह पूरा देश देख रहा है और चर्चा भी हो रही है। कई मंच पर भी इस विषय पर चर्चाएं होती रही है। इस चुनाव के बीच में आप सब लोगों ने कभी ऐसी कार्रवाई देखी है। पिछले दिनों आपको पता है कि हमारे विरोधियों के कितने पैसे निकले वह कहां से आया था, उसका क्या हुआ, क्या नहीं हुआ मुझे तो नहीं पता। लेकिन चुनाव के बीच में मुझे लगता है यह ठीक नहीं। 2014 के पहले इस तरीके से कारवाई देखने को मिला नहीं, मुझे तो याद नहीं अगर आप सब लोगों को कोई याद है तो बताइये। भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि हम लोग बौद्धिक रूप से, संसाधनों से कमजोर हैं इसके बाबजूद हमलोग मजबूती के साथ चुनाव मैदान में हैं।सीएम ने कहा कि भाजपा को महाराष्ट्र से ज्यादा चिंता झारखंड को लेकर है। आज धन कुबेर कहां है किसके साथ है किस जमात के साथ है यह सबको पता है। कुछ सीटों पर गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ हो रहे दोस्ताना संघर्ष पर सीएम ने कहा कि जो भी चीज हुई हैं, सभी लोगों के सहमति से हुई है।पांच साल का कार्यकाल नहीं मिलने की बात करते हुए सीएम ने कहा कि कोरोना की वजह से ढाई साल ऐसे ही बीत गया।।उसके बाद राज्य में तेजी से विकास कार्य हुए। उसके बाद चुनाव भी डेढ़ महीना पहले हो रहा है। चुनाव पहले क्यों हुआ है, क्या इस राज्य में हो गया कि चुनाव पहले हो रहा है जानना चाहूंगा मेरी जिज्ञासा है, चुनाव आयोग से।मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आपको मालूम होगा कि हमने भारत सरकार से अभी 1लाख 36 करोड़ रुपये बकाया का दवाब बना रखा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग सुपारी लेकर आये हैं, हमारी सरकार को अपदस्त करने के लिए, लेकिन इनके मंसूबे सफल नहीं होंगे।

संप्रभुता, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए करें शत-प्रतिशत मतदान : विहिप
Published / 2024-11-09 20:43:55
संप्रभुता, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए करें शत-प्रतिशत मतदान : विहिप

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में निरंतर हिंदू स्वाभिमान को कुचला जा रहा है। वर्तमान नेतृत्व में तुष्टिकरण अपने पराकाष्ठा को पार कर चुका है। यह बात विश्व हिंदू परिषद, झारखंड- बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। डॉ साहू ने कहा गढ़वा, लोहरदगा, पाकुड़, साहिबगंज सहित कई जिलों के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अब सरकारी स्कूलों को शुक्रवार के दिन बंदी किया जा रहा है। हाथ जोड़कर प्रार्थना करने से मना किया जा रहा है। साहिबगंज,पाकुड़ जैसे जनजातीय बहुल क्षेत्र में हिंदू परिवार के बहू-बेटियों पर जबरन अत्याचार किया जा रहा है। जनजातीय परिवार के जमीन को जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। दर्जनों गांवों को बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठ कराकर जनसंख्या असंतुलन किया जा चुका है। आज हमारी धार्मिक शोभा यात्राओं में हमले एवं पत्थरबाजी करना आम होता जा रहा है।दूसरी ओर खूंटी, सिमडेगा, गुमला आदि जनजातीय बहुल क्षेत्र में अपना वर्चस्व जमाने के लिए पत्थरगड़ी कराकर आम जनजातियों को गुमराह कर धर्मांतरण का फैक्ट्री चलाया जा रहा है। लोहरदगा, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, जीटी रोड, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़ आदि मार्गों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में गोतस्करों के द्वारा प्रतिबंधित गोबंशीय पशु को बांग्लादेश भेजा जा रहा है। हमारे मंदिरों को सरकारी नियंत्रण में लेकर दोहन करने का कुचेष्टा किया जा रहा है। यह इसलिए फल फूल रहा है क्योंकि हम हिंदू समाज का मत विभाजन होता रहा है। हम अपने मत को देते समय राज्यहित, हिंदूहित व सनातनहित को भूल जाते हैं। परिणाम स्वरूप हमारी संप्रभुता, संस्कृति, स्वाभिमान को निरंतर क्षति पहुंचाई जाती रहती है। हम सनातन विरोधियों को नेतृत्व देकर अपने सुरक्षा का बाट जोहते रहते हैं। हिंदू के बटे मतदान के कारण ही आज झारखंड की आंतरिक सुरक्षा खतरे में दिखाई पड़ती है। डॉ साहू ने कहा हमें जम्मू कश्मीर के चुनाव के बाद बने हिंदू विरोधी सरकार की मंशा को समझना होगा। 370 जैसे धारा को बहाल करने को विधानसभा में पारित कर पुण: अलगाववाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। यदि झारखंड में पनप रहे राष्ट्रद्रोही गतिविधियों को अंकुश लगाना है तो आज हिंदू समाज को एकनिष्ठ होकर शत- प्रतिशत मतदान करना होगा। डॉ साहु ने कहा कि अपनी परंपरा, संस्कृति एवं स्वाभिमान को अक्षुण्ण रखने के लिए हिंदू समुदाय राष्ट्रनिष्ठ व हिंदुत्व विचारधारा समूह को शत-प्रतिशत मतदान अवश्य करें। उक्त जानकारी विहिप के झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ बीरेंद्र साहू ने दी।

भ्रष्ट लोग और चोर लोगों का गिरोह है झामुमो गठबंधन : जेपी नड्डा
Published / 2024-11-09 20:41:51
भ्रष्ट लोग और चोर लोगों का गिरोह है झामुमो गठबंधन : जेपी नड्डा

झामुमो गठबंधन में भ्रष्ट लोग और चोर शामिल, जेपी नड्डा बोले- झारखंड से सिंगल इंजन की सरकार को हटाने का समय आ गयाटीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज यानी शनिवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी झारखंड में सत्ता में आई तो वह घुसपैठिये पिता और स्थानीय आदिवासी मां की संतानों को आदिवासी अधिकार नहीं देगी। नड्डा ने पलामू जिले के बिश्रामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण दी है और उन्हें बाहर निकाला जायेगा। उन्होंने कहा, झारखंड में यदि भाजपा सत्ता में आई तो बांग्लादेशी घुसपैठिये पिता और आदिवासी मां के बच्चों को आदिवासी अधिकारों से वंचित कर दिया जायेगा। वह घुसपैठ को जारी नहीं रहने देगी।नड्डा ने आरोप लगाया कि राज्य में झामुमो नीत सरकार में भ्रष्ट लोग और चोर शामिल हैं। भाजपा प्रमुख ने कहा, झारखंड से सिंगल इंजन की सरकार को हटाकर यहां सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन की सरकार लाने का समय आ गया है।

झारखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए 13 को मतदान करें : डॉ दीपक
Published / 2024-11-09 19:16:53
झारखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए 13 को मतदान करें : डॉ दीपक

टीम एबीएन, रांची। पेशा से अध्यापक, स्वीप, समाजसेवी डॉ दीपक गुप्ता ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी नागरिकों से मेरी विशेष अपील है कि इस बार हम झारखंड का मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लें। 13 नवंबर को, आप सब अपने मताधिकार का उपयोग कर एक नयी दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। हमारे वोट में हमारे सपनों का झारखंड बनाने की शक्ति है। एक ऐसा झारखंड, जहां विकास, सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर हों। आपका एक वोट उस बदलाव की शुरुआत कर सकता है, जिसकी हम सब उम्मीद कर रहे हैं। युवाओं से मेरा अनुरोध है कि वे आगे आकर एक प्रेरणा बनें, अपने परिवार और दोस्तों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। 13 नवंबर को एकजुट होकर मतदान केंद्र पहुंचें और साबित करें कि झारखंड के नागरिक अपने राज्य के भविष्य के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं।इस बार का वोट- झारखंड के लिए नया जोश, नया जोश - झारखंड का विकासआपका एक वोट झारखंड को एक नया कल दे सकता है। इसलिए, वोट करें और झारखंड का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपनी भूमिका निभायें।

बिशप वेस्टकॉट के प्राचार्य के फरमान से अभिभावक परेशान
Published / 2024-11-09 19:11:19
बिशप वेस्टकॉट के प्राचार्य के फरमान से अभिभावक परेशान

टीम एबीएन, रांची। इन दिनों झारखंड में विधानसभा चुनाव चरम पर है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों से उनकी बसें चुनाव आयोग द्वारा ले ली गयी हैं। अब स्कूल यह चाहते हैं कि अभिभावक अपने बच्चों को 11 से 20 नवंबर तक खुद ही स्कूल पहुंचायें और वापस लेने भी जायें।अब आप ही बताइये इस मनमानी का क्या जवाब है? अगर आप जैसे पत्रकार हों या फिर कोई सरकारी कर्मचारी, वह अपना ड्यूटी करेंगे या बच्चों को स्कूल पहुंचाने और लाने का काम करेंगे। साथ ही इससे बच्चों के अभिभावक भी परेशान हैं।

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की प्रभातफेरी का हुआ मिलान
Published / 2024-11-09 19:10:39
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की प्रभातफेरी का हुआ मिलान

टीम एबीएन, रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, गुरु सिंह सभा मेन रोड और गुरु सिंह सभा पिस्का मोड़ की प्रभात फेरियों का आज मिलन हुआ, तीनों प्रभातफेरियां सम्मिलित रूप से श्री गुरु सिंह सभा पिस्का मोड गुरुद्वारा साहब पहुंची। बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी से 9 नवंबर, शनिवार को सुबह 5.15 बजे प्रभातफेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से निकलकर मेट्रो गली चौक पहुंची। जहां उसका मिलन गुरु सिंह सभा, मेन रोड और गुरु सिंह सभा पिस्का मोड़ की प्रभात फेरियों से हुआ। वहां से तीनों प्रभातफेरियां सम्मिलित रूप से श्री गुरु सिंह सभा पिस्का मोड गुरुद्वारा साहब पहुंची।फेरी में स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, इंदु पपनेजा, नीता मिढ़ा, रेशमा गिरधर, मनजीत कौर, जसपाल मुंजाल, सुंदर दास मिढ़ा ने हरि गुण तोटि न आवई, कीमति कहण न जाई नानक गुरमुख हरिगुण रवहि, गुण महि रहे समाई... और तूटे बंधन पूरन आसा हरि के चरण रिद माहि निवासा... एवं ब्रहम गिआनी की सोभा ब्रहम गिआनी बनी नानक ब्रहम गिआनी सरब का धनी... जैसे अनेक शबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा।सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि कल प्रभात फेरी का अंतिम दिन है। कल की प्रभात फेरी श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड गुरुद्वारा साहब जायेगी और इसी के साथ शहर की तमाम प्रभात फेरियों का कल समापन हो जायेगा। पपनेजा ने बताया कि 14 नवंबर, बृहस्पतिवार नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में भव्य दीवान सजाया जायेगा।  इसमें विश्व प्रसिद्ध रागी जत्था भाई जगतार सिंह जी जम्मू वाले एवं हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी शबद गायन करेंगे और गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी द्वारा कथा वाचन किया जायेगा। दीवान की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा, जिसमें पंद्रह हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से इसी गुरुद्वारा मैदान से भव्य नगर कीर्तन निकाला जायेगा। पांच निशानची और पांच प्यारों की अगुआई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पुष्प से सुसज्जित सवारी पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जायेगा। यह नगर कीर्तन मेट्रो गली, रातू रोड चौक, किशोरी यादव चौक, प्यादा टोली, महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, डेली मार्केट, चर्च कॉम्प्लेक्स और लाला लाजपत राय चौक होते हुए रात 8 बजे पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर पहुंचकर समाप्त हो जायेगा। आज की फेरी में अर्जुन दास मिढा, हरविंदर सिंह बेदी, सुरेश मिढ़ा, चरणजीत मुंजाल, हरगोबिंद सिंह, रमेश पपनेजा, इंदर मिढ़ा, हरीश तेहरी, मोहन काठपाल, अनूप गिरधर, विनोद सुखीजा, जीवन मिढ़ा, महेंद्र अरोड़ा, कंवलजीत मिढ़ा, राकेश गिरधर, रमेश तेहरी, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, सूरज झंडई, करण अरोड़ा, रौनक ग्रोवर, मनीष गिरधर, कमल अरोड़ा, ईशान काठपाल, कुणाल चूचरा, मनीष मल्होत्रा, राजेंद्र मक्कड़, भरत गाबा, अश्विनी सुखीजा, पंकज मिढ़ा, हरीश मिढ़ा, जीतू काठपाल, हरविंदर सिंह हन्नी, प्रकाश गिरधर, गौरव मिढ़ा, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, उमेश मुंजाल, कमल मुंजाल, अमन सचदेवा, ज्ञान मादन पोत्रा, प्रवीण मुंजाल, चंदन गिरधर, मोहित मुंजाल, बंसी मल्होत्रा, बिमला मिढ़ा, मीना गिरधर, ममता थरेजा, श्वेता मुंजाल, अमर मुंजाल, कमलेश मुंजाल, गोविंद कौर, भजना देवी डावरा, देवकी मुंजाल, दुर्गी मिढ़ा, हरपाल कौर मिढ़ा, उषा झंडई, नेहा मुंजाल, अंजना गिरधर, पलक थरेजा, अमन कौर, हरदेवी गिरधर, उर्मिला खत्री, बलबीर मिढ़ा, हर्षा मिढ़ा, शीतल अरोड़ा, हरनाम थरेजा, सुषमा गिरधर, नीतू किंगर, स्वीटी सिडाना, जूली गाबा, इशिका काठपाल, रजनी तेहरी, ममता सरदाना, गुड़िया मिढ़ा, गूंज काठपाल, रजनी मक्कड़, अंजू काठपाल, पायल मल्होत्रा समेत अन्य भी शामिल थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने दी।

गरीबों को लूटने के लिए बनाया गया है टैक्स का ढांचा : राहुल गांधी
Published / 2024-11-09 19:08:33
गरीबों को लूटने के लिए बनाया गया है टैक्स का ढांचा : राहुल गांधी

भारतीय टैक्स ढांचा गरीबों को लूटने के लिए बनाया गया, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमलाएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। राहुल गांधी ने शनिवार को झारखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने धनबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भारतीय कर (टैक्स) ढांचा गरीबों को लूटने के लिए बनाया गया है।भारतीय कर ढांचा गरीबों को लूटने के लिए है- राहुल गांधीझारखंड के धनबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय कर ढांचा गरीबों को लूटने के लिए है। अडानी आपके बराबर कर चुकाते हैं। धारावी की एक लाख करोड़ रुपये की जमीन उन्हें सौंपी जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी सीप्लेन में यात्रा करते हैं, समुद्र के अंदर जाते हैं, लेकिन गरीब और महिलाएं महंगाई की मार झेलती हैं।गरीबों को पूंजीपतियों के कर्ज के बराबर धन देंगेराहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) भारत की आबादी का 90 प्रतिशत हिस्सा हैं, लेकिन सरकारी संस्थानों में उनका प्रतिनिधित्व नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि हम गरीबों को पीएम मोदी द्वारा माफ किये गये पूंजीपतियों के कर्ज के बराबर धन देंगे। जाति जनगणना से पता चलेगा कि देश की संपत्ति कैसे वितरित की जाती है।आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने का वादाझारखंड में चुनावी मैदान में धनबाद रैली में राहुल गांधी ने दावा किया कि किसी भी कीमत पर आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटायी जायेगी। राहुल गांधी ने धनबाद में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कभी दलितों और आदिवासियों तक नहीं पहुंचते, लेकिन वे उद्योगपतियों के परिवार के सदस्यों की शादियों में शामिल होते हैं।

13 नवंबर को देवघर में गरजेंगे पीएम मोदी
Published / 2024-11-09 19:06:42
13 नवंबर को देवघर में गरजेंगे पीएम मोदी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। 13 नवंबर को पीएम मोदी झारखंड दौरे पर देवघर आयेंगे। देवघर के मधुपुर स्थित रंगा सिरसा मैदान में पीएम की चुनावी सभा होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। पीएम के दौरे को लेकर भाजपा के देवघर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रचार के लिए देवघर के मधुपुर स्थित रंगा सिरसा मैदान में पहुंचेंगे। 13 तारीख को पीएम को सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग सभा में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में देवघर, मधुपुर और सारठ के साथ-साथ अन्य विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि देवघर जिले का करौ प्रखंड मधुपुर और सारठ विधानसभा क्षेत्रों के बीच पड़ता है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रंगा सिरसा मैदान से दोनों विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी लगातार क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठक करते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम की तैयारी में जुटा है। देवघर के एसपी अंबर लकड़ा ने फोन के जरिए बताया कि उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है। पीएम के आगमन कार्यक्रम की अभी तक उन्हें कोई पुष्टि नहीं मिली है, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी पुख्ता कर रखी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,005